कोरोना अपडेटः देश में कुल सक्रिय मामले 4 लाख के पार
भारत में कोरोना वायरस के कुल सक्रिय मामले चार लाख 46 हज़ार हो गए हैं . बीते 24 घंटे में नौ लाख 37 हज़ार कोरोना टेस्ट किए गए हैं.
अब तक एक लाख 31 हज़ार लोगों की मौत.
You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
कंपनी के अनुसार तीसरे फ़ेज़ की चल रही ट्रायल में उसे जो नए आंकड़े मिले हैं उनके आधार पर कहा जा सकता है कि यह वैक्सीन सभी उम्र और नस्ल के लोगों पर एकसमान असर दिखा रही है.
भारत में कोरोना वायरस के कुल सक्रिय मामले चार लाख 46 हज़ार हो गए हैं . बीते 24 घंटे में नौ लाख 37 हज़ार कोरोना टेस्ट किए गए हैं.
अब तक एक लाख 31 हज़ार लोगों की मौत.
बुधवार से दिल्ली से नोएडा आने वाले लोगों का रैंडम कोविड-19 टेस्ट किया जाएगा. गौतमबुद्ध नगर के ज़िला प्रशासन ने इसकी जानकारी दी है.
दिल्ली में कोराना वायरस के संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और ज़िलाधिकारी सुहास एलवाई सहित वरिष्ठ अधिकारियों की एक ऑनलाइन हुई बैठक में ये फ़ैसला लिया गया.
ज़िलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया है कि दिल्ली से नोएडा आने वाले लोगों की आवाजाही पर किसी तरह का कोई प्रतिबंध नहीं होगा.
उन्होंने कहा, "दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को टीम बनाने का निर्देश दिया, जो डीएनडी (दिल्ली नोएडा फ्लाई वे) और चिल्ला में नोएडा-दिल्ली की सीमा पर तैनात रहेगी और राष्ट्रीय राजधानी से आने वाले लोगों का रैंडम कोविड-19 टेस्ट करेगी."
प्रशासन का कहना है कि गौतमबुद्ध नगर में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए इस महामारी से लड़ने के तरीकों को दोबारा लागू’ किया जा रहा है.
ज़िलाधिकारी सुहास ने मंगलवार को कहा, "दिल्ली और अन्य स्थानों से लोगों की आवाजाही की वजह से संक्रमण बढ़ा है. इसलिए, ऐसे लोगों का रैपिड टेस्ट किया जाएगा और यहां सभी संस्थानों को लक्षण वाले लोगों पर नजर रखने, पहचान करने और ज़रूरी इलाज मुहैया कराने के लिए एडवाइज़री जारी की गई."
यूपी सरकार की छठ पूजा पर नई एडवाइज़री और दिल्ली में बढ़ता विवाद
उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए छठ पूजा से जुड़ी एडवाइज़री जारी की है.
जिसके मुताबिक़ श्रद्धालुओं को अपने घरों में या घरों से जितना संभव हो सके उतना नज़दीक पूजा करने की सलाह दी है. हालांकि इसके साथ ही पारंपरिक घाट और पूजा स्थल पर प्रशासन की ओर से व्यवस्था भी की जाएगी.
इससे पहले दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने छठ पर्व के दौरान यमुना घाटों पर सार्वजनिक पूजा करने पर रोक लगाई है. हालांकि दिल्ली में बीजेपी इसका विरोध कर रही है.
बीजेपी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने मंगलवार को दिल्ली सरकार के फ़ैसले पर सवाल उठाते हुए कहा, "सरकार ने सभी बाज़ार खोल दिए हैं. डीटीसी की बसों में सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन नहीं हो रहा है. लेकिन कोविड-19 के नाम पर दिल्ली सरकार पूजा पर प्रतिबंध लगा रही है. पाबंदी लगाने के बजाए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो, इसकी व्यवस्था की जानी चाहिए."
हालांकि आम आदमी पार्टी बीजेपी के इस विरोध को ‘मुद्दे पर राजनीति’ बता रही है.
आम आदमी पार्टी नेता दुर्गेश पाठक ने कहा, "बीजेपी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ने छठ पूजा पर रोक लगाने के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं. वही बीजेपी इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है और केजरीवाल सरकार पर झूठे आरोप लगा रही है."
पाठक ने आगे कहा कि बीजेपी को गृह मंत्री अमित शाह से पूजा की अनुमित मांगनी चाहिए.
नमस्कार! ये बीबीसी हिंदी का लाइव पन्ना है जहाँ हम आपको दिनभर की बड़ी ख़बरें और ज़रूरी लाइव अपडेट देंगे. मंगलवार की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिककरें.