कोरोनाः नवंबर में आनेवाला वैक्सीन सुरक्षित होगा?

कोरोना महामारी से जुड़ी दुनिया भर की गतिविधियों पर बीबीसी हिन्दी का विशेष लाइव पेज.

लाइव कवरेज

  1. कोराना काल में क्लासरूम: सोलापुर में दीवार बनी ब्लैकबोर्ड

    वीडियो कैप्शन, सोलापुर में दीवार बने ब्लैकबोर्ड

    कोराना काल में क्लासरूम की पढ़ाई घर तक पहुंच गई है. ऑनलाइन क्लासेस मोबाइल और कंप्यूटर में सिमट गई है.

    लेकिन कई ग़रीब बच्चे ऐसे नहीं पढ़ पाते क्योंकि उनके पास कंप्यूटर या स्मार्टफ़ोन नहीं होते.

    पर उनके लिए क़िताबें और उनके सबक दीवारों पर छप गए.

    ये तरीका अपनाया महाराष्ट्र के सोलापुर के आशा मराठी स्कूल ने. देखिए हमारे सहयोगी मयंक भागवत की रिपोर्ट.

  2. साबुन या हैंडवॉश - किससे जल्दी ख़त्म होता है कोरोना वायरस

    हाथ धोती बच्ची

    इमेज स्रोत, Getty Images

    लॉकडाउन के दौर में कोविड-19 से लड़ाई के लिए मास्क पहनना और सामाजिक दूरी, साबुन और पानी का अहम योगदान रहा है.

    ये अब ऐसी चीजें बन गई हैं जिन्हें याद रखने की जरूरत नहीं पड़ती है और शरीर और दिमाग इन्हें आदतों में ले आए हैं. लेकिन, ये आदत अब से छह महीने पहले शायद ही किसी को रही हो.

    मास्क, सेल्फ-आइसोलेशन और सोशल डिस्टेंसिंग जैसे कोरोना के खिलाफ हथियारों के बीच हैंडवॉश को अक्सर अनदेखा कर दिया जाता है.

    फरवरी से पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के एक स्वास्थ्य आपात के तौर पर उभरने के साथ ही स्वास्थ्य एजेंसियां लोगों को लगातार इस वायरस से बचने के उपाय बता रही हैं.

    एक्सपर्ट्स, डॉक्टरों और सरकारी अधिकारियों की ओर से बार-बार बताया गया है कि हाथों को गुनगुने पानी से कम से कम 20 सेकेंड्स तक दिन में कई दफा धोएं.

  3. कर्नाटक: शराब परोसने की इजाज़त मिलने के बाद पब और रेस्तरां में बढ़ी भीड़

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    कर्नाटक सरकार ने अनलॉक-4 के तहत पब और रेस्तरां को शराब परोसने की इजाज़त दे दी है.

    बेंगलुरु में एक पब के मालिक ने समाचार एजेंसी एनएनआई से कहा, "जब सरकार ने सिर्फ़ खाना परोसने की इजाज़त दी थी तो इक्का-दुक्का लोग आते थे. अब शराब की इजाज़त है तो लोग बड़ी संख्या में आ रहे हैं."

  4. JEE-NEET के छात्रों के लिए विशेष ट्रेंनें चलेंगी

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    • रेल मंत्री पीयूष गोयल ने जानकारी दी है कि जेईई मेन्स, नीट, एनडीए और अन्य परीक्षाएं देने वाले छात्रों की सुविधा के लिए चार से 15 सितंबर तक विशेष ट्रेंने चलाई जाएंगी.
  5. अमरीका में कारोबारी गतिविधियां बढ़ीं मगर आर्थिक प्रगति की रफ़्तार अब भी सुस्त

    • अमरीका के संघीय रिज़र्व के मुताबिक़, अगस्त तक देश में कारोबारी गतिविधियां बढ़ी हैं और रोज़गार की स्थिति में भी सुधार हुआ है. मगर देश की आर्थिक प्रगति की रफ़्तार अभी भी मंद बनी हुई है.
    • कोविड-19 के कुछ नए हॉटस्पॉट उभरने के कारण अर्थव्यवस्था को खोलने की कोशिशों को झटका लगने के कारण यह स्थति पैदा हुई है.
  6. छत्तीसगढ़: काम बंद करने की माँग को लेकर मंत्रालय के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

    कोरोना काल

    इमेज स्रोत, Alok Putul

    आलोक पुतुल

    रायपुर से, बीबीसी हिंदी के लिए

    छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा हर दिन बढ़ता ही जा रहा है. पिछले चार महीनों में बुधवार को पहली बार कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा दो हज़ार को पार कर गया.

    बुधवार की देर रात तक राज्य में 2,269 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई. इस बीच मंत्रालय के कर्मचारियों ने कोरोना संक्रमण के मद्देनज़र 14 दिन के लिए कामकाज बंद करने के लिए आज मंत्रालय में ही विरोध प्रदर्शन किया.

    मंत्रालय में 50 से अधिक कर्मचारी-अधिकारी कोरोना से संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती हैं. इसके अलावा मंत्रालय के 3 लोगों की कोरोना से मौत भी हो चुकी है. दूसरी ओर राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर और दुर्ग के अस्पतालों में करोना मरीज़ों के लिए और अधिक बेड बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं.

    राज्य में 51 सरकारी और 6 निजी अस्पतालों में कोरोना के इलाज की सुविधा उपलब्ध है लेकिन अधिकांश अस्पतालों में अब नए मरीज़ों के लिये बेड उपलब्ध नहीं हैं. अलग-अलग अस्पतालों में 17,164 मरीजों का इलाज चल रहा है.

    लगातार मिलते कोरोना मरीज़ों के बीच एक-एक कर राज्य सरकार के कई कार्यालय सील होते जा रहे हैं. सीसीएफ और दो वनकर्मियों के कोरोना संक्रमित होने के बाद बुधवार को वन विभाग का राज्य मुख्यालय 'अरण्य भवन' सील कर दिया गया. राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो, एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर का ज़िला शिक्षा अधिकारी कार्यालय समेत कई कार्यालय पहले से ही सील किये जा चुके हैं. इसके अलावा राज्य के मुख्यमंत्री, गृहमंत्री, कृषि मंत्री और कई विधायक पहले से ही 10-10 दिनों के आइसोलेशन में हैं.

  7. एंटीबॉडीज़ से मिलने वाली इम्यूनिटी को लेकर अच्छी ख़बर

    आइसलैंड

    इमेज स्रोत, Getty Images

    आइसलैंड से एक अच्छी ख़बर आई है. 30 हज़ार नागरिकों पर किए गए एक अध्ययन के नतीजे बताते हैं कि एक बार कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद बनने वाली एंटीबॉडीज़ लोगों को कम से कम चार महीनों तक इम्यूनिटी दे सकती हैं.

    यह पहला अध्ययन है जिसने इतनी लंबी अवधि तक इम्यूनिटी बने रहने का दावा किया है. आइसलैंड की एक बायोटेक कंपनी डीकोड जेनेटिक्स ने यह अध्ययन किया है. इस स्टडी के नतीजे द न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ़ मेडिसिन में प्रकाशित हुए हैं.

    इससे पहले हुए सीमित अध्ययनों के नतीजे बताते थे कि एंटीबॉडीज़ कुछ ही समय में ख़त्म हो जाती हैं. मगर आइसलैंड में की गई इस स्टडी के साथ प्रकाशित संपादकीय में लिखा गया है कि 'ये नतीजे यह उम्मीद जगाते हैं कि इस बेहद संक्रामक वायरस के प्रति मिलने वाली इम्यूनिटी तुरंत ख़त्म नहीं होती.'

  8. नमस्कार! बीबीसी हिंदी पर कोरोना वायरस संक्रमण पर लाइव अपडेट्स और विश्लेषण का सिलसिला गुरुवार को भी जारी है. बुधवार को देश-दुनिया में कोरोना वायरस को लेकर क्या कुछ हुआ, आप इस लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं.