राजीव बनर्जी समेत तृणमूल के कई पूर्व नेता बीजेपी में शामिल

गृहमंत्री अमित शाह से दिल्ली में की मुलाक़ात और भारतीय जनता पार्टी का हिस्सा बन गए.

लाइव कवरेज

  1. दिल्ली की सीमा से लगे अलग-अलग प्रदर्शन स्थल पर कैसा है माहौल

    गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के बाद से किसान आंदोलन पर सवाल उठने लगे थे.

    हालांकि, किसान नेता लगातार दावा करते रहे हैं कि ये उनके आंदोलन को कमज़ोर करने की साज़िश थी.

    इस बीच किसान आंदोलन पर रणनीति के लिए शुक्रवार को मुज़फ़्फरनगर में महापंचायत भी हुई और सिंघु बॉर्डर पर हिंसा की तस्वीरें भी सामने आईं.

    प्रशासन की ओर से सभी प्रदर्शन स्थलों पर सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है. साथ ही किसान नेताओं से बात करके प्रदर्शन स्थल खाली कराने की भी कोशिश की जा रही है.

    दिल्ली के अलग-अलग आंदोलन स्थलों पर क्या है मौजूदा हाल...

    गाज़ीपुर बॉर्डर

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    सिंघु बॉर्डर

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    टिकरी बॉर्डर

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  2. गाज़ीपुर बॉर्डर पर वापस जुट रहे हैं किसान, युवा प्रदर्शनकारी भी बड़ी संख्या में मौजूद

    किसान नेता राकेश टिकैत के आह्वान के बाद गाज़ीपुर बॉर्डर पर किसानों का लौटना जारी है.

    गुरुवार रात को गाज़ीपुर बॉर्डर के उनके एक भावुक वीडियो से ना सिर्फ़ पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बल्कि हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के किसानों में भी आंदोलन के लिए एक नई ऊर्जा देखने को मिली है.

    तस्वीरों में देखिए बीती रात गाज़ीपुर बॉर्डर पर कैसा रहा माहौल.

    किसान प्रदर्शन

    इमेज स्रोत, देबलीन रॉय

    इमेज कैप्शन, नारे सिर्फ़ शब्द नहीं होते, जोश बढ़ाने का काम करते हैं.
    किसान आंदोलन

    इमेज स्रोत, देबलीन रॉय

    इमेज कैप्शन, दिल्ली में तेज़ हवाओं ने सर्दी बढ़ा दी है. खुले आसमान के नीचे आग तापते प्रदर्शनकारी.
    किसान आंदोलन

    इमेज स्रोत, देबलीन रॉय

    इमेज कैप्शन, गाज़ीपुर बॉर्डर पर मध्यरात्रि में भी ज़्यादातर लोग जगे ही हुए थे.
    किसान आंदोलन

    इमेज स्रोत, देबलीन रॉय

    इमेज कैप्शन, गाज़ीपुर बॉर्डर पर बुज़ुर्गों के साथ नौजवान भी बड़ी संख्या में मौजूद हैं. इनमें से कई ऐसे हैं जो पहले आंदोलन से सीधे तौर पर नहीं जुड़े थे लेकिन अब प्रदर्शन स्थल पर आ पहुंचे हैं.
    किसान प्रदर्शन

    इमेज स्रोत, देबलीन रॉय

    इमेज कैप्शन, गाज़ीपुर बॉर्डर पर बीते दो महीनों से अधिक समय से कृषि क़ानूनों के ख़िलाफ़ विरोध-प्रदर्शन जारी है.
  3. गाज़ीपुर बॉर्डर पर बीती रात कैसा रहा माहौल

  4. कृषि क़ानून के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसान आज मनाएंगे सद्भावना दिवस

    केंद्र सरकार के लाए कृषि क़ानूनों के विरोध में दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर किसान बीते दो महीने से अधिक समय से डटे हुए हैं.

    किसानों का आंदोलन मुख्य रूप से दिल्ली से लगे सिंघु बॉर्डर, गाज़ीपुर बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर पर जारी है.

    प्रदर्शन में शामिल नेता आज 30 जनवरी को सद्भावना दिवस मनाएंगे.

    न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने किसान नेता अमरजीत सिंह के हवाले से ख़बर दी है कि आज सभी किसान नेता भूख हड़ताल करेंगे. यह भूख हड़ताल सुबह नौ बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक जारी रहेगी.

    किसान नेता अमरजीत सिंह ने कहा कि यह किसान आंदोलन देश के लोगों का है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  5. नमस्कार! ये बीबीसी हिंदी का लाइव पन्ना है जहाँ हम आपको दिनभर की बड़ी ख़बरें और ज़रूरी लाइव अपडेट देंगे. 29 जनवरी (शुक्रवार) की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें