बलूचिस्तान: फ़ुटबॉल कैसे बदल रही हज़ारा औरतों की ज़िंदगी
पाकिस्तान में रहने वाले हज़ारा शिया मुसलमानों पर अक्सर सुन्नी चरमपंथी गुट हमले करते रहे हैं. कई सालों से तमाम परेशानियों के बावजूद इस समुदाय के युवा ज़िंदगी को मक़सद देने में जुटे हैं.
ऐसी ही एक कोशिश है हज़ारा वीमेन फ़ुटबॉल अकैडमी, जो बलूचिस्तान की पहली महिला फ़ुटबॉल अकैडमी है. देखिए हमारे सहयोगी सादुल्लाह अख़्तर की रिपोर्ट.
