You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

नॉर्वे में भूस्खलन: कई घर बर्बाद, राहत-बचाव कार्य जारी

हादसे में 10 लोग घायल हो गए हैं और 12 लोगों के लापता होने की ख़बर है. कई घर ज़मीन में समां गए हैं.

लाइव कवरेज

  1. वो पांच अरबपति जो कोरोना में और अमीर हो गए...

  2. बांग्लादेश के इस क़दम से भारत को होगा बंपर फ़ायदा?

  3. किसान आंदोलन: क्या सरकार और किसानों के बीच सुलह हो सकती है?

  4. मोदी सरकार नए कृषि क़ानून वापस क्यों नहीं ले लेती?

  5. क्या सरकार और किसानों के बीच सुलह का कोई ‘फ़ॉर्मूला’ है?

  6. कोरोना के नए स्ट्रेन पर काम करेगी वैक्सीन?

  7. ब्रेकिंग न्यूज़, ऑक्सफ़ोर्ड-एस्ट्राज़ेनेका की वैक्सीन को ब्रिटेन में मिली मंज़ूरी

    ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों की बनाई गई कोरोना वायरस वैक्सीन के इस्तेमाल को ब्रिटेन में मंज़ूरी मिल गई है.

    इसकी मंज़ूरी मिलने को ब्रिटेन में टीकाककरण अभियान के लिए इसे बेहद अहम माना जा रहा है.

    इसको बनाने वाली दवा निर्माता कंपनी एस्ट्राज़ेनेका को ब्रिटेन ने 10 करोड़ वैक्सीन बनाने का ऑर्डर दिया है जो 5 करोड़ लोगों के लिए काफ़ी होगी.

    मेडिसिन रेगुलेटर की ओर से इस वैक्सीन को अनुमति दिए जाने को सुरक्षित और असरदार माना जा रहा है.

    ऑक्सफ़ोर्ड-एस्ट्राज़ेनेका वैक्सीन को साल 2020 के शुरुआती महीनों में बनाया जाना शुरू किया गया था. इसके बाद अप्रैल में इसे पहले वॉलंटियर पर टेस्ट किया गया था. इसके बाद इसके कई हज़ार लोगों पर बड़े पैमाने पर क्लीनिकल ट्रायल हुए हैं.

  8. ब्रेकिंग न्यूज़, भारत से ब्रिटेन आने-जाने वाली सभी फ्लाइट्स 7 जनवरी तक बंद

    केंद्रीय नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया है कि ब्रिटेन आने-जाने वाली फ्लाइट्स पर अस्थायी प्रतिबंध सात जनवरी तक बढ़ा दिया गया है.

    पिछले हफ़्ते ही भारत ने ब्रिटेन से आने वाली सभी फ्लाइट्स को अस्थायी रूप से बंद कर दिया था.

    सरकार ने पहले बताया था कि 25 नवंबर से 23 दिसंबर के बीच ब्रिटेन से भारत आने वाले सभी यात्रियों को ट्रेस किया जा रहा है.

    भारत में कोरोना के नए स्ट्रेन के कुल 20 मामले सामने आ चुके हैं. ये वही स्ट्रेन है जो सितंबर में ब्रिटेन में सामने आया था.

  9. ब्रेकिंग न्यूज़, भारत में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के 14 नए मामले

    भारत में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के 14 मामले पाए गए हैं. ये वही नया स्ट्रेन है जो सितंबर में ब्रिटेन में सामने आया था.

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक़ भारत में नए स्ट्रेन से संक्रमित अब कुल 20 मामले हो गए हैं.

    इन 20 में से आठ केस दिल्ली के लैब ने रजिस्टर किए हैं. बेंगलुरू की लैब से सात मामले रिपोर्ट हुए है.

    पिछले हफ़्ते ही भारत ने ब्रिटेन से आने वाली फ्लाइट्स को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था.

    सरकार का कहना है कि 25 नवंबर से 23 दिसंबर के बीच ब्रिटेन से भारत आने वाले लोगों को ट्रेस किया जा रहा है.

    स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेस कांफ्रेंस में नीति आयोग के डॉक्टर वीके पॉल ने कहा, "वायरस को शुरुआत में काबू किया जाना आसान है लेकिन एक बार संक्रमण ज़्यादा फैल गया तो काबू करना मुश्किल होगा."

  10. कोरोना महामारी ने कैसे मज़दूरों को बनाया लाचार

  11. ब्रेकिंग न्यूज़, कोरोना वायरस: भारत में 24 घंटों में संक्रमण के 20,550 नए मामले

    भारत मे बीते 24 घंटों में 20,550 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 1 करोड़ 2 लाख से अधिक हो गई है.

    वहीं, बीते 24 घंटों में कोरोना के कारण 286 लोगों की मौत हुई है. इसके बाद भारत में कोरोना के कारण मौतों का आंकड़ा 1,48,439 हो गया है. कोरोना संक्रमण से देश में एक दिन में 26,572 ठीक हो गए हैं.

    वहीं, भारत और अमेरिका में कोरोना वायरस का नया वैरिएंट पाया गया है.

  12. पंजाब के किसानों की कैसे मदद कर रहे हरियाणा के किसान

  13. अमेरिका में कोविड-19 के नये वैरिएंट की पुष्टि, बाइडन ने वैक्सीन बाँटे जाने की रफ़्तार पर उठाए सवाल

    अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने ‘कोविड वैक्सीन के वितरण’ को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना की है. उन्होंने कहा है कि ‘कोविड वैक्सीन बाँटे जाने का कार्यक्रम अपने तय समय से पीछे चल रहा है.’

    इसके लिए जो बाइडन ने ट्रंप प्रशासन को ज़िम्मेदार ठहराया है. साथ ही उन्होंने यह दावा किया है कि कार्यभार संभालते ही वे इस कार्यक्रम में तेज़ी लाने की सारी कोशिशें करेंगे. अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर जो बाइडन का कार्यकाल 20 जनवरी 2021 से शुरू होना है.

    इस बीच अमेरिका के कोलोराडो राज्य में एक 20 वर्षीय शख़्स के कोविड-19 के नये वैरिएंट से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है.

    बताया गया है कि इस शख़्स ने हाल में कोई यात्रा नहीं की है और स्थानीय प्रशासन ने उन्हें फ़िलहाल आइसोलेशन में रखा है.

    स्थानीय प्रशासन कोरोना के नये वैरिएंट से संक्रमित अन्य संभावित मामलों की तलाश में लगा है.

    विशेषज्ञों के अनुसार, कोरोना का नया वैरिएंट ज़्यादा ख़तरनाक तो नहीं है, लेकिन यह ज़्यादा संक्रामक है.

    अमेरिका में अब तक एक करोड़ 95 लाख से ज़्यादा लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है और तीन लाख 38 हज़ार से ज़्यादा लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है.

  14. वैज्ञानिकों ने बताया- कितना ख़तरनाक है कोरोना का नया वैरिएंट?

    ब्रितानी वैज्ञानिकों ने एक तुलनात्मक अध्ययन के बाद यह कहा है कि कोरोना वायरस के नये वैरिएंट से होने वाली समस्याएं पहले की तुलना में ज़्यादा गंभीर नहीं हैं.

    पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड ने यह अध्ययन करवाया है. वैज्ञानिकों का कहना है कि कोरोना वायरस का नया वैरिएंट ज़्यादा तेज़ी से फैल सकता है. दिसंबर मध्य में इस नये वैरिएंट की पुष्टि हुई थी जिसके बाद कई देशों ने ब्रिटेन पर ट्रैवल बैन लगा दिया है.

    इस नये अध्ययन में वैज्ञानिकों ने 1,700 से ज़्यादा लोगों के बीच एक तुलनात्मक अध्ययन किया जिनके नये कोरोना वायरस के वैरिएंट से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी.

    वैज्ञानिकों का कहना है कि कोरोना वायरस के नये वैरिएंट और पुराने वेरिएंट से संक्रमित लोगों के अस्पताल में भर्ती कराये जाने को लेकर कोई ख़ास अंतर नहीं है. यानी कोरोना के नये वैरिएंट से संक्रमित उतने ही लोगों को गंभीर लक्षणों का सामना करना पड़ा जितना पहले किया गया था.

    हालांकि, वैज्ञानिकों ने इस अध्ययन के बाद यह ज़रूर कहा है कि यह वैरिएंट तुलनात्मक रूप से ज़्यादा तेज़ी से फैल सकता है, इसलिए संक्रमण के नये मामलों में तेज़ उछाल देखने को मिल सकता है.

    ब्रिटेन में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. मंगलवार को ब्रिटेन में कोरोना वायरस संक्रमण के रिकॉर्ड 53 हज़ार से अधिक मामले सामने आये, जबकि 414 लोगों की कोविड से मौत हो गई.

  15. नमस्कार!

    ये बीबीसी हिंदी का लाइव पन्ना है जहाँ हम आपको दिनभर की बड़ी ख़बरें और ज़रूरी लाइव अपडेट देंगे. मंगलवार की मुख्य ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें.