You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

सिंघु बॉर्डर से गिरफ़्तार हुए पत्रकार मनदीप पुनिया ज़मानत पर रिहा हुए

बुधवार रात क़रीब सवा नौ बजे मनदीप को दिल्ली की तिहाड़ जेल से रिहा किया गया. वे केंद्रीय कारागार संख्या-8 में क़ैद थे.

लाइव कवरेज

  1. ब्रेकिंग न्यूज़, चीन ने यूएन सुरक्षा परिषद को म्यांमार तख़्तापलट पर निंदा करने से रोका

    चीन ने म्यांमार में हुए तख़्तापलट के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को निंदा करने से रोक दिया है.

    म्यांमार की सेना तत्मडॉ ने बीते सोमवार सुबह सर्वोच्च नेता आंग सान सू ची समेत अन्य चुने हुए नेताओं को गिरफ़्तार करके तख़्तापलट कर दिया था. म्यांमार की सेना की ओर से एक साल लंबे आपातकाल की घोषणा की गई है.

    तख़्तापलट करने वाले सैन्य शासकों ने एक सुप्रीम काउंसिल का गठन किया है जो कि मंत्रिमंडल से ऊपर रहेगी.

    संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद ने बीते मंगलवार मुलाक़ात की थी लेकिन एक साझा बयान जारी करने को लेकर सहमति नहीं बन सकी.

    क्योंकि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थाई सदस्य चीन, जो कि वीटो पॉवर रखता है, ने इस साझा बयान का समर्थन नहीं किया.

  2. कमला हैरिस की भांजी ने कहा- किसानों पर हमले की निंदा करिए

    अमेरिका की उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस की भांजी मीना हैरिस ने ट्वीट करके भारत के किसान प्रदर्शनों पर टिप्पणी की है. उन्होंने लिखा है कि दुनिया का सबसे बड़े लोकतंत्र पर हमला हुआ है.

    उन्होंने लिखा, “यह कोई संयोग नहीं है कि एक महीने से भी कम समय पहले दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र पर हमला हुआ था और अब हम सबसे बड़ी आबादी वाले लोकतंत्र पर हमला होते देख रहे हैं. यह एक-दूसरे से जुड़ा हुआ है. हम सभी को भारत में इंटरनेट शटडाउन और किसान प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षाबलों की हिंसा को लेकर नाराज़गी जतानी चाहिए.”

    मीना हैरिस ने अमेरिका के कैपिटल हिल में हुई हिंसा और भारत में किसान आंदोलन का ज़िक्र करते हुए कई ट्वीट किए हैं. उन्होंने चेताते हुए कहा है कि दुनिया में हर जगह पर लोकतंत्र को ख़तरा है और ‘एकता’सच से शुरू होती है.

    उन्होंने एक ट्वीट मे लिखा कि ‘युद्धप्रिय राष्ट्रवाद अमेरिकी राजनीति में एक प्रबल ताक़त है जैसा कि भारत या कहीं ओर है. इसको तभी रोका जा सकता है अगर लोग इस हक़ीक़त को लेकर जाग जाएं कि फ़ासीवादी तानाशाह कहीं जाने वाले नहीं हैं.’

    किसान प्रदर्शनों पर पॉप सिंगर रिहाना और पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग भी ट्वीट कर चुकी हैं.

  3. #Rihanna और ग्रेटा के किसान आंदोलन पर ट्वीट, कंगना भड़कीं

  4. ब्रेकिंग न्यूज़, संसद में किसान आंदोलन पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष में बनी सहमति

    केंद्र सरकार और विपक्षी पार्टियों के बीच संसद में कृषि क़ानूनों पर चर्चा को लेकर सहमति बनती दिख रही है.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सदस्य किसान प्रदर्शनों के मुद्दे को भी उठा सकते हैं.

    वहीं, आज दिन में राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद आम आदमी पार्टी के तीन सासंदों ने नारे लगाने शुरू कर दिए जिसके बाद सदन को 9.40 बजे तक स्थगित कर दिया गया.

    वहीं, सदन के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने सदन की कार्यवाही के दौरान सदस्यों द्वारा फ़ोन की रिकॉर्डिंग पर आपत्ति जताई है और इसको सदन की अवमानना बताया है.

  5. अमेज़न के संस्थापक जेफ़ बेज़ोस छोड़ेंगे सीईओ का पद

    ई-कॉमर्स कंपनी अमेज़न के संस्थापक जेफ़ बेज़ोस ने कंपनी का सीईओ पद छोड़ने का फ़ैसला किया है.

    बेज़ोस के बाद एंडी जैसी कंपनी के सीईओ बनेंगे. एंडी मौजूदा समय में अमेज़न के क्लाउड कम्यूटिंग बिज़नेस का नेतृत्व कर रहे हैं.

    कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह बदलाव 2021 की दूसरी छमाही में होगा. इसके बाद जेफ़ बेज़ोस एक्ज़िक्यूटिव चेयरमैन के तौर पर कंपनी का काम देखेंगे.

    जेफ़ बेज़ोस ने क़रीब 30 साल पहले अपने एक गैराज में इस कंपनी को शुरू किया था.

    सीईओ का पद छोड़ने और नई भूमिका के बारे में उन्होंने कहा, "यह क़दम दूसरे वेंचर्स पर समय देने और ऊर्जा लगाने में मददगार साबित होगा."

  6. फ़िलहाल एनआरसी लागू करने की कोई योजना नहीं: नित्यानंद राय

    केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बीते मंगलवार राज्यसभा में बताया कि सरकार फ़िलहाल राष्ट्रव्यापी नेशनल रजिस्टर ऑफ़ सिटिज़नशिप यानी एनआरसी को लागू करने की योजना नहीं बना रही है.

    हालांकि, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पहले कहा था कि सीएए के बाद एनआरसी को लागू किया जाएगा.

    लेकिन अब राय की ओर से दी गई सूचना के मुताबिक़, सीएए से जुड़े नियमों को बनाने में भी पाँच महीने का समय लग सकता है.

  7. नमस्कार! ये बीबीसी हिंदी का लाइव पन्ना है जहाँ हम आपको दिनभर की बड़ी ख़बरें और ज़रूरी लाइव अपडेट्स देंगे. 2 फ़रवरी (मंगलवार) की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.