राजीव बनर्जी समेत तृणमूल के कई पूर्व नेता बीजेपी में शामिल

गृहमंत्री अमित शाह से दिल्ली में की मुलाक़ात और भारतीय जनता पार्टी का हिस्सा बन गए.

लाइव कवरेज

  1. नमस्कार! बीबीसी हिंदी का यह लाइव पन्ना यहीं समाप्त हो रहा है लेकिन दिनभर की बड़ी ख़बरें और ज़रूरी लाइव अपडेट पर हमारी कवरेज जारी रहेगी. 31 जनवरी (रविवार) की बड़ी ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

  2. जब डिमांड की रफ़्तार थमी, तब कैसे घूमेगा इकोनॉमी का पहिया

  3. राजीब बनर्जी समेत तृणमूल के कई पूर्व नेता बीजेपी में शामिल

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व नेता राजीब बनर्जी, रुद्रनील घोष, रथिन चक्रबर्ती, बैशाली डालमिया और प्रबीर घोषाल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं.

    ये सभी आज ही एक विशेष विमान से कोलकाता से दिल्ली पहुंचे थे जहां गृहमंत्री अमित शाह से उन्होंने मुलाक़ात की और भारतीय जनता पार्टी का हिस्सा बन गए.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक राजीब बनर्जी ने संवाददाताओं को बताया, ''मैंने गृहमंत्री से कहा है कि पश्चिम बंगाल के लोग निराशा से जूझ रहे हैं. क़ानून-व्यवस्था की स्थिति सुधारने की ज़रूरत है, उद्योग लगाने की ज़रूरत है ताकि नौजवानों को रोज़गार मिल सके.''

  4. ब्रेकिंग न्यूज़, बीजेपी और एआईएडीएमके साथ मिलकर लड़ेंगे तमिलनाडु चुनाव: जेपी नड्डा

    नड्डा

    इमेज स्रोत, ANI

    बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा ने शनिवार को मदुरै में घोषणा की है कि इस साल होने वाले तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सत्तारुढ़ एआईएडीएमके और बीजेपी साथ चुनाव लड़ेंगे.

    बीते नवंबर में एआईएडीएमके ने भी कहा था कि वह बीजेपी के साथ गठबंधन करेगी.

    दोनों पार्टियों ने 2019 में साथ मिलकर लोकसभा का चुनाव भी लड़ा था.

  5. बीबीसी इंडिया बोल, 26 जनवरी के बाद किसान आंदोलन..., सुनिए, मोहनलाल शर्मा के साथ.

  6. हरियाणा के कई ज़िलों में इंटरनेट पर 31 जनवरी शाम 5 बजे तक पाबंदी

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    हरियाणा के कई ज़िलों में इंटरनेट सेवा की पाबंदी को 31 जनवरी शाम 5 बजे तक बढ़ा दिया गया है.

    शुक्रवार को हरियाणा के 14 ज़िलों में यह पाबंदी लगाई गई थी लेकिन अब अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, हिसार, जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, फ़ेतहाबाद, रेवाड़ी, सोनीपत, पलवल, झज्जर और सिरसा ज़िलों में यह पाबंदी जारी रहेगी.

    हरियाणा के इन ज़िलों में वॉयस कॉल पर पाबंदी नहीं होगी.

  7. सीआईआई ने नई कोविड-19 वैक्सीन के ट्रायल के लिए किया आवेदन

    वैक्सीन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंडिया (सीआईआई) के सीईओ अदार पूनावाला ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि कंपनी ने नोवावैक्स के साथ कोविड-19 वैक्सीन के लिए क़रार किया है जिसके ट्रायल के लिए आवेदन किया गया है और यह जून 2021 तक लॉन्च हो सकती है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पूनावाला ने यह घोषणा तब की है जब एक दिन पहले नोवावैक्स इंक घोषणा कर चुकी है कि ब्रिटेन में हुए उसके ट्रायल में वैक्सीन 89.3 फ़ीसदी कारगर साबित हुई है.

    साथ ही नोवावैक्स ने बताया था कि शुरुआती जांच में उसकी वैक्सीन ब्रिटेन के नए वायरस पर भी कारगर पाई गई है.

    नोवावैक्स अभी से ही छह जगहों पर वैक्सीन का स्टॉक रख रही है और वह सात देशों में आठ प्लांट पर इस वैक्सीन की हर साल 2 अरब डोज़ बनाएगी.

  8. पत्रकारों के ख़िलाफ़ दायर एफ़आईआर की एडिटर्स गिल्ड ने निंदा की

    राजदीप सरदेसाई

    इमेज स्रोत, RAJDEEP SARDESAI FACEBOOK

    एडिटर्स गिल्ड ऑफ़ इंडिया ने राजदीप सरदेसाई समेत पाँच अन्य वरिष्ठ पत्रकारों के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दायर करने की निंदा की है और तत्काल एफ़आईआर वापस लेने की मांग की है.

    इन सभी वरिष्ठ पत्रकारों पर 26 जनवरी के दिन दिल्ली में आयोजित हुए ट्रैक्टर रैली के दौरान ग़लत ख़बर प्रसारित करने और हिंसा को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया है.

    टीवी पत्रकार राजदीप सरदेसाई के अलावा जिन पांच पत्रकारों पर मामला दर्ज किया गया है उनमें मृणाल पांडे, विनोद जोस, ज़फ़र आग़ा, परेश नाथ और अनंत नाथ के नाम शामिल हैं.

    नोएडा पुलिस ने इन सभी के ख़िलाफ़ राजद्रोह का मामला दर्ज किया है.

  9. किसान आंदोलन: टिकरी बॉर्डर के आसपास रहने वाले लोग क्या कह रहे हैं?

  10. ब्रेकिंग न्यूज़, सरकार के प्रस्ताव पर बात करने के लिए एक फोन कॉल पर उपलब्ध- नरेंद्र मोदी

    मोदी

    इमेज स्रोत, ANI

    शनिवार को हुई सर्वदलीय बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया, " प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि 22-23 जनवरी को जो प्रस्ताव कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसान संगठनों के सामने रखा है, उस पर हम बातचीत करने को तैयार हैं."

    "अगर आप बातचीत जारी रखना चाहते हैं तो वो एक फोन कॉल पर उपलब्ध हैं. जो किसानों के सामने प्रस्ताव रखा गया था, वो अब भी एक बेहतर प्रस्ताव है. जो हमारे कृषि मंत्री ने प्रस्ताव दिया था उस पर बातचीत के लिए अब भी सरकार तैयार है."

    सर्वदलीय बैठक के बाद कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने भी बताया कि प्रधानमंत्री ने कहा कि कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर किसानों से सिर्फ़ एक फोन कॉल की दूरी पर हैं. किसान नेताओं को कहा गया है कि सरकार की तरफ से जो प्रस्ताव आपके सामने पेश किया गया है, जब आप मन बना लेंगे और नतीजे पर पहुंच जाएंगे तो तोमर साहब एक फोन कॉल की दूरी पर हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  11. भारत ने अमेरिका में महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़ने की कड़ी निंदा की

    महात्मा गांधी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत ने अमेरिका के कैलिफोर्निया के डेविस शहर में महात्मा गांधी की प्रतिमा को नुकसान पहुँचाने की कड़ी निंदा की है. भारत ने अमेरिका के सामने इस मामले को उठाते हुए, इस ‘कुत्सित कार्य’ के लिए जिम्मेवार लोगों के ख़िलाफ़ उचित कार्रवाई की मांग की है.

    यह प्रतिमा भारत की ओर से उपहार स्वरूप दिया गया था. यह डेविस के सेंट्रल पार्क में लगी हुई थी. 28 जनवरी को इस प्रतिमा को तोड़ा गया.

    भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा है, "भारत सरकार ने शांति और न्याय के वैश्विक पैमाने पर सम्मानित प्रतीक के ख़िलाफ़ इस कुत्सित और अपमानजनक कृत्य की कड़ी निंदा की है."

    विदेश मंत्रालय के बयान के मुताबिक, “वाशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास ने अमेरिकी गृह मंत्रालय के सामने इस मामले को उठाया है और कहा है कि इस तरह की घटना स्वीकार्य नहीं है. दूतावास ने उम्मीद जताई है कि इसके लिए जिम्मेवार लोगों के बारे में जांच के बाद जल्द से जल्द पता लगा लिया जाएगा और उन पर उचित कार्रवाई की जाएगी.”

    सर्वदलीय बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि महात्मा गांधी की प्रतिमा अमेरिका में तोड़ी गई है. यह बहुत बड़ा अपमान है. प्रधानमंत्री ने इसकी कड़ी निंदा की है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  12. मोदी सरकार संसद में किसानों के मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार

    मोदी

    इमेज स्रोत, ANI

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सर्वदलीय बैठक में भाग लिया. बैठक के बारे में बताते हुए संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि इस बैठक में लगभग सभी पार्टियों ने भाग लिया.

    उन्होंने कहा कि विपक्ष ने मांग की है कि लोकसभा में बिल के अलावा चर्चा हो और सरकार इसके लिए सहमत है, विपक्ष ने किसानों के मुद्दे पर भी चर्चा की मांग की है इसके लिए भी सरकार सहमत है.

    प्रह्लाद जोशी ने बताया, “प्रधानमंत्री ने कहा है कि कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने जो प्रस्ताव दिया था, हम उस पर चर्चा के लिए तैयार हैं.”

  13. ब्रेकिंग न्यूज़, सिंघु, टिकरी और ग़ाज़ीपुर बॉर्डर के आसपास के इलाक़ों में दो दिन तक इंटरनेट बंद

    पुलिस

    इमेज स्रोत, ANI

    केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शनिवार को एक अधिसूचना जारी कर कहा है कि दिल्ली की सीमा से लगे सिंघु, ग़ाज़ीपुर और टिकरी बॉर्डर के इलाक़ों में 31 जनवरी को रात 11 बजे तक इंटरनेट सेवाएं अस्थाई रूप से बंद रहेंगी.

    गृह मंत्रालय ने कहा है कि यह करना आवश्यक है और इन इलाक़ों से सटे आसपास के इलाक़ों में भी 29 जनवरी रात 11 बजे से 31 जनवरी रात 11 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी.

    ग़ौरतलब है कि सिंघु, ग़ाज़ीपुर और टिकरी बॉर्डर पर बड़ी संख्या में किसान केंद्र के तीन कृषि क़ानूनों के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे हैं.

  14. बड़ी संख्या में ग़ाज़ीपुर बॉर्डर पर पहुँच रहे हैं किसान

    ग़ाज़ीपुर में 28 जनवरी की रात से जुट रहे किसानों का सिलसिला 30 को भी कायम है. किसान हजारों की संख्या में जुट रहे हैं.

    पश्चिमी यूपी के अलावा दिल्ली से भी लोग जुट रहे हैं. प्रदर्शन शांतिपूर्वक ही चल रहा है.

    26 जनवरी को दिल्ली में हुई हिंसा के बाद किसान नेता राकेश टिकैत को नोटिस भेजा गया था. इसके बाद उनकी गिरफ़्तारी की अटकलें लगने लगी थीं.

    28 जनवरी की रात तभी उनका एक भावुक वीडियो वायरल हुआ. जिसके बाद से किसानों का ग़ाज़ीपुर बॉर्डर पर बड़े पैमाने पर आना शुरू हो गया है.

    29 जनवरी को सिंघु बॉर्डर पर हिंसक झड़पे हुई थीं जिसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े थे.

    किसान आंदोलन

    इमेज स्रोत, Vikas and Piyush/BBC

    किसान आंदोलन

    इमेज स्रोत, Vikas and Piyush/BBC

    किसान आंदोलन

    इमेज स्रोत, Vikas and Piyush/BBC

    किसान आंदोलन

    इमेज स्रोत, Vikas and Piyush/BBC

  15. किसान संगठनों की आगे की रणनीति क्या होगी?

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  16. महात्मा गांधी की समाधि पर पीएम नरेंद्र मोदी ने श्रद्धा-सुमन अर्पित किए

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी 73वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी.

    प्रधानमंत्री के साथ इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद थे.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी महात्मा गांधी की समाधि पर जाकर श्रद्दा सुमन अर्पित किए.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  17. 87 सालों में पहली बार रणजी ट्रॉफी का आयोजन नहीं होगा

    जय शाह

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 87 सालों में पहली बार रणजी टूर्नामेंट का आयोजन नहीं करने का फैसला किया है. इसकी जगह विजय हज़ारे ट्रॉफ़ी के आयोजन का फैसला राज्यों के क्रिकेट संघों की सहमति से लिया गया है.

    बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने रणजी या विजय हज़ारे ट्रॉफ़ी के आयोजन को लेकर राज्य क्रिकेट संघों से पत्र लिखकर राय मांगी थी.

    विजय हज़ारे के अलावा बीसीसीआई वीनू माकंड अंडर-19 नेशनल वनडे टूर्नामेंट और वीमेन नेशनल 50 ओवर टूर्नामेंट (सिनियर वीमेन्स वनडे टूर्नामेंट) का भी आयोजन करेगा.

    जय शाह ने अपने पत्र में इस बात का जिक्र किया है कि कोविड के बाद के इस दौर में घरेलू क्रिकेट का आयोजन करना कितना मुश्किल है.

    जय शाह ने क्रिकेट संघों को लिखे पत्र में कहा है, "मुझे आपको यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हम विजय हज़ारे टूर्नामेंट और वीनू माकंड अंडर-19 नेशनल वनडे टूर्नामेंट के साथ-साथ सिनियर वीमेन्स वनडे टूर्नामेंटक भी आयोजन करने जा रहे हैं. घरेलू सत्र 2020-21 पर आपकी मिली प्रतिक्रियाओं के मद्देनज़र ही यह फैसला लिया गया है."

  18. पिछले 24 घंटों में कोरोना से 137 लोगों की मौत

    भारत में पिछले 24 घंटों में 13,083 कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं और 137 लोगों की मौत हुई है.

    वहीं पिछले 24 घंटों में 14,808 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हुए हैं. अभी देश में कोरोना के एक लाख 69 हज़ार से ज्यादा सक्रिय मामले हैं.

    कोरोना के आंकड़े
  19. सिंघु बॉर्डर पर हुई हिंसा में 44 लोगों की गिरफ़्तारी

    सिंघु बॉर्डर

    दिल्ली पुलिस ने बताया है कि सिंघु बॉर्डर पर हुई हिंसा के मामले में 44 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है. इनमें से एक अलीपुर थाने के एसएचओ पर तलवार से हमले के मामले का अभियुक्त भी है.

    बीबीसी संवाददाता अरविंद छाबड़ा ने पुष्टि की है कि जिन लोगों पर मामला दर्ज किया गया है, उन पर दंगे भड़काने और हत्या की कोशिश का आरोप लगाया गया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  20. ब्रेकिंग न्यूज़, बस और ट्रक की टक्कर में दस लोगों की मौत, 15 से ज़्यादा घायल, कुछ लोगों की हालत गंभीर

    हादसा

    इमेज स्रोत, anI

    मुरादाबाद-आगरा हाइवे पर ये हादसा थाना कुंदरकी इलाक़े के हुसैनपुर पुलिया पर हुआ है. हादसे की ख़बर के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया है.

    पुलिस के मुताबिक़ ट्रक के ओवर-टेक करने के कारण यह दुर्घटना हुई है. घायलों को मुरादाबाद और आस-पास के अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है. कई घायलों की स्थिति गंभीर है.

    एसएसपी मुरादाबाद प्रभाकर चौधरी ने बीबीसी से हादसे में दस लोगों के मरने की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें मुरादाबाद के बाहर रेफ़र किया जा रहा है.

    सूचना निदेशक शिशिर ने बताया कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से देख रहा है.

    घायलों के समुचित इलाज के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को आदेश दे दिये गए हैं. सभी घायलों को 50 हज़ार रुपये की आर्थिक सहायता दिये जाने की घोषणा की गई है. इसके अलावा मृतकों के परिवार के लिए दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिये जाने की घोषणा की गई है.