रूसी डिफेंस सिस्टम की वजह से तुर्की पर अमरीकी पाबंदी- आज की बड़ी ख़बरें
तुर्की ने अमरीका की तीखी आलोचना करते हुए जबावी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है.
लाइव कवरेज
रूसी डिफेंस सिस्टम की वजह से तुर्की पर अमरीकी पाबंदी

इमेज स्रोत, DIMITAR DILKOFF/AFP via Getty Image
इमेज कैप्शन, रूसी एस-400 डिफेंस सिस्टम की फाइल फोटो अमरीका ने रूसी डिफेंस सिस्टम ख़रीदने की वजह से तुर्की की सैन्य ख़रीद एजेंसी पर प्रतिबंध लगा दिए हैं.
विदेशमंत्री माइक पॉम्पियो ने कहा कि अमरीका ने सतह से हवा में मार करने वाली एस-400 हथियार प्रणाली ख़रीदने वाले अपने नैटो सहयोगी को साफ़ बता दिया है कि इससे अमरीकी सेना के जवानों के लिए ख़तरा पैदा होगा.
अपनी एजेंसी पर पाबंदी के लिए तुर्की के विदेश मंत्रालय ने अमरीका की तीखी आलोचना की है और जबावी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है.
तुर्की के विदेश मंत्रालय ने इस बात से इंकार किया है कि रूसी डिफेंस सिस्टम की वजह से नैटो की सुरक्षा ख़तरे में पड़ेगी.
तेल टैंकर पर विस्फोटक वाली बोट से हमला: सऊदी अरब का दावा
सऊदी अरब ने कहा है कि जेद्दा बंदरगाह पर लंगर डाले एक तेल टैंकर पर विस्फोटकों से भरी बोट से हमला किया गया है.
सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्रालय ने सरकारी मीडिया को बताया कि फ्यूल टर्मिनल पर ये हमला रात के वक्त किया गया जिससे तेल टैंकर में आग लगी, लेकिन आग पर क़ाबू पा लिया गया.
सिंगापुर के इस टैंकर के मालिक ने पहले कहा था कि ''टैंकर में बाहर से कुछ लगा'' जिसकी वजह से धमाका हुआ.
सऊदी अरब ने अभी ये नहीं बताया है कि इस हमले के लिए उसे किस पर संदेह है.
इस घटना से कुछ हफ्ते पहले माल्टा के एक टैंकर और सऊदी अरब के दो तेल ठिकानों पर हमला हुआ था.
सऊदी अधिकारियों ने इसके लिए यमन के हूथी विद्रोहियों ने ज़िम्मेदार बताया था.
घटना के बारे में हूथी विद्रोहियों की ओर से कोई बयान नहीं आया है.
सऊदी अरब के नेतृत्व वाला सैन्य गठबंधन यमन के गृह-युद्ध में हूथी विद्रोहियों से लड़ रहा है.
प्रधानमंत्री मोदी से इतनी ज़्यादा नाराज़ क्यों हैं ये दादी?
सिंघु बॉर्डर पर किसानों के लंगर में रोटी बनाने की मशीन
हम दिल्ली के चारों ओर, किसान वापस नहीं जाएंगे: राकेश टिकैत
किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि किसान वापस नहीं जाएंगे.
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताय, "अभी सरकार की ओर से कोई प्रस्ताव नहीं आया है. प्रस्ताव आएगा तो जगह और टाइम, प्रशासन और सरकार द्वारा बताया जाएगा. हम दिल्ली के चारों ओर बैठ गए हैं और सरकार का इंतज़ार कर रहे हैं."
प्रदर्शन कर रहे किसानों ने आज के दिन का अनशन रखा था और जयपुर हाईवे को बाधित भी किया था. 26 नवंबर से दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर बैठे किसान कृषि बिल के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं. किसानों की माँग है कि इस नए क़ानून को रद्द कर दिया जाए.
ग़ाज़ीपुर बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसान नेता टिकैत ने कहा, "हमारा आज का आंदोलन सफल और शांतिपूर्ण रहा. हम बातचीत से इसका समाधान चाहते हैं. यहां से किसान वापस नहीं जाएगा. अगर पुलिस प्रशासन ने हमारी ट्रॉलियों को रोका तो ऊपर का रास्ता जाम करेंगे और हमें कुछ कहा तो गांवों में, थानों में पशु बांधेंगे."

इमेज स्रोत, ANi
अमेरिका में लगाई गई कोरोना की पहली वैक्सीन
अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण की पहली वैक्सीन लगा दी गई है.
अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके यह जानकारी दी है, उन्होंने ट्वीट किया है, "पहली वैक्सीन लगाई गई. बधाई हो अमेरिका! पूरी दुनिया को बधाई!"
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
दिल्ली AIIMS की नर्स यूनियन आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
दिल्ली स्थित एम्स की नर्स यूनियन ने आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली गई हैं.
एएनआई के अनुसार एम्स के निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने नर्सों की हड़ताल को दुर्भाग्यपूर्ण क़रार दिया है.

इमेज स्रोत, ANI
एम्स निदेशक का कहना था, "यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि नर्स यूनियन ऐसे समय में हड़ताल पर गई है जब हमें अब से कुछ ही महीने में मिलने वाली वैक्सीन से इसका हल मिल जाएगा. मैं सभी नर्सों और नर्सिंग अधिकारियों से अपील करता हूं कि वो हड़ताल पर ना जाएं, काम पर वापस आ जाएं और इस महामारी पर क़ाबू पाने में हमारी मदद करें."

इमेज स्रोत, ANI
एम्स निदेशक ने कहा कि नर्स यूनियन की 23 मांगें हैं जिन्हें सरकार और एम्स प्रशासन ने मान ली हैं.
अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए एम्स नर्स यूनियन की एक अहम मांग है कि छठे वेतन आयोग की सिफ़ारिशों को लागू किया जाए.
बीबीसी हिंदी का डिजिटल बुलेटिन 'दिनभर
राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 13 सौ से अधिक मामले
दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 1376 नए मामले सामने आए हैं. वहीं 2854 लोग ठीक भी हुए हैं. बीते 24 घंटे में 60 लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मौत भी हुई है.
इसके साथ ही दिल्ली में अब तक कुल...
कुल केस- 6,08,830
ठीक हुए कुल मामले- 5,83,509
मरने वालों की कुल संख्या- 10,074
सक्रिय मामले- 15,247
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
ब्रेकिंग न्यूज़, यूट्यूब समेत गूगल की कई सेवाएं ठप्प

यूट्यूब समेत गूगल की कई ऑनलाइन सेवाएं सोमवार शाम को ठप्प हो गईं.
कई यूज़र्स ने गूगल डॉक्स के न चलने को लेकर भी शिकायत की है.
इसका पता चलने के बाद ट्विटर पर यूट्यूब डाउन, गूगल डाउन और जी-मेल जैसे हैशटैग भारत के टॉप ट्रेंड में शामिल हो गए.

जब जी-मेल को वेब ब्राउज़र पर ओपन किया जा रहा है तो उसमें संदेश आ रहा है कि सर्वर में अस्थाई दिक़्क़त है जिसके कारण आपकी रिक्वेस्ट को पूरा नहीं किया जा सकता है इसलिए 30 सेकंड बाद दोबारा कोशिश करें.
वहीं, यूट्यूब में पेज न ओपन की कोई वजह नहीं बताई गई है.

इमेज स्रोत, Google
इसके अलावा गूगल डॉक्स का पेज भी नहीं ओपन हो रहा है. इसमें संदेश आ रहा है कि किसी दिक़्क़त के कारण ऐसा हो रहा है और कुछ समय बाद इसके लिए दोबारा कोशिश की जा सकती है.
100 से अधिक कोरोना संक्रमित, आईआईटी-मद्रास में अस्थाई लॉकडाउन

इमेज स्रोत, Getty Images
100 से अधिक छात्रों और स्टाफ़ सदस्यों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद आईआईटी-मद्रास में अस्थाई लॉकडाउन लगा दिया गया है.
राज्य सरकार का स्वास्थ्य विभाग और आईआईटी प्रबंधन यह पता लगाने की कोशिशें कर रहा है कि इतने अधिक मामले कैसे सामने आए.
स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार, छात्रों का दावा है कि हॉस्टल मेस में अधिक भीड़ होने के कारण संक्रमण बढ़ा है.
राज्य सरकार ने 7 दिसंबर को शैक्षणिक संस्थान खोलने की अनुमति दी थी जिसके बाद चेन्नई में कोरोना वायरस के सबसे बड़े कलस्टर के रूप में आईआईटी-मद्रास सामने आया है.
बीते 10 दिनों में 71 लोग आईआईटी मद्रास में कोविड पॉज़िटिव पाए गए थे जबकि सोमवार को 33 और नए पॉज़िटिव मरीज़ों का पता लगा.
किसानों को भला-बुरा कहने वाले गंदी राजनीति बंद करें: केजरीवाल
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
प्रदर्शनकारी किसानों के समर्थन में एकदिन के उपवास के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बहुत सारे परिवार हैं जिनका एक बेटा फ़ौज में है और एक बेटा किसान है.
उन्होंने कहा, “फ़ौज में सीमा पर उनका बेटा सुनता है कि उनके भाई-पिता को आतंकवादी कहा जा रहा है तो उसके दिल पर क्या गुज़रती होगी, जितने लोग राजनीति के तहत किसानों को भला-बुरा कह रहे हैं उनसे मैं हाथ जोड़कर कह रहा हैं कि वो गंदी राजनीति करना बंद करें.”
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने इन क़ानूनों पर कहा कि अभी तक जमाखोरी करना क़ानून में अपराध और शास्त्रों में भी पाप माना जाता था, इन्होंने क़ानून बनाकर इसी जमाखोरी को वैध बना दिया.
उन्होंने कहा कि किसी भी देश की नींव किसान और जवान होते हैं अगर देश के किसान और जवान संकट में हों तो देश कैसे खुशहाल हो सकता है?
कृषि क़ानूनों का 10 किसान संगठनों ने किया समर्थन

इमेज स्रोत, ANI
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया है कि अखिल भारतीय किसान समन्वय समिति से जुड़े 10 किसान संगठनों ने तीन कृषि क़ानूनों के समर्थन में उन्हें ज्ञापन सौंपा है.
उन्होंने बताया कि यह किसान संगठन उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, तेलंगाना, तमिलनाडु और केरल के हैं.
कृषि मंत्री ने कहा कि किसान संगठनों का कहना है कि मोदी सरकार यह क़ानून किसानों की भलाई के लिए लाई है और उन्होंने इसका समर्थन किया है.
वहीं, प्रदर्शनकारी किसानों पर तोमर ने कहा कि सरकार उनसे बातचीत करने के लिए तैयार है और वे जो प्रस्ताव लाएंगे उस पर चर्चा की जाएगी और उन्हें सरकार के प्रस्ताव पर अपना पक्ष रखना चाहिए.
कांग्रेस को टेंट लगाने की जगह नया अध्यक्ष चुनना चाहिए: संबित पात्रा

इमेज स्रोत, BJP
बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ़्रेंस करके कहा कि कांग्रेस पार्टी को किसान आंदोलन में टेंट लगाने की जगह अपना नया अध्यक्ष चुनना चाहिए, इसके अलावा उन्होंने अरविंद केजरीवाल के एकदिन के उपवास पर भी टिप्पणी की.
संबित पात्रा ने कहा, “किसानों की लड़ाई दरअसल राजनीतिक गुटों की लड़ाई हो गई है. कैप्टन अमरिंदर सिंह और अरविंद केजरीवाल के ट्वीट देखिए. कुर्सी पर कौन बैठेगा, बिना रिफ़ॉर्म किए इसकी लड़ाई चल रही है. दोनों एक दूसरे को ढोंगी कह रहे हैं, इनको किसानों से कोई मतलब नहीं है.”
संबित पात्रा ने कहा कि यह भूख हड़ताल नींबू-पानी से मिटने वाली नहीं है क्योंकि यह सत्ता की भूख है जो कुर्सी से मिटती है.
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब चुनाव में अपने घोषणापत्र में कहा था कि वो बिचौलियों को ख़त्म कर देंगे और केजरीवाल की क़लम से यही कृषि क़ानून इसी वर्ष दिल्ली में नोटिफ़ाई किया गया है और फिर जाकर वही भूख हड़ताल कर रहे हैं.
कृषि मंत्री और गृह मंत्री लगातार चर्चा कर रहे हैं: दुष्यंत चौटाला

इमेज स्रोत, ANI
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ मुलाक़ात के बाद किसान आंदोलन पर हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पत्रकारों से कहा कि कृषि मंत्री और गृह मंत्री लगातार बात कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि अगले स्तर की बातचीत जल्द शुरू होगी और 40 किसान संगठन अब तक बातचीत कर चुके हैं अगले चरण की बातचीत में वे भी शामिल होंगे और ज़रूर किसी न किसी नतीजे पर पहुंचेंगे.
कहा जा रहा है कि दुष्यंत चौटाला और नितिन गडकरी ने राज्य में सड़क निर्माण को लेकर मुलाक़ात की है. वहीं, आज दिन में कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर गृह मंत्री अमित शाह से मिलने उनके घर पहुंचे थे.
किसान आंदोलन के बीच मनाया गया किसान बेटी का जन्मदिन
सिंघु बॉर्डर पर किसानों के लंगर में इस्तेमाल हो रही तकनीक क्या.., सिंघु बॉर्डर पर किसानों के लंगर में इस्तेमाल हो रही तकनीक क्या है? ज़्यादा जानकारी के साथ बीबीसी संवाददाता सरबजीत धालीवाल
दिल्ली-जयपुर हाइवे पर जमा राजस्थान के किसानों का हाल
समीरात्मज मिश्र
बीबीसी हिंदी के लिए
कृषि क़ानूनों के ख़िलाफ़ राजस्थान के किसान पिछले कई दिनों से दिल्ली-जयपुर हाइवे पर धरने पर बैठे हैं. कृषि क़ानून के ख़िलाफ़ किसान दिल्ली आकर प्रदर्शन करना चाहते हैं लेकिन पुलिस ने उन्हें हरियाणा की सीमा पर रोक दिया है.
राजस्थान के कई ज़िलों से आए किसानों ने हाइवे पर ही अपना अस्थाई निवास बना रखा है और ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर ही खाना बना रहे हैं.

इमेज स्रोत, Piyush Nagpal/BBC

इमेज स्रोत, Piyush Nagpal/BBC

इमेज स्रोत, Piyush Nagpal/BBC
किसानों का कहना है कि वे किसी भी क़ीमत पर दिल्ली जाना चाहते हैं और जब तक सरकार कृषि क़ानूनों को वापस नहीं लेती है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा.
धरनास्थल को पुलिस बलों ने चारों ओर से घेर रखा है और सीमा पर बैरिकेडिंग की गई है.

इमेज स्रोत, Piyush Nagpal/BBC
दोपहर बाद हरियाणा सीमा की ओर पुलिस के जवानों की तैनाती अचानक बढ़ती चली गई और इस समय हरियाणा पुलिस के अलावा अर्धसैनिक बलों को भी तैनात किया गया है.
धरनास्थल पर पुलिस ड्रोन के ज़रिए भी स्थिति पर नियंत्रण रखे हुए है.

इमेज स्रोत, Piyush Nagpal/BBC

इमेज स्रोत, Piyush Nagpal/BBC
पाकिस्तानी मंत्री और अभिनेता किसान आंदोलन पर बोलकर अपने ही घर में घिरे

इमेज स्रोत, @IAMHAMZAABBASI
भारत के किसान आंदोलन की चर्चा विदेशों में भी हो रही है. कनाडा, ब्रिटेन और अमेरिका के बाद पड़ोसी देश पाकिस्तान से भी प्रतिक्रिया आने लगी है.
सुबह-सुबह पाकिस्तान के जाने-माने अभिनेता हमज़ा अली अब्बासी ने ट्वीट कर कहा, ''भारत में प्रदर्शनकारी किसानों के प्रति मेरे मन में अथाह आदर है.''
हालाँकि अब्बासी के ट्वीट पर पाकिस्तान के ही कई लोगों ने आपत्ति जताई है. क्लिक करके पढ़ें पूरी ख़बर.
