बाइडन ने अपनी टीम की घोषणा की, कहा- अमेरिका इज़ बैक

इमेज स्रोत, REUTERS/Tom Brenner
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपनी टीम के छह महत्वपूर्ण लोगों की घोषणा कर दी है.
उन्होंने कहा, "अमेरिका इज़ बैक. अमेरिका दुनिया की अगुवाई के लिए तैयार है. वो अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटेगा."
नेशनल इंटेलीजेंस के डायरेक्टर के पद के लिए एवरिल हैंस का नाम चल रहा है. अगर इस बात की पुष्टि हो गई तो वे इेंटेलीजेंस विभाग को संभालने वाली देश की पहली महिला होंगी.
होमलैंड सिक्योरिटी विभाग के नए बॉस एलेजांड्रो मेयोरकास होंगे. डोनाल्ड ट्रंप सत्ता के हस्तांतरण की प्रक्रिया को लेकर सहमत हो गए हैं और सिक्रेट इंटेलीजेंस की टीम उन्हें अब जानकारियां मुहैया करा सकेगी.
हालांकि इस बात को लेकर आशंकाएं अभी तक ख़त्म नहीं हुई हैं कि मौजूदा राष्ट्रपति अपनी पराजय स्वीकार करने से इनकार कर दें. तीन नवंबर को हुई वोटिंग में कथित धांधली के आरोप ट्रंप लगातार दुहरा रहे हैं.

इमेज स्रोत, GETTY IMAGES/REUTERS
बाइडन की टीम के छह महत्वपूर्ण लोग
- एंटनी ब्लिंकेनः विदेश मंत्री
- जॉन केरीः जलवायु परिवर्तन पर दूत
- एवरिल हैंसः डायरेक्टर, नेशनल इंटेलीजेंस
- एलेजांड्रो मेयोरकासः सेक्रेटरी, होमलैंड सिक्योरिटी
- जेक सुलिवनः नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर, व्हाइट हाउस
- लिंडा थॉमस ग्रीनफील्डः संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी दूत
