कोरोना वायरस का एक और ख़तरनाक वैरिएंट मिला, दक्षिण अफ़्रीका से ब्रिटेन पहुँचा
ब्रिटेन में कोरोना वायरस का एक और नया वैरिएंट मिला है जो पिछले नए वैरिएंट से कहीं ज़्यादा ख़तरनाक है. ब्रिटेन में जिन दो लोगों के इससे संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, वो हाल ही में दक्षिण अफ़्रीका की यात्रा पर गए थे.
लाइव कवरेज
बिहार में 'धान का कटोरा' कहलाने वाले इलाके में किसानों की मुश्किल
कोरोना वायरस का एक और ख़तरनाक वैरिएंट मिला, दक्षिण अफ़्रीका से ब्रिटेन पहुँचा

इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर जेम्स गैलाघर
स्वास्थ और विज्ञान संवाददाता, बीबीसी न्यूज़
ब्रिटेन में कोरोना वायरस का एक और नया वैरिएंट मिला है जो पिछले नए वैरिएंट से कहीं ज़्यादा ख़तरनाक है.
ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने बुधवार को बताया कि नए वैरिएंट वाले कोरोना वायरस के दो मामले सामने आए हैं.
कोरोना वायरस का यह नया वैरिएंट सबसे पहले दक्षिण अफ़्रीका में मिला है.
ब्रिटेन में जिन दो लोगों के इससे संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, वो हाल ही में दक्षिण अफ़्रीका की यात्रा पर गए थे.

इमेज स्रोत, AFP via Getty Images
इमेज कैप्शन, ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉन मैट हैनकॉक के मुताबिक़ दक्षिण अफ़्रीका में मिला ये नया वैरिएंट ब्रिटेन में मिले नए वैरिएंट से भी ज़्यादा तेज़ी से फैलने वाला और ज़्यादा म्यूटेटेड है.
उन्होंने इस वैरिएंट के प्रसार को ‘बेहद चिंताजनक’ बताया.
ताज़ा चिंताओं के मद्देनज़र दक्षिण अफ़्रीका की यात्रा पर अभी के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है.
इसके अलावा, पिछले 15 दिनों में दक्षिण अफ़्रीका से लौटे या उनके संपर्क में आए लोगों को तुरंत क्वारंटीन होने के निर्देश दिए गए हैं.
कोरोना वायरस का यह नया वैरिएंट दक्षिण अफ़्रीका में भी गंभीर चिंता का विषय बन गया है.
दक्षिण अफ़्रीका के स्वास्थ्य मंत्री ज़्वेली मिख़ाइज़ ने बताया कि इस नए वैरिएंट की चपेट में आकर ‘युवा और स्वस्थ्य लोग भी बुरी तरह बीमार पड़ रहे हैं.’
वहीं, दक्षिण अफ़्रीकी वैज्ञानिकों ने कहा है कि नया वैरिएंट ‘बहुत तेज़ी’ से फैल रहा है और देश के कई हिस्सों को इसने बुरी तरह अपनी चपेट में ले लिया है.
छोड़िए X पोस्ट, 1X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
छोड़िए X पोस्ट, 2X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
फ़िलहाल कोरोना वायरस के इस वैरिएंट का अध्ययन किया जा रहा है लेकिन अब तक जितनी जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ ये कई गुना ज़्यादा तेज़ी से फैलता है.
दक्षिण अफ़्रीका में मिला नया वैरिएंट ब्रिटेन में मिले नए वैरिएंट से मिलता-जुलता है हालाँकि दोनों अलग-अलग विकसित हुए हैं.
दोनों वैरिएंट्स में N501Y नाम का म्यूटेशन हुआ है जो शरीर की कोशिकाओं को प्रभावित करता है.
इस बीच पिछले 24 घंटों में ब्रिटेन में कोविड-19 के रिकॉर्ड 39,237 मामले दर्ज किए गए.
विदेश मंत्रालय का राहुल गांधी को जवाब रूस-भारत के रिश्तों पर भ्रम ना पैदा करें

इमेज स्रोत, getty images
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस साल भारत-रूस के बीच वार्षिक सम्मेलन ना होने पर एक न्यूज़ रिपोर्ट शेयर करते हुए कहा कि रूस भारत का बेहद महत्वपूर्ण दोस्त है. दोनों देशों के पुराने रिश्तों को अदूरदर्शिता के कारण बर्बाद करना ख़तरनाक हो सकता है.
राहुल गांधी ने जो रिपोर्ट साझा कि है उसमें कहा गया है कि दो दशक में ऐसा पहली बार है जब भारत और रूस के बीच वार्षिक सम्मेलन नहीं हो रहा है. ऐसा तब हुआ जब नई दिल्ली के इंडो-पैसिफ़िक इनिशिएटिव, क्वाड ज्वाइन करने और अमेरिका की तरफ़ झुकाव को लेकर मॉस्को ने गंभीर आपत्ति ज़ाहिर की है.
भारत और रूस के बीच वार्षिक सम्मेलन साल 2000 से ही होता आ रहा है.
अब इस मामले पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तन ने बयान जारी कर रहा है, ‘’भारत-रूस के बीच 2020 में वार्षिक सम्मेलन कोविड महामारी के कारण नहीं हो सका. दोनों देशों की सरकारों ने आपसी सहमति से ये सम्मेलन ना करने का फ़ैसला लिया था. किसी भी तरह के आरोप झूठे और भ्रामक हैं. किसी बेहम अहम रिश्ते पर झूठी कहानियां फैलाना ग़ैर-ज़िम्मेदाराना रवैया है.‘’
छोड़िए X पोस्ट, 1X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
छोड़िए X पोस्ट, 2X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
केरल में सरकार और राज्यपाल के बीच क्यों ठन गई है?
झारखंड में किसानों का क़र्ज़ माफ़
रवि प्रकाश
राँची से, बीबीसी हिंदी के लिए
झारखंड सरकार ने 31 मार्च 2020 तक किसानों द्वारा लिए गए 50 हज़ार तक के क़र्ज़ को माफ़ करने का फ़ैसला किय है.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार शाम हुई कैबिनेट की बैठक में यह फ़ैसला लिया गया.
सरकार के इस फ़ैसले से नौ लाख से अधिक किसानों को क़र्ज़ माफ़ी का फ़ायदा मिलेगा.
आज की कैबिनेट मीटिंग में कुल 63 प्रस्ताव पारित किए गए.
यह पहला मौक़ा है जब झारखंड में किसी एक कैबिनेट मीटिंग में इतने प्रस्ताव पास किए गए.
हेमंत सोरेन की सरकार 29 दिसंबर को एक साल का कार्यकाल पूरा कर रही है.
कश्मीर घाटी में बीजेपी का कमल खिलाने वाले उम्मीदवार
बीबीसी हिंदी का डिजिटल बुलेटिन 'दिनभर'
बीबीसी हिंदी का डिजिटल बुलेटिन 'दिनभर' सुनिए फ़ैसल मोहम्मद अली से.
चीन नेपाल के अंदरूनी राजनीतिक संकट में दख़ल क्यों दे रहा है?
अर्नब गोस्वामी के रिपब्लिक भारत चैनल पर ब्रिटेन में क्यों लगा जुर्माना
जम्मू और कश्मीर के ज़िला विकास परिषद चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी

इमेज स्रोत, Twitter
जम्मू और कश्मीर के ज़िला विकास परिषद की 280 सीटों के लिए हुए चुनाव में फारूक़ अब्दुल्ला के नेतृत्व वाले सात पार्टियों के गुपकर गठबंधन को सबसे ज़्यादा 112 सीटों पर कामयाबी मिली है. जबकि 74 सीटों के साथ बीजेपी अकेली सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है.
नतीजे आने के बाद केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि, ज़िला विकास परिषद के चुनावों में लोकतंत्र की जीत हुई है. यह लोगों की आशा की जीत है और पीएम मोदी ने जो कश्मीर के लिए सोचा ये उसकी जीत है.
उन्होंने विरोधी गुट पर निशाना साधते हुए कहा कि, जो बार-बार गुपकार एलायंस की जीत बताई जा रही है, वो एलायंस इसलिए बना क्योंकि वे जानते थे कि वो बीजेपी से अकेले नहीं लड़ सकते थे.
उन्होंने कहा कि काउंसिल चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आयी है. भाजपा को 74 सीटें मिली हैं, नेशनल कांफ्रेंस को 67 सीट, पीडीपी को 27 और कांग्रेस को 26 सीट मिली हैं.
अपने संबोधन में उन्होंने कहा, "जम्मू-कश्मीर की जनता ने अलगाववादियों पर बहुत बड़ा तमाचा लगाया है. कुलगाम में 28.9% वोट पड़ा, शोपियां में 17.5% वोट पड़ा और पुलवामा जहां पर जनता निकलती नहीं थी वहां पर 7.4% वोटिंग दर्ज की गई. जहां 2018 के पंचायती चुनाव में 1.1% वोट पड़े थे."
चुनावों के नतीजे आने के बाद रविशंकर प्रसाद ने प्रधानमंत्री समेत सभी कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद दिया और कहा, "2018 में राष्ट्रपति शासन में सरपंचों का चुनाव हुआ था और उस समय नरेंद्र मोदी सरकार ने निर्देश दिया था कि पंचायतों का चुनाव करवाया जाए, तब जम्मू कश्मीर की जनता ने खुलकर भाग लिया था और उसका लाभ ये हुआ था कि पहली बार भारत सरकार से पैसा पंचायतों के लिए उनके अकाउंट में पहुंचने लगा."
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
सऊदी अरब ने पाकिस्तान को समय से पहले क़र्ज़ चुकाने के लिए क्यों कहा?
पोर्क जिलेटिन के इस्तेमाल के बावजूद मुसलमानों के लिए वैक्सीन मान्य- द यूएई फ़तवा काउंसिल
संयुक्त अरब अमीरात की सर्वोच्च इस्लामिक निकाय - द यूएई फ़तवा काउंसिल ने कोरोना वायरस की वैक्सीन में पोर्क (सूअर का मांस) के जिलेटिन का इस्तेमाल होने के बावजूद इसे मुसलमानों के लिए जायज़ बताया है.
आमतौर पर वैक्सीन में पोर्क के जिलेटिन का इस्तेमाल होता है और इसी के कारण टीकाकरण को लेकर उन मुसलमानों को मुश्किल हो सकती है जो इस्लामी क़ानून के तहत पोर्क से बने उत्पादों का इस्तेमाल करना हराम मानते हैं.
निकाय के अध्यक्ष शेख़ अब्दुल्लाह बिन बियाह ने कहा कि कोरोना वायरस के ख़िलाफ़ टीकों के सिवाय अगर कोई विकल्प नहीं है तो इसे इस्लाम के तहत जो पाबंदियां हैं, उनसे इतर रखा जा सकता है. उन्होंने कहा कि पहली प्राथमिकता इंसानी ज़िंदगी की हिफ़ाज़त है.
निकाय का कहना है कि इस संबंध में पोर्क-जिलेटिन को दवा के रूप में मान्यता दी जा रही है ना कि भोजन के तौर पर.
DDC Elections: गुपकर गठबंधन को 100 से ज़्यादा सीटें, बीजेपी अकेली सबसे बड़ी पार्टी
ब्लैक फंगस संक्रमण कितना ख़तरनाक है, कैसे करें बचाव
कोरोना के नए वेरिएंट से बचने के लिए कर्नाटक में नाइट कर्फ्यू

इमेज स्रोत, MANJUNATH KIRAN/AFP via Getty Images
कर्नाटक सरकार ने राज्य में आज से नाइट कर्फ्यू लगा दिया है जो रात 10 बजे से अगली सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा.
मुख्यमंत्री बीएस यदियुरप्पा ने घोषणा की कि ये नाइट कर्फ्यू दो जनवरी तक जारी रहेगा.
कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ के सुधाकर ने कहा कि ये नाइट कर्फ्यू ब्रिटेन में पाए गए कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से बचाव और नियंत्रण के लिए लगाया गया है.
उन्होंने साथ ही कहा, “हम दूसरे देश से यात्रा करके राज्य में आए यात्रियों की भी निगरानी कर रहे हैं.”
23 दिसंबर से लेकर 2 जनवरी तक राज्य में कोई भी आयोजन या त्योहार रात 10 बजे के बाद नहीं मनाया जाएगा. स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि ये नियम हर तरह के आयोजन पर लागू होगा.
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
पीएम किसानों का किसी सूरत में अहित नहीं होने देंगे – राजनाथ सिंह

इमेज स्रोत, Qamar Sibtain/The India Today Group via Getty Images
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंति के मौक़े पर किसानों को किसान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार किसानों के साथ “पूरी संवेदनशीलता” से बातचीत कर रही है.
आज किसान दिवस पर केंद्र के विवादित कृषि क़ानानों का विरोध कर रहे किसानों के आंदोलन का 28वां दिन है.
इस बीच राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, “आज किसान दिवस के अवसर मैं देश के सभी अन्नदाताओं का अभिनंदन करता हूँ. उन्होंने देश को खाद्य सुरक्षा का कवच प्रदान किया है. कृषि क़ानूनों को लेकर कुछ किसान आंदोलनरत हैं. सरकार उनसे पूरी संवेदनशीलता के साथ बात कर रही है. मैं आशा करता हूँ कि वे जल्द ही अपने आंदोलन को वापिस लेगें.”
राजनाथ सिंह ने कहा कि चौधरी चरण सिंह चाहते थे कि देश के किसानों की आमदनी बढ़े, उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य मिले और किसानों का मान सम्मान सुरक्षित रहे.
मंत्री ने कहा, “हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से ही किसानों के हित में अनेक कदम उठा रहे हैं. किसानों का वे किसी सूरत में अहित नहीं होने देंगे.”
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
किसान दिवस पर किसान समूहों ने देशवासियों से एक वक़्त का खाना छोड़ने की अपील की

इमेज स्रोत, Raj K Raj/Hindustan Times via Getty Images
दिल्ली की चार प्रमुख सीमाओं पर डटे किसान समूहों ने आज ‘किसान दिवस’ के मौक़े पर देशवासियों से उनके समर्थन में दोपहर का खाना छोड़ने की अपील की है.
पांच सौ से ज़्यादा किसान समूहों के संगठन, ऑल इंडिया किसान सभा के महासचिव हनन मुल्ला ने कहा, “मंगलवार (22 दिसंबर) को मुंबई में अडानी और अंबानी के आउटलेट के नज़दीक रैली के बाद किसानों ने 26 दिसंबर को अपने बहिष्कार अभियान को तेज़ और जनता का समर्थन मांगने की योजना बनाई है..”
हनन मुल्ला ने ज़ोर देकर कहा कि जब तक सरकार किसानों की माँगों को सुनने की इच्छुक नहीं दिखती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा.
उन्होंने आरोप लगाया, “अभी तक सरकार ने हमारी उन मांगों पर ध्यान नहीं दिया है, जो हम पिछले सात महीनों से लागातार कर रहे हैं. इसके बजाए सरकार मीडिया की मदद से किसानों पर अपना एजेंडा थोपने की कोशिश कर रही है.”
किसान आम लोगों से आंदोलन में शामिल होने की अपील करते हुए उन्हें ‘अन्नदाता’ (किसानों के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला शब्द) के समर्थन में अपना दोपहर का खाना ना खाने की अपील कर रहे हैं.
इस बीच पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के मौक़े पर किसानों ने गाज़ीपुर बॉर्डर पर 'हवन' किया.
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
राहुल गांधी ने मोदी से पूछा, बाहर वैक्सीन मिलना शुरू, भारत में कब आएगी

इमेज स्रोत, Getty Images
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत में कोरोना वैक्सीनेशन में हो रही देरी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया है.
उन्होंने ट्वीट कर कहा, “दुनिया के 23 लाख लोगों को कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है. चीन, अमेरिका, ब्रिटेन, रूस ने वैक्सीनेशन का काम शुरू कर दिया है. इंडिया का नंबर कब आएगा, मोदी जी?”
छोड़िए X पोस्ट, 1X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
इस बीच भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 23,950 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,00,99,066 हुई.
वहीं 333 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,46,444 हुई. देश में सक्रिय मामलों की संख्या अब 2,89,240 और कुल रिकवरी की संख्या 96,63,382 है.
छोड़िए X पोस्ट, 2X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
इफको के फूलपुर प्लांट में गैस रिसाव से दो अधिकारियों की मौत, कई गंभीर

इमेज स्रोत, Social media
प्रयागराज ज़िले के फूलपुर में स्थित इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइज़र कोऑपरेटिव लिमिटेड यानी इफको में मंगलवार देर रात प्लांट की यूरिया यूनिट में अमोनिया गैस का रिसाव होने से दो अधिकारियों की मौत हो गई जबकि गई लोग बीमार हो गए. बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है जिनमें चौदह लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है.
बीबीसी के सहयोगी पत्रकार समीरात्मज मिश्र के मुताबिक़, प्रयागराज शहर से क़रीब तीस किमी दूर स्थित इस प्लांट में रात बारह बजे के आस-पास गैस यूरिया इकाई में अचानक अमोनिया गैस का रिसाव होने लगा, जिससे वहां अफरातफरी मच गई. रात की ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी निकलकर बाहर की ओर भागने लगे लेकिन कुछ लोग अंदर ही फँसे रह गए जिससे उनकी हालत बिगड़ने लगी.
प्लांट के पीआरओ विश्वजीत श्रीवास्तव ने मीडिया को बताया कि सूचना मिलने पर कंपनी के अधिकारियों के साथ ही पुलिस भी आ गई और प्लांट में फँसे लोगों को निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया. कुछ देर बाद अस्पताल में ही असिस्टेंट मैनेजर यूरिया वीपी सिंह और डिप्टी मैनेजर अभयनंदन की मौत हो गई.
गैस रिसाव के कारणों का अभी पता नहीं चला है लेकिन बताया जा रहा है कि यूरिया उत्पादन यूनिट में किसी पंप में लीकेज की वजह से ऐसा हो सकता है. कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि इसकी जांच की जाएगी. इफको के इसी प्लांट में पिछले साल भी गैस का रिसाव हुआ था.