असम के पूर्व सीएम तरुण गोगोई वेंटिलेटर पर रखे गए- आज की बड़ी ख़बरें

देश-दुनिया की सभी बड़ी ख़बरें और ज़रूरी लाइव अपडेट आपको यहाँ मिलेंगे. बीबीसी हिंदी का यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है.

लाइव कवरेज

  1. असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई की तबियत बिगड़ी, वेंटिलेटर पर रखे गए

    असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई की तबियत शनिवार को अधिक बिगड़ने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है.

    न्यूज़ एजेंसियों के मुताबिक असम के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने इसकी जानकारी दी.

    उन्होंने बताया, "दोपहर में सांस लेने में परेशानी की वजह से उनकी हालत बिगड़ी. इसलिए, डॉक्टरों ने एक इंट्यूबेशन वेंटिलेटर शुरू किया, जो मशीन वेंटिलेशन है.’’

    उन्होंने बताया कि गोगोई बेसुध हैं और उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया है.

    देर शाम उनके बेटे गौरव गोगोई ने भी ट्विटर के ज़रिए अपने पिता की तबियत बिगड़ने की जानकारी दी.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    86 वर्षीय तरुण गोगोई को मूत्र संबंधी समस्या के बाद इसी महीने की 2 तारीख़ को गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज ऐंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच) में भर्ती किया गया है.

    तीन बार असम के मुख्यमंत्री रहे तरुण गोगोई बीते महीने ही कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हुए थे. उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    लगभग दो महीने तक वो कोरोना वायरस से संक्रमित रहे. बीते महीने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई थी.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  2. त्रिपुरा: कंचनपुर में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी, एक की मौत

    उपद्रव

    इमेज स्रोत, ANI

    उत्तरी-त्रिपुरा के कंचनपुर में प्रदर्शनकारियों के हिंसक होने पर पुलिस द्वारा की गई फ़ायरिंग में एक व्यक्ति (श्रीकांत दास) की मौत हो गई है और कई अन्य लोग घायल हो गए हैं.

    त्रिपुरा के एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) राजीव सिंह ने बीबीसी को यह सूचना दी है.

    उन्होंने बताया कि आंदोलनकारियों द्वारा कथित तौर पर पथराव शुरू करने और पनीसागर शहर में राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-8 को जाम करने के बाद पुलिस कार्रवाई की गई थी.

    बीबीसी संवाददाता अमिताभ भट्टासाली ने बताया है कि यह जगह राज्य की राजधानी अगरतला से क़रीब चार घंटे की दूरी पर, उत्तर दिशा में स्थित है.

    वहाँ प्रदर्शनकारी क़रीब 35 हज़ार आदिवासी ब्रू शरणार्थियों के पुनर्वास के केंद्र सरकार के फ़ैसले का विरोध करने के लिए सोमवार, 16 नवंबर से अनिश्चितकालीन बंद पर बैठे थे.

    पुलिस के मुताबिक़, आदेश ना होने पर भी बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शन स्थल पर जमा हो गये थे और शनिवार को पुलिसकर्मियों से प्रदर्शनकारियों का टकराव हो गया.

    त्रिपुरा में जातीय संघर्ष के बाद 23 साल पहले आदिवासी ब्रू समुदाय पड़ोसी राज्य मिज़ोरम से भागकर आये थे.

    उनका पुनर्वास गृह मंत्री अमित शाह की कुछ अहम परियोजनाओं में से एक रहा है और इसे देश के पूर्वोत्तर राज्यों में नरेंद्र मोदी सरकार की एक बड़ी सफलता के रूप में देखा गया.

    लेकिन त्रिपुरा के कंचनपुर उप-मंडल में स्थानीय लोग इसका कड़ा विरोध कर रहे हैं.

  3. ब्रेकिंग न्यूज़, एनसीबी ने कॉमेडियन भारती सिंह को किया गिरफ़्तार

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने कॉमेडियन भारती सिंह को गिरफ़्तार कर लिया है.

    विभाग के अधिकारियों ने बताया है कि शनिवार को भारती सिंह और उनके पति के प्रॉडक्शन हाउस और घर पर छापेमारी की गई थी. दोनों जगहों पर उन्हें नशे की सामग्री (गाँजा) प्राप्त हुई. इसकी मात्रा क़रीब 86.5 ग्राम बताई गई है.

    एनसीबी के अधिकारियों के अनुसार, दोनों पति-पत्नी ने स्वीकार किया है कि वे नशे का सेवन करते हैं.

    एनसीबी के ज़ोनल डायरेक्टर समीर वानखेडे ने शनिवार दोपहर में प्रेस को बताया था कि ‘भारती और उनके पति को एनसीबी ने पूछताछ के लिए बुलाया है. हमें उनके यहाँ कुछ नारकोटिक्स सामग्री मिली है जिसके बारे में उनसे पूछताछ की जायेगी.’

    मुंबई में ड्रग्स के मामले में एनसीबी का शिकंजा लगातार कसता नज़र आ रहा है.

    मुंबई में मौजूद बीबीसी की सहयोगी पत्रकार मधु पाल ने बताया, “कुछ दिनों पहले अभिनेता अर्जुन रामपाल के घर पर एनसीबी की टीम ने छापेमारी की थी. सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स का ज़िक्र होने के बाद से एनसीबी ने कई ड्रग पैडलर्स को पकड़ा और धीरे-धीरे कई नाम सामने आये हैं.”

  4. बीबीसी हिंदी का ख़ास डिजिटल रेडियो कार्यक्रम 'इंडिया बोल' यूट्यूब पर भी सुनें

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  5. कोरोना महामारी पर अमित शाह ने की तमिलनाडु की जमकर तारीफ़

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    शनिवार को चेन्नई (तमिलनाडु) में बोलते हुए भारत के गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “मैं तमिलनाडु की जनता को बताना चाहता हूँ कि नरेंद्र मोदी की सरकार, एनडीए सरकार चट्टान की तरह तमिलनाडु के साथ खड़ी है और तमिलनाडु के विकास के लिए संकल्पित है.”

    गृह मंत्री अमित शाह तमिलनाडु में क़रीब 67 हज़ार करोड़ रुपये की ढाँचागत परियोजनाओं की आधारशिला रखने के लिए चेन्नई पहुँचे थे.

    वहाँ आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने तमिलनाडु की जमकर तारीफ़ की. कार्यक्रम की शुरुआत में गृहमंत्री अमित शाह ने एमजी रामचंद्रन और जयललिता को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने शुरू में ही कहा, “तमिल में बात ना कर पाने के लिए मैं आप सबसे क्षमा चाहता हूँ.”

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    कोरोना महामारी पर उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश कोविड के ख़िलाफ़ लड़ाई को सफलता से लड़ रहा है. तमिलनाडु कोरोना से सबसे अच्छी लड़ाई लड़ने वाले राज्यों में शामिल है. तमिलनाडु में कोरोना वायरस का रिकवरी रेट सबसे बेहतर है. तमिलनाडु ने कोरोना पर केंद्र के दिशानिर्देशों का पूरी तरह पालन किया. राज्य सरकार ने गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं का बहुत अच्छे से ध्यान रखा.”

    तमिलनाडु की तारीफ़ में शाह ने कहा, “इस साल सुशासन के मामले में तमिलनाडु को पहला नंबर मिला. जल संरक्षण के मामले में भी तमिलनाडु सर्वश्रेष्ठ रहा. नदियों के पुनरुद्धार के क्षेत्र में भी तमिलनाडु के दो ज़िले सबसे ऊपर रहे.”

    वे बोले, “मोदी सरकार ने तमिलनाडु को उसका अधिकार दिया जिससे वह अब तक वंचित था. केंद्र के पिछले बजट में तमिलनाडु के लिए 32,850 करोड़ रुपये का प्रावधान था. साथ ही मोदी जी के नेतृत्व में देश की सीमाओं को सुरक्षित रखने का काम हुआ है. अब तमिलनाडु के मछुआरों की ओर कोई आँख उठाकर नहीं देख सकता. मोदी जी ने श्रीलंका में तमिल परिवारों को आवास मुहैया कराने का भी बीड़ा उठाया है.”

  6. बीबीसी हिंदी का ख़ास डिजिटल रेडियो कार्यक्रम 'इंडिया बोल' सुनें

  7. पाकिस्तानी एक्टर मोहम्मद अहमद के किरदारों की कहानी

  8. पंजाब: किसान संगठनों ने रेल रूट खोलने की घोषणा की

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पंजाब में मोदी सरकार द्वारा लाये गए कृषि क़ानूनों के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों ने 23 नवंबर से सभी रेल रूट खोल देने की घोषणा की है.

    पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शनिवार को किसान संगठन के नेताओं से मुलाक़ात के बाद इसकी सूचना दी.

    उन्होंने कहा, “मुझे ख़ुशी है कि 23 नवंबर की रात 12 बजे से, किसान संगठनों के लोग 15 दिन के लिए रेल रूट खोलने को राज़ी हो गये हैं. मैं उनके इस निर्णय का स्वागत करता हूँ. इससे स्थिति सामान्य होगी और पंजाब की अर्थव्यवस्था को मदद मिलेगी.”

    कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्र सरकार से गुज़ारिश की है कि वो पंजाब से होकर जाने वाली ट्रेनों की फिर से शुरुआत करे.

    समाचार एजेंसी एएनआई ने पंजाब के सूचना एवं प्रसारण विभाग के हवाले से बताया है कि ‘किसान संगठनों के नेताओं ने कहा है कि इन 15 दिनों में केंद्र सरकार कृषि क़ानूनों को लेकर वार्ता शुरू करे. अगर इन 15 दिनों में वार्ता शुरू नहीं होती है, तो प्रदर्शन फिर शुरू किये जायेंगे.’

  9. एनसीबी के दफ़्तर पहुँचीं कॉमेडियन भारती सिंह

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, एनसीबी के समन के बाद कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष पूछताछ के लिए मुंबई में एनसीबी के दफ़्तर पहुँचे हैं. एनसीबी ने आज दिन में उनके घर पर छापेमारी की थी.

  10. कॉमेडियन भारती सिंह के घर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की छापेमारी

    instagram/Bharti Singh

    इमेज स्रोत, instagram/Bharti Singh

    नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने शनिवार को कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष के मुंबई स्थित घर पर छापेमारी की.

    समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, एनसीबी ने दोनों के नाम समन जारी किया है.

    मुंबई में मौजूद बीबीसी की सहयोगी पत्रकार मधु पाल ने बताया है कि दोनों कलाकारों को मुंबई स्थित एनसीबी के ज़ोनल दफ़्तर ले जाया गया.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    एनसीबी के ज़ोनल डायरेक्टर समीर वानखेडे ने प्रेस को बताया कि ‘भारती और उनके पति को एनसीबी ने पूछताछ के लिए बुलाया है. हमें उनके यहाँ कुछ नारकोटिक्स सामग्री मिली है जिसके बारे में उनसे पूछताछ की जायेगी.’

    मुंबई में ड्रग्स के मामले में एनसीबी का शिकंजा लगातार कसता नज़र आ रहा है.

    मधु पाल ने बताया, “कुछ दिनों पहले अभिनेता अर्जुन रामपाल के घर पर एनसीबी की टीम ने छापेमारी की थी. सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स का ज़िक्र होने के बाद से एनसीबी ने कई ड्रग पैडलर्स को पकड़ा और धीरे-धीरे कई नाम सामने आये हैं.”

  11. जम्मू और कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद के हमले को लेकर भारत ने दिया पाकिस्तान को कड़ा संदेश

    जम्मू कश्मीर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, प्रतीकात्मक तस्वीर

    जम्मू और कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद के हमले को लेकर पाकिस्तान को दिए संदेश में भारत ने गंभीर चिंता जताई है.

    भारत के विदेश मंत्रालय के मुताबिक़ जम्मू और कश्मीर के नगरोटा में 19 नवंबर को भारतीय सेना ने एक बड़े आतंकी हमले को नाकाम कर दिया.

    भारत सरकार का कहना है कि शुरुआती रिपोर्ट्स में ये सामने आया है कि हमलावर पाकिस्तान में एक आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सदस्य थे. कई देशों और संयुक्त राष्ट्र ने इस संगठन को आतंकवादी संगठन घोषित किया हुआ है.

    भारत के विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के राजदूत को तलब किया और अपना विरोध जताया है. भारत का कहना है कि पाकिस्तान अपने यहां आतंकवादियों और आतंकवादी संगठनों के सहयोग की नीति छोड़ दे.

    भारत सरकार का कहना है कि आतंकवाद से लड़ाई में वो अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है.

  12. गांधीनगर के छात्रों से क्या बोले प्रधानमंत्री मोदी

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गांधीनगर के पंडित दीनदयाल पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी के आठवें दीक्षांत समारोह को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिये संबोधित किया.

    इस मौके पर छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "आज आप ऐसे समय में इंडस्ट्री में कदम रख रहे हैं, जब महामारी के चलते पूरी दुनिया के ऊर्जा क्षेत्र में भी बड़े बदलाव हो रहे हैं. ऐसे में आज भारत में एनर्जी सेक्टर में ग्रोथ की, आन्ट्रप्रनर्शिप की, रोज़गार की, असीम संभावनाएं हैं."

    "आज देश अपने कार्बन फुटप्रिंट को 30-35% तक कम करने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहा है. प्रयास है कि इस दशक में अपनी ऊर्जा ज़रूरतों में प्राकृतिक गैस की हिस्सेदारी को हम 4 गुणा तक बढ़ाएं. एक ऐसे समय में ग्रैजुएट होना जब दुनिया इतने बड़े संकट से जूझ रही है, ये कोई आसान बात नहीं है. लेकिन आपकी क्षमताएँ इन चुनौतियों से कहीं ज्यादा बड़ी हैं."

    "प्रॉबलम्स क्या हैं, इससे ज्यादा महत्वपूर्ण ये है कि आपका उद्देश्य क्या है, आपकी प्राथमिकता क्या है और आपका प्लान क्या है? ऐसा नहीं है कि सफल व्यक्तियों के पास समस्याएं नहीं होतीं, लेकिन जो चुनौतियों को स्वीकार करता है, उनका मुकाबला करता है, उन्हें हराता है, समस्याओं का समाधान करता है, वो सफल होता है."

    "आप देखिए जीवन में वही लोग सफल होते हैं, वही लोग कुछ कर दिखाते हैं जिनके जीवन में जिम्मेदारी का भाव होता है. विफल वो होते हैं जो बोझ की भावना में जीते हैं. जिम्मेदारी की भावना व्यक्ति के जीवन में अवसर को भी जन्म देता है."

    "आज की जो पीढ़ी है, 21वीं सदी का जो युवा है, उसको एक क्लीन स्लेट के साथ आगे बढ़ना होगा. कुछ लोगों के मन में ये जो पत्थर की लकीर बनी हुई है, कि कुछ बदलेगा नहीं, उस लकीर को मिटाना होगा. और साफ़ दिल का मतलब साफ नीयत है."

    "21वीं सदी में दुनिया की आशाएं और अपेक्षाएं भारत से हैं और भारत की आशा और अपेक्षा आपके साथ जुड़ी हैं. हमें तेज गति से चलना ही होगा, आगे बढ़ना ही होगा."

  13. फ्रांस के कट्टरपंथी इस्लाम को 'ठीक करने' के लिए क्या कर रहे हैं राष्ट्रपति मैक्रों

    फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों

    इमेज स्रोत, LUDOVIC MARIN

    इमेज कैप्शन, फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों

    फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अपने देश के मुस्लिम प्रतिनिधियों से कहा है कि वो कट्टरपंथी इस्लाम को नष्ट करने के लिए 'रिपब्लिकन मूल्यों के चार्टर' को स्वीकार करें.

    बुधवार को राष्ट्रपति फ़्रेंच काउंसिल ऑफ़ द मुस्लिम फेथ (सीएफसीएम) के आठ नेताओं से मिले और कहा कि इसके लिए उन्हें 15 दिनों की मोहलत दी जाती है.

    उनके अनुसार, इस चार्टर में दूसरे मुद्दों के अलावा दो ख़ास बातें शामिल होनी चाहिए: फ़्रांस में इस्लाम केवल एक धर्म है, कोई राजनीतिक आंदोलन नहीं और इस लिए इसमें से सियासत को हटा दिया जाए. और फ़्रांस के मुस्लिम समुदाय में किसी भी तरह के 'विदेशी हस्तक्षेप' पर प्रतिबंधित लगाना पड़ेगा.

    राष्ट्रपति का कड़ा रुख पिछले महीने देश में तीन संदिग्ध इस्लामी चरमपंथी हमलों के बाद से देखने को मिल रहा है.

    इन हमलों में 16 अक्टूबर को एक 47 वर्षीय शिक्षक की हत्या भी शामिल है, जिसने अपनी एक क्लास में पैग़ंबर मोहम्मद के कुछ कार्टून दिखाए थे.

  14. इमरान ख़ान अफ़ग़ानिस्तान को क्या भारत से दूर ले जा रहे हैं?

    पाकिस्तान-अफ़ग़ानिस्तान

    इमेज स्रोत, AFGHAN PRESIDENCY/HANDOUT

    पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान के बीच अनबन जितनी पुरानी है, उतनी ही पुरानी भारत और अफ़ग़ानिस्तान की दोस्ती है.

    अफ़ग़ानिस्तान का भरोसा भारत पर हमेशा से रहा और यह पाकिस्तान को कभी अच्छा नहीं लगा. 2001 में अफ़ग़ानिस्तान में अमेरिका ने तालिबान को निशाना बनाया और नई सरकार बनवाई तब से पाकिस्तान वहां पैर जमाने की कोशिश कर रहा है.

    19 नवंबर को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान पहली बार अफ़ग़ानिस्तान के दौरे पर गए और इस दौरे को अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ़ गनी ने ऐतिहासिक बताया है. इमरान ख़ान ने इस दौरे में कहा कि वो अफ़ग़ानिस्तान में शांति बहाल करने के लिए सब कुछ करेंगे.

    राष्ट्रपति गनी और प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मज़बूत बनाने पर ज़ोर दिया. राष्ट्रपति गनी ने प्रधानमंत्री इमरान ख़ान का क़ाबुल स्थित राष्ट्रपति भवन में गर्मजोशी से स्वागत किया.

    इमरान ख़ान ने गनी के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कहा, "मैंने यह दौरा तब किया है जब अफ़ग़ानिस्तान में हिंसा बढ़ी है. हम इस दौरे से संदेश देना चाहते हैं कि पाकिस्तान की सरकार और जनता अफ़ग़ानिस्तान में शांति बहाल करने को लेकर गंभीर है."

    "अगर अफ़ग़ानिस्तान को लगता है कि हम किसी भी मोर्चे पर शांति बहाल करने में मदद कर सकते हैं तो हमसे बेहिचक कहे. अफ़ग़ानिस्तान में हिंसा के कारण पाकिस्तान भी बुरी तरह से प्रभावित रहा है."

    हालांकि, इमरान ख़ान के इस दौरे को केवल शांति बहाल की कोशिश के तौर पर नहीं देखा जा रहा है बल्कि अफ़ग़ानिस्तान की वर्तमान सरकार और पाकिस्तान में बढ़ती क़रीबी के तौर पर भी देखा जा रहा है. क्या इमरान ख़ान की सरकार अफ़ग़ानिस्तान को भारत से दूर ले जाने में कामयाब हो रही है?

  15. तस्वीरों में देखें, अगरतला से दुबई तक मनाया गया छठ

    दुबई में छठ

    इमेज स्रोत, NAVIN K TIWARI/BBC

    इमेज कैप्शन, दुबई के ममज़ार बीच पर छठ मनाता एक भारतीय परिवार

    छठ का पर्व अब केवल बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं रह गया है.

    शनिवार सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर संपन्न हुआ छठ.

    फोटो गैलरी की बाक़ी तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें.

  16. भूटान ने दी सफ़ाई, चीन ने नहीं बसाया है उसकी ज़मीन पर गांव -प्रेस रिव्यू

    भूटान

    इमेज स्रोत, DIPTENDU DUTTA/AFP VIA GETTY IMAGES

    द हिंदू की एकरिपोर्टके मुताबिक़, भूटान ने अपनी ज़मीन पर चीन के गांव बसाने से जुड़ी मीडिया रिपोर्टों को खारिज किया है.

    भारतीय मीडिया के एक हिस्से में दावा किया गया था कि चीन ने भूटान की सीमा के दो किलोमीटर भीतर गांव बसाया है.

    द हिंदू से बात करते हुए भारत में भूटान के दूत वेतसोप नामग्याल ने इन रिपोर्टों को ख़ारिज किया है.

    नाम्गयाल ने कहा, "भूटान के भीतर चीन का कोई गांव नहीं है. सैटेलाइट तस्वीरों में गतिरोध की जगह (डोकलाम) के पास कुछ सेटलमेंट दिख रहा है. ये गांव भूटान की ओर नहीं है."

    उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि ये बसावट 2017 में भारत और चीन के बीच विवाद का केंद्र रहे डोकलाम में है.

    बिहार चुनाव से पहले बिके 280 करोड़ के इलेक्टोरल बॉन्ड, 'लव जेहाद' पर अध्यादेश लाएगी योगी सरकार, साथ में आज के अख़बारों की अहम सुर्खियों के लिए यहां क्लिक करें..

  17. इंडोनेशिया: क्या है बोतल में बंद तोतों का राज़?

    इंडोनेशिया

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इंडोनेशिया के पूर्वी क्षेत्र पापुआ में बंदरगाह पर खड़े एक जहाज़ में प्लास्टिक की बोतलों में बंद दर्जनों तोते मिले हैं. इनकी तस्करी की जा रही थी.

    पुलिस का कहना है कि एक बड़े डब्बे से आवाज़े आने के बाद पुलिस ने 64 ज़िंदा और दस मरे हुए तोते बरामद किए.

    इंडोनेशिया में एशिया के सबसे ज़्यादा विलुप्तप्राय पक्षी हैं. यहां अवैध शिकार भी ख़ूब किया जाता है.

    यहां पक्षियों को स्थानीय पक्षी बाज़ारों में बेचा जाता है या उनकी विदेशों में तस्करी कर दी जाती है.

    पुलिस के मुताबिक फकफक में खड़े जहाज़ में मिले तोतों को कहां भेजा जा रहा था ये अभी पता नहीं चल सका है.

  18. प्रयागराज में ज़हरीली शराब पीने से छह लोगों की मौत, 15 गंभीर रूप से बीमार

    उत्तर प्रदेश

    इमेज स्रोत, SAMIRATMAJ MISHRA/BBC

    समीरात्मज मिश्र

    बीबीसी हिंदी के लिए

    उत्तर प्रदेश के प्रयागराज ज़िले में ज़हरीली शराब पीने से छह लोगों की मौत हो गई जबकि 15 लोग अस्पताल में ज़िदग़ी और मौत की जंग लड़ रहे हैं.

    प्रयागराज में फूलपुर तहसील के अमिलिया, कंसार,मलिया का पूरा और मइलहन गांवों में गुरुवार शाम ज़हरीली शराब ने क़हर ढाया. शाम को एक व्यक्ति की तबीयत ख़राब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन देर रात उनकी मौत हो गई. इसके बाद तबीयत ख़राब होने पर अन्य लोगों को भी भर्ती कराया गया. शुक्रवार दोपहर तक कई लोग बीमार हो गए जिनमें अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है.

    प्रयागराज के ज़िलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने बीबीसी को बताया, “कुल 15 लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. पूरी कोशिश है कि लोगों की ज़िंदग़ी बचाई जाए. जो भी लोग बीमार हुए हैं उनका कहना है कि शराब पीने से बीमार हुए हैं और मृतकों के परिजन भी यही बता रहे हैं. पोस्ट मॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति ज़्यादा स्पष्ट हो सकेगी. फ़िलहाल मुक़दमा दर्ज कर लिया गया है और दुकान के मालिक, उनके भाई और एक सेल्समैन को गिरफ़्तार कर लिया गया है.”

    मृतकों के परिजनों का कहना है कि इन लोगों ने गुरुवार शाम गांव में ही स्थित एक देशी ठेके से शराब खरीदकर पी थी. आस-पास के कुछ गांवों के लोग भी यहीं से शराब ख़रीदते हैं.

    एक हफ़्ते पहले राजधानी लखनऊ में भी ज़हरीली शराब पीने से छह लोगों की मौत हो गई थी.

  19. 64 साल की ये दादी यूट्यूब पर इतनी फ़ेमस क्यों हैं

    वीडियो कैप्शन, जिस उम्र में लोग रिटायर होते हैं, ये धमाल मचा रही हैं.

    शेयर बाज़ार के टिप्स देने वाली भाग्यश्री फाटक यूट्यूब पर अपने वीडियोज़ के ज़रिए बेहद पॉपुलर हैं.

    जिस उम्र में आमतौर पर लोग रिटायर हो जाते हैं, उस उम्र में वो पूरे जोशो-ख़रोश के साथ अपना शौक़ पूरा कर रही हैं.

  20. अफ़ग़ानिस्तान की वो जगह को जिसे बेवा महिलाओं की घाटी कहते हैं

    वीडियो कैप्शन, एक तरफ़ तालिबान से शांति-वार्ता हो रही है. दूसरी तरफ़ हिंसा बढ़ रही है.

    अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान के साथ शांति-वार्ता में तो ख़ास प्रगति हो नहीं रही है, मगर हाल ही में वहां हिंसा में बढ़ोतरी हुई है.

    अफ़ग़ानिस्तान के पूर्वी प्रांत नंगरहार के आम नागरिक अक्सर तालिबान और तथाकथित इस्लामिक स्टेट के साथ जारी संघर्ष की चपेट में आ जाते हैं.

    बीबीसी ने यहां एक ऐसे गांव का दौरा किया, जो पिछले एक साल से शोक में डूबा हुआ है.