किसान आंदोलन: सिंघु बॉर्डर पर एक किसान ने आत्महत्या की कोशिश की: आज की बड़ी ख़बरें

पंजाब के तरनतारन के रहने वाले निरंजन सिंह नाम के इस शख्स को रोहतक के पीजीआईएमएस में भर्ती कराया गया है. अभी उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

लाइव कवरेज

  1. निजी अस्पताल सौ रुपये में करेंगे रैपिड ऐंटिजेन टेस्ट - ओडिशा सरकार

    ओडिशा सरकार ने निजी अस्पतालों में कोरोना के लिए किए जाने वाले रैपिड ऐंटिजेन टेस्ट की अधिकतम क़ीमत 100 रुपये कर दी है.

    सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने एक आदेश जारी कर कहा है कि राज्य के भीतर निजी अस्पतालों में रैपिड ऐंटिजेन टेस्ट की अधिकतम क़ीमत 100 रुपये (जीएसटी समेत) तक वसूली जा सकती है.

    विभाग ने कहा है कि निजी अस्पतालों में होने वाले सभी टेस्ट भुवनेश्वर में मौजूद रीजनल मेडिकल रीसर्च सेंटर (आरएमआरसी) की निगरानी में होंगे और टेस्ट के लिए आईसीएमआर के दिशानिर्देशों का पालन किया जाएगा.

    अब तक राज्य में कोरोना संक्रमण के 3,26,596 मामले दर्ज किए गए हैं जबकि कुल 1,839 लोगों की मौत कोरोना से हुई है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  2. ब्रेकिंग न्यूज़, तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने की वजह से सुजाता को तलाक देंगे सौमित्र

    तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुई सुजाता मंडल ख़ान के पति सौमित्र ख़ान ने कहा है वो उन्हें तलाक को नोटिस भेजेंगे और उनके साथ अपने संभी संबंध तोड़ लेंगे.

    सौमित्र ख़ान बीजेपी से सांसद हैं.

    सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सौमित्र ख़ान ने कहा, "सुजाता आपने जो फ़ैसला लिया है मैं उससे सहमत नहीं हूं. यहां के हज़ारों लोगों ने मुझे वोट दिया है मुझे पार्टी ने भी महत्वपूर्ण दायित्व दिया है. मैं बीजेपी के लिए लडूंगा."

    उन्होंने कहा "तृणमूल कांग्रेस को हराने के लिए अपना सब कुछ त्याग कर मैं बीजेपी में रह कर काम करूंगा. आज से मेरे माता-पिता के अलावा मेरा और कोई नहीं है. मैं आज तुम्हें तलाक का नोटिस भेज रहा हूं, और मैं आज से तुम्हारा त्याग कर रहा हूं."

    तृणमूल कांग्रेस से उन्होंने सवाल किया "एक महिला का घर तोड़ कर आप कैसी राजनीति कर रहे हैं."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    सुजाता मंडल ख़ान ने सोमवार को सांसद सौगत रॉय और पार्टी प्रवक्ता कुणाल घोष की मौजूदगी में तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया था.

    इस दौरान उन्होंने अन्य पार्टियों से बीजेपी में “अवसरवादी” नेताओं के शामिल होने पर नाराज़गी जताई और कहा कि उन्हें पार्टी में उतना सम्मान नहीं मिला जितना मिलना चाहिए था.

  3. 'रात 2.30 के बाद ब्रिटेन की कोई फ्लाइट मुबंई में नहीं उतरेगी'

    बृहन्मुबंई नगरपालिका के कमिश्नर इकबाल सिंह चाहल ने कहा है कि कल आधी रात 2.30 के बाद से ब्रिटेन से आने वाली कोई भी उड़ान मुंबई में नहीं उतरेगी.

    उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि अब तक जो लोग सफर में हैं उन्हें पहुंचने के क्वारंटीन में रखा जाएगा. जिनमें लक्षण नहीं हैं उन्हें होटलों में क्वारंटीन किया जाएगा और जिनमें कोरोना के लक्षण हैं उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    ग्रेटर मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने क्वरंटीन के दिशानिर्देश जारी करते हुए कहा है कि मुंबई पहुंचने पर लोगों के आरटी-पीसीआर टेस्ट नहीं कराए जाएंगे, बल्कि उनके आने के पांच या सात दिन बाद यात्री के खर्चे पर ही टेस्ट कराए जाएंगे.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  4. किसान आंदोलन: सिंघु बॉर्डर पर एक किसान ने आत्महत्या की कोशिश की

    सांकेतिक तस्वीर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर

    पंजाब के एक 65 साल के किसान ने दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी है.

    पंजाब के तरनतारन के रहने वाले निरंजन सिंह नाम के इस शख्स को रोहतक के पीजीआईएमएस में भर्ती कराया गया है. अभी उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

    इस किसान के पास से एक नोट भी लिखा मिला है जिसकी पुष्टि पुलिस ने की है.

    आत्महत्या की वजहों के बारे में जब पूछा गया तो पुलिस ने बताया,“हम उनके बयान दर्ज करने की प्रक्रिया में है.”

    पिछले हफ्ते बाबा संत राम सिंह की कथित तौर पर आत्महत्या का मामला सामने आया था.

    उनकी कथित आत्महत्या की वजह यह बताई गई है कि वो ‘किसानों का कष्ट बर्दाश्त नहीं कर सके.’

  5. तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुईं बीजेपी सांसद सौमित्र खान की पत्नी

    सुजाता मंडल

    इमेज स्रोत, ANI

    पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले पार्टियों में नेताओं के आने-जाने का सिलसिला जारी है.

    जहां दो दिन पहले तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कई नेता बीजेपी में शामिल हुए वहीं अब बीजेपी को भी एक झटका लगा है.

    बीजेपी सांसद सौमित्र खान की पत्नी सुजाता मंडल खान ने आज तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया.

    इस दौरान उन्होंने अन्य पार्टियों से बीजेपी में “अवसरवादी” नेताओं के शामिल होने पर नाराज़गी जताई और कहा कि उन्हें पार्टी में उतना सम्मान नहीं मिला जितना मिलना चाहिए था.

    टीएमसी सांसद सौगत रॉय और पार्टी प्रवक्ता कुणाल घोष की मौजूदगी में तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के बाद सुजाता मंडल ने कहा, "पार्टी ने हमारे जैसे ज़मीनी कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर दिया है और अवसरवादी नेताओं को ज़्यादा महत्व दे रही है. पार्टी में स्थिरता नहीं है और चुनाव में लड़ने के लिए कोई स्पष्ट चेहरा नहीं है."

    सुजाता मंडल ने कहा कि वो अवसरवादी नहीं हैं. उन्होंने कहा, “मैंने बीजेपी के साथ तब से काम करना शुरू किया था जब कोई ये सोच भी नहीं सकता था कि पार्टी दो लोकसभा सीट से 18 पर पहुंच जाएगी. मैंने पार्टी के लिए बहुत संघर्ष किया है लेकिन मुझे उतना सम्मान नहीं मिला.”

    टीएमसी से बीजेपी में शामिल हुए शुभेंदु अधिकारी के बारे में पूछने पर सुजाता मंडल ने कहा, “उन्हें टीएमसी में सारी सुविधाएं मिलीं. वो अब अगला मुख्यमंत्री बनना चाह रहे हैं. वो बीजेपी से तब जुड़े जब वो पहले से बेहतर स्थिति में हैं. जो व्यक्ति पार्टी को मुश्किल वक़्त में छोड़ देता है और दूसरी पार्टी से अच्छे वक़्त में जुड़ जाता है, उसका कोई भरोसा नहीं है. लेकिन, टीएमसी का अच्छा वक़्त शुरू हो गया है क्योंकि अवसरवादी नेता उससे बाहर चले गए हैं. टीएमसी गंगा की तरह साफ हो रही है.”

    टीएमसी के बड़े नेता शुभेंदु अधिकार शनिवार को गृह मंत्री अमित शाह के दो दिवसीय बंगाल दौरे के दौरान बीजेपी में शामिल हुए थे. उन्हें पूर्वी मेदिनीपुर का प्रभावशाली नेता माना जाता है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  6. मुसलमान कारोबारी ने मंदिर के लिए दे दी अपनी ज़मीन

  7. नेपाल में सियासी तूफ़ान की वजह क्या है?

  8. पाकिस्तान की दो लड़कियां एलओसी पार कर जब भारत में घुस गईं...

  9. अमेरिका में इतनी बर्फ़ पड़ रही है कि ज़िंदगी फिसल रही है

    वीडियो कैप्शन, अमेरिका में इन दिनों इतनी बर्फ़ पड़ रही है कि ज़िंदगी फिसल रही है

    भारी बर्फबारी की वजह से स्पिरिट एयरलाइंस का एक विमान मैरीलैंड के बाल्टीमोर में लैंडिंग के बाद रनवे पर फिसल गया.

    बर्फबारी की वजह से अमेरिका के उत्तर-पूर्व में दूसरी घटनाएं भी हुई हैं.

    पेंसिलवेनिया में हुए इस हादसे में कोई भी गंभीर रूप से जख़्मी नहीं हुआ.

    लेकिन क्षेत्र में बर्फ़ीली सड़कों की वजह से कई मौतें हुई हैं. न्यूयॉर्क के बिंघमटन में 40 इंच तक बर्फ जम गई.

  10. किसान प्रदर्शन के दौरान हाइवे पर ही उगाने लगे सब्जियां

  11. कोरोना वायरस की वैक्सीन इतनी जल्दी कैसे आ गई?

    वीडियो कैप्शन, कोरोना वायरस की वैक्सीन इतनी जल्दी कैसे आ गई?

    ब्रिटेन और दूसरे देशों में कोरोना वैक्सीन लोगों को दी जाने लगी है.

    कोरोना वायरस से बचाने वाली दवा का टीकाकरण ऐतिहासिक स्तर पर हो रहा है.

    लेकिन आमतौर पर कोई वैक्सीन बनाने में करीब 10 साल का समय लगता है तो कोरोना वैक्सीन इतनी जल्दी कैसे तैयार हो गई?

    बीबीसी की स्वास्थ्य संवाददाता लॉरा फ़ॉस्टर बता रही हैं इस बारे में.

  12. अमित शाह क्या ‘बाहरी’ के आरोप का जवाब देने शांतिनिकेतन गए थे?

  13. पाकिस्तान के साथ हमारे रिश्तों से भारत परेशान ना हो- रूस

    मोदी और पुतिन

    इमेज स्रोत, TWITTER @MEAINDIA

    रूस ने कहा है कि भारत को पाकिस्तान के साथ रूस की दोस्ती को लेकर चिंतित नहीं होना चाहिए. रूस ने साथ में यह भी कहा कि पाकिस्तान के साथ वो रिश्ते मजबूत करने को लेकर प्रतिबद्ध है.

    पाकिस्तान शंघाई को-ऑपेरेशन ऑरगेनाइजेशन (एससीओ) का सदस्य देश है.

    रूस और पाकिस्तान के बीच सैन्य ड्रिल और व्यापार सहयोग को लेकर समझौता हुआ है.

    रूसी मिशन के डिप्टी चीफ़ रोमन बाबुश्किन ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ रूस के रिश्ते स्वतंत्र हैं और रूस दूसरे देशों की भावनाओं की कद्र करता है.

    उन्होंने मीडिया ब्रिफिंग के दौरान कहा,"हमें नहीं लगता कि भारत को चिंतित होना चाहिए."

    "रूस दूसरे देशों की संवेदनाओं को लेकर बहुत सजग है. लेकिन हम पाकिस्तान के साथ अपने रिश्तों का भी सम्मान करते हैं. हमारे बीच में स्वतंत्र नीतियों के तहत रिश्ते हैं. दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार संबंध हैं. हम इस रिश्ते को आगे पाकिस्तान के नजरिए से विकसित करने को लेकर प्रतिबद्ध हैं क्योंकि पाकिस्तान एससीओ का सदस्य देश भी है."

    उन्होंने आगे कहा कि रूस की विदेश नीति का मूल सिद्धांत द्विपक्षीय रिश्ते को प्रगाढ़ करना है. इसमें किसी दूसरे देश को निशाना बनाने का उद्देश्य नहीं है.

  14. किसान आंदोलन: लौट जाएगा किसान संगठनों को विदेश से भेजा गया चंदा?

  15. बीबीसी हिंदी का डिजिटल बुलेटिन 'दिनभर', 21 दिसंबर 2020, सुनिए फ़ैसल मोहम्मद अली के साथ.

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  16. शिवसेना ने लगता है कि हिंदुत्व का एजेंडा छोड़ दिया है- बीजेपी

    उद्धव ठाकरे

    इमेज स्रोत, Getty Images

    शिवसेना ने राम मंदिर के निर्माण के लिए लोगों से पैसा इकट्ठा करने को लेकर सवाल खड़े किए हैं. शिवसेना ने इसे 2024 के आम चुनाव का ‘प्रचार’ बताया है.

    इस पर बीजेपी के नेता प्रवीण दारेकर ने निशाना साधते हुए कहा है कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में पार्टी ने हिंदुत्व का एजेंडा त्याग दिया है.

    प्रवीण दारेकर विधान परिषद में विपक्ष के नेता हैं. उन्होंने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि शिवसेना के सांसद संजय राउत का राम मंदिर के अभियान को लेकर आलोचनात्मक बयान यह बताता है कि, "लगता है कि पार्टी अपना आधार खो रही है."

    शिवसेना के मुखपत्र सामना में छपे संपादकीय में कहा गया है कि यह निर्णय कभी नहीं लिया गया था कि राम मंदिर लोगों के दान के पैसे से बनाया जाएगा और भगवान राम के नाम पर राजनीतिक प्रचार एक समय के बाद बंद होना चाहिए.

    संजय राउत ने पत्रकारों से इस मसले पर कहा,"यह भगवान राम और हिंदुत्व का अपमान है अगर भगवान के नाम पर घर-घर जाकर पैसे मांगते हैं."

    उन्होंने पार्टी का नाम लिए बिना भगवान राम के नाम पर ‘राजनीतिक ड्रामा’ बंद करने की बात कही.

  17. बृहस्पति और शनि ग्रह के बीच आज सिर्फ़ 0.1 डिग्री की दूरी होगी

    बृहस्पति और शनि ग्रह आज इतने करीब होंगे कि दोनों के बीच दूरी महज 0.1 डिग्री रह जाएगी. वैज्ञानिकों के मुताबिक इन्हें नंगी आँखों से भी देखा जा सकता है.

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  18. कोरोनाः बदला वायरस कितना ख़तरनाक, क्या काम करेगी वैक्सीन

  19. दो साल में जीपीएस से 'टोल प्लाज़ा फ़्री' कैसे होगा भारत?

  20. ब्रेकिंग न्यूज़, मोतीलाल वोरा के निधन पर राहुल और मोदी ने दी श्रद्धांजलि