केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण पढ़ना शुरू किया
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट भाषण शुरू किया.
You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि आंदोलन के समर्थन के लिए आ रहे लोगों को धरनास्थल पर पहुंचने से रोका जा रहा है.
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट भाषण शुरू किया.
केंद्रीय कैबिनेट ने संसद में पेश होने वाले साल 2021 - 22 के आम बजट को अपनी सहमति दे दी है.
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय वित्त मंत्री (राज्य प्रभार) अनुराग ठाकुर साल 2021 - 22 का आम बजट पेश करने के लिए संसद भवन पहुंच चुके हैं.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त मंत्री (राज्य प्रभार) अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय बजट पेश करने से भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त मंत्री (राज्य प्रभार) अनुराग ठाकुर केंद्रीय बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्रालय के सामने नज़र आए.
ये पहला मौका है जब भारत का आम बजट बही खाते की जगह एक टैबलेट पर पेश किया जाएगा.
इसके साथ ही सभी सांसदों को बजट की डिजिटल कॉपी ही दी जाएगी.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण साल 2021-22 का आम बजट पेश करने के लिए वित्त मंत्रालय पहुंच चुकी हैं.
वित्त मंत्री (राज्य प्रभार) अनुराग ठाकुर ने सोमवार सुबह कहा है कि आगामी बजट लोगों की अपेक्षाओं के अनुरूप होगा.
उन्होंने कहा, "सबका साथ सबका विकास के मंत्र पर चलने वाली सरकार ने आत्मनिर्भर भारत पैकेज़ की घोषणा करके देश को एक नयी दिशा दी है. और देश को महामारी से बचाकर अर्थव्यवस्था को तेजी से पटरी पर लाने का काम किया है."
इससे पहले अनुराग ठाकुर सोमवार सुबह संसद में साल 2021-22 का केंद्रीय बजट पेश करने से पहले अपने आवास पर पूजा करते दिखे हैं.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक ऐसे वक़्त में बजट पेश करने जा रही हैं जब जीडीपी ऐतिहासिक संकुचन के दौर में है.
इस साल अर्थव्यवस्था में क़रीब आठ फ़ीसद की गिरावट होने की उम्मीद है लेकिन अगले वित्त वर्ष में इसमें 11 फ़ीसद की तेज़ी की संभावना है.
इस बार भारत में संसद का बजट सत्र में कोरोना महामारी की वजह से संसद की कई परंपराओं को दरकिनार किया गया है.
ऐसा पहली बार ही हुआ कि संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान भी सदस्य 'सेंट्रल हॉल' के अलावा लोक सभा और राज्य सभा में बैठे. इससे पहले तक अभिभाषण के दौरान सभी सदस्य 'सेंट्रल हॉल' में ही बैठते थे.
एक फरवरी यानी आज केंद्रीय बजट पेश किया जाएगा. यह पहला मौक़ा है जब पेपरलेस बजट पेश किया जाएगा.
केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतरमण ने कुछ दिन पहले यूनियन बजट मोबाइल ऐप जारी किया था जिस पर बजट से जुड़े सभी दस्तावेज डिजिटल रूप में उपलब्ध होंगे.
वित्त मंत्री लोकसभा में सुबह 11बजे बजट पेश करेंगी. यह उनका तीसरा बजट होगा.
कोरोना महामारी शुरू होने के बाद यह देश का पहला केंद्रीय बजट होगा.
प्रधानमंत्री मोदी कह चुके हैं कि इस बजट को कोविड के कारण लगे लॉकडाउन के असर को कम या दूर करने के एक प्रयास के तौर पर देखा जाएगा.
इससे पूर्व वित्त मंत्री ने शुक्रवार को बीते वित्त वर्ष का आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया था. जिसमें अगले वित्त वर्ष में सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी के 11 प्रतिशत रहने की संभावना जताई थी.
नमस्कार! बीबीसी की इस ख़ास कवरेज में आपका स्वागत है. आज साल 2021-2022 के लिए लोकसभा में आम बजट पेश किया जाएगा. बजट से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी के लिए इस लाइव पन्ने पर बने रहें.