बातचीत के लिए किसानों को सरकार ने किया आमंत्रित, कहा तारीख आप चुनें

किसान संगठनों को एक चिट्ठी लिख कर सरकार ने रहा है कि उनके उठाए मुद्दों को हल करने के लिए सरकार 'खुले मन से' रास्ता तलाशना चाहती है.

लाइव कवरेज

  1. जनवरी में लोगों को मिल सकती है कोरोना की वैक्सीन- स्वास्थ्य मंत्री

    डॉक्टर हर्ष वर्धन

    इमेज स्रोत, TWITTER/DRHARSHVARDHAN

    देश के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्ष वर्धन ने कहा है कि अगले साल की जनवरी से लोगों को कोविड-19 की वैक्सीन दी जाने की शुरूआत की जा सकती है. उन्होंने कहा कि सरकार की पहली प्रथमिकता ये सुनिश्चित करना है कि वैक्सीन सुरक्षित और कारगर है.

    समाचार एजेंसी एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि “मुझे लगता है कि जनवरी में वो वक्त आ सकता है जब हम आम लोगों को कोरोना वैक्सीन देने की स्थिति में होंगे."

    स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि फिलहाल ड्रग नियामक इमर्जेंसी में इस्तेमाल के लिए आवेदन की गई कोरोना वैक्सीन समेत सभी और वैक्सीन के बारे में विश्लेषण कर रहा है.

    उन्होंने कहा, “कोविड-19 की वैक्सीन के रीसर्च के मामले में भारत किसी देश से पीछे नहीं है. हमारी पहली प्राथमिकता यही है कि वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित हो और ये इस वायरस के ख़िलाफ़ कारगर हो. इस मामले में हम समझौता नहीं चाहते. नियामक सभी बातों के मद्देनज़र वैक्सीन से जुड़े डेटा का विश्लेषण कर रहे हैं.”

    डॉक्टर हर्ष वर्धन

    इमेज स्रोत, http://ddnews.gov.in/

    डॉ. हर्ष वर्धन ने शनिवार को कहा कि देश में स्वदेशी वैक्सीन पर भी काम जारी है और उम्मीद की जा रही है कि आने वाले छह से सात महीनों में हम देश के 30 करोड़ लोगों को वैक्सीन की डोज़ दे पाएंगे.

    कोविड-19 पर उच्‍च स्‍तरीय मंत्रियों के समूह की 22वीं बैठक में उन्होंने कहा, “हमारे वैज्ञानिकों और स्वास्थ्य जानकारों ने इस वायरस को अलग किया और इसकी जीनोम सीक्वेंसिंग की और इसके बाद वो इसकी स्वदेशी वैक्सीन बनाने पर काम कर रहे हैं. आने वाले छह से सात महीनों में हमारे पास 30 करोड़ लोगों को वैक्सीन देने की क्षमता होगी.”

    स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में फिलहाल नौ कोरोना वैक्सीन हैं जो क्लिनिकल ट्रायल अलग-अलग स्तर पर हैं. इनमें से छह के क्लिनिकल ट्रायल जारी हैं जबकि तीन फिलहाल प्री-क्लिनिकल ट्रायल के स्तर पर हैं.

  2. ब्रेकिंग न्यूज़, बातचीत के लिए सरकार ने किसानों को किया आमंत्रित, कहा तारीख आप चुनें

    सरकार और किसान संगठनों के बीच कई दौर की बातचीत नाकाम होने के बाद सरकार ने किसानों को एक बार फिर बीतचीत के लिए आगे आने का न्योता दिया है.

    सरकार ने किसान संगठनों को एक चिट्ठी लिख कर रहा है कि बातचीत के लिए किसान ख़ुद कोई उचित दिन तय करें.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार चालीस किसान संगठनों को लिखी गई इस चिट्ठी में सरकार ने कहा है कि किसानों के उठाए मुद्दों को हल करने के लिए सरकार 'खुले मन से' रास्ता तलाशना चाहती है.

    चिट्ठी में कहा गया है कि इससे पहले नौ दिसंबर को सरकार की तरफ से प्रस्ताव किसानों को भेजा गया था जिसमें सरकार ने कहा था कि वो सात मुद्दों में क़ानून में संशोधन करने के लिए तैयार है.

    इसमें एक मुद्द एमएसपी का भी शामिल था. सरकार का कहना है कि वो लिख कर देने के लिए तैयार है कि एसएसपी व्यवस्था को बरकरार रखा जाएगा. इस प्रस्ताव को किसानों ने खारिज कर दिया था.

    चिट्ठी में लिखा गया है कि किसानों ने सरकार के प्रस्ताव को खारिज करने की कोई वजह नहीं बताई, इसलिए किसान अपनी शंकाओं को बारे में सरकार को बताएं और अपनी सुविधा के अनुसार अगले दौर की बातचीत के लिए तारीख चुन कर बताएं.

    सरकार ने स्पष्ट किया है कि वो अगले दौर की बातचीत भी दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में करना चाहती है.

  3. एमएसपी ख़त्म करने की कोशिश की गई तो राजनीति छोड़ दूंगा - मनोहर लाल खट्टर

    हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य व्यवस्था को कभी ख़त्म नहीं किया जाएगा.

    नारनौल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा एमएसपी हमेशा रहेगी, अगर इसे ख़त्म करने की कोशिश की गई तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा.

    उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि कैसे न्यूनतम समर्थन मूल्य को और बढ़ाया जाए.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  4. ब्रेकिंग न्यूज़, फ़ेसबुक ने अनब्लॉक किया किसान एकता मोर्चा का पन्ना

    दिल्ली और इसकी सीमा से सटे इलाक़ों में जारी किसान आंदोलन की लड़ाई को सोशल मीडिया के मैदान में ले जाने के मक़सद से बनाए गए 'किसान एकता मोर्चा' पेज को फ़ेसबुक ने अनब्लॉक कर दिया है.

    साथ ही किसान एकता मोर्चा का इंस्टाग्राम अकाउंट भी एक बार फिर लाइव कर दिया गया है.

    फ़ेसबुक कंपनी के प्रवक्ता ने मिंट अख़बार को ईमेल कर बताया है कि ”किसान एकता मोर्चा के पन्ने को फिर से लाइव कर दिया गया है, इस कारण हुई परेशानी का हमें दुख है.”

    किसान एकता मोर्चा

    इस पन्ने को कुछ देर पहले फ़ेसबुक ने ये कहते हुए सस्पेंड कर दिया था कि किसान एकता मोर्चा का एकाउंट उनके कम्यूनिटी स्टैंडर्ड का पालन नहीं कर रहा था.

    इस पन्ने पर फिलहाल सबसे ऊपर जो पोस्ट है वो चार घंटे पहले डाला गया एक वीडियो है, जिसमें समाजशास्त्री योगेंन्द्र यादव किसानों के मुद्दे पर प्रधानमंत्री को उत्तर दे रहे हैं.

    बाद में उन्होंने ट्विटर पर जानकारी दी कि जब वो किसान एकता मोर्चा के पन्ने से एक फ़ेसबुक लाइव कर रहे थे उस वक्त फ़ेसबुक से नोटिफ़िकेशन आया कि इस पन्ने को अनपब्लिश कर दिया गया है.

    उन्होंने कहा कि, "किसानों के बारे में कोई तो बात होगी कि सरकार डर गई और सरकार के बारे में कोई तो बात होगी जिससे फ़ेसबुक डर गया."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    फ़ेसबुक पर इस पन्ने के बंद होने को लेकर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी और कहा कि जब इस्लाम विरोधी और कट्टर हिंदुत्व की बातों को फ़ेसबुक जगह देता है तो किसानों के मुद्दे को क्यों नहीं. जगह दे सकता.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    छोड़िए X पोस्ट, 3

    पोस्ट X समाप्त, 3

  5. ब्रिटेन जाने वाली उड़ानों पर पाबंदी का साया

    कोरोना की वजह से सन्नाटा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कोरोना वायरस के नए वेरिएंट के कारण नीदरलैंड्स और बेल्जियम ने ब्रिटेन जाने वाली उड़ानों को रद्द कर दिया है. यूरोप के कई देश ब्रिटेन के लिए इसी तरह के ट्रैवल बैन पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं.

    इटली के विदेशमंत्री ने संकेत दिया है कि उनकी सरकार ब्रिटेन के लिए उड़ानों पर पाबंदी लगाने की योजना बना रही है. ख़बरें हैं कि फ्रांस और जर्मनी भी ऐसी ही तैयारी कर रहे हैं.

    कोरोना वायरस का वेरिएंट लंदन और साउथ-ईस्ट इंग्लैंड में तेज़ी से फैला है. आला स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि नया वेरियंट ज़्यादा घातक है, इस बात के कोई प्रमाण नहीं हैं, लेकिन ये पहले वाले वायरस के मुकाबले 70 प्रतिशत अधिक संक्रामक है.

    कोरोना वायरस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    शनिवार को ब्रितानी प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने लंदन समेत कुछ और इलाक़ों में चौथे चरण के कड़े प्रतिबंध लागू करने की घोषणा की थी.

    प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने स्पष्ट रूप से कहा कि "पहले जो योजना तैयार की गई थी उसके अनुसार इस बार हम क्रिसमस नहीं मना सकते."

    उन्होंने कहा कि चौथे चरण के प्रतिबंध पूर्वी और दक्षिण पूर्वी इंग्लैंड के कुछ इलाक़ों समेत लंदन में रविवार से लागू होंगे. सरकार ने क्रिसमस के दौरान पाबंदियों में पांच दिन की छूट देने की घोषणा की थी. लेकिन अब इसे कम कर के केवल एक दिन कर दिया गया है.

  6. फ़ेसबुक ने किसान एकता मोर्चा का एकाउंट किया सस्पेंड

    किसान एकता मोर्चा

    किसान आंदोलन की लड़ाई को सोशल मीडिया के मैदान में ले जाने के मक़सद से बनाए गए 'किसान एकता मोर्चा' पेज को फ़ेसबुक ने सस्पेंड कर दिया है.

    फ़ेसबुक का कहना है कि किसान एकता मोर्चा का एकाउंट उनके कम्यूनिटी स्टैंडर्ड का पालन नहीं कर रहा था.

  7. कृषि मंत्री एक-दो दिन में किसान नेताओं से मिल सकते हैं: अमित शाह

    अमित शाह

    इमेज स्रोत, ANI

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर दिल्ली के बोर्डर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसान नेताओं से अगले एक-दो दिनों में मिल सकते हैं.

    कृषि क़ानूनों का विरोध कर रहे किसान नेताओं और केंद्र सरकार के बीच कई दौर की बातचीत से अभी तक इस गतिरोध को ख़त्म करने का रास्ता नहीं निकल पाया है.

    अमित शाह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "मैं समय नहीं बता सकता पर नरेंद्र सिंह तोमर अगले एक दो दिनों में किसान नेताओं से उनकी मांग पर बातचीत करने के लिए मिल सकते हैं."

    हरियाणा और उत्तर प्रदेश से लगने वाली दिल्ली की सीमा पर हज़ारों किसान तकरीबन चार हफ़्तों से तीन कृषि क़ानूनों को ख़त्म करने की मांग लेकर आंदोलन कर रहे हैं.

  8. कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों की मांगें सही हैं या ग़लत?

  9. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब पहुंचे

  10. केंद्र सरकार विदेशी चंदे के बारे में पूछ रही है: किसान यूनियन

    भारतीय किसान यूनियन (एकता उग्राहन)

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, भारतीय किसान यूनियन (एकता उग्राहन) के अध्यक्ष जोगिंदर उग्राहन एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान

    कृषि क़ानूनों का विरोध कर रहे पंजाब के सबसे बड़े किसान संगठनों में से एक भारतीय किसान यूनियन (एकता उग्राहन) ने रविवार को कहा कि एक केंद्रीय एजेंसी ने उन्हें विदेशी चंदा लेने की इजाज़त देने वाले रजिस्ट्रेशन का ब्योरा मांगा है.

    बीकेयू (एकता उग्राहन) के अध्यक्ष जोगिंदर उग्राहन और महासचिव सुखदेव सिंह ने केंद्र की मांग को लेकर रविवार को ये कहा कि केंद्र मौजूदा आंदोलन को कमज़ोर करने के मक़सद से सभी तौर-तरीकों का इस्तेमाल कर रही है.

    फ़ॉरेन कॉन्ट्रिब्यूशन रेगुलेशन ऐक्ट (एफ़सीआरए) के तहत विदेशी चंदा लेने के लिए सरकार के पास अनिवार्य रूप से रजिस्ट्रेशन कराना होता है.

    सुखदेव सिंह ने कहा, "केंद्र सरकार के एक विभाग ने पंजाब में हमारे बैंक की ब्रांच को एक ईमेल भेजा है जिसमें ये कहा गया है कि हमें विदेश से मिल रहे इन चंदों के संदर्भ में अपने रजिस्ट्रेशन का ब्योरा देना चाहिए नहीं तो उन्हें वापस लौटा दिया जाएगा. बैंक मैनेजर ने फ़ॉरेक्स (विदेशी मुद्रा विनिमय) विभाग की ओर से भेजा गया मेल मुझे दिखाया है."

    केंद्र की इस मांग की टाइमिंग पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा, "ये साफ़ है कि कृषि क़ानूनों के ख़िलाफ़ चल रहा आंदोलन केंद्र सरकार के ख़िलाफ़ है और वे इसे रोकने के लिए जो कुछ भी कर सकते हैं, बाधा खड़ी करेंगे."

    ये पूछे जाने पर कि उन्हें विदेशों से कितना चंदा मिला है, सुखदेव सिंह ने कहा, "हमने अभी तक इसका पूरा हिसाब किताब नहीं लगाया है. हमारा संगठन नोटिस का जवाब देने के लिए चार्टर्ड एकाउंटेंट या वकील से संपर्क करेगा."

  11. सुनिए 20 दिसंबर का दिनभर

  12. किसान आंदोलन: योगेंद्र यादव बोले, हम क्रमिक भूख हड़ताल करेंगे

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    राजनीतिक पार्टी 'स्वराज इंडिया' के नेता योगेंद्र यादव ने कहा है कि वे किसान आंदोलन के समर्थन में क्रमिक भूख हड़ताल करेंगे.

    उन्होंने कहा, "हम लोगों ने फ़ैसला किया है कि सभी प्रदर्शन स्थलों पर कल से 24 घंटों का क्रमिक भूख हड़ताल करने जा रहे हैं."

  13. कोरोना की तीसरी लहर पर क्या बोले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल?

  14. कोरोना महामारी से भारत को क्या सबक लेना चाहिए?

  15. आंदोलन के दौरान दम तोड़ने वाले किसानों को श्रद्धाजंलि

    किसान

    इमेज स्रोत, ANI

    दिल्ली की सीमाओं पर जारी किसान आंदोलन के दौरान दम तोड़ने वाले किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए झारखंड की राजधानी रांची में रविवार को किसान समूहों ने रैली निकाली.

    किसान

    इमेज स्रोत, ANI

    समाचार एजेंसियों के मुताबिक दिल्ली के बुराड़ी मैदान में भी इन किसानों को श्रद्धांजलि दी गई.

    किसानों का दावा है कि आंदोलन के दौरान दम तोड़ने वाले किसानों को पूरे भारत में श्रद्धांजलि दी जा रही है.

    उनका दावा है कि आंदोलन के दौरान 18 किसानों की मौत हो चुकी है.

  16. महज लहर से चुनाव नहीं जीते जाते, संगठन पर ध्यान दें: अमित शाह की सलाह

    अमित शाह

    इमेज स्रोत, Sanjay Das

    प्रभाकर मणि तिवारी

    कोलकाता से

    पश्चिम बंगाल में बीजेपी के पक्ष में लहर होने के बावजूद महज इसी भरोसे हाथ पर हाथ धरे बैठे नहीं रहा जा सकता. बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना ज्यादा जरूरी है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रदेश बीजेपी के नेताओं को यही सलाह दी है.

    कोलकाता के एक होटल में शनिवार देर रात तक चली बैठक में विधानसभा चुनावों की रणनीति पर विचार-विमर्श के दौरान उन्होंने यह सलाह दी. इस बैठक में शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद थे. उन्होंने नेताओं को जनसंपर्क बढ़ाने और घर-घर पहुंचने का निर्देश दिया है.

    बैठक में मौजूद एक वरिष्ठ नेता बताते हैं, “राजनीति में किसी के पक्ष में चलने वाली लहर हमेशा सही तस्वीर पेश नहीं करती. अमित शाह यह बात अच्छी तरह समझते हैं. इसलिए उनके निर्देश पर बूथ स्तर पर समितियों का गठन किया जा रहा है.”

    उनका कहना था कि पार्टी के पक्ष में लहर होने की बात मानकर संतुष्ट होकर बैठना आत्मघाती साबित हो सकता है. इसलिए शाह ने इस मुद्दे पर सतर्क रहने को कहा है.

    शाह अब चुनावों तक हर महीने बंगाल का दौरा करेंगे. प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष बताते हैं, “अमित शाह जनवरी से हर महीने न सिर्फ राज्य के दौरे पर आएंगे बल्कि कम से कम सात दिन यहीं रहेंगे.”

  17. अमित शाह के पश्चिम बंगाल दौरे का दूसरा दिन, करेंगे रोड शो

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

    इमेज स्रोत, ANI

    केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर हैं. आज उनके उनके दौरे का दूसरा दिन है.

    पश्चिम बंगाल में अगले साल आने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र उनके ये दौरा बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

    आज अमित शाह बीरभूम जिले के शांतिनिकेतन में विश्व भारती विश्वविद्यालय गए जहां उन्होंने रवींद्रनाथ टैगोर को श्रद्धांजलि दी.

    इसके बाद गृह मंत्री बीरभूम में श्यामबती क्षेत्र में जाएंगे जहां वह एक बाउल गायक के परिवार के साथ दोपहर का खाना खाएंगे.

    बाद में वह स्टेडियम रोड पर हनुमान मंदिर से बोलपुर सर्किल तक रोड शो करेंगे. संभावना है कि अमित शाह बीरभूम के मोहोर कुटीर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ अपनी यात्रा समाप्त करेंगे और इसके बाद रविवार को ही दिल्ली लौट आएंगे.

    बंगाल दौरे के पहले दिन शनिवार को अमित शाह ने कोलकाता में स्वामी विवेकानंद की जन्मस्थली का दौरा किया और विवेकानंद को श्रद्धांजलि अर्पित की.

    इसके बाद उन्होंने पश्चिम मेदिनीपुर के मिदनापुर कॉलेज ग्राउंड में एक सार्वजनिक रैली को भी संबोधित किया. इस रैली में 11 विधायक, एक सांसद और एक पूर्व सांसद बीजेपी में शामिल हुए.

    इनमें सबसे महत्वपूर्ण तृणमूल कांग्रेस के नेता शुभेंदु अधिकारी को माना जा रहा है जिनका पूर्वी मेदिनीपुर ज़िले में बड़ा प्रभाव है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  18. किसानों आंदोलन: विरोध प्रदर्शन में जान गंवाने वाले किसानों को दी गई श्रद्धांजलि

    किसानों को श्रद्धांजलि

    इमेज स्रोत, ANI

    गाज़ीपुर में दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों ने उन किसानों को श्रद्धांजलि दी जिनकी विरोध प्रदर्शन के दौरान मौत हो गई है.

    इस दौरान एक विरोध प्रदर्शनकारी ने कहा, ‘’हम उन किसानों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं जिन्होंने विरोध प्रदर्शन के दौरान अपनी जान गंवाई है.’’

    दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर बड़ी संख्या में किसान नए कृषि क़ानूनों के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. आज उनके धरना प्रदर्शन का 25वां दिन है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  19. इथोनॉल के उत्पादन से बढ़ेगी किसानों की आय: नितिन गडकरी

    सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि देश में बड़े पैमाने पर इथोनॉल का उत्पादन होगा तो इससे किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी.

    समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार उन्होंने कर्नाटक सरकार से अपील की कि वो राज्य में बड़े पैमाने पर इथोनॉल के उत्पादन का समर्थन करे. कर्नाटक में गन्ने का काफी उत्पादन होता है जिससे इथोनॉल के उत्पादन में मदद मिल सकती है.

    इंटरनेट के ज़रिए कर्नाटक में 33 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के उद्घाटन के मौक़े पर उन्होंने कहा, “देश पहले से ज़्यादा मात्रा में चीनी और चावल का उत्पादन कर रहा है. सरकार के पास इसके बड़े भंडार मौजूद हैं.“

    “गन्ने का जो अधिक उत्पादन हो रहा है उसे इथोनॉल के उत्पादन में इस्तेमाल किया जा सकता है जिससे गाड़ियों को फ्यूल मिलेगा. इससे एक तरफ किसानों की आय बढ़ेगी तो दूसरी तरफ गाड़ियों के लिए हमें स्वदेशी फ्यूल का विकल्प भी मिलेगा.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  20. ब्रेकिंग न्यूज़, भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 26 हज़ार से ज़्यादा मामले

    पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के कुल 26,624 मामले सामने आए हैं और 341 लोगों की मौत हो गई है.

    इसी के साथ देश में कोरोना के कुल 1,00,31,223 मामले हो गए हैं. देशभर में सक्रिय मामलों की संख्या 3,05,344 है और अब तक कुल 95,80,402 लोग बीमारी से ठीक हो चुके हैं. संक्रमण के कारण 1,45,477 लोगों ने जान भी गंवाई है.

    कोरोना वायरस के मामले