कोरोना से भारत में अब तक 196 डॉक्टरों की मौत: आईएमए
अमरीका सबसे बुरी तरह प्रभावित देश है. अमरीका में संक्रमण के मामले बढ़कर 49,18,927 हो गए हैं. वहीं मरने वालों की संख्या एक लाख 60 हज़ार से अधिक है.
लाइव कवरेज
दुबई ने कोरोना वायरस को कैसे क़ाबू किया
संयुक्त अरब अमीरात में कोरोना वायरस पर नियंत्रण के बाद वहां सभी बड़े मॉल और पर्यटन स्थल भी आम लोगों के लिए खोले जा चुके हैं. रोज़ाना लगभग एक लाख लोग यहां पहुंच रहे हैं.
जहां दुनियाभर में कई देश अब भी कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों से चिंतित है, वहीं दुबई ने इस महामारी पर कैसे नियंत्रण पाया.
वीडियो कैप्शन, दुबई में अब पर्यटन भी शुरू हो गया है.
अमरीका में कोरोना संक्रमण से अब तक 1 लाख 60 हज़ार मौतें
इमेज स्रोत, Reuters
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के ताज़ा आँकड़ों के अनुसार अमरीका में कोरोना से मरने वालों की संख्या एक लाख 60 हज़ार पार कर गई है और कोरोना संक्रमितों की संख्या 49 लाख से अधिक हो गई है.
आहायो के गवर्नर को भी कोरोना संक्रमण हो गया था जिसके कारण वो अपने यहां का दौरा कर रहे अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का स्वागत नहीं कर पाए.
लेकिन बाद में हुए कोरोना टेस्ट में वो निगेटिव पाए गए हैं.
उधर अमरीकी अर्थव्यवस्था के मामले में लगातार बुरी ख़बरें आ रही हैं.
जुलाई के आँकड़ों के अनुसार अमरीका इस महीने में केवल 18 लाख नई नौकरियां दे सका जबकि जून के महीने में 48 लाख नई नौकरियों पर लोगों को बहाल किया गया था.
इसका अर्थ ये है कि एक महीने के अंतर में अमरीका में 30 लाख कम नौकरियां पैदा हुईं हैं.
कोविड19 की वैक्सीन कितनी कारगर होगी? डॉ. फ़ाउची ने क्या कहा
इमेज स्रोत, EPA
अमरीका के वरिष्ठ कोरोना विशेषज्ञ और व्हाइट हाउस कोरोना वायरस टास्क फ़ोर्स के सदस्य डॉक्टर एंथनी फ़ाउची ने कहा है कि कोरोना वैक्सीन संक्रमित होने के ख़तरे को सिर्फ़ पचास या साठ फ़ीसदी तक ही रोक सकती है इसका मतलब यह हुआ कि सार्वजनिक स्वास्थ्य के उपायों की ज़रूरत तब भी बनी रहेगी.
अगर महामारी को नियंत्रित करना है तो यह ज़रूरी होगा.
उन्होंने कहा, 'हमें अबी यह नहीं पता है कि यह कितना प्रभावी होगा.'
अमरीका कोरोना वायरस से सबसे बुरी तरह प्रभावित देश है. अमरीका में संक्रमण के मामले 49 लाख से अधिक हैं. वहीं मरने वालों की संख्या भी एक लाख 60 हज़ार से अधिक.
इससे एक दिन पहले फ़ाउची ने कहा था कि उन्हें धमकी दी जा रही है और उनकी बेटियों को परेशान किया जा रहा है, क्योंकि उन्होंने अमरीका में कोरोना वायरस से निपटने के लिए क्या किया जा रहा है उसपर सार्वजनिक रूप से अपनी बात रखी है.
उन्होंने सीएनएन से बातचीत में कहा, "मुझे और मेरे परिवार को जान से मार डालने की धमकी, मेरी बेटियों को इस क़दर परेशान करना कि मुझे अपने लिए सुरक्षाकर्मी रखना पड़े, यह तो अपने आप में ग़ज़ब है."
कोरोना महामारी के दौरान डॉक्टर एंथनी फ़ाउची का चेहरा घर-घर में पहचाना जाने लगा है और कई बार उन्होंने कोरोना के मामले में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपनी असहमति को सार्वजनिक किया था.
इमेज स्रोत, Getty Images
बीबीसी हिन्दी के इस लाइव पेज में आप सबका स्वागत है. हम यहां दिन भर कोरोना वायरस की महामारी से जुड़े सभी ज़रूरी और बड़े अपडेट्स से आपको अवगत कराएंगे. पिछले 24 घंटों के अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें.