कोरोना: प्रणब मुखर्जी की हालत बिगड़ी, बेटी ने लिखा भावुक संदेश

कोरोना वायरस संक्रमण से जुड़े हर ज़रूरी और बड़े अपडेट आपको यहां मिलेंगे. बीबीसी का यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है.

लाइव कवरेज

  1. फ़्रांस ग़लत दिशा में जा रहा है: प्रधानमंत्री जीन कैस्टेक्स

    फ़्रांस के प्रधानमंत्री जीन कैस्टेक्स ने कहा है कि फ़्रांस पिछले दो हफ़्तों से ग़लत दिशा में जा रहा है.

    फ़्रांस के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार मंगलवार को फ़्रांस में कोरोना संक्रमण के 1397 नए मामले सामने आए जो कि सोमवार के आँकड़ों (785) के लगभग दो गुना है.

    जबकि पिछले हफ़्ते 10,800 नए मामले सामने आए हैं.

    फ़्रांस के प्रधानमंत्री ने मंगलवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि स्थानीय अधिकारियों को निर्दश दिए गए हैं कि वो लोगों से कहें कि जितना संभव हो सके वो सार्वजनिक जगहों पर फ़ेस मास्क लगाएं.

    फ़िलहाल पब्लिक ट्रांसपोर्ट, दुकानों, सरकारी दफ़्तरों और पर्यटन स्थलों पर मास्क लगाना अनिवार्य है.

    प्रधानमंत्री ने पाँच हज़ार से ज़्यादा लोगों के जमा होने पर भी 30 अक्तूबर तक पाबंदी लगा दी है.

    ये प्रतिबंध इस महीने के आख़िर तक हट जाना था, लेकिन दक्षिणी फ़्रांस में एक जगह पर सप्ताहांत के दिन एक रेव पार्टी में 10 हज़ार लोग जमा हो गए थे जिसके बाद सरकार ने ये क़दम उठाया है.

    फ़्रांस, कोरोना

    इमेज स्रोत, Getty Images

  2. बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है.

    यहां हम आपको अगले 24 घंटों तक कोरोना महामारी से जुड़ी सारी ख़बरें, उनके विश्लेषण और हर बड़े अपडेट्स देते रहेंगे.

    और अगर आप जानना चाहते हैं कि पिछले 24 घंटों में क्या कुछ हुआ तो उसके लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.