You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

अयोध्या राम मंदिर भूमि पूजन के दौरान जो जो हुआ

अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए आज भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ. इससे जुड़े हर बड़े और लाइव अपडेट यहां देखिए.

लाइव कवरेज

  1. अयोध्या, राम मंदिर और कांग्रेस: ना माया मिली, ना राम

  2. अयोध्या में भव्य गुरुकुल बनाएंगे: रामदेव

    भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे योगगुरु रामदेव ने अयोध्या में एक भव्य गुरुकुल बनवाने का ऐलान किया है.

    उन्होंने कहा, ''ये भारत का सबसे बड़ा सौभाग्य है कि आज हम राम मंदिर कार्यक्रम देख रहे हैं. देश में रामराज्य स्थापित करने के लिए पतंजलि योगपीठ अयोध्या में एक भव्य गुरुकुल बनाएगी. यहां पूरी दुनिया के लोग आकर वेद और आयुर्वेद की शिक्षा ले सकेंगे.''

  3. अयोध्या से लाइव अपडेट, बीबीसी संवाददाता सर्वप्रिया सांगवान और दीपक जसरोटिया इस समय अयोध्या में मौजूद हैं और आप तक पल-पल की जानकारी पहुंचा रहे हैं.

    • निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11:20 पर अयोध्या पहुंचेंगे.
    • पहले वो हनुमानगढ़ी मंदिर जाएंगे जो प्रमुख मंदिर स्थल से कुछ ही मीटर की दूरी पर है. यहां वो सात-आठ मिनट तक रहेंगे.
    • मीडिया को हनुमानगढ़ी मंदिर के प्रवेश द्वार से आगे जाने की अनुमति नहीं है.
    • रैपिड ऐक्शन फ़ोर्स टीम और पुलिस अलर्ट पर है. अधिकारियों की गाड़ियां लगातार चक्कर लगा रही हैं और इंतज़ामों का जायज़ा ले रही हैं.
    • स्थानीय दुकानों अभी खुली हुई हैं. बीबीसी की टीम ने एक स्थानीय दुकानदार संजय से बात की. संजय का कहना है कि वो आज के कार्यक्रम से बेहद ख़ुश हैं क्योंकि लंबे वक़्त से टेंट में रहने पर मजबूर रामलला को आज उनका घर मिल जाएगा. उन्होंने कहा, “इस विवाद के कारण हमें बहुत मुश्किलें झेलनी पड़ीं लेकिन हमने कभी इसकी फ़िक्र नहीं की.”
    • हनुमानगढ़ी से लेकर राम जन्मभूमि तक जाने वाले रास्ते को फूलों से सजाया गया है और दुकानों के बाहरी हिस्से को पीले रंग मे रंगा गया है.
    • सभी मेहमान और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां पहुंच चुके हैं.
  4. अभी अयोध्या में कैसा माहौल है?

    भूमिपूजन से पहले अयोध्या का ताज़ा माहौल बता रही हैं बीबीसी संवाददाता सर्वप्रिया सांगवान.

  5. राम जन्मभूमि स्थल पर पहुंचे योगी आदित्यनाथ, उमा भारती और आनंदीबेन पटेल

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमा भारती भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचीं.

  6. अयोध्या पहुंचने से पहले योगी ने कुछ यूं किया प्रधानमंत्री का स्वागत

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अयोध्या पहुंचने से पहले एक ट्वीट कर उनका स्वागत किया है.

    उन्होंने लिखा, ''उत्तर प्रदेश की पावन धरा पर पधार रहे आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को समस्त राम भक्तों की ओर से राम-राम!''

  7. भूमिपूजन में शामिल होंगी उमा भारती

    बीजेपी नेता और राम मंदिर आंदोलन में शामिल उमा भारती ने थोड़ी देर पहले ट्वीट कर बताया है कि वो आज भूमिपूजन के कार्यक्रम में शामिल रहेंगी.

    उन्होंने लिखा, “मैं मर्यादा पुरुषोत्तम राम की मर्यादा से बँधी हूँ. मुझे रामजन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ अधिकारी ने शिलान्यास स्थली पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया है. इसलिये मैं इस कार्यक्रम में उपस्थित रहूँगी.”

    इससे पहले उमा भारती के नाराज़ होने की वजह से भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल न होने की बात कही जा रही थी.

  8. अयोध्या राम मंदिर के पास हनुमानगढ़ी की ख़ासियत

    बताया जा रहा है कि पीएम मोदी राम जन्मभूमि जाने से पहले हनुमानगढ़ी जाएंगे.आखिर यह जगह इतनी ख़ास क्यों है और इसकी क्या महत्ता है? बता रही हैं बीबीसी संवाददाता सर्वप्रिया सांगवान.

  9. भूमिपूजन से पहले रामलला की पूजा

    राम जन्मभूमि स्थल पर रामलला की मूर्ति की पूजा करते पुजारी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यहीं पूजा करेंगे.

  10. भूमिपूजन में शामिल होने के लिए दिल्ली से रवाना हुए प्रधानमंत्री

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन में शामिल होने के लिए दिल्ली से रवाना हो चुके हैं.

    पीएमओ ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर पीएम मोदी की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो भारतीय वायु सेना के विमान में सवार होते दिख रहे हैं.तस्वीर में प्रधानमंत्री मोदी पारंपरिक पोशाक (धोती-कुर्ता) में नज़र आ रहे हैं.