#FarmersProtest किसान-सरकार के बीच बैठक बेनतीजा ख़त्म, अगली बातचीत 9 दिसंबर को

किसान नए कृषि क़ानूनों को वापस लिए जाने की मांग कर रहे हैं. पाँचवें दौर की बैठक में किसान नेताओं ने 'हाँ' या 'ना' की तख्तियाँ लिए पूछा सरकार का फ़ैसला.

लाइव कवरेज

  1. भारत में किसानों के आंदोलन पर फिर बोले कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो

  2. सरकार और किसान प्रतिनिधियों के बीच पांचवे दौर की बातचीत शुरू

    दिल्ली के विज्ञान भवन में सरकार और किसान प्रतिनिधियों के बीच पांचवे दौर की बातचीत शुरू हो गई है.

    इस बैठक से पहले आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और पीयूष गोयल नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर एक अहम बैठक में शामिल हुए.

    किसान प्रतिनिधि

    इमेज स्रोत, Narendra Singh Toman @Facebook

    इमेज कैप्शन, गुरुवार को हुई किसानों और सरकार की बैठक की तस्वीर
  3. किसानों को मनाने में क्या नरेंद्र मोदी चूक गए हैं?

    अर्थशास्त्री और लेखक गुरचरण दास कृषि क्षेत्र में सुधार के एक बड़े पैरोकार हैं और मोदी सरकार द्वारा लागू किये गए तीन नए कृषि क़ानूनों को काफ़ी हद तक सही मानते हैं.

    'इंडिया अनबाउंड' नाम की प्रसिद्ध किताब के लेखक गुरचरण दास के अनुसार प्रधानमंत्री किसानों तक सही पैग़ाम देने में नाकाम रहे हैं.

    वो कहते हैं कि नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे बड़े कम्युनिकेटर होने के बावजूद किसानों तक अपनी बात पहुंचाने में सफल नहीं रहे.

    देखिए बीबीसी संवाददाता ज़ुबैर अहमद के साथ गुरचरण दास की ख़ास बातचीत.

    वीडियो कैप्शन, किसानों के मनाने में क्या नरेंद्र मोदी चूक गए हैं?
  4. दोपहर दो बजे से शुरू होगी किसान और सरकार की बातचीत

    FB LIVE: किसानों और सरकार के बीच आज दोपहर दो बजे से बातचीत होने वाली है. विज्ञान भवन से लाइव हैं बीबीसी संवाददाता सरबजीत धालीवाल.

  5. पांचवे राउंड की बैठक के लिए विज्ञान भवन पहुंचे किसान प्रतिनिधि

    कृषि क़ानूनों को लेकर पांचवे राउंड की बैठक के लिए किसानों के प्रतिनिधि विज्ञान भवन पहुंच गए हैं. दोआबा किसान संघर्ष समिति के हरसुलिंदर सिंह ने कहा, ‘’हम चाहते हैं कि क़ानून रद्द किए जाएं. हम क़ानूनों में संशोधन के सरकार के ऑफर को स्वीकार नहीं करेंगे.’’

    एक अन्य किसान नेता ने कहा कि उनकी मांग है कि सरकार तीनों क़ानून रदद् करे जबकि सरकार क़ानून में संशोधन करने की बात कर रही है. इस पर सहमति नहीं बन पा रही है. हम अपनी मांग पर डटे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    वहां बैठक के लिए कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी विज्ञान भवन पहुंच चुके हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  6. ब्रेकिंग न्यूज़, को-वैक्सीन को लेकर कंपनी ने कहा, इसके दो डोज़ लेने होते हैं

    भारत बायोटेक

    इमेज स्रोत, BHARAT BIOTECH

    भारत में को-वैक्सीन नाम की कोरोना की वैक्सीन बना रही कंपनी भारत बायोटेक ने कहा है कि इस वैक्सीन के क्लिनिकल ट्रायल के दौरान व्यक्ति को दो डोज़ दिए जाते हैं जो 28 दिनों बाद यानी लगभग एक महीने के अंतराल पर दिए जाते हैं.

    समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार कंपनी ने कहा है कि दूसरा डोज़ दिए जाने के 14 दिनों के बाद ही वैक्सीन के असर के बारे में पता लगाया जा सकता है. इस वैक्सीन को इस तरह से बनाया गया है कि ये उन लोगों पर प्रभावी होती है जो इसकी दो डोज़ लेते हैं.

    वैक्सीन के तीसरे चरण के क्लिनिकल ट्रायल के बारे में कंपनी ने कहा है कि तीसरे चरण के ट्रायल में 50 फीसदी लोगों को वैक्सीन दी जाती है जबकि अन्य 50 फीसदी को प्लेसबो दिया जाता है.

    प्लेसबो ख़ास तरह की दवा होती है जो शरीर पर किसी तरह का प्रभाव नहीं डालती. डॉक्टर इसका इस्तेमाल ये जानने के लिए करते हैं कि व्यक्ति पर दवा लेने का कितना और कैसा मानसिक असर पड़ता है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इससे पहले हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अपना कोरोना टेस्ट पॉज़ीटिव आने की जानकारी दी थी.

    20 नवंबर को उन्होंने को-वैक्सीन का टीका लगवाकर वैक्सीन के तीसरे चरण के ट्रायल की शुरुआत की थी.

  7. किसानों में समर्थन में आए रितेश देशमुख

    बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख ने कहा है कि वो किसानों का समर्थन करते हैं.

    उन्होंने ट्वीट किया, "अगर आज आप खा रहे हैं तो आपको किसानों का शुक्रिया करना चाहिए."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  8. इस मामले में सरकार को सॉफ्ट स्टैंड लेना चाहिए-सुब्रमण्यन स्वामी

    बीजेपी से राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यन स्वामी ने कहा है कि कोरोना के कारण ये बिल जल्दबाज़ी में पारित कर दिए गए थे.

    उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, "मैंने उस वक्त कहा था की पंजाब जैसे राज्यों में मंडी व्यवस्था बेहद अहम है और उनके लिए एमएसपी महत्वपूर्ण है. ऐसे में सरकार इसे मॉडल ऐक्ट बना सकती है ताकि इसे जो राज्य इसे लागू करना चाहें को इसे लागू कर सकते हैं और दूसरे इसे दूर रहने का फैसला कर सकते हैं."

    उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि हमें किसानों के साथ बेहतर तरीके से बर्ताव करना चाहिए. वो लगाताj कई दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. उनको कई और लोगों और संगठनों से भी समर्थन मिल रहा है."

    उन्होंने कहा कि "ये सम्मान का मसला नहीं है, सरकार को इस मामले में सॉफ्ट स्टैंड लेना चाहिए."

  9. किसानों के समर्थन में डीएमके, आरजेडी का विरोध प्रदर्शन

    तमिलनाडू के सालेम में डीएमके ने किसानों के समर्थन में एक रैली का आयोजन किया.

    पार्टी प्रमुख एमके स्टालिन ने कहा कि "हम इन क़ानूनों के ख़िलाफ़ कोर्ट गए हैं. केरल और पंजाब पहले ही इसे लेकर अदालत का दरवाज़ा खटखटा चुक हैं."

    प्रदेश के मुख्यमंत्री की आलोटना करते हुए उन्होंने कहा कि "हमारे मुख्यमंत्री का कहना है कि वो पहले किसान हैं, तो फिर उन्होंने अब तक कोई कदम क्यों नहीं उठाया है."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    बिहार में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पटना के गांधी मैदान में किसानों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि किसानों के भारत बंद की अपील का वो समर्थन करते हैं.

    उन्होंने इससे पहले सवाल किया है कि अगर नए कृषि विधेयक किसानों के पक्ष में है तो सरकार MSP को अनिवार्य रूप से लागू क्यों नहीं करती.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  10. केंद्र के साथ बैठक में किसानों की शंकाएं होंगी दूर: कैलाश चौधरी

    केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि केंद्र के साथ आज होने वाली बैठक में किसानों की शंकाएं दूर होंगी. ये विपक्ष की राजनीति है जो विरोध को भड़का रहे हैं. ये बैठक सफल होगी और किसान अपना विरोध प्रदर्शन वापस ले लेंगे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  11. पीएम के साथ बैठक के बाद बाहर निकले राजनाथ सिंह

    समाचार एजेंसी एएनआई ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पीएम आवास से बाहर निकलने की तस्वीर ट्वीट की है.

    पीएम के आवास पर आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और पीयूष गोयल की एक अहम बैठक हुई.

    इधर किसान नेता भी पांचवे दौर की बैठक के लिए विज्ञान भवन की तरफ रवाना हो चुके हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  12. ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री हुए कोरोना संक्रमित, 20 नवंबर को लगवाया था टीका

    हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल विज का कोरोना टेस्ट पॉज़ीटिव आया है. अनिल विज ने ट्विटर पर यह जानकारी दी.

    उन्होंने लिखा है, मेरा कोरोना टेस्ट पॉज़ीटिव आया है. मैं अंबाला कैंट के सिविल अस्पताल में भर्ती हूं. बीते दिनों जो भी लोग मेरे संपर्क में आए, उन्हें सलाह है कि वे भी अपनी कोरोना जांच करा लें.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इससे पहले 20 नवंबर को उन्होंने अंबाला के एक अस्पताल में को-वैक्सीन का टीका लगवाकर वैक्सीन के तीसरे चरण के ट्रायल की शुरुआत की थी.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  13. किसान आंदोलन के नेता कैसे बदल रहे हैं अपनी रणनीति?

    नौ दिनों से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर डटे किसान अब और आक्रामक रुख़ अपना रहे हैं.

    शनिवार को सरकार के साथ होने वाली पाँचवे दौर की बैठक से पहले किसानों ने साफ कर दिया है कि अब वो अपनी माँगों से पीछे नहीं हटेंगे.

    पहले जो किसान एमएसपी का क़ानूनी अधिकार मिलने पर मानने को तैयार थे, वो अब तीनों क़ानूनों को रद्द करने से कम किसी भी बात पर मानने को तैयार नहीं हैं.

    कीर्ति किसान यूनियन के स्टेट वाइस प्रेसिडेंट राजिंदर सिंह कहते हैं, "हमारी एक ही माँग है कि तीनों क़ानून पूरी तरह रद्द होने चाहिए. हम इससे कम किसी भी बात पर नहीं मानेंगे. सरकार से जो चर्चा होनी थी, हो चुकी. अब दो-टूक बात होगी. जब तक सरकार क़ानून वापस नहीं लेगी, हम यहीं डटे रहेंगे."

    पंजाब और हरियाणा की किसान यूनियनों ने 26-27 नवंबर को 'दिल्ली चलो' आंदोलन का आह्वान किया था.

    पंजाब से दिल्ली की तरफ मार्च कर रहे किसानों के काफ़िले को रोकने की सरकार ने हरसंभव कोशिश की. सड़कों पर बैरिकेड लगाये, सड़के खोद दीं, पानी की बौछारें कीं, लेकिन किसान हर बाधा को लांघते हुए दिल्ली पहुँच गए.

    तब से हर दिन किसानों का आंदोलन और मज़बूत होता जा रहा है. पंजाब और हरियाणा से घर-घर से लोग यहाँ पहुँच रहे हैं. प्रदर्शनकारियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए किसान आंदोलन के नेता भी अपनी रणनीति बदल रहे हैं.

  14. ब्रेकिंग न्यूज़, आज मोदी, शाह और राजनाथ की अहम मुलाक़ात, क्या बनेगी बात?

    कृषि क़ानूनों के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों के साथ आज होने वाली पांचवें दौर की वार्ता से पहले आज प्रधानमंत्री के आवास पर अहम बैठक होने वाली है.

    इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और पीयूष गोयल नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर एक बैठक में शामिल होंगे.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    वहीं दूसरी ओर टिकरी बाॅर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है.

    समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में एक प्रदर्शनकारी किसान ने कहा, "सरकार बार-बार तारीख़ दे रही है, सभी संगठनों ने एकमत से फैसला लिया है कि आज बातचीत का आखिरी दिन है."

    किसानों का कहना है कि सरकार को तीनों क़ानून वापस लेने होंगे और लिखित में देना होगा कि वो एमएसपी को जारी रखा जाएगा.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  15. बीते 24 घंटे में करोना संक्रमण के 36 हज़ार से अधिक मामले

    कोरोना वायरस

    इमेज स्रोत, SOPA IMAGES

    भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 96 लाख 8 हज़ार दो सौ ग्यारह हो गए हैं. बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण 36 हज़ार 652 नए मामले सामने आए हैं.

    स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अभी तक एक लाख 39 हज़ार 700 लोगों की मौत हो चुकी है. बीते 24 घंटे में 512 लोगों की मौत हुई है. देश में कुल सक्रिय मामले 4,09,689 हैं.

    आईसीएमआर के अनुसार बीते 24 घंटे में 11,57,763 सैंपल टेस्ट किये गए हैं. अब तक कुल 14,58,85,512 टेस्ट किये जा चुके हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  16. आज दो बजे होगी किसानों के साथ अहम बैठक

    कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि किसानों के प्रतिनिधियों के साथ आज दो बजे अहम बैठक होगी.

    उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि किसान सकारात्मक सोच रखेंगे और इस मामले का हल निकल सकेगा और वो अपने विरोध प्रदर्शन को ख़त्म करेंगे.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इधर किसान महापंचायत के अध्यक्ष रामपाल सिंह ने एक बार फिर किसानों की मांगों को दोहराया है और कहा है कि सरकार को तीनों क़ानून वापस लेने होंगे और लिखित में देना होगा कि वो एमएसपी को जारी रखा जाएगा.

    उन्होंने कहा है कि "आज बैठक में कोई और बात नहीं होगी, कानूनों को रद्द करने के लिए ही बात होगी."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  17. बैठक में हल न निकला तो संसद का घेराव करेंगे- किसान

    केंद्र सरकार के नए कृषि क़ानूनों का विरोध कर रहे किसान अब भी दिल्ली-नोएडा लिंक रोड पर चिल्ली बॉर्डर पर धरना दे रहे हैं.

    किसानों का कहना है कि, "अगर आज सरकार के साथ होने वाली बैठक में कोई हल नहीं निकला तो हम संसद का घेराव करेंगे."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    किसान नोएडा लिंक रोड पर गौतम बुद्ध द्वार के पास धरने पर बैठे हैं जिसक कारण उस सड़क पर यातायात रोक दिया गया है.

    दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नोएडा से दिल्ली आ रहे लोगों को सलाह दी है कि वो डीएनडी टोल रोड का इस्तेमाल करें.

    दूसरी तरफ किसानों के विरोध प्रदर्शनों के कारण दिल्ली को उत्तर प्रदेश से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर गाज़ीपुर बॉर्डर को भी यातायात के लिए बंद कर दिया गया है.

    दिल्ली हरियाणा के बीच झाटिकारा बॉर्डर से केवल दो पहिया वाहनों को अनुमति दी जा रही है. वहीं टिकरी और झरोदा बॉर्डर को बंद कर दिया गया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    छोड़िए X पोस्ट, 3

    पोस्ट X समाप्त, 3

  18. भारतीय शिक्षक को मिला 'ग्लोबल टीचर प्राइज़'

  19. बॉर्डर पर कैसे कट रही है किसानों की रातें?

    किसानों ने ग़ाज़ीपुर बॉर्डर के पास मेरठ-दिल्ली हाइवे जाम कर दिया है. दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर पहले से किसानों ने रास्ता रोक रखा है. और अब हाइवे पर दिल्ली-यूपी के बीच भी आवाजाही बंद हो गई है.

    दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर स्थानीय लोग प्रदर्शन कर रहे किसानों की मदद कर रहे हैं. उन्होंने रात में इन किसानों को चाय पिलाई.

    गुरुवार को किसानों और सरकार के बीच चौथे दौर की बातचीत हुई थी, जो नाकाम रही.

    इस बीच कुछ चैरिटेबल संस्थाएं किसानों के बीच दवाइयां भी बांट रही हैं. इनका कहना है कि आपात स्थिति में ये दवाएं किसानों के काम आ सकती हैं.

    वीडियो कैप्शन, बॉर्डर पर कैसे कट रही है किसानों की रातें?
  20. हरियणा में किसानों के ख़िलाफ़ मामले वापिस लिए जाने की मांग

    हरियाणा में जननायक जनता पार्टी के नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने बीते कल राज्य गृह मंत्री अनिल विज से मुलाक़ात की और उनसे गुज़ारिश की कि विरोध प्रदर्शनों को लेकर किसानों के ख़िलाफ़ जो मामले दर्ज हुए हैं उन्हें वापिस लिया जाए.

    दिग्विजय चौटाला ने कहा, "गृह मंत्री ने हमें आश्वासन दिया है कि वो इस मामले को देखेंगे और मुख्यमंत्री से चर्चा करेंगे."