केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक सड़क दुर्घटना में घायल, पत्नी की मौत
दुर्घटना कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ ज़िले में अंकोला के पास हुई है. मंत्री और उनकी पत्नी को फ़ौरन हेलिकॉप्टर एंबुलेंस से गोवा ले जाया गया, जहाँ केंद्रीय मंत्री की पत्नी का निधन हो गया.
लाइव कवरेज
बाइडन ने कोरोना वायरस वैक्सीन का दूसरा डोज़ लिया
20 जनवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति बनने जा रहे जो बाइडन ने कोरोना वायरस वैक्सीन का दूसरा डोज़ लिया है. बाइडन की ट्रांज़िशन टीम ने इसकी जानकारी दी.
बाइडन को यह डोज़ डेलावर में उनके घर के पास के अस्पताल के चीफ़ नर्स ने दिया.
इस दौरान उन्होंने वहाँ मौजूद मीडिया से कहा, "मुझे लगता है कि जिन लोगों ने इस विद्रोह को भड़काया और लोगों की जान को ख़तरे में डाला, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुँचाया, उन लोगों को पकड़ना बेहद महत्वपूर्ण है, उन्हें इसके लिए जवाबदेह ठहराया जाना बेहद ज़रूरी है."
बाइडन अमेरिकी संसद में बीते बुधवार को हुई घटना का ज़्रिक़्र कर रहे थे.
केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक सड़क दुर्घटना में घायल, पत्नी की मौत
इमेज स्रोत, ANI
केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद येसो नाइक सोमवार को एक
सड़क दुर्घटना में घायल हो गए. इस दुर्घटना में उनकी पत्नी विजय श्रीपद नाइक की
मौत हो गई है.
दुर्घटना कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ ज़िले में अंकोला के पास हुई है.
श्रीपद नाइक येलापुर से गोकरन जा रहे थे जब उनकी कार सड़क के किनारे गड्ढे में जा गिरी.
बीबीसी संवाददाता इमरान क़ुरैशी को ज़िले के पुलिस अधीक्षक शिवप्रकाश देवराजू ने बताया कि केंद्रीय मंत्री और उनकी पत्नी को फ़ौरन हेलिकॉप्टर एंबुलेंस के ज़रिए इलाज के लिए गोवा शिफ़्ट कर दिया गया, जहाँ उनकी पत्नी की मौत हो गई.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा के मुख्यमंत्री को फ़ोन के ज़रिए केंद्रीय मंत्री के इलाज के लिए उचित प्रबंध करने का आग्रह किया है.
श्रीपद
नाइक आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध, होम्योपैथी के साथ ही रक्षा राज्य मंत्री हैं.
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस दुर्घटना पर ट्वीट के ज़रिए अपना दुख प्रकट किया.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने ट्विटर के ज़रिए केंद्रीय मंत्री की कार दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए उनकी पत्नी की मौत पर शोक जताया.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
कर्नाटक के हलियाल से विधायक आरवी
देशपांडे ने भी इस दुर्घटना और केंद्रीय मंत्री की पत्नी के निधन पर ट्वीट के ज़रिए शोक जताया.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 4
न्यूज एजेंसी एएनआई ने उत्तर कन्नड़ ज़िले के पुलिस अधीक्षक शिवप्रकाश देवराजू के हवाले से बताया है कि इस दुर्घटना में केंद्रीय मंत्री के निजी सहायक की भी मौत हो गई है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 5
विलियम बर्न्स होंगे सीआईए के अगले निदेशक
इमेज स्रोत, Getty Images
अमेरिका के प्रेसीडेंट इलेक्ट जो बाइडन ने विलियम बर्न्स को ख़ुफ़िया एजेंसी सीआईए के अगले निदेशक के लिए नामांकित किया है.
विलियम बर्न्स एक करियर डिप्लोमैट हैं और ओबामा प्रशासन के दौरान उन्होंने ईरान के साथ न्यक्लियर समझौते में अहम भूमिका निभाई थी.
उससे पहले वो रूस मे ंअमेरिका के राजदूत रह चुके थे.
फ़िलहाल वो 'कार्नेजी इनडाउमेंट' नाम के एक अंतरराष्ट्रीय थिंक टैंके के प्रमुख हैं.
अगर सीनेट उनके नाम को मंज़ूरी दे देती है तो वो सीआईए के प्रमुख बनने वाले पहले राजनयिक होंगे.
विलियम बर्न्स 33 साल तक विदेश सेवा में काम करने के बाद 2014 में रिटायर हुए थे.
कृषि क़ानून: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दायर किया हलफ़नामा
कोरोना वैक्सीन भारत में कितने की मिलेगी?
नेपाल के विदेश मंत्री का भारत दौरा कितना महत्वपूर्ण है?
रूपी कौर: 84 दंगों का दर्द, रिफ़्यूजी बनने की पीड़ा और किसान आंदोलन की आवाज़
बीबीसी हिंदी का डिजिटल बुलेटिन 'दिनभर'
बीबीसी हिंदी का डिजिटल बुलेटिन 'दिनभर' सुनिए वात्सल्य राय से.
कोरोना का ख़ौफ़ और सर्द रातों में रैन बसेरों का हाल
किसान आंदोेलन: मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट सुना सकता है फ़ैसला
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार सुप्रीम कोर्ट कृषि क़ानूनों के ख़िलाफ़ दायर की गई ढेर सारी याचिकाओं पर मंगलवार को अपना फ़ैसला सुना सकता है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
इससे पहले सोमवार को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट के तेवर बहुत ही सख़्त देखने को मिले.
अदालत ने साफ़ कहा कि केंद्र सरकार ने बिना विचार विमर्श किए हुए कृषि क़ानूनों को लाया है और महीने भर से भी अधिक समय से विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों के साथ बातचीत का भी कोई नतीजा नहीं निकल रहा है.
अदालत ने साफ़ कहा कि सरकार या तो क़ानूनों को लागू करने पर फ़िलहाल रोक लगा दे या फिर सुप्रीम कोर्ट ख़ुद ही क़ानूनों पर रोक लगा देगा.
सर्वोच्च अदालत ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसान आंदोलन को अब तक जिस तरह से संभाला है उसे लेकर अदालत को बहुत निराशा हुई है.
अदालत ने किसानों से भी पूछा कि प्रदर्शन में महिलाएं, बच्चे और बुज़ुर्ग क्या कर रहे हैं?
हालांकि अदालत ने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट विरोध प्रदर्शन के ख़िलाफ़ नहीं है लेकिन यह देखा जाना चाहिए कि अभी जिस जगह पर विरोध प्रदर्शन हो रहा है क्या उसमें कोई बदलाव संभव है.
अदालत ने आशंका जताई कि जिस तरह से हालात बिगड़ रहे हैं, उनमें हिंसा होने का भी ख़तरा है.
अदालत ने कहा कि अगर ऐसा होता है तो इसके लिए सभी ज़िम्मेदार होंगे.
आज का कार्टून: नो कमेंट्स
सिडनी टेस्ट: स्मिथ का शतक, सिराज पर नस्लीय टिप्पणी फिर पंत का धमाका और विहारी-अश्विन का यूं अड़ जाना
अमरीका में हुई हिंसा पर पहली बार बोलीं मेलेनिया ट्रंप
इमेज स्रोत, Getty Images
अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया
ट्रंप ने अपने देशवासियों के नाम एक चिट्ठी लिखी है. लगभग 600 शब्दों की चिट्ठी में पहली बार
मेलानिया ने अमेरिका में हुई हिंसा के बारे में बोला है.
उन्होंने लिखा है, ‘’ मैं
लोगों से अपील करती हूं कि हिंसा रोक दें, कभी लोगों के त्वचा के रंगो को देखकर
धारणाएं ना बनाएं और ना ही राजनीतिक विचारधारा के आधार पर किसी के लिए बुरा ख़्याल
रखें. हम सभी को एक-दूसरे को सुनना चाहिए और इस पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए कि
हमें क्या चीज़ जोड़ती है ना कि क्या बांटती है.‘’
अमेरिकी चुनाव और चुनाव के बाद हुई हिंसा पर मेलानिया ने लिखा
है- ‘’
लोगों ने जिस जोश के साथ चुनाव में हिस्सा लिया वह बेहद प्रेरित करने वाला था,
लेकिन हमें इस जोश को हिंसा में तब्दील नहीं होने देना चाहिए. हमें आगे का रास्ता
एक साथ तय करना है, हमारे बीच की समानताओं को तलाशना है. दयालु और मज़बूत बने रहना
है जो मैं जानती हूं कि हम सभी हैं.‘’
उन्होंने ये भी कहा कि ‘’बतौर प्रथम महिला देश के लिए काम करना मेरे लिए सौभाग्य की बात रही.’’
देशभर के स्वास्थ्य कर्मियों को फ्री मिलेगी कोरोना वैक्सीन: पीएम मोदी
इमेज स्रोत, ANI
कोरोना की वैक्सीन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ आज वर्चुअल बैठक की और इस बैठक में कोविड-19 की वैक्सीन का पूरा ब्लूप्रिंट देश के सामने पेश. किया. उन्होंने बताया कि देश में कैसे और कब टीकाकरण की प्रक्रिया शुरू होगी.
उन्होंने बैठक में कहा, ''16 जनवरी से टीकाकरण की प्रक्रिया शुरू होगी. दूसरे
फ़ेज़ तक अन्य वैक्सीन भी आ जाएंगी. हमारी दोनों वैक्सीन विदेशी वैक्सीनों से ज़्यादा
सस्ती हैं. ये भारत की परिस्थियों को देखते हुए निर्मित की गई है.''
''पहले फ़ेज़ में
उन लोगों तक वैक्सीन पहुंचाने की कोशिश है जो फ्रंटलाइन वर्कर हैं यानि स्वास्थ्य
सेवाओं से जुड़े हैं. इसके बाद दूसरे फ्रंट लाइन वर्कर यानी सफ़ाई कर्मी, सेना,
होमगार्ड, सर्विलेंस से जुड़े कर्मचारी, तमाम केंद्रीय बल के लोगों को वैक्सीन
मिलेगी.''
''पहले चरण में देशभर के स्वास्थ्य विभाग से जुड़े 3
करोड़ कर्मचारियों के वैक्सीन का खर्चा केंद्र सरकार देगी.''
''दूसरे चरण में 50 साल की उम्र से ऊपर के लोगों और 50 से
कम उम्र के उन लोगों को जिन्हें ख़तरा है उन्हें टीका लगाया जाएगा. भारत में कई टीकाकरण योजनाएं चलाई जाती रही हैं.
हमें दुनिया के सबसे बड़े चुनाव कराने का अनुभव है ये अनुभव हमारे काम आएगा.''
वैक्सीन के लिए कोविन डिजिटल प्लेटफॉर्म
प्रधानमंत्री ने बताया कि कोविन नाम का एक डिजिटल प्लेजफॉर्म बनाया गया है जो
आधार कार्ड से जुड़ा होगा. कोविन पर रियलटाइम
डेटा अपडेट हो ये आप सबको सुनिश्चित करना है. पहला टीका लगने के बाद एक सर्टिफिकेट
दिया जाएगा. जिसे आपको डिजिटली अपलोड कराना होगा.इससे ये ना सिर्फ ये रिकॉर्ड रखा जाएगा कि किसे टीका लग चुका है बल्कि ये
भी तय होगा कि दूसरा टीका कब लगेगा.
अगले कुछ महीनों में ही हमें 30 करोड़ लोगों के टीकाकरण
का प्रबंध करना है. अगर टीका से किसी को कोई समस्या होती है तो उसकी भी व्यवस्था
की गई है.हर राज्य और केंद्र शासित
राज्यों को सुनिश्चित करना है कि वैक्सीन को लेकर अफवाहें ना फैलें ऐसी हर कोशिश
को नाकाम करना है. इसके लिए समाजिक और धार्मिक संस्थाओं को साथ जोड़ना होगा.
अनुष्का शर्मा ने दिया बेटी को जन्म, पति विराट कोहली ने दी जानकारी
इमेज स्रोत, Instagram/ Anushka Sharma
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया है. उनके पति और भारतीय क्रिकेट टीम
के कप्तान विराट कोहली ने ट्विटर के ज़रिए ये जानकारी दी है.
उन्होंने लिखा है, ‘’ हम दोनों को ये बताते
हुए खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है. हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं. अनुष्का और हमारी बेटी दोनों बिलकुल ठीक हैं और
यह हमारा सौभाग्य है कि हमें इस ज़िंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला. हम
उम्मीद करते हैं कि आप सभी समझेंगे कि हमें इस वक़्त थोड़ी प्राइवेसी चाहिए.‘’
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
2022 की गणतंत्र दिवस परेड नए सेंट्रल विस्टा मार्ग पर होगी- हरदीप पूरी
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी ने कहा है कि सेंट्रल विस्टा का विकास संसद की जगह, सहूलियत को बढ़ाने और उसे बेहतर
बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है. साल 2022 की गणतंत्र दिवस परेड नए सेंट्रल
विस्टा मार्ग पर होगी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
लाल बहादुर शास्त्री के जीवन के अंतिम पलों की कहानी
अभय सिंह चौटाला ने कहा 26 जनवरी तक वापस नहीं हुआ कानून तो दूंगा इस्तीफ़ा
कृषि क़ानूनों के विरोध में इंडियन नेशनल लोक
दल (INLD) के नेता अभय सिंह
चौटाला ने हरियाणा विधानसभा से इस्तीफ़ा देने की पेशकश की है.
उन्होंने हरियाणा विधानसभा के स्पीकर को
चिट्ठी लिखी है जिसमें कहा गया है- अगर केंद्र सरकार 26 जनवरी तक कृषि क़ानून
वापस नहीं लेती तो इस चिट्ठी को विधानसभा से मेरा इस्तीफ़ा समझा जाए.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
सिराज पर नस्लभेदी टिप्पणी से सचिन-सहवाग नाराज़, कार्रवाई की मांग
LIVE: हरियाणा सीएम खट्टर की रैली में हंगामे की ज़िम्मेदारी लेने वाले गुरनाम सिंह चढूनी