बिहार चुनाव: नीतीश ने कहा - "आभार बिहार"

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को स्पष्ट बहुमत हासिल हुआ है और आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है.

लाइव कवरेज

  1. तेजस्वी, तेज प्रताप और जीतन राम मांझी ने अपनी-अपनी सीटों पर चुनाव जीता

    तेज और तेजस्वी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव ने हसनपुर विधानसभा सीट से जेडीयू के उम्मीदावर राज कुमार राय को 21,139 वोटों से हरा दिया है.

    वहीं, उनके भाई और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने राघोपुर सीट से बीजेपी के उम्मीदवार सतीश कुमार को 27,839 वोटों से हराया है.

    इमामगंज सीट से हम पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने आरजेडी उम्मीदवार उदय नारायण चौधरी को 16,034 वोटों से हरा दिया है.

    बंकीपुर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार लव सिन्हा 21,245 वोटों से पीछे चल रहे हैं. वहीं, बिहारीगंज सीट से कांग्रेस उम्मीदवार सुभाषिनी शरद यादव 13,698 वोटों से पीछे चल रही हैं.

  2. सुनिए बीबीसी हिंदी का डिजिटल बुलेटिन 'दिनभर'

  3. बिहार चुनाव के रुझानों पर जेडीयू कार्यकर्ताओं का जश्न

  4. एनडीए और महागठबंधन में कड़ी टक्कर, बढ़त का फ़ासला हुआ कम

    नीतीश और तेजस्वी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बिहार विधानसभा चुनाव परिणामों के आ रहे रुझानों में एनडीए गठबंधन 109 सीटों पर और महागठबंधन 106 सीटों पर आगे चल रहा है.

    एनडीए गठबंधन 11 सीटों पर जीत दर्ज कर चुका है जबकि महागठबंधन ने 9 सीटों पर जीत दर्ज की है. जीती गई सीटों और बढ़त के हिसाब से एनडीए गठबंधन और महागठबंधन में बढ़त का फ़ासला बेहद कम हो चुका है.

    वहीं, एआईएमआईएम ने 1 सीट पर जीत दर्ज की है और चार पर उसकी बढ़त है. उसके साथ गठबंधन में शामिल बहुजन समाज पार्टी 1 सीट पर आगे चल रही है. लोक जनशक्ति पार्टी अभी किसी भी सीट पर आगे नहीं चल रही है.

    शाम 6 बजे चुनाव आयोग द्वारा की गई प्रेस कॉन्फ़्रेंस में बताया गया है कि शाम साढ़े पांच बजे तक 2.7 करोड़ ईवीएम वोटों को गिना जा चुका है जबकि विधानसभा चुनाव में तकरीबन 4 करोड़ वोट डाले गए थे.

  5. पुष्पम प्रिया, श्रेयसी सिंह, लव सिन्हा की परफॉर्मेंस कैसी रही?

    श्रेयसी सिंह, पुष्पम प्रिया

    इमेज स्रोत, GETTY, FACEBOOK

    बिहार चुनाव के नतीजे पूरी तरह से अभी तक सामने नहीं आए हैं. अब तक आए रुझानों में बीजेपी और राष्ट्रीय जनता दल के बीच कांटे की टक्कर चल रही है.

    हालांकि रुझानों ने बिहार की राजनीति के युवा चेहरों के चुनावी नतीजे की तस्वीर कुछ साफ़ कर दी है.

    ये वो युवा नेता हैं, जो पूरे चुनाव के दौरान चर्चा के केंद्र में रहे. इन नेताओं को लेकर बिहार की गलियों से लेकर राजनीति के जानकारों ने कई अनुमान लगाए. लेकिन अंतिम फ़ैसला जनता ही करती है.

    उसी फ़ैसले के तहत आइए जानते हैं किस युवा नेता पर बिहार की जनता ने क्या फ़ैसला सुनाया और उस पर सोशल मीडिया पर क्या लिखा जा रहा है. लिंक पर क्लिक कर पढ़ें पूरी ख़बर.

  6. रुझानों में बीजेपी से आगे निकली आरजेडी

    तेजस्वी यादव

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बिहार विधानसभा चुनाव में चुनाव आयोग के द्वारा आ रहे रुझानों में एनडीए गठबंधन ने 9 सीटों पर जीत दर्ज कर दी है जबकि 114 सीटों पर आगे चल रहा है.

    वहीं, महागठबंधन ने 3 सीटों पर जीत दर्ज कर दी है और 109 सीटों पर आगे है.

    हालांकि, अगर सिर्फ़ पार्टियों की बात की जाए तो बीजेपी 67 सीटों पर आगे चल रही है और आरजेडी 72 सीटों पर आगे चल रही है.

    एआईएमआईएम पांच सीटों पर और बहुजन समाज पार्टी 1 सीट पर आगे चल रही है

  7. पुष्पम प्रिया चौधरी को दोनों सीटों पर मिले 2436 वोट

    वीडियो कैप्शन, बिहार चुनाव: पुष्पम प्रिया चौधरी की प्लुरल्स पार्टी का एजेंडा क्या है?

    बिहार विधानसभा चुनावों में द प्लूरल्स पार्टीबनाकर मैदान में उतरीं पुष्पम प्रिया चौधरी दोनों सीटों पर बहुत पीछे चल रही हैं.

    बांकीपुर विधानसभा सीट पर उन्हें अब तक 1644 वोट मिले हैं जबकि बिस्फ़ी सीट पर उन्हें 792 वोट मिले हैं.

    बिस्फ़ी सीट पर बीजेपी उम्मीदवार हरिभूषण ठाकुर ‘बचोल’ 49,914 वोटोंसे आगे हैं जबकि आरजेडी उम्मीदवार फ़ैयाज़ अहमद 42,770 वोटों से दूसरे नंबर पर हैं.

    बांकीपुर सीट पर बीजेपी उम्मीदवार नितिन नबीन 29,626 वोटों से आगे हैं और दूसरे पायदान पर कांग्रेस उम्मीदवार लव सिन्हा हैं जिन्हें 13,396 वोट मिले हैं.

  8. जिन चार सीटों पर वोटों का अंतर है 100 से भी कम

    मतगणना केंद्र

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बैकुंठपुर सीट: मिथिलेश तिवारी (बीजेपी) – 98 वोटों का अंतर

    बोध गया सीट: हरि मांझी (बीजेपी) – 98 वोटों का अंतर

    डेहरी सीट: फते बहादुर सिंह (आरजेडी) – 81 वोटों का अंतर

    मधुबन सीट: राणा रणधीर (बीजेपी) – 84 वोटों का अंतर

  9. बिहार चुनाव परिणाम: जिन सीटों के परिणाम आ गए हैं

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

    अलीनगर- मिश्रीलाल यादव (वीआईपी)- एनडीए

    औरंगाबाद- आनंद शंकर सिंह (कांग्रेस)- महागठबंधन

    दरभंगा- संजय सरावगी (भाजपा)- एनडीए

    दरभंगा ग्रामीण- ललित कुमार यादव (राजद)- महागठबंधन

    हयाघाट- राम चंद्र प्रसाद (भाजपा)- एनडीए

    कुशेश्वर स्थान- शशिभूषण हजारी (जेडीयू)- एनडीए

    साहेबपुर कमाल- सतानंद सम्बुद्धा (राजद)- महागठबंधन

    सकरा- अशोक कुमार चौधरी (जेडीयू)- एनडीए

    (स्रोत: चुनाव आयोग)

  10. बीजेपी, जेडीयू, आरजेडी ने जीतीं 2-2 सीटें

    बीजेपी जेडीयू

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बिहार विधानसभा चुनावों में अब तक 8 सीटों के परिणाम आ चुके हैं. इन आठ सीटों में से 2-2 सीटें बीजेपी, जेडीयू और आरजेडी ने जीती हैं जबकि कांग्रेस और वीआईपी पार्टी ने 1-1 सीट जीती है.

    चुनाव आयोग द्वारा जारी किए जा रहे परिणामों के रुझानों में एनडीए गठबंधन 120 सीटों पर आगे है जबकि महागठबंधन 106 सीटों पर आगे है.

    एआईएमआईएम चार सीटों पर और बहुजन समाज पार्टी दो सीटों पर आगे चल रही है.

  11. बिहार लोकसभा उप-चुनाव में जेडीयू आगे

    उप चुनाव

    इमेज स्रोत, ECI

    बिहार विधानसभा चुनाव से इतर लोकसभा की वाल्मीकिनगर सीट पर भी उपचुनाव हुआ है.

    इस सीट पर जेडीयू उम्मीदवार सुनील कुमार आगे चल रहे हैं जबकि कांग्रेस के प्रवेश कुमार मिश्र दूसरे नंबर पर हैं.

    इस साल फ़रवरी में तत्कालीन जेडीयू सांसद बैद्यनाथ प्रसाद महतो के निधन के बाद इस सीट पर दोबारा चुनाव कराए गए थे.

  12. बिहार चुनावः क्या तेजस्वी ने कांग्रेस को 70 सीटें देकर ग़लती की?

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के साथ महागठबंधन के तहत 70 सीटों पर लड़ने वाली कांग्रेस बमुश्किल बीस सीटों के पार जाती दिख रही है यानी उसका स्ट्राइक रेट उसकी अपनी उम्मीदों से काफ़ी नीचे है.

    अगर बिहार की राजनीति में हाल के दशकों में कांग्रेस के प्रदर्शन को देखा जाए तो ये बहुत हैरान करने वाली बात नहीं है.

    2015 के चुनावों में कांग्रेस ने आरजेडी और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के साथ महागठबंधन के तहत 41 सीटों पर चुनाव लड़ा और 27 सीटें जीतीं. लग नहीं रहा कि कांग्रेस इस बार पिछले चुनाव वाला प्रदर्शन दोहरा पाएगी.

    कांग्रेस को इतनी सीट देकर क्या आरजेडी ने ग़लती कर दी? क्लिक करके पढ़ें पूरी ख़बर.

  13. ब्रेकिंग न्यूज़, जेडीयू ने पहली जीत दर्ज की, कुशेश्वर स्थान सीट बरक़रार

    नीतीश कुमार

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बिहार विधानसभा चुनाव की जारी वोटों की गिनती में दूसरा नतीजा सामने आया है. जेडीयू ने कुशेश्वर स्थान सीट से जीत दर्ज की है.

    चुनाव आयोग के मुताबिक़, जेडीयू उम्मीदवार शशि भूषण हजारी ने कांग्रेस के उम्मीदवार डॉक्टर अशोक कुमार को 7222 वोटों से हराया है.

    शशि भूषण हजारी इस सीट से 2015 में भी जीते थे तब उन्होंने 19,850 वोटों से जीत दर्ज की थी.

  14. बिहार चुनाव परिणाम के रुझानों में महागठबंधन और पिछड़ा

    तेजस्वी यादव

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम के आ रहे रुझानों में एनडीए की बढ़त 132 सीटों तक पहुंच गई है जबकि महागठबंधन की बढ़त कम होकर 99 सीटों पर आ गई है और आरजेडी ने 1 सीट जीत ली है.

    चुनाव आयोग द्वारा आए पहले नतीजे में आरजेडी ने दरभंगा ग्रामीण सीट पर जीत दर्ज की है. राष्ट्रीय जनता दल के ललित कुमार यादव ने जनता दल (यूनाइटेड) के फ़राज़ फ़ातमी को 2141 वोटों से हराकर अपनी सीट बरकरार रखी है.

  15. बिहार चुनाव: 1951 से लेकर 2015 तक कैसे रहे नतीजे

    महिला उम्मीदवार

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बिहार विधानसभा चुनाव के रुझान आ रहे हैं लेकिन अंतिम नतीजे आने में समय लग सकता है.

    उससे पहले चलिए हम जानते हैं कि बिहार में पिछले चुनावों का इतिहास क्या रहा है. बिहार की जनता ने कब, कौन-सी पार्टी को राज्य की ज़िम्मेदारी सौंपी है.

    1951 से बिहार में विधानसभा चुनाव की शुरुआत हुई थी. इसके बाद से 2020 तक बिहार में 17 बार विधानसभा चुनाव हो चुके हैं.

    साल 2005 की फ़रवरी में हुए चुनाव में सरकार नहीं बन पाने के कारण अक्टूबर में फिर से चुनाव कराने पड़े थे. लिंक पर क्लिक करके पढ़ें पूरी ख़बर.

  16. ब्रेकिंग न्यूज़, बिहार चुनाव में आया पहला नतीजाः आरजेडी ने जीती दरभंगा ग्रामीण सीट

    तेजस्वी यादव

    इमेज स्रोत, Getty Images

    दरभंगा ग्रामीण से राष्ट्रीय जनता दल के ललित कुमार यादव ने जनता दल (यूनाइटेड) के फ़राज़ फ़ातमी को 2141 वोटों से हराकर अपनी सीट बरकरार रखी है.

    ललित कुमार यादव को 64929 (41.26 फ़ीसद) वोट मिले वहीं फ़राज़ को 62788 वोट (39.9) मिले. यहां तीसरे नंबर पर 17605 वोटों के साथ लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदीप कुमार ठाकुर आए.

    2015 के चुनाव में ललित कुमार यादव 34491 वोटों से जीते थे.

  17. बिहार चुनाव के नतीजे आने में देरी क्यों हो रही है?

    चुनाव आयोग

    इमेज स्रोत, ECI

    बिहार चुनाव के नतीजे बेहद दिलचस्प दौर में हैं. कौन सी पार्टी या गठबंधन जीत की तरफ़ बढ़ रहा है, ये अभी कहना थोड़ा मुश्किल है.

    तक़रीबन 40-50 सीटें ऐसी हैं जहाँ नबंर एक पार्टी और नंबर दो पार्टी के बीच का अंतर 1,000 वोटों से भी कम का है.

    ऐसे में चुनाव आयोग का अनुमान है कि फ़ाइनल नतीजों के लिए रात तक इंतजार करना पड़ सकता है.चुनाव आयोग की प्रेस कॉफ्रेंस में ये बात डिप्टी इलेक्शन कमिश्नर चंद्र भूषण कुमार ने कही है. नतीजे आने में देरी क्यों होगी, जानने के लिए क्लिक करके पूरी स्टोरी पढ़ें.

  18. ब्रेकिंग न्यूज़, आरजेडी नेता अब्दुल बारी सिद्दीक़ी ने अपनी सीट पर हार स्वीकार की

    अब्दुल बारी सिद्दीक़ी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    आरजेडी के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीक़ी ने बीबीसी हिंदी के ख़ास लाइव कार्यक्रम में कहा है कि उन्होंने अपनी सीट पर हार स्वीकार कर ली है.

    केवटी से उम्मीदवार सिद्दीक़ी ने बीबीसी हिंदी के संपादक मुकेश शर्मा से कहा कि इस परिणाम से हर आदमी आश्चर्यचकित है और जो जीता वही सिकंदर.

    अब्दुल बारी सिद्दीक़ी ने कहा, “चुनाव के बाद समीक्षा और एग्ज़िट पोल में हमें बढ़त थी और जनता में भी उसी तरह की राय थी लेकिन अब अंतर थोड़ा सा है और मतगणना पूरी नहीं हुई है. इसमें लगता है कि हम आगे बढ़ सकते हैं. अभी कुछ कहना मुनासिब नहीं है. पूरे परिणाम आने के बाद ही समीक्षा की जाएगी. अभी भी हम कह सकते हैं कि चुनाव आश्चर्यजनक है.”

    बिहार चुनाव के आ रहे परिणाम के रुझानों पर कांग्रेस के कई नेताओं ने ईवीएम पर सवाल उठाए हैं. इस पर सिद्दीक़ी ने कहा, “अब लोग कहेंगे कि हम हार रहे हैं तो ईवीएम की बात कर रहे हैं लेकिन ईवीएम में कहीं न कहीं कुछ तो गड़बड़ी लगती है क्योंकि सपने में नहीं देखा था कि मैं अपनी सीट पर हार जाऊंगा.”

  19. बिहार चुनाव के परिणामों पर ख़ास LIVE कवरेज यूट्यूब पर भी देखें

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  20. बड़े नाम कहां आगे और कहां पीछे

    तेज और तेजस्वी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम के आ रहे रुझानों में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव राघोपुर और उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव हसनपुर से आगे चल रहे हैं.

    आरजेडी के उम्मीदवार अनंत सिंह और हम उम्मीदवार जीतन राम मांझी भी अपनी-अपनी सीटों पर आगे चल रहे हैं जबकि कांग्रेस उम्मीदवार लव सिन्हा बांकीपुर सीट से पीछे चल रहे हैं. लव सिन्हा अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे हैं.

    जेडीयू के पूर्व नेता शरद यादव की बेटी और कांग्रेस उम्मीदवार सुभाषिनी शरद यादव बिहारीगंज सीट से पीछे चल रही हैं.