You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

जो बाइडन के शपथ समारोह से पहले अमेरिका में अलर्ट -आज की बड़ी ख़बरें

6 जनवरी को हुए दंगे जैसी स्थिति दोबारा पैदा न हो, इसलिए देशभर से नेशनल गार्ड की टुकड़ियां वॉशिंगटन भेजी गई हैं.

लाइव कवरेज

  1. बलूचिस्तान: फ़ुटबॉल कैसे बदल रही हज़ारा औरतों की ज़िंदगी

    पाकिस्तान में रहने वाले हज़ारा शिया मुसलमानों पर अक्सर सुन्नी चरमपंथी गुट हमले करते रहे हैं. कई सालों से तमाम परेशानियों के बावजूद इस समुदाय के युवा ज़िंदगी को मक़सद देने में जुटे हैं.

    ऐसी ही एक कोशिश है हज़ारा वीमेन फ़ुटबॉल अकैडमी, जो बलूचिस्तान की पहली महिला फ़ुटबॉल अकैडमी है. देखिए हमारे सहयोगी सादुल्लाह अख़्तर की रिपोर्ट.

  2. धरती का तापमान इस सदी में ख़तरनाक तरीक़े से बढ़ा?

    दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है.

    ऐसे में ये सुनना थोड़ा अजीब लग सकता है कि साल 2020 इतिहास के सबसे गर्म सालों में से एक रहा.

    और पिछला पूरा दशक इतिहास का सबसे गर्म दशक साबित हुआ.

    संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेश ने कहा है कि इस सदी में धरती का तापमान ख़तरनाक तरीके से बढ़ा है.

  3. कोरोना से निपटने के लिए बाइडन का 19 खरब डॉलर का प्लान

    भावी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कोरोना महामारी से निपटने और अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए 19 खरब डॉलर का पैकेज लाने का एलान किया है.

    उन्होंने एक बार फिर कहा कि उनके कार्यकाल के पहले 100 दिनों में 10 करोड़ लोगों का टीकाकरण किया जाएगा.

  4. Cover Story: क्या अफ़ग़ानिस्तान में अमेरिका का मक़सद पूरा हो गया?

    अमेरिका और तालिबान के साथ हुए शांति समझौते के मुताबिक़ अफ़ग़ानिस्तान से अमेरिकी की सैनिकों की वापसी शुरू हो गई है. मगर अफ़ग़ान सरकार को तालिबान के इरादों पर भरोसा नहीं है.

    माना जा रहा है कि इस क़दम का असर अमरीका के साथ-साथ कई सालों से अफ़ग़ानिस्तान की आर्थिक और मानवीय मदद कर रहे भारत जैसे देशों पर भी पड़ेगा.

    सवाल उठने लगे हैं कि क्या अमरीका ने अफ़गानिस्तान में अपना मक़सद हासिल कर लिया है? आज कवर स्टोरी में इसी की पड़ताल.

  5. नमस्कार! बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है. यहाँ हम आपको देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरें और सभी ज़रूरी अपडेट देंगे. शुक्रवार के अपडेट्स जानने के लिए आप यहाँ क्लिक कर सकते हैं.