कोरोना: क्लीनिकल ट्रायल से पहले वैक्सीन को अनुमति देने के पक्ष में अमरीका

अमरीका के फ़ूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के शीर्ष डॉक्टर ने कहा है कि वो अंतिम चरण का क्लीनिकल ट्रायल पूरा होने से पहले ही कोविड-19 की वैक्सीन को मंज़ूरी देने के लिए तैयार हैं.

लाइव कवरेज

नमस्कार! बीबीसी हिंदी पर कोरोना वायरस संक्रमण पर लाइव अपडेट्स और विश्लेषण का सिलसिला रविवार को भी जारी है. शनिवार को देश-दुनिया में कोरोना वायरस को लेकर क्या कुछ हुआ, आप इस लिंक पर क्लिक कर के देख सकते हैं.