कोरोना अपडेट्स: 20 सेकंड में किया जा सकता है कोरोना वायरस को ख़त्म

दुनिया भर से क्या है कोरोना संक्रमण को लेकर तमाम अपडेट्स और विश्लेषण.

लाइव कवरेज

  1. दिलीप कुमार के छोटे भाई असलम ख़ान का निधन

    हिंदी फ़िल्मों के सितारे दिलीप कुमार के छोटे भाई असलम ख़ान का शुक्रवार सुबह निधन हो गया.

    दिलीप कुमार

    इमेज स्रोत, KABIR M ALI

    समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार असलम ख़ान को मधुमेह, उच्च रक्तचाप और दिल की बीमारी थी. वो कोरोना संक्रमित भी थे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    असलम ख़ान की उम्र तक़रीबन 90 साल थी और पिछले कुछ दिनों से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती थे.

    दिलीप कुमार के एक और छोटे भाई एहसान ख़ान भी कोरोना पॉज़िटिव पाए गए हैं और वो भी लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं.

  2. बांग्लादेश को वैक्सीन देने की घोषणा की वजह चीन तो नहीं?

  3. कोरोना वायरस: पंजाब में रोज़ाना शाम 7 से सुबह 5 बजे तक रहा करेगा कर्फ़्यू

  4. भारत में पिछले 24 घंटों में 983 की मौत

    केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 68,898 नए मामले दर्ज किए गए जबकि 983 लोगों की जान गई. इस तरह से देश में #COVID19 के कुल मामले 29,05,824 हो गए जिनमें 6,92,028 अभी भी बीमारी से जूझ रह हैं. 21,58,947 लोग ठीक हो चुके हैं और 54,849 की मौत हुई है.

  5. भारत में अब तक हुए कोरोना के 3 करोड़ 34 लाख से ज़्यादा टेस्ट

    आईसीएमआर के मुताबिक़, भारत में पिछले 24 घंटों में 8,05,985 सैंपल टेस्ट किए गए. देश में अब तक कुल 3,34,67,237 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  6. कोविड वैक्सीन के उत्पादन के लिए रूस को भारत से उम्मीद

  7. भारत में एक दिन में हो रहे हैं नौ लाख टेस्ट

    भारत में अब एक दिन में कोविड-19 के नौ लाख टेस्ट हो रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक़, WHO के परामर्श के अनुरूप, सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में हर रोज़ प्रति 10 लाख व्यक्ति 140 से ज़्यादा टेस्ट हो रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  8. ब्राज़ील की संसद में नहीं चला बोलसोनारो का मास्क विरोध

    कोरोना

    इमेज स्रोत, Reuters

    ब्राज़ील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो को ब्राज़ीली संसद में हार का सामना करना पड़ा जब प्रतिनिधियों ने स्कूलों, प्रार्थना की जगहों और कारोबारी जगहों पर मास्क लगाने के फ़ैसले पर उनके वीटो को नहीं माना.

    ब्राज़ील की संसद ने जुलाई में एक प्रस्ताव पारित किया था जिसके मुताबिक बंद जगहों पर भी फेस मास्क का इस्तेमाल अनिवार्य कर दिया गया था.

    लेकिन बोलसोनारो ने इस प्रस्ताव का यह कहते हुए विरोध किया कि इससे लोग अपने घरों में भी मास्क पहनने को बाध्य होंगे. उन्होंने संसद के प्रस्ताव पर वीटो लगाते हुए दावा किया कि कोरोना से बचाव में मास्क कारगर नहीं है.

    हालांकि विश्व स्वास्थ्य संगठन कई बार यह कह चुका है कि मास्क के इस्तेमाल से संक्रमण के रुकने और लोगों के जीवन को बचाने में मदद मिलती है.

    बोलसोनारो मास्क के इस्तेमाल के आलोचक रहे हैं और जुलाई महीने में कोरोना पॉजिटिव होने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए भी उन्होंने अपना मास्क हटा लिया था.

  9. ब्रेकिंग न्यूज़, फ्रांस-स्पेन-जर्मनी-इटली में फिर से बढ़ रहे हैं मामले

    कोरोना

    इमेज स्रोत, Reuters

    फ्रांस में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 4,771 नए मामले सामने आए हैं. यह बुधवार की तुलना में एक हज़ार ज्यादा मामले हैं.

    मई के बाद यह पहला मौका है जब एक दिन में देश में चार हज़ार से ज़्यादा मामलों की पुष्टि हुई है.

    फ्रांस के अलावा स्पेन, जर्मनी और इटली में भी कोरोना संक्रमण के मामलों में तेज़ी देखने को मिल रही है.

    स्पेन में ज़्यादातर संक्रमण अब युवाओं में दिख रहा है जबकि जर्मनी में उन लोगों में ज़्यादा संक्रमण दिखा है जो दूसरे देशों की यात्रा से लौट रहे हैं. स्पेन में गुरुवार को 3,349 नए मामलों का पता चला है.

    ब्रिटेन में भी गुरुवार को 1,182 नए मामले सामने आए हैं. जबकि जर्मनी में 1707 नए मामलों की पुष्टि हुई है.

    कोरोना संक्रमण से सबसे ज़्यादा चपेट में आने वाला यूरोपीय देश इटली में भी गुरूवार को 854 नए मामले सामने आए हैं. मई के बाद यह पहला मौका है जब इटली में इतनी बड़ी संख्या में लोग संक्रमित हुए हैं.

    वैसे फ्रांस में संक्रमण के मामलों के पता चलने की एक बड़ी वजह टेस्टिंग बढ़ाए जाने को भी माना जा रहा है. बीते सप्ताह फ्रांस में छह लाख 64 हज़ार से ज़्यादा टेस्टिंग किए गए हैं.

    लेकिन चिंता की बात यह है कि जुलाई की तुलना में अगस्त में लगभग दोगुने मामले सामने आ रहे हैं. फ्रांस के तमाम बड़े शहरों में मास्क के इस्तेमाल को अनिवार्य कर दिया गया है.

    यह भी माना जा रहा है कि लॉकडाउन में ढील और जन जीवन को सामान्य करने की कोशिशों के चलते संक्रमण के मामलों में तेजी आयी है. इसके अलावा सोशल डिस्टेंसिंग के प्रावधानों को नहीं मानने के चलते भी मामले बढ़े हैं.

  10. अमरीका में कोरोना संक्रमण के मामले में कमी के संकेत

    कोरोना

    इमेज स्रोत, EPA

    अमरीका में कोरोना वायरस के नए मामलों में कमी देखने को मिली रही है. हालांकि इस कमी की वजहों के बारे में एक राय नहीं दिख रही है.

    जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के मुताबिक अमरीका में बीते एक सप्ताह में 47,300 नए मामले सामने आए हैं. 22 जुलाई के सप्ताह में औसत साप्ताहिक संक्रमण 67,317 था. जबकि 17 जुलाई को एक दिन में अमरीका में 75 हज़ार से ज़्यादा रिकॉर्ड मामलों का पता चला था.

    अमरीका में कोरोना वायरस की टेस्टिंग को लीड कर रहे व्हाइट हाउस फिजिशियन ब्रेट गिरोयर ने कहा कि अब अमरीका में संक्रमण सही दिशा में आगे बढ़ रहा है.

    उनके मुताबिक संक्रमण के मामलों में कमी आने की वजह फेस कवर का इस्तेमाल और सोशल डिस्टेंसिंग के प्रावधानों का पालन करना है.

    लेकिन कुछ विश्लेषकों का कहना है कि अमरीका में संक्रमण के मामलों में कमी इसलिए दिख रही है क्योंकि टेस्टिंग कम कर दी गई है. अटलांटिक कोविड ट्रैकिंग प्रोजेक्ट के मुताबिक अमरीका के दक्षिण हिस्से में संक्रमण के मामले बढ़े हैं लेकिन वहां टेस्टिंग को अचानक से कम कर दिया गया है.

  11. भारत में रिकॉर्ड संक्रमण, गुरुवार और क्या क्या हुआ

    कोरोना

    इमेज स्रोत, EPA

    कोरोना संक्रमण को लेकर गुरुवार को दुनिया भर में जो कुछ हुआ, उसमें सबसे अहम बातें निम्न रहीं-

    गुरुवार को भारत में कोरोना संक्रमण के 69,652 नए मामले सामने आए. यह एक दिन में कोरोना के सबसे ज़्यादा मामले का भारतीय रिकॉर्ड है. देश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 28 लाख 40 हज़ार से ज़्यादा हो चुकी है जबकि 53,800 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.

    क्रोएशिया, ऑस्ट्रिया और ट्रिनिडाड एवं टोबैगो से ब्रिटेन आने वाले लोगों को 14 दिनों के लिए सेल्फ़ क्वारंटीन में रहना होगा. हालांकि पुर्तगाल में कोरोना संक्रमण के मामले को कम होते देख यह प्रावधान पुर्तगाल से आने वाले लोगों के लिए हटा लिया गया है.

    यूरोप में कोरोना संक्रमण के मामलों में एक बार फिर से तेज़ी देखने को मिल रही है. जर्मनी में अप्रैल के बाद एक दिन में सबसे ज़्यादा संक्रमण के मामले सामने आए हैं. बीते 24 घंटे के दौरान जर्मनी में 1707,फ्रांस में 3776 और स्पेन में 3715 संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं.

    दक्षिण कोरिया में भी कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी देखने को मिल रही है. बीते 24 घंटे में 288 मामले सामने आने के बाद से सरकार ने एक जगह पर 10 से ज़्यादा लोगों के जमा होने पर पाबंदी लगा दी है.