किसान आंदोलन: गाज़ीपुर बॉर्डर की बिजली गुल, टिकैत ने कहा 'डरा रही है सरकार'

उत्तर प्रदेश के बागपत में किसानों को प्रदर्शन स्थल से हटाया गया, गाज़ीपुर बॉर्डर पर भारी पुलिसबल मौजूद...पढ़ें आज की बड़ी ख़बरें.

लाइव कवरेज

  1. ट्रैक्टर परेड से पहले के अपने वीडियो और भड़की हिंसा पर क्या बोले टिकैत?

    भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने अपने वायरल वीडियो पर सफ़ाई दी है. उनका कहना है कि उन्होंने झंडा लगाने के लिए डंडा लाने को कहा था. टिकैत ने ये भी कहा कि ट्रैक्टर चलाने वाले कुछ लोग अनपढ़ थे और वो भटककर लाल क़िला की तरफ़ निकल गए.

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  2. शशिकला हुईं रिहा

    बेंगलूरू प्रशासन ने जानकारी दी है कि एआईएडीएमके से निष्कासित नेता वी के शशिकला संपत्ति मामले में चार साल की सजा पूरी करके रिहा हो गई है.

    संभव है कि वह अभी विक्टोरिया अस्पताल में ही भर्ती रहेंगी. इस वक्त वह अस्पताल में ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम पर हैं.

    अगर उन्हें उनके रिश्तेदार निजी अस्पताल में भर्ती करना चाहते हैं इससे पहले उन्हें कोविड-19 का टेस्ट कराना होगा.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  3. किसान आंदोलन को बदनाम करने के लिए बदमाश प्रदर्शन में शामिल हुए-पंढेर

    किसान मज़दूर संघर्ष कमेटी के नेता श्रवण सिंह पंढेर ने भी दीप सिंद्धू पर सत्ता रूढ़ पार्टी बीजेपी के साथ जुड़े होने का आरोप लगाया है.

    समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘’कुछ बदमाशों ने किसान आंदोलन को बदनाम करने के लिए विरोध में शामिल हुए. हमने लाल किला पर झंडा फहराने की योजना नहीं बनाई थी ये हमारा कार्यक्रम ही नहीं था. पीएम के साथ दीप सिद्धू की फोटो सामने आ ही चुकी है, हमने पहले ही उन पर संदेह जताया था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  4. आईटीओ पर एडिशनल डीसीपी के ऑपरेटर पर तलवार से हमला किया गयाः दिल्ली पुलिस

    किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान दिल्ली पुलिस मुख्यालय से सटे आईटीओ (इनकम टेक्स ऑफ़िस) पर एडिशनल डीसीपी (सेंट्रल) के ऑपरेटर पर तलवार से हमला किया गया.

    बुधवार सुबह दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी दी.

    आईटीओ पर ही ट्रैक्टर रैली के दौरान सबसे ज़्यादा हिंसा हुई थी.

    दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, प्रदर्शनकारी किसानों से हुए टकराव में 300 से ज़्यादा पुलिसवाले ज़ख्मी हुए.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  5. दीप सिद्दू बीजेपी कार्यकर्ता है- राकेश टिकैत

    भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि दीप सिद्दू बीजेपी के कार्यकर्ता हैं.

    समाचार एजेंसी एएनआई से उन्होंने कहा है कि "दीप सिद्धू सिख नहीं है, वो बीजेपी कार्यकर्ता है. प्रधानमंत्री के साथ भी उनकी एक तस्वीर है. ये किसानों का आंदोलन है और किसानों का ही रहेगा. कुछ लोगों को ये जगह तुरंत छोड़नी होगी और जिन लोगों ने बैरिकेड तोड़े वो हमारे आंदोलन का हिस्सा नहीं थे."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  6. ट्रैेक्टर परेड के दौरान हिंसा के बाद दिल्ली बनी छावनी

    किसान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    मंगलवार को किसानों की ट्रैक्टर परेड के हिंसक हो जाने और तनावपूर्ण माहौल के बाद बुधवार को दिल्ली-एनसीआर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. सिंधु बॉर्डर, लाल किला और आईटीओ पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है.

    दिल्ली मेंट्रो ने जानकारी दी है कि लाल किला मेट्रो स्टेशन में एंट्री और एग्ज़िट रोक दी गई है. साथ ही जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन की एंट्री भी बंद रखी गई है.

    दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया है कि ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के संबंध में अबतक 15 एफ़आईआरदर्ज की जा चुकी हैं. पाँच एफ़आईआर ईस्टर्न रेंज में दर्ज़ की गई हैं.

    मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से ये जानकारी मिल रही है कि दिल्ली के कई इलाकों में इंटरनेट सेवाएं रोक दी गई हैं.

    आईटीओ और लाल किला दोनों ही जगहों पर मंगलवार को प्रदर्शनकारी सबसे उग्र दिखे थे.

    आईटीओ पर प्रदर्शनकारी किसानों पर पुलिस ने ताबड़तोड़ आसूं गैस के गोले दागे. इसके बाद किसानों का एक जत्था आईटीओ से होते हुए लाल किला जा पहुँचा और वहाँ निशान साहिब वाला झंडा फहराया.

    हालाँकि ऐसा करते हुए उन्होंने भारतीय तिरंगे से कोई छेड़छाड़ नहीं की और न ही बीबीसी के घटनास्थल पर मौजूद किसी संवाददाता ने किसानों को तिरंगा उतारते हुए देखा.

  7. नमस्कार! ये बीबीसी हिंदी का लाइव पन्ना है जहाँ हम आपको दिनभर की बड़ी ख़बरें और ज़रूरी लाइव अपडेट देंगे. 26 जनवरी (मंगलवार) की ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिककरें