कृषि में ऐसे सुधार किए गए हैं जो लंबे समय से अपेक्षित थे: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

72वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का राष्ट्र के नाम संदेश .दिनभर की ज़रूरी ख़बरों के लिए बीबीसी हिंदी के इस लाइव पन्ने से जुड़े रहें.

लाइव कवरेज

  1. सुभाष चंद्र बोस की राष्ट्रपति कोविंद ने क्या ग़लत तस्वीर इस्तेमाल की?

  2. किसान ट्रैक्टर परेड: मथुरा के पास जावरा टोल प्लाज़ा पर क्या है हाल

    मथुरा के पास जावरा टोल प्लाज़ा पर क्या है हाल, बता रहे हैं समीरात्मज मिश्र

  3. क्या ये किसान पाकिस्तान के हैं?: शरद पवार

    मुंबई के आज़ाद मैदान में आज हज़ारों की संख्या में किसान और कामगार जमा हुए. केंद्र सरकार के तीन कृषि क़ानूनों के विरोध में आज महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों से किसान आज यहां जमा हुए.

    प्रदर्शन कर रहे किसान राजभवन की ओर भी बढ़े लेकिन रास्ते में पुलिस ने उन्हें रोका.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    वहीं आज़ाद मैदान में किसानों को संबोधित करते हुए एनसीपी नेता शरद पवार ने कहा, "ठंड के मौसम में पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसान पिछले 60 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं. क्या प्रधानमंत्री ने उनके बारे में पूछताछ की है? क्या ये किसान पाकिस्तान के हैं?"

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    एएनआई न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक़, आज़ाद मैदान में किसानों को संबोधित करते हुए शरद पवार ने कहा "आप राज्यपाल से मिलने के लिए राजभवन जा रहे हैं. महाराष्ट्र ने आज तक ऐसा राज्यपाल नहीं देखा.उनके पास कंगना (रनौत) से मिलने का समय है लेकिन किसानों से मिलने का नहीं.यह राज्यपाल की नैतिक ज़िम्मेदारी थी कि वे यहां आते और आपसे मिलते."

  4. गणतंत्र दिवस पर झंडा कौन फहराता है?

  5. भारत में महिलाओं के घरेलू कामकाज का मेहनताना अगर होता तो कितना?

  6. प्रधानमंत्री की मौजूदगी में हुआ मेरा अपमान- ममता बनर्जी

    बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 23 जनवरी को विक्टोरिया मेमोरियल में हुई घटना का ज़िक्र आज अपनी एक रैली में किया.

    हुगली के पुरसुरा में एक सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “विक्टोरिया मेमोरियल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में मज़ाक़ उड़ाया गया और अपमान हुआ.”

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने इस सभा का एक वीडियो पोस्ट करते हुए ममता बनर्जी के हवाले से लिखा है, "नेताजी सुभाष चंद्र बोस सभी के नेता हैं. वे मुझे प्रधानमंत्री के सामने (विक्टोरिया मेमोरियल कार्यक्रम के दौरान) चिढ़ा रहे थे. मैं बंदूक़ों में यक़ीन नहीं रखती, मैं राजनीति में भरोसा करती हूं. भाजपा ने नेताजी और बंगाल का अपमान किया है."

    न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, ममता बनर्जी ने इस मौक़े पर कहा कि बीजेपी पहले भी बंगाली महानुभावों का अपमान करती रही है और अब भी ऐसा कर रही है.

    ममता ने बीजेपी पर हमला करते हुए काफ़ी कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया.

    उन्होंने कहा कि बीजेपी का नाम बदलकर 'भारत जलाओ पार्टी' कर देना चाहिए.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    छोड़िए X पोस्ट, 3

    पोस्ट X समाप्त, 3

    बीते दिनों टीएमसी के कई नेता बीजेपी में शामिल हुए हैं. इस संबंध में अपनी बात रखते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि जिन लोगों को टीएमसी छोड़कर जाना है उन्हें जल्द से जल्द चले जाना चाहिए.

  7. किसान आंदोलन: ट्रैक्टर परेड के लिए कितने तैयार हैं किसान?

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

    गणतंत्र दिवस पर किसान दिल्ली में ट्रैक्टर परेड करने के लिए तैयार हैं. इसी परेड के मद्देनज़र कई ट्रैक्टर दिल्ली की तरफ आ रहे हैं. उत्तर प्रदेश से भी बड़ी संख्या में ट्रैक्टर इस परेड में हिस्सा लेने पहुंच रहे हैं. देखिए क्या है ताज़ा हाल.

    बता रहे हैं समीरात्मज मिश्र.

    कैमराः पीयूष नागपाल

  8. कोविड महामारी के दौरान सफल और सुरक्षित चुनाव असाधारण उपलब्धि- राष्ट्रपति कोविंद

    राष्ट्रपति कोविंद

    इमेज स्रोत, Twitter/rashtrapatibhvn

    सोमवार यानी आज 25 जनवरी को देश मतदाता दिवस मना रहा है. इस मौक़े पर भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को बधाई दी.

    इस मौक़े पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा - 11वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सभी मतदाताओं को, विशेषकर हमारे उन युवा मतदाताओं को बधाई, जिन्हें पहली बार मतदान का अधिकार प्राप्त हुआ है.

    उन्होंने इस मौक़े पर कोविड महामारी के दौरान विभिन्न राज्यों में सफलतापूर्वक संचालित हुए चुनावों के लिए भी सभी को बधाई दी. उन्होंने कहा, "पिछले वर्ष, कोविड महामारी के दौरान बिहार विधान-सभा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में सुरक्षित चुनावों का सम्पन्न होना हमारे लोकतन्त्र की असाधारण उपलब्धि है."

  9. महाराष्ट्र: आज़ाद मैदान पहुंचे शरद पवार, बालासाहेब थोराट

    कृषि क़ानूनों के विरोध में महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों से किसान मुंबई के आज़ाद मैदान में जमा हुए हैं. इस प्रदर्शन में कई समितियां भी शामिल हुई हैं.

    इस मौक़े पर एनसीपी नेता शरद पवार भी आज़ाद मैदान पहुंचे और किसानों को अपना समर्थन दिया.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  10. वायरस का नया वेरिएंट मिलने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने न्यूज़ीलैंड के साथ हवाई यात्रा को रोका

    कोरोना

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए विभिन्न देशों ने भले ही वैक्सीन ईजाद कर ली हो लेकिन कोरोना वायरस का ख़तरा अभी तक पूरी तरह टला नही है. इस बीच कोरोना वायरस के नए वेरिएंट का पता चलने से जोख़िम और बढ़ गया है.

    ऐसा दावा किया जा रहा है कि यूरोप के कई देशों और अफ्रीका में पाया गया वायरस का यह नया स्ट्रेन पहले वाले की तुलना में कहीं अधिक ख़तरनाक और गंभीर है.

    इस नए ख़तरे को देखते हुए ही ऑस्ट्रेलिया ने न्यूज़ीलैंड के साथ आवाजाही को फ़िलहाल के लिए रोक दिया है.

    ऑस्ट्रेलिया में कई महीनों बाद कोरोना संक्रमण का पहला मामला सामने आया है और यह दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना के नए स्ट्रेन का है.

    संक्रमित महिला को 14 दिन के लिए क्वारंटीन में रखा गया था और उसके बाद उसकी दो बार जांच की गई थी. दोनों ही जांचों का परिणाम निगेटिव आया था. लेकिन बाद में उनमें इस नए वायरस वेरिएंट के लक्षण दिखाई दिए.

    ऐसे में सावधानी बरतते हुए न्यूज़ीलैंड से आने वाले सभी यात्रियों को पहले 72 घंटे होटल में क्वारंटीन में रहने की बात की है. ऑस्ट्रेलिया के स्वास्थ्य मंत्री ग्रेग हंट ने कहा कि यह फ़ैसला ऑस्ट्रेलिया के प्रधान स्वास्थ्य सुरक्षा समिति की सलाह से लिया गया है.

    इसके साथ ही 14 जनवरी तक जितने भी लोग न्यूज़ीलैंड से ऑस्ट्रेलिया आए हैं उन्हें भी आइसोलेशन में रहने को कहा गया है और सलाह दी गई है कि वे अपनी जांच ज़रूर कराएं.

    यह संक्रमित महिला हाल ही में यूरोप से लौटी है और वे 56 साल की हैं. उन्होंने बताया कि वे न्यूज़ीलैंड में क़रीब 30 जगहों पर घूमने गई थीं. इसके बाद ही उनके संक्रमित होने का पता चला. आशंका जताई गई है कि उन्हें यह संक्रमण अपने साथ लौट रहे यात्रियों से हुआ हो सकता है.

  11. भारत और चीन के सैनिकों के बीच सिक्किम के नाकुला में मामूली झड़प, सेना ने की पुष्टि

  12. ब्रेकिंग न्यूज़, भारतीय क्षेत्र में चीन बढ़ा रहा अपना कब्ज़ा: राहुल गांधी

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि भारतीय क्षेत्र में चीन अपना कब्ज़ा बढ़ा रहा है.

    उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, चीन के बारे में प्रधानमंत्री ने महीनों से एक भी शब्द नहीं कहा, शायद वो अब 'चीन' शब्द कहना शुरू करें.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  13. ब्रेकिंग न्यूज़, बीते 24 घंटों में 13,203 लोग कोरोना संक्रमित, 131 की मौत

    स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटों में भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 13,203 नए मामले दर्ज किए गए हैं जबकि इस कारण 131 लोगों की मौत हुई है.

    इसी के साथ देश में इस वायरस से संक्रमण के कुल मामले अब एक करोड़ छह लाख से अधिक हो गए हैं और इससे मरने वालों का आंकड़ा 1.53 लाख से अधिक हो चुका है.

    एक्टिव मामलों को देखा जाए तो केरल में फिलहाल कोरोना वायरस के 73,121 एक्टिव मामले हैं जबकि महाराष्ट्र में 46,057 और दिल्ली में 1,741 एक्टिव मामले हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  14. ट्रैक्टर रैली के लिए दिए गए रास्ते से नाखुश किसान, कहा करेंगे पुलिस से मुलाकात

    दिल्ली पुलिस ने शनिवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर किसानों की प्रस्तावित रैली को अनुमति दे दी है. इसके लिए पुलिस ने तीन रास्ते पर इस रैली निकालने की इजाज़त दी है.

    हालांकि कुछ किसान संगठन रैली के लिए दिए गए रूट से खुश नहीं है.

    किसान मज़दूर संघर्ष समिति के सदस्य सुखविंदर सिंह सब्रा ने नाखुशी ज़ाहिर करते हुए कहा, "हमें लगता है कि ट्रैक्टर रैली के लिए हमें जिस तरह की अनुमति मिली है वह सही नहीं है. हम पुराने रिंग रोड पर जाना चाहते थे लेकिन हमें शर्तों के साथ जहां रैली की अनुमति दी गई है उस रूट का बड़ा हिस्सा हरियाणा में आता है."

    "हम बस ये कह रहे हैं कि हम इन रास्तों पर नहीं जाना चाह रहे हैं बल्कि हमें रिंग रोड पर जाना है. हम इस मुद्दे पर दिल्ली पुलिस से आज मुलाकात करेंगे, उसके बाद ये तय होगा कि हम कहां जाएंगे. इस मुलाकात के बाद ही हम रैली का रूट और वक़्त तय करेंगे."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इससे पहले रविवार को दिल्ली पुलिस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि गणतंत्र दिवस परेड के ख़त्म होने के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच किसान अपनी ट्रैक्टर रैली मंगलवार को आयोजित कर पाएंगे.

    दिल्ली के विशेष पुलिस आयुक्त (ख़ुफ़िया विभाग) दीपेंद्र पाठक ने कहा था कि किसान 26 जनवरी को ही रैली निकालना चाहते हैं इसलिए उन्हें गणतंत्र दिवस परेड के बाद तीन रूट भी सुझाए गए हैं.

    पाठक ने कहा था कि किसानों से आश्वस्त किया है कि रैली के ख़त्म होने के बाद वो शांतिपूर्ण तरीके से अपनी-अपनी जगहों पर लौट जाएंगे.

  15. दिल्ली के बाद मुंबई में किसानों की रैली

    किसान रैली

    इमेज स्रोत, BBC Marathi

    कृषि क़ानूनों के ख़िलाफ़ दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर बीते लगभग दो महीने से किसान डटे हुए हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं.

    कृषि क़ानूनों के विरोध में आज महाराष्ट्र के किसान भी खुलकर सामने आ गए हैं और आज मुंबई के आज़ाद मैदान में एक विशाल रैली का आयोजन किया गया है.

    ऑल इंडिया किसान सभा के नेतृत्व में हज़ारों किसान यहां आ पहुंचे हैं.

    प्रदर्शन में शामिल किसान दोपहर क़रीब दो बजे चलकर राजभवन जाएंगे. बीबीसी संवाददाता मयूरेश कोण्णुर ने जब प्रदर्शन कर रहे किसानों से पूछा कि क्या वे भी दिल्ली के किसानों की तरह यहीं रहेंगे तो उन्होंने बताया कि वे आज रात यहां रुकेंगे और कल ध्वजारोहण करने के पश्चात वापस लौट जाएंगे.

    आगे की रणनीति पर उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की.

    इस रैली में कई नामचीन चेहरे भी शामिल होंगे. एनसीपी प्रमुख शरद पवार और आदित्य ठाकरे के इस रैली में शामिल होने की उम्मीद है. इसके अलावा राजस्व मंत्री बालासाहेब थोरात भी इसमें शामिल होंगे.

    एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने कहा, "हम मुंबई में किसान आंदोलन में भाग लेंगे और समर्थन करेंगे."

    हालांकि मुख्यमंत्री के नाम को लेकर कहा जा रहा है कि वो इसमें शामिल नहीं होंगे. इन दोनों नेताओं के अलावा लेफ़्ट से जुड़े कुछ नेता भी इस रैली में शामिल हो सकते हैं.

    इस प्रदर्शन में अखिल भारतीय किसान संघर्ष समिति (महाराष्ट्र), कामगार संगठन समिति, कृति समिति (महाराष्ट्र), जन आन्दोलन संघर्ष समिति (महाराष्ट्र), किसानों के लिए राष्ट्र (महाराष्ट्र) और हम भारत के (महाराष्ट्र) जैसे कई किसान और कामगार समर्थित दल शामिल हो रहे हैं.

    किसान रैली

    इमेज स्रोत, BBC Marathi

  16. मुंबई के आज़ाद मैदान में हो रही है किसानों की रैली

    मुंबई के आज़ाद मैदान में किसानों की रैली. ज़्यादा जानकारी के साथ बीबीसी संवाददाता मयूरेश कोण्णूर

  17. किसानों की जीवन बर्बाद करने के लिए सरकार ने पास किए कृषि क़ानून: राहुल गांधी

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, EPA/RAJAT GUPTA

    इस साल अप्रैल-मई में होने वाले तमिलनाडु चुनाव के लिए प्रचार कर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर एक रैली के दौरान निशाना साधा. एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हम नरेंद्र मोदी को भारत की आधारशिला बर्बाद नहीं करने देंगे.

    चीन और भारत के बीच एलएसी पर चल रहे विवाद का ज़िक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा, "56 इंच का सीना तब शांत रहा जब चीन की सेना ने भारत के हिस्से पर कब्ज़ा कर लिया. तीन महीने में प्रधानमंत्री ने एक बार चीन का नाम तक नहीं लिया. चीन वालों को भी ये समझ आ चुका है कि इस देश पर जो शख्स शासन कर रहा है वह कमज़ोर है."

    उन्होंने किसानों के विरोध प्रदर्शन को लेकर केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि, “प्रधानमंत्री ने किसानों की जीवन बर्बाद करने के लिए तीनों कृषि क़ानून पास किए हैं. वो मंडियों को बर्बाद करना चाहते हैं. वो अपने पांच या छह व्यवसायी मित्रों को गेंहू, चावल और अनाज स्टोर करने का अधिकार देना चाहते हैं. उन्हें लाखों टन अनाज स्टोर करने का अधिकार दिया जाएगा जबकि किसान उनसे साथ बहस नहीं कर पाएंगे. और इस मामले में किसान कोर्ट का रुख़ भी नहीं कर पाएंगे.”

    उन्होंने कहा कि किसान क़ानून के बनने की खुशी नहीं मना रहे हैं बल्कि वो दिल्ली की सीमाओं पर डटे हैं क्योंकि उन्हें पता है कि, “सरकार किसानों का भविष्य तबाह कर रही है.”

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी भी बीजेपी को ऐसा करने नहीं देगी, उन्होंने कहा, “हम नरेंद्र मोदी सरकार को हमारे देश की आधार को कमज़ोर करने नहीं देंगे”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    संघ का नाम लिए बिना उन्होंने कहा, "नरेंद्र मोदी को ये लगता है कि क्योंकि वह तमिलनाडु की सरकार को ब्लैकमेल कर सकते हैं इसलिए वह तमिलनाडु के लोगों के काबू में कर सकते हैं. नागपुर के निक्कर वाले कभी भी तमिलाडु का भविष्य नहीं तय कर सकते, भले ही वह कितने भी परेड क्यों ना कर लें. केवल तमिलनाडु के लोगों के हाथ में ही तमिलनाडु का भविष्य है."

  18. फ्रांस में कोरोना वायरस का नया वेरिएंट, फिर लग सकता है लॉकडाउन

    कोरोना वायरस

    इमेज स्रोत, Reuters

    फ्रांसीसी सरकार के वरिष्ठ सलाहकारों ने कहा है कि कोरोना वायरस का नया वेरिएंट देश में अपने पैर पसार रहा है और इससे निपटने के लिए सरकार को तीसरी बार लॉकडाउन लगाना चाहिए.

    बीबीसी संवाददाता डेनियल विट्टनबर्ग के अनुसार फ्रांस के जानेमाने इम्यूनमोलॉजिस्ट डॉक्टर शौं फ्रांस्वा डेल्फ्रेस्सी ने चेतावनी जारी की है कि अगर देश सख्त लॉकडाउन न लगाया गया तो मार्च के मध्य तक "हालात बेहद मुश्किल" हो सकते हैं.

    उन्होंने कहा कि ये बेहद ज़रूरी है कि वायरस के नए और संक्रामक वेरिएंट को आने से रोकने और इसे फैलने से रोकने के लिए राजनेता जल्द से जल्द कोई कदम उठाएं.

    कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए इस महीने के शुरुआत में फ्रांस से शाम से छह बजे के बाद से रात का कर्फ्यू लगा दिया था. इस बीच देश में रोज़ाना कोरोना संक्रमितों की संख्या भी बढ़ा रही है. कुछ दिन पहले जहां औसतन कोरोना के 18 हज़ार मामले रोज़ दर्ज किए जा रहे थे वहीं अब ये संख्या बढ़ा कर रोज़ाना 20 हज़ार तक पहुंच गई है. अस्पतालों में कोरोना संक्रमितों की संख्या में भी लगातार इज़ाफा हो रहा है.

    कोरोना वायरस

    इमेज स्रोत, Reuters

    कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनज़र बुधवार को फ्रांसीसी सरकार की एक अहम बैठक होने वाली है जिसमें आगे के कदमों को लेकर बात होगी. फिलहाल अधिकारी तीसरी बार देश में पूर्ण लॉकडाउन लगाने के विरोध में हैं और केवल रात के कर्फ्यू के पक्ष में है. इस कारण यहां स्कूल खुले हुए हैं.

    इससे पहले प्रधानमंत्री शौं कैस्टैक्स ने कहा था कि ज़रूरत पडॉने पर वो बिना देरी किए एक और बार लॉकडाउन लगाने से पीछे नहीं हटेंगे.

    जॉन्स हॉप्किन्स युनिवर्सिटी के डैशबोर्ड के अनुसार फ्रांस में अब तक कोरोना वायरस के कारण 73,190 लोगों की मौत हो चुकी है और यहां संक्रमितों की संख्या 21 लाख 28 हज़ार से अधिक है.

  19. ब्रेकिंग न्यूज़, मैक्सिको के राष्ट्रपति कोरोना पॉज़िटिव पाए गए

    मैक्सिको के राष्ट्रपति एेन्ड्रेज़ मैनुअल लोपेज़ ओब्राडोर कोविड-19 पॉज़िटिव पाए गए हैं. उन्होंने ये जानकारी ख़ुद एक ट्वीट के ज़रिए दी है. 67 वर्षीय ओब्राडोर ने कहा है कि उनमें संक्रमण के मामूली लक्षण हैं और फिलहाल वे प्रतिनिधि के ज़रिए अपनी राजनीतिक व्यस्तताओं को पूरेंगे.

    उन्होंने बताया है कि सोमवार को वह रूस के राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन से फ़ोन पर बात करेंगे और इस दौरान मैक्सिको में रूस की स्पुतनिक कोरोना वैक्सीन की आपूर्ति पर चर्चा की जाएगी.

    मैक्सिको में फिलहाल कोरोना वायरस के 17 लाख से अधिक मामले हैं और यहां एक लाख 50 हज़ार लोगों की मौत इस वायरस से हो गई है. मैक्सिको कोरोना से बुरी तरह प्रभावित देशों की लिस्ट में चौथे नंबर पर है.

    मैनुअल लोपेज़ ओब्राडोर

    इमेज स्रोत, REUTERS/Henry Romero

  20. कृषि कानूनों पर कभी पंजाब सरकार से कोई चर्चा नहीं हुई- पंजाब वित्तमंत्री

    किसान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पंजाब के वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने कहा है कि हाई-पावर कमिटी की मिनट्स रिपोर्ट बताती है कि तीन विवादित कृषि कानूनों को पंजाब सरकार या पंजाब के किसी भी मंत्री को ना तो दिखाया गया, ना ही उनसे इन पर कोई चर्चा की गई.

    रविवार को जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि "केंद्र सरकार के साथ हुई बैठक के मिनट्स (मिनट-दर मिनट ब्यौरा) पहले ही लोगों के सामने उपलब्ध हैं. जो भी ये मिनट्स देखेगा उसे पता चल जाएगा कि कृषि कानून को ना हमारे सामने रखा गयाऔर ना ही उस पर हमारे साथ कोई चर्चा हुई. बल्कि वो बैठक के एजेंडे का हिस्सा ही नहीं रहा."

    आठ पेज वाली बैठक के मिनट्स मनप्रीत पहले ही जारी कर चुके हैं. ये मिनट्स रिपोर्ट 18 सितंबर, 2020 को हुई बैठक की है.

    24 सितंबर को राज्य के वित्तमंत्री ने बीजेपी और आम आदमी पार्टी पर भ्रम फैलाने के आरोप लगाया था. उन्होंने कहा था, "किसानों के हितों की रक्षा करने की बजाय आम आदमी पार्टी उसी दिशा में काम कर रही है जिस दिशा में बीजेपी और अकाली दल कर रहे हैं. ये लोग ना सिर्फ़ किसानों को तबाह कर रहे हैं बल्कि उन्हें बदनाम कर रहे हैं."