ब्रेकिंग न्यूज़, किसान और केंद्र सरकार के बीच शुरू होने जा रही आठवें दौर की बातचीत
केंद्र के तीन कृषि क़ानूनों के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे किसानों की आज केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों के साथ आठवें दौर की बातचीत होने जा रही है.
बातचीत के लिए जाने से पहले भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आज कोई न कोई हल निकलेगा.
किसानों और केंद्रीय कृषि मंत्री के बीच अब तक सात बार बातचीत हो चुकी है लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकला है. शुक्रवार को होने वाली बैठक भी दिल्ली के विज्ञान भवन में ही होगी जहां अब तक सारी बैठकें होती आई हैं.