चीन में मिला कोरोना वायरस के नए वैरिएंट का पहला मामला

चीन में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट का पहला मामला सामने आया है. ऐसा दावा किया जा रहा है कि कोरोना वायरस का यह नया वैरिएंट पहले की तुलना में 40-70 फ़ीसदी अधिक तेज़ी से फैलने वाला है.

लाइव कवरेज

  1. ब्रिटेन के लिए नए युग की शुरुआत

    ब्रिटेन

    इमेज स्रोत, Reuters

    आधी रात के बाद ब्रिटेन औपचारिक तौर पर पूरी तरह यूरोपीय संघ से अलग हो गया. इस मौक़े पर प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि 31 दिसंबर रात 11 बजे ही नए संबंधों की शुरुआत हो रही है. यह एक नई शुरुआत है. उन्होंने इस मौक़े पर कहा कि हम अपने दायित्व का पूरी ज़िम्मेदारी से निर्वहन करेंगे.

    बोरिस जॉनसन ने ब्रेक्ज़िट की लंबी प्रक्रिया पर कहा कि अब यह समाप्त हो गई है.

    फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि ब्रिटेन हमेशा एक मित्र और सहयोगी की भूमिका में बना रहा.

    हालांकि ब्रिटेन के कुछ मंत्रियों ने चेताया है कि आने वाले कुछ दिनों और शायद कुछ सप्ताह तक कुछ व्यवधान बने रहें.

  2. कर्नाटक में आज से शुरू होने जा रही हैं 10वीं-12वीं की कक्षाएं

    कर्नाटक में 10वीं और 12वीं की कक्षाएं आज से यानी 1 जनवरी से शुरू होने जा रही हैं.

    सुरक्षा के लिहाज़ से स्कूलों को सैनेटाइज़ किया जा रहा है.

    सैनेटाइज़ेशन

    इमेज स्रोत, ANI

  3. ब्रेकिंग न्यूज़, अब चीन में भी मिला कोरोना का नया वैरिएंट

    चीन में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट का पहला मामला सामने आया है. कोरोना वायरस संक्रमण की शुरुआत एक साल पहले चीन से हुई थी और उसके बाद यह पूरी दुनिया में फैल गया. लेकिन इस नए वैरिएंट के सबसे अधिक मामले अभी तक ब्रिटेन में देखने को मिले हैं.

    न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स की ख़बर के अनुसार, चीन में इस नए वैरिएंट का पहला मामला सामने आया है. चाइनीज़ सेंटर फ़ॉर डिज़ीज़ कंट्रोल एंड प्रीवेंशन के एक पब्लिकेशन के हवाले से यह दावा किया जा रहा है.

    दुनिया के ज़्यादातर देशों ने ब्रिटेन के साथ आवागमन को फिलहाल के लिए स्थगित कर दिया है. ताकी इस नए वैरिएंट को फैलने से रोका जा सके. ऐसा दावा किया जा रहा है कि यह नया वैरिएंट पहले वाले की तुलना में 40 से 70 फ़ीसदी अधिक तेज़ी से फैलता है.

    चीन में यह नया वैरिएंट एक 23 वर्षीय महिला में मिला है. यह महिला ब्रिटेन से चीन लौटी थी. हालांकि चीन में यह अभी पहला मामला ही है लेकिन चीन इसे लेकर काफी सतर्क है. चीन ने ब्रिटेन के लिए सभी सीधी उड़ानों को फिलहाल के लिए स्थगित कर दिया है.

  4. सिंघु बॉर्डर पर किसानों के साथ नए साल का स्वागत- लाइव

    कृषि क़ानूनों का विरोध कर रहे किसान एक महीने से अधिक समय से दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर डटे हुए हैं.

    आज जब सारी दुनिया साल 2020 को विदा कर रही है और नए साल का स्वागत कर रही है तो सड़कों पर मौजूद ये किसान कैसे मना रहे हैं नया साल.

    सिंघु बॉर्डर पर किसानों के साथ मौजूद हैं बीबीसी में भारतीय भाषाओं की प्रमुख रूपा झा. (कैमरा- पीयूष नागपाल)

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  5. FB LIVE: कृषि क़ानूनों का विरोध कर रहे किसान कैसे मना रहे हैं नया साल.

  6. 'नौशेरा के शेर' ब्रिगेडियर उस्मान की क़ब्र की सेना ने मरम्मत कराई

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    भारतीय सेना ने नौशेरा के शेर कहे जाने वाले ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान की टूटी क़ब्र की मरम्मत करवा दी है.

    दरअसल कुछ दिनों पहले जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के एक छात्र और दे हेरिटेज टाइम्स नाम की वेबसाइट चलाने वाले मोहम्मद उमर अशरफ़ ने ब्रिगेडियर उस्मान की क़ब्र में हुई टूट-फूट का एक वीडियो जारी किया था. उसके बाद से यह ख़बर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.

    कई अख़बारों और न्यज़ चैनलों ने भी इस ख़बर को दिखाया.

    उसके बाद सेना के हवाले से ख़बर आई कि सेना के कई वरिष्ठ अधिकारी राष्ट्रीय हीरो रहे ब्रिगेडियर उस्मान की क़ब्र की ऐसी हालत को देखकर काफ़ी दुखी हैं.

    कई मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार सेना ने जामिया यूनिवर्सिटी प्रशासन को भी इस बारे में लिखा था.

    ब्रिगेडियर उस्मान की क़ब्र दिल्ली के जिस क़ब्रिस्तान में है उसके रख-रखाव की ज़िम्मेदारी जामिया विश्वविद्यालय के पास है.

    बीजेपी के एक सांसद सैय्यद ज़फ़र इस्लाम ने भी क़ब्र की मरम्मत कराने की पेशकश की थी.

    आख़िरकार सेना ने गुरुवार को उनकी क़ब्र की मरम्मत करवा दी.

    1947-48 में क़बाइलियों ने पाकिस्तानी सेना की मदद से कश्मीर पर हमला बोल दिया और 26 अक्तूबर तक वो श्रीनगर के बाहरी इलाक़ों तक बढ़ते चले आए. अगले दिन भारत ने उनको रोकने के लिए अपने सैनिक भेजने का फ़ैसला किया.

    50 पैरा ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर उस्मान नौशेरा में डटे हुए थे तमाम कोशिशों के बावजूद पाकिस्तानी सेना नौशेरा पर क़ब्ज़ा नहीं कर सकी.

    वो शायद अकेले भारतीय सैनिक थे जिनको जिन्ना ने पाकिस्तान सेनाध्यक्ष बनाने का ऑफ़र दिया था लेकिन उन्होंने भारत में रहने का फ़ैसला किया था.

    बाद में उनके सिर पर पाकिस्तान ने 50,000 रुपए का ईनाम रखा था जो उस ज़माने में बहुत बड़ी रक़म हुआ करती थी. 1948 में नौशेरा का लड़ाई के बाद उन्हें 'नौशेरा का शेर' कहा जाने लगा था.

    नौशेरा की लड़ाई के बाद ब्रिगेडियर उस्मान का हर जगह नाम हो गया और रातों रात वो देश के हीरो बन गए थे.

    ब्रिगेडियर उस्मान 3 जुलाई 1948 को पाकिस्तानी घुसपैठियों से लड़ते हुए मारे गए. उस समय किसी जंग में मारे जाने वाले वो सबसे बड़े रैंक के सैन्य अधिकारी थे.

    उस समय उनकी उम्र महज़ 36 साल थी और कहा जाता है कि अगर वो जीवित होते तो देश के पहले मुसलमान सेनाध्यक्ष होते.

    उनके जनाज़े को जामिया मिलिया विश्वविद्यालय के क़ब्रिस्तान में दफ़नाया गया था जिसमें भारत के तत्कालीन गवर्नर जनरल लॉर्ड माउंटबेटन और प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ मौजूद थे. इसके तुरंत बाद ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान को मरणोपराँत महावीर चक्र देने की घोषणा कर दी गई.

  7. कोरोना वैक्सीन के ड्राई रन के लिए कैसी है तैयारी

  8. नए साल 2021 का स्वागत न्यूज़ीलैंड में कैसे हुआ?

  9. शादी हो या पढ़ाई, इस साल सब ऑनलाइन हुआ

  10. बीबीसी हिंदी का डिजिटल बुलेटिन 'दिनभर'

    बीबीसी हिंदी का डिजिटल बुलेटिन 'दिनभर' सुनिए फ़ैसल मोहम्मद अली से.

  11. CBSE बोर्ड की परीक्षाएं 4 मई से 10 जून के बीच, नतीजे 15 जुलाई तक

    रमेश पोखरियाल निशंक

    इमेज स्रोत, RAMESHPOKHRIYAL NISHANK

    सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 4 मई से 10 जून के बीच होंगी.

    केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने गुरुवार को इसकी घोषणा की.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 15 जुलाई तक नतीजों की घोषणा कर दी जाएगी.

    मंत्री की घोषणा के बाद सीबीएसई के एग्ज़ैमिनेशन कंट्रोलर ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि स्कूलों को इस बात की इजाज़त होगी कि वो 10वीं और 12वीं के प्रैक्टिकल एग्ज़ाम को एक मार्च से शुरू कर सकते हैं.

    दसवीं और बारहवीं की परीक्षा की डेट शीट भी जल्द ही जारी कर दी जाएगी.

    परीक्षा की घोषणा

    इमेज स्रोत, CBSE

  12. केरल: भाजपा विधायक ने कृषि क़ानूनों के ख़िलाफ़ प्रस्ताव का किया समर्थन

    ओ राजगोपाल

    इमेज स्रोत, O Rajagopal Twitter

    केरल विधानसभा ने गुरुवार को विवादित कृषि क़ानूनों के ख़िलाफ़ एक प्रस्ताव पास किया.

    मुख्यमंत्री पिन्नरई विजयन के पेश किए गए इस प्रस्ताव को यूडीएफ़ और एलडीएफ़ दोनों का समर्थन मिला.

    लेकिन सबसे ख़ास बात यह रही कि समाचार एजेन्सी पीटीआई के मुताबिक़ केरल विधानसभा में एकमात्र भाजपा विधायक ओ राजगोपाल ने भी इस प्रस्ताव का समर्थन किया है.

    हालाँकि सुबह ख़बर आ रही थी कि विधानसभा में उन्होंने इस प्रस्ताव का विरोध किया था लेकिन ये स्पष्ट नहीं था कि उन्होंने इसके ख़िलाफ़ वोट दिया या नहीं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  13. कहानी भारत में चल रहे लोन एप्स के धंधे की

  14. भारत में कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन दो जनवरी को

    कोरोना वैक्सीन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, हैदराबाद के एक अस्पताल में कोरोना वैक्सीन के लिए ट्रेनिंग देती डॉक्टर

    केंद्र सरकार ने पूरे देश में कोविड वैक्सीन टीकाकरण के लिए सभी राज्यों और केंद्र प्रशासित राज्यों को पूरी तरह तैयार रहने के लिए कहा है.

    सरकार ने बताया है कि दो जनवरी को सभी राज्यों और केंद्र प्रशासित राज्यों में ड्राई रन किया जाएगा.

    हर प्रदेश की राजधानी में कम से कम तीन जगहों पर ड्राई रन किया जाएगा. कुछ प्रदेशों ने ज़िलों को भी शामिल किया है जो मुश्किल इलाक़ों में स्थित हैं.

    केंद्र सरकार ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने प्रधान सचिवों, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और राज्यों के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस की और तैयारियों का जायज़ा लिया.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  15. चीन ने अप्रूव की स्वदेशी कोविड वैक्सीन

    चीन वैक्सीन

    इमेज स्रोत, Xinhua News

    चीन की सरकारी मीडिया शिन्हुआ न्यूज़ ने बताया है कि चीन ने स्वदेशी कोविड-19 वैक्सीन को अप्रूव कर दिया है.

    ख़बर के मुताबिक़ ये वैक्सीन 79.34 फ़ीसद प्रभावी है.

    ये सभी चीनी नागरिकों को मुफ़्त में मुहैया करवाई जाएगी.

    चीन सबसे पहले वरिष्ठ नागरिकों, पहले से किसी बीमारी से पीड़ितों को वैक्सीन मुहैया करवाएगा और उसके बाद दूसरे आम लोगों को वैक्सीन दी जाएगी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  16. भारत में कोरोना के नए स्ट्रेन से कुल 25 लोग संक्रमित

    कोरोनावायरस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    गुरुवार को कोरोना के नए स्ट्रेन के पाँच नए मामले सामने आए हैं.

    स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक़ देश में नए स्ट्रेन से संक्रमित लोगों की संख्या 25 हो गई है.

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इनमें से चार संक्रमण पुणे के एनआईवी और एक दिल्ली के आईजीआईबी संस्थान से ट्रेस हुए हैं.

    सभी संक्रमित लोगों को सरकारी अस्पतालों में आइसोलेट किया गया है.

    बुधवार को ही नए स्ट्रेन से संक्रमित 14 नए मामलों का पता चला था.

    ये वही स्ट्रेन है जो सितंबर में ब्रिटेन में पहली बार सामने आया था.

    केंद्र सरकार ने सात जनवरी तक ब्रिटेन से आने-जाने वाली फ्लाइट्स पर रोक लगा दी है.

  17. कितना ख़तरनाक है कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन?

  18. ब्रेकिंग न्यूज़, पाकिस्तान की मंत्री ने हिंदू संत की समाधि ढहाने की निंदा की

    समाधि

    पाकिस्तान के ख़ैबर पख़्तूनख़्वां प्रांत के करक ज़िले में एक हिंदू संत की समाधि ढहाने की घटना की मानवाधिकार मंत्री ने निंदा की है.

    मंत्री डॉक्टर शिरीन मज़ारी ने ट्वीट करके ख़ैबर पख़्तूनख़्वां सरकार से साज़िशकर्ताओं को सज़ा देने की मांग की है.

    उन्होंने कहा है कि उनका मानवाधिकार मंत्रालय इस मामले को देख रहा है. उन्होंने ट्वीट मे लिखा, “सरकार होने के नाते हमारी ज़िम्मेदारी है कि हम सभी नागरिकों और उनके पूजा की स्थान की रक्षा करें.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    शिरीन मज़ारी ने अगला ट्वीट करके जानकारी दी है कि इस मामले में प्रशासन ने एफ़आईआर दर्ज कर ली है और आगे की कार्रवाई जारी है.

    डीपीओ इरफ़ानुल्लाह ख़ान मरवात ने मीडिया को सूचित किया है कि समाधि को ढहान में शामिल लोगों के ख़िलाफ़ कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

    जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (फ़ज़लुर रहमान) के स्थानीय नेतृतव के साथ-साथ 350 लोगों के ख़िलाफ़ एफ़आईआर की गई है.

    डीपीओ इरफ़ानुल्लाह ने कहा कि अभी तक 31 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है और अधिक वांछित लोगों को गिरफ़्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है.

    इस घटना के ख़िलाफ़ पाकिस्तान हिंदू काउंसिल के प्रमुख डॉक्टर रमेश कुमार वंकवानी ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट कराची रजिस्ट्री के बाहर धरना प्रदर्शन बुलाया है.

    उन्होंने बताया कि ये मंदिर पाकिस्तान के चार मुख्य मंदिरों में से एक था.

    उन्होंने कहा, "इस मंदिर का जीर्णोद्धार 2014 में पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद किया गया था. उस वक्त भी मौलाना शरीफ़ के नेतृत्व में लोग मुद्दे का हल निकालने को लेकर गंभीर नहीं थे लेकिन उन्हें सुप्रीम कोर्ट का फ़ैसला मानना पड़ा."

    डॉक्टर रमेश का कहना है कि पाकिस्तान पहले ही अंतरराष्ट्रीय स्तर धार्मिक आज़ादी और अल्पसंख्यकों के अधिकारों को लेकर दबाव झेल रहा है. इसलिए ये ज़रूरी है कि ऐसी अतिवादी गतिविधियों को किसी भी क़ीमत पर रोका जाए.

  19. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- 2021 का मंत्र दवाई भी, कड़ाई भी

    नरेंद्र मोदी

    इमेज स्रोत, BJP Live Twitter

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि कोरोना वायरस को लेकर भारत ने एकजुटता के साथ समय पर प्रभावी क़दम उठाए और उसी का परिणाम है कि आज भारत बहुत बेहतर स्थिति में है.

    उन्होंने कहा कि कोरोना से पीड़ित लोगों को बचाने का भारत का रिकॉर्ड दुनिया से बहुत बेहतर रहा है और संक्रमण के मामले में भी भारत अब लगातार नीचे की तरफ़ जा रहा है.

    प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के ज़रिए गुजरात के राजकोट में एम्स के शिलान्यास के मौक़े पर ये बातें कहीं.

    उन्होंने कहा, “साल का ये अंतिम दिन भारत के लाखों डॉक्टर्स, हेल्थ वॉरियर्स, सफाईकर्मियों और दूसरे फ्रंट लाइन कोरोना वॉरियर्स को याद करने का है, जो मानवता की रक्षा के लिए लगातार अपने जीवन को दांव पर लगा रहे हैं.”

    पीएम मोदी ने बताया कि बीते 6 सालों में 10 नए एम्स पर काम शुरु हो चुका है, जिनमें से कई आज पूरी तरह से काम करने लगे हैं. एम्स के साथ ही देश में 20 एम्स जैसे सुपर स्पैशिलिटी हॉल्पिटल्स पर भी काम किया जा रहा है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अब तक वो कहते थे कि जब तक दवाई नहीं तब तक ढिलाई नहीं लेकिन अब फिर से कह रहे हैं कि दवाई भी कड़ाई भी.

  20. केरल विधानसभा ने कृषि क़ानूनों के ख़िलाफ़ किया प्रस्ताव पास

    पिन्नारई विजयन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    केरल विधानसभा ने गुरुवार को विवादित नए कृषि क़ानूनों के ख़िलाफ़ प्रस्ताव पास किया है.

    एक घंटे के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री पिन्नारई विजयन ने प्रस्ताव रखा. यूडीएफ़ और एलडीएफ़ दोनों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया.

    प्रस्ताव रखते हुए विजयन ने कहा कि देश में किसानों का इतना बड़ा आंदोलन चल रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि नए कृषि क़ानून ना सिर्फ़ किसान विरोधी हैं बल्कि वे कॉरपोरेट समर्थक हैं और प्रदर्शन में अब तक कम से कम 32 किसानों की मौत हो चुकी है.

    उन्होंने कहा, “जब लोगों को उनकी ज़िंदगी को प्रभावित करने वाले किसी क़ानून के प्रति चिंताएं हो तो विधानसभाओं की ये नैतिक ज़िम्मेदारी है कि वे इसे गंभीरता से लें."

    प्रस्ताव में केंद्र सरकार से तीनों क़ानूनों को रद्द करने की मांग भी की गई है.

    विधानसभा में एकमात्र बीजेपी विधायक ओलनचेरी राजगोपाल ने प्रस्ताव का विरोध किया लेकिन अभी ये स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने इसके ख़िलाफ़ वोट दिया या नहीं.