ट्रंप ने कहा, राष्ट्रपति चुनाव स्थगित किया जाए

दुनिया भर में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 69 लाख हो गई है. वहीं कोरोना के कारण मरने वालों का आंकड़ा अब 664,748 हो गया है.

लाइव कवरेज

  1. अब तक बचे वियतनाम में भी चिंता की लहर

    वियतनाम

    इमेज स्रोत, Reuters

    वियतनाम से ऐसी ख़बरें आ रही हैं कि वहाँ हज़ारों लोगों को स्वास्थ्य केंद्रों पर जाने के लिए कहा जा रहा है.

    वियतनाम में अब तक महामारी नियंत्रित रही है और इस स्तर पर वहाँ पहली बार सक्रियता दिखाई दे रही है.

    बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों को मोबाइल फ़ोन पर टेक्स्ट भेजे हैं.

    इनमें कहा जा रहा है कि जुलाई से अब तक दानांग शहर जाने वाले कोई भी व्यक्ति स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर रिपोर्ट करें.

    साढ़े नौ करोड़ की आबादी वाले वियतनाम में अब तक एक भी व्यक्ति की संक्रमण से मौत नहीं हुई है.

    वहाँ अब तक केवल 459 लोगों को संक्रमण हुआ है.

    25 जुलाई के बाद से वहाँ 40 से ज़्यादा नए मामले आए जिनका संबंध तटीय शहर दानांग से है.

  2. ब्रेकिंग न्यूज़, राम मंदिरः भूमि पूजन से पहले पुजारी हुए संक्रमित, 16 पुलिसकर्मी भी पॉज़िटिव

    अयोध्या

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अयोध्या में राम जन्मभूमि के पुजारी प्रदीप दास कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. बीबीसी के सहयोगी पत्रकार समीरात्मज मिश्र के अनुसार वह प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के शिष्य हैं.

    इसके साथ ही राम जन्मभूमि की सुरक्षा में लगे 16 पुलिसकर्मी भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं.

    5 अगस्त को राम जन्मभूमि मंदिर का भूमि पूजन कार्यक्रम होना है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होने वाले हैं.

  3. तमिलनाडु में 31 अगस्त तक लॉकडाउन

    तमिलनाडु सरकार ने प्रदेश में 31 अगस्त तक लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा की है, हालाँकि कई बातों की छूट भी दी गई है. पर रविवार को पूरी तरह से लॉकडाउन रहेगा.

    महाराष्ट्र के बाद संक्रमण के सबसे ज़्यादा मामले तमिलनाडु में हैं.

    तमिलनाडु में अब तक कुल 234,114 लोग संक्रमित हो चुके हैं,कुल 3741 लोगों की मौत हो चुकी है.

    महाराष्ट्र में चार लाख से ज़्यादा मामले दर्ज हो चुके हैं. वहाँ 14 हज़ार से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  4. यहां दुश्मन वायरस है, राजनीतिक लड़ाइयों का वक़्त नहीं - एंथनी फ़ाउची

    अमरीका

    इमेज स्रोत, Getty Images

    व्हाइट हाउस के चीफ साइंटिस्ट एंथनी फाउची ने बीबीसी को दिए इंटरव्यू में कहा कि अमरीका महामारी को लेकर राजनीतिक तौर पर बंट गया है.

    उनसे पूछा गया कि अमरीका में राजनीतिक सत्ता के केंद्र से ऐसे संदेश दिए जाते हैं जो इस ओर इशारा करते हैं कि आप लोगों को कंफ्यूज़ कर रहे हैं, तो एंथनी फाउची को इसपर कुछ बोलना चाहिए?

    इसपर एंथनी फाउची ने कहा कि “मैं इसपर बोल चुका हूं और मुझे लगता है कि लोग इस मसले पर ध्यान नहीं देते हैं. इस तरह की आलोचना कि कौन सही है, कौन ग़लत है, ध्यान भटकाने वाली चीज़ें हैं.”

    उन्होंने कहा कि एक वैज्ञानिक के तौर पर वो राजनीतिक बहस से दूर रहते हैं और उनका पूरा ध्यान जनता की सेहत से जुड़े मुद्दों पर होता है.

    उन्होंने कहा, “जब आप राजनीतिक बहस में पड़ते हैं तो लोग इसे प्रमुख पब्लिक हेल्थ के मसले से ध्यान भटकाने के तौर पर लेते हैं. व्यक्तिगत और समाज के तौर पर आपको ये समझना चाहिए कि यहां दुश्मन वायरस है और राजनीतिक लड़ाइयों के लिए कोई वक़्त नहीं है.”

    “हमारा एक कॉमन दुश्मन है, एक ग्लोबल कॉमन दुश्मन. ये ऐतिहासिक महामारी है, हमारे पास ऐसी चीज़ों से ध्यान भटकाने का वक़्त ही नहीं है, जो कोरोना वायरस के ख़िलाफ़ लड़ाई से संबंधित नहीं हैं.”

    उनसे जब पूछा गया कि राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप को तो लगता है कि मास्क ज़रूरी नहीं है और वो मास्क ना पहनने पर जेल और जुर्माने जैसे दंड को भी सही नहीं मानते. इसपर फाउची ने कहा कि मास्क बहुत ज़रूरी है.

    अमरीका

    इमेज स्रोत, Getty Images

  5. पेलोसी की चेतावनी, मास्क नहीं पहनने वाले सांसदों को बाहर किया जाएगा

    नैंसी पेलोसी

    इमेज स्रोत, EPA

    अमरीका की प्रतिनिधि सभा ने अपने सभी सदस्यों और कर्मचारियों को मास्क पहनने का आदेश दिया है.

    सदन की स्पीकर नैंसी पेलोसी ने चेतावनी दी कि जो नए नियम तोड़ेगा, उसे चैंबर से निकाल बाहर किया जाएगा.

    उन्होंने ये फ़ैसला तब लिया जब सदन में अक्सर बिना मास्क के दिखने वाले टेक्सस रिपब्लिकन लुई गोमर्ट बुधवार को कोरोना पॉज़िटिव पाए गए. इस दिन वो राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के साथ ट्रेवल भी करने वाले थे.

    डेमोक्रेट नैंसी पेलोसी ने बुधवार शाम कहा कि सदस्यों को तभी मास्क उतारने की अनुमति होगी, जब वो चैंबर में बोल रहे होंगे.

    उन्होंने कहा कि चेयर को उम्मीद है,“सभी सदस्य और कर्मचारी इस ज़रूरी नियम का पालन करेंगे. जिससे वो चैंबर और आस-पास के इलाक़ों में मौजूद अन्य लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा का सम्मान करेंगे.”

    GovTrack.usके मुताबिक़, अब तक संसद के 10 सदस्य – तीन डेमोक्रेट और सात रिपब्लिकन कोरोना पॉज़िटिव पाए गए हैं.

    लुई गोमर्ट

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, लुई गोमर्ट
  6. ब्रेकिंग न्यूज़, भारत में एक दिन में 50 हज़ार से ज़्यादा मामले, 775 की मौत

    कोरोना

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत में पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 50 हज़ार से ज़्यादा मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक़, पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 52,123 नए मामले दर्ज किए गए हैं और 775 लोगों की मौत हुई है.

    इसी के साथ भारत में संक्रमण के कुल मामले अब 15 लाख 83 हज़ार 792 हो गए हैं. जिनमें से 5 लाख 28 हज़ार 242 सक्रिय मामले हैं और 10 लाख 20 हज़ार 582 लोग ठीक हो चुके हैं या डिस्चार्ज किए जा चुके हैं. वहीं मरने वालों की कुल संख्या 34,968 हो गई है.

    स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक़, देश में अब तक कुल 1 करोड़ 81 लाख 90 हज़ार 382 टेस्ट हो चुके हैं. सिर्फ 29 जुलाई को 4,46,642 टेस्ट हुए. जानकारी दी गई कि टेस्टिंग लैब की संख्या बढ़ाकर 1321 कर दी गई है. जिनमें 907 सरकारी लैब और 414 निजी लैब हैं.

    कोरोना

    इमेज स्रोत, @COVIDNewsByMIB

  7. ऑस्ट्रेलिया में उछाल, संक्रमण की दूसरी लहर आने की चिंता

    ऑस्ट्रेलिया

    इमेज स्रोत, EPA

    ऑस्ट्रेलिया में वायरस से बुरी तरह प्रभावित विक्टोरिया राज्य में एक दिन में रिकॉर्ड मौतें और संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं. जिससे इस बात को लेकर डर बढ़ गया है कि मेलबर्न में लगाया गया लॉकडाउन काम नहीं आया.

    संक्रमण की दूसरी लहर का सामना कर रहे आबादी के मामले में दूसरे सबसे बड़े राज्य, विक्टोरिया में गुरुवार को बीते 24 घंटे में 13 नई मौतें हुई हैं और संक्रमण के नए 723 मामले सामने आए. सोमवार के मुकाबल़े मामलों में ये 36% की वृद्धि देखी गई.

    इस बढ़त का मतलब है कि ये दिन ऑस्ट्रेलिया में महामारी का सबसे घातक दिन रहा. विक्टोरिया के प्रीमियर डैनियल एंड्रयूज़ ने कहा कि मरने वालों में 70 और 80 की उम्र वाले लोग शामिल हैं.

    अधिकारियों ने लोगों से फिर अपील की है कि लक्षण दिखने पर वो तुरंत टेस्ट कराएं. पिछले हफ़्ते विक्टोरिया की सरकार ने कहा था कि बीमार लोग आइसोलेशन के नियम तोड़ रहे हैं या वक़्त पर टेस्ट नहीं करा रहे हैं, जिसकी वजह से लॉकडाउन के बावजूद संक्रमण लगातार बढ़ रहा है.

    कोरोना वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए आज से कुछ इलाक़ों में शादी समारोह और अंत्येष्टि के लिए लोगों के निजी तौर पर जुटने पर आंशिक प्रतिबंध होगा. रविवार मध्य रात्रि से विक्टोरिया में रहने वाले हर व्यक्ति को सार्वजनिक जगहों पर जाते वक़्त फेस मास्क पहनना होगा.

    स्थिति को देखते हुए विक्टोरिया से लगने वाले अन्य ऑस्ट्रेलियाई राज्यों ने अपनी सीमाएं सील कर दी हैं. ऑस्ट्रेलिया ने कुछ वक़्त पहले तक महामारी पर दूसरों के मुक़ाबले बेहतर तरीक़े से काबू कर रखा था, लेकिन इस महीने की शुरुआत में मेलबर्न में आए तेज़ उछाल ने ऑस्ट्रेलियां की चिंताएं बढ़ा दी.

  8. कर्नाटक: कोरोना के बहाने स्कूली किताबों से इतिहास हटा रही है सरकार?

    स्कूलों का पाठ्यक्रम

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कर्नाटक में कोरोना की वजह से पढ़ाई के दिन कम हुए और शिक्षा विभाग ने किताबों से टीपू सुल्तान, शिवाजी, समेत इस्लाम और ईसाई धर्म से जुड़े कुछ हिस्सों को हटा दिया.

  9. ब्रेकिंग न्यूज़, ऑनलाइन आयोजित होगा ऐमी अवार्ड्स समारोह

    कोरोना महामारी के चलते इस बार का ऐमी अवार्ड समारोह ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा.

    ऐमी अवार्ड को टेलीविज़न की दुनिया का ऑस्कर भी कहा जाता है. समाचार एजेंसी एएफ़पी के अनुसार अवार्ड सेरेमनी 20 सितंबर को होगी.

    कोरोना महामारी के बाद हॉलीवुड में आयोजित किया जाने वाले ये पहला बड़ा अवार्ड कार्यक्रम होगा. इस कार्यक्रम को जिमी केमेल होस्ट करने वाले हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  10. ब्रेकिंग न्यूज़, अमरीका में 1 लाख 50 हज़ार और ब्राज़ील में 90 हज़ार से अधिक की जान गई

    समाचार एजेंसी एएफ़पी के अनुसार एक तरफ अमरीका में कोरोना से हुई मौतों का आंकड़ा एक लाख 50 हज़ार पार पहुंच चुका है तो दूसरी तरफ ब्राज़ील में भी कोरोना संक्रमण के मामलों में तेज़ी बरकरार है.

    बुधवार को यहां कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा 90 हज़ार को पार कर गया.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    जॉन्स हॉप्किन्स यूनिवर्सिटी के डैशबोर्ड के अनुसार अमरीका में कुल संक्रमितों की संख्या अब 44.01 लाख हो गई है जबकि यहां अब तक 150,447 लोगों की मौत हो चुकी है.

    वहीं ब्राज़ील में संक्रमितों का आंकड़ा अब 24.83 लाख से अधिक हो चुका है और यहां अब तक 90,134 लोगों की मौत हुई है.

  11. ‘दशकों से चमगादड़ के शरीर में मौजूद था’ कोरोना वायरस

    हेलेन ब्रिग्स

    बीबीसी पर्यावरण संवाददाता

    कोरोना वायरस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    हो सकता है कि इंसानों को संक्रमित करने वाला कोरोना वायरस चमगादड़ों के शरीर में दशकों से मौजूद रहा हो लेकिन इसका पता न लगाया जा सका हो.

    हाल में हुए एक शोध से पता कोविड-19 बीमारी के लिए ज़िम्मेदार कोरोना वायरस, करीबी ज्ञात वायरस से 40 और 70 साल पहले चमगादड़ में पाया गया था. वैज्ञानिक मानते है कि हो सकता है कि यही वायरस अब इंसानों तक पहुंच गया हो.

    उन्होंने ये ही कहा है कि इसके साथ ही इस वायरस की उत्पत्ति को लेकर चल रही ये कॉन्सिपीरेसी थ्योरी भी शक के घेरे में आ गई है कि इस वायरस को लैब में तैयार किया गया था या फिर वहीं से फैलना शुरू हुआ था.

    नेचर माइक्रोबायोलॉजी पत्रिका में प्रकाशित हुए एक शोध पर काम करने वाले यूनिवर्सिटी ऑफ़ ग्लासगो के प्रोफ़ेसर डेविड रॉबर्टसन कहते हैं कि महामारी के लिए ज़िम्मेदार Sars-CoV2 वायरस आनुवंशिक तौर पर चमगादड़ों में पाए जाने वाले वायरस के नज़दीक है लेकिन दोनों में कई दशकों के वक्त का फर्क है.

    वो कहते हैं, "इसका मतलब है कि इंसानों को संक्रमित करने वाला वायरस कुछ वक्त से मौजूद था. लेकिन हमें अब तक नहीं पता कि ये कब और कैसे इंसानों में आया. अगर हम ये मानते हैं कि ये चमगादड़ों में पाया जाने वाला आम वायरस है तो इस मामले में हमें और पैनी नज़र की ज़रूरत है, हमें इसकी और निगरानी करनी होगी."

    प्रोफ़ेसर डेविड कहते हैं कि भविष्य में और महामारी न फैले इसके लिए हमें न केवल इंसानों में होने वाले संक्रमण का सर्विलांस करना होगा बल्कि जंगली चमगादड़ों का भी सेम्पलिंग करना होगा. वो कहते हैं अगर ये वायरस दशकों से मौजूद थे तो उन्हें अपने पैर फैलाने के लिए यानी संक्रमित करने के लिए दूसरे जानवर भी मिले होंगे.

    कोरोना वायरस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इस शोध के लिए शओधकर्ताओं ने कोविड-19 बीमारी करने वाले Sars-CoV2 वायरस के जेनेटिक कोड का मिलान इसी से मिलते-जुलते चमगादड़ों में पाए जाने वाले RaTG13 से किया था.

    शोधकर्ताओं ने पाया कि इन दोनों के पूर्वज एक ही हैं लेकिन इवोल्यूशन की प्रक्रिया में दशकों पहले से दोनों एक दूसरे से अलग होते गए थे.

    यूनिवर्सिटी ऑफ़ रीडिंग के प्रोफ़ेसर मार्क पेजल इस शोध का हिस्सा नहीं हैं. वो कहते हैं कि इस शोध का इशारा इस तरफ है कि इंसानों को संक्रमित करने वाला कोरोना वायरस चमगादड़ों में 40 से 70 साल पहले से ही मौजूद था लेकिन इसका पता नहीं लगाया जा सका था.

    वो कहते हैं, "इस शोध से पता चलता है कि जानवरों से इंसानों को होने वाले संक्रमण का दायरा कितना बड़ा है. हो सकता है कि इंसानों में बीमारी करने वाले कई वायरस जानवर के शरीर में मौजूद हों लेकिन हमें उनका पता ही न हो."

    हो सकता है कि ये वायरस एक जानवर से दूसरे जानवरों में फैलते रहे हों और इनसे जंगली जनवरों के व्यवसाय से जुड़े लोग संक्रमित हुए हों.

    इससे पहले हुए शोध में पता चला था कि Sars-CoV2 की उत्पत्ति में पैन्गोलिन की बड़ी भूमिका हो सकती है लेकिन ताज़ा शोध के अनुसार ऐसा नहीं है.

    हो सकता है कि पैन्गोलिन को भी ये वायरस जंगली जनवरों के व्यवसाय के दौरान दूसरे जानवरों के संपर्क में आने से मिला हो.

  12. ओडिशा: कोरोना पर क़ाबू के लिए क़ैदियों को किया जा रहा है रिहा

    सुब्रत कुमार पति

    भुवनेश्वर, ओडिशा से

    कोरोना महामारी

    इमेज स्रोत, EPA/PIYAL ADHIKARY

    कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनज़र जेल में क़ैदियों की भीड़ कम करने के लिए ओडिशा सरकार कैदियों को रिहा कर रही है.

    इस बारे में पहली बार प्रदेश के जेल निर्देशालय ने बुधवार को बताया कि स्थिति को देखते हुए सरकार 20 मार्च से क़ैदियों को रिहा कर रही है और अब तक प्रदेश में 16,639 विचाराधीन कैदियों को रिहा कर दिया गया है. इसके अलावा अलग-अलग सज़ा काट रहे 150 क़ैदियों को भी रिहा किया गया है.

    निर्देशालय के अनुसार सरकार की हाई पावर कमिटी और जिला स्तर पर काम कर रहे अंडर-ट्रायल रिव्यू कमिटियों के फैसले के बाद ऐसा किया गया है.

    निर्देशालय का कहना है कि इसके अलावा अब तक भीड़ वाले जेलों से 1,202 कैदियों को निकाल कर कम भीड़ वाले जेलों में स्थानांतरित भी किया गया है.

    बुधबार को ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 1,068 नए मामले दर्ज किए गए हैं जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 29,175 तक पहुंच गया है.

  13. अब तक क्या-क्या हुआ?

    कोरोना महामारी

    इमेज स्रोत, bbc

    • यूरोप के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन के रीजनल डायरेक्टर डॉक्टर हैन्स क्लूज़ ने बीबीसी से कहा है कि स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार युवाओं के बीच अब कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, इस कारण संक्रमण के मामलों में तेज़ी देखी जा सकती है.
    • डॉक्टर हैन्स का कहना है कि अधिकारियों को युवाओं पर ध्यान देने की ज़रूरत है और उन्हें युवाओं के साथ संवाद स्थापित करना चाहिए.
    • अमरीका में संक्रामक रोगों के विषेशज्ञ डॉक्टर एंथनी फाउची ने कहा है कि हाल में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेज़ी आने का एक कारण जानकारों की सलाह न मानना है.
    • बीबीसी से बातचीत में उन्होंने कहा कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फेस मास्क को लेकर जो कुछ ट्वीट किया था उससे करोना महामारी को फैलने से रोकने में अधिक मदद नहीं मिल सकी.
    कोरोना महामारी

    इमेज स्रोत, Reuters

    • हॉन्ग कॉन्ग में कोरोना वायरस से तेज़ी से पैर पसारने शुरू कर दिए हैं जिसके बाद वहां की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भारी दबाव पड़ रहा है. शहर की मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैरी लैम ने चेतानवी दी है कि आंकड़े कम न हुए तो स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराने की स्थिति तक पहुंच सकती है.
    • कैरी लैम ने लोगों से घरों में ही रहने की अपील की है और कहा कि शहर में बड़े पैमाने पर कोरोना वायरस फैल सकता है जिसकी वजह से अस्पतालों में जगह नहीं बचेगी.
    कोरोना महामारी

    इमेज स्रोत, Reuters

    • सऊदी अरब में हज की यात्रा के लिए इस साल काफी कम संख्या में मुसलमान मक्का हाजी पहुंचे हैं. हर साल इस दौरान करीब 20 लाख लोग सऊदी अरब पहुंचते हैं, लेकिन इस साल केवल दस हज़ार लोग ही पांच दिन के हज कर पाएंगे.
    • जिन मुसलमानों को मक्का जाने की इजाज़त मिली भी है, वो ज़मज़म के पवित्र कुएँ का पानी पहले नहीं पी पाएँगे. ये पवित्र जल उन्हें बोतल में पैक होकर ही मिलेगा.
    कोरोना महामारी

    इमेज स्रोत, EPA

    • विमान बनाने वाली कंपनी बोइंग ने कहा है कि वो क्लासिक 747 विमान बनाना बंद कर देगी और नौकरियों में भी भारी कटौती करेगी.
    • कोरोना महामारी के कारण कई मुल्कों ने हवाई यात्रा पर पाबंदियां लगाई हैं जिसके कारण कंपनी को 2.4 अरब डॉलर का नुकॉसान हुआ है. कंपनी का कहना है कि मौजूदा हालात देखते हुए वो जेट के उत्पादन में कमी लाएगी.
    • कंपनी के मालिक डेव केलहोन का कहना है कि “सच बात यही है कि विमानन सेक्टर पर कोरोना महामारी की बुरी मार पड़ी है.”
  14. डोनाल्ड ट्रंप ने फिर से हाईड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन की तारीफ़ क्यों की?

    अमरीका में कोरोना वायरस से मरने वालों की तादाद 1 लाख 50 हज़ार के नज़दीक पहुंच गई है, साथ ही 43 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं.

    इस बीच अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा की तारीफ की है.

    उन्होंने कहा कि अगर इस दवा का इस्तेमाल शुरुआती स्टेज में कर लिया जाए तो काफी सकारात्मक नतीजे सामने आते हैं.

    वाशिंगटन से बीबीसी संवाददाता विनीत खरे की रिपोर्ट.

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  15. अनलॉक 3 - क्या खुलेगा, क्या रहेगा बंद

    कोरोना वायरस

    इमेज स्रोत, EPA/PIYAL ADHIKARY

    गृह मंत्रालय ने बुधवार को अनलॉक 3 की गाइडलाइन्स जारी की हैं जिनके तहत कोविड-19 कॉटेनमेंट ज़ोन में 31 अगस्त तक सख़्त लॉकडाउन रहेगा, जबकि ज़ोन के के बाहर लोगों को कई तरह की छूट दी जाएगी.

    नाइट कर्फ़्यू को अब हटा दिया गया है. अनलॉक 3 में जिम और योग संस्थानों को खोलने का फ़ैसला किया गया है. मेट्रो अब भी बंद रहेगी और बड़ी संख्या में एक साथ इकट्ठा होना भी प्रतिबंधित रहेगा.

    स्कूल, कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थान अगस्त महीने तक बंद रहेंगे. सिनेमा हॉल, स्विमिंग पुल, मनोरंजन पार्क, थिएटर, बार, ऑडिटोरियम 31 अगस्त तक बंद रहेंगे.

    गृह मंत्रालय की नई गाइडलाइन्स के तहत अतंरराष्ट्रीय हवाई यात्रा को सीमित स्तर पर मंज़ूरी दी गई है. राजनीतिक, सामाजिक, स्पोर्ट्स, मनोरंजन, अकादमिक, सांस्कृतिक और धार्मिक समारोहों पर 31 अगस्त तक पाबंदी जारी रहेगी.

    केंद्र की मोदी सरकार ने अनलॉक 3 की गाइडलाइन्स तब जारी की है जब भारत में कोरोना से 15 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं. भारत में अभी हर दिन 50 हज़ार के क़रीब नए मामले आ रहे हैं.

  16. अब 30 सितंबर तक दे सकते हैं आयकर रिटर्न

    कोरोना महामारी के मद्देनज़र आयकर विभाग ने साल 2018-19 के लिए आयकर रिटर्न भरने तारीख 30 सितंबर तक के लिए बढ़ा दी है.

    पहले विभाग ने इसके लिए 31 जुलाई तक का वक्त दिया था जिसे अब बढ़ा कर 30 सितंबर कर दिया गया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  17. युवाओं के बीच बढ़े संक्रमण के मामले - WHO

    कोरोना वायरस

    इमेज स्रोत, EPA/PIYAL ADHIKARY

    यूरोप के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन के रीजनल डायरेक्टर डॉक्टर हैन्स क्लूज़ ने बीबीसी से कहा है कि स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार युवाओं के बीच अब कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं

    डॉक्टर हैन्से बीबीसी टुडे कार्यक्रम में कहा, “अब इस महामारी से जुड़े आंकड़े पहले से थोड़े अलग हैं. हालांकि इस बात के अब तक पर्याप्त सबूत नहीं मिले हैं, लेकिन हमें प्रशासन और स्वास्थ्य अधिकारियों से जो रिपोर्ट मिल रही हैं उसके अनुसार संक्रमण के जो मामले अभी सामने आ रहे हैं उनमें युवाओं की संख्या अधिक है.”

    इससे संबंधित आकड़ों के बारे में पूछने पर उन्होंने कुछ देशों के उदाहरण दिए

    • उन्होंने कहा, जून के मध्य में स्वीडन में49 साल से कम उम्र के लोगों में संक्रमण के मामलों में तेज़ी देखी गई है. हालांकि इसके बाद से युवाओं में संक्रमण के मामलों में कमी आई है लेकिन अब भी संक्रमण एक लाख मामले ऐसे हैं जिनमें संक्रमित व्यक्ति की उम्र 20 से 29 साल के बीच है.
    • वहीं आयरलैंड में जुलाई की 28 तारीख तक कोविड-19 के जितने मामलों की पुष्टि हुई है उनमें से लभग 60 फीसदी में संक्रमितों की उम्र 45 साल से कम है.
    • डॉक्टर हैन्स क्लूज़ बताते हैं कि इसराइल में हाल में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेज़ी की वजह स्कूलों में महामारी का फैलना है. ताज़ा आंकड़ों के अनुसार यहां संक्रमितों की कुल संख्या में से पांचवा हिस्सा 10 से 19 साल के बीच का है जबकि पांचवा हिस्सा 20 से 29 साल की उम्र के बीच का है.
  18. नमस्कार! बीबीसी हिंदी पर कोरोना संक्रमण को लेकर विशेष कवरेज़ का सिलसिला गुरुवार को भी जारी है. आप इस पन्ने पर दुनिया भर के तमाम अपडेट्स के अलावा विश्लेषण और जानकारी से भरे वीडियो देख सकते हैं. बुधवार के तमाम अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें.