You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

अनलॉक 3 की गाइडलाइन्स जारी, जानिए क्या खुलेगा क्या बंद रहेगा

सिनेमा हॉल, स्विमिंग पुल, मनोरंजन पार्क, थिएटर, बार, ऑडिटोरियम 31 अगस्त तक बंद रहेंगे लेकिन जिम और योग संस्थान को खोलने का फ़ैसला लिया गया है.

लाइव कवरेज

  1. ट्विटर ने डोनाल्ड ट्रंप के बेटे पर लगाई 12 घंटे की पाबंदी

    ट्विटर ने अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बड़े बेटे के ट्वीट करने पर 12 घंटे की पाबंदी लगाई है.

    यह पाबंदी उन पर एक वीडियो पोस्ट करने के चलते लगाई गई है जिसमें हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के फ़ायदे बताए गए हैं.

    अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सहित कुछ लोगों ने मलेरिया की इस दवा को कोरोना वायरस में फ़ायदेमंद बताया है, हालांकि मेडिकल स्टडी में इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है.

    ट्विटर के मुताबिक ट्रंप जूनियर का वीडियो कोविड-19 को लेकर ग़लत सूचनाओं के नियम का उल्लंघन है.

    ट्विटर ने बीबीसी से कहा है कि उन लोगों ने अपनी नीति के तहत कार्रवाई की है.

    हालांकि इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप जूनियर अपने एकाउंट को ब्राउज कर पाएंगे और सीधे मैसेज भेज सकते हैं.

  2. नमस्कार! बीबीसी हिंदी पर कोरोना संक्रमण को लेकर विशेष कवरेज़ का सिलसिला बुधवार को भी जारी है. आप इस पन्ने पर दुनिया भर के तमाम अपडेट्स के अलावा विश्लेषण और जानकारी से भरे वीडियो देख सकते हैं. मंगलवार के तमाम अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें.