कोरोना अपडेट: अमरीका में टूटे संक्रमण के कई रिकॉर्ड, एक दिन में 68,663 नये मामले
दुनिया भर में कोरोना संक्रमितों की संख्या डेढ़ करोड़ हो गई है और अब तक छह लाख 22 हज़ार लोग मारे जा चुके हैं.
लाइव कवरेज
कोरोना के दौर में मानसिक स्वास्थ: यहाँ मिलेगी मदद
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना संकट के दौर में लोगों में तनाव, घबराहट, बेचैनी और डिप्रेशन जैसी मानसिक तकलीफ़ों की आशंका काफ़ी बढ़ गई है.
अगर आप ऐसी किसी परेशानी से जूझ रहे हैं तो नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेंटल हेल्थ ऐंड न्यूरो साइंसेज़ (NIMHANS) के टोल फ़्री नबंर: 080-46110007 पर कॉल करके मदद माँग सकते हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
कोरोना संकट: बोलिविया ने लगातार दूसरी बार टाला चुनाव
बोलिविया ने कोरोना
संक्रमण के ख़तरे को देखते हुए लगातार दूसरी बार अपने यहां आम चुनाव की तारीख़
बढ़ा दी है. अधिकारियों ने बताया है कि अब चुनाव की तारीख़ 18 अक्टूबर की
निर्धारित की गई है.
बोलिविया के अंतरिम
राष्ट्रपति ज़नीन अनेज़ दो हफ़्ते पहले ही कोविड पॉज़िटिव पाए गए थे.
यहां मई में
ही चुनाव होने वाले थे लेकिन कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन की पाबंदियों की वजह से
इसे स्थगित कर सितंबर में बढ़ाया गया था. लेकिन अब देश के स्वास्थ्य विशेषज्ञों का
कहना है कि वहां अगस्त-सितबंर में संक्रमण का सबसे बुरा दौर (पीक) आ सकता है.
ऐसे में सरकार ने
चुनाव दोबारा टालने का फ़ैसला किया है.
बोलिविया के
निर्वाचन प्रमुख सल्वाडोर रोमेरियो ने अदालत में कहा, “मतदान की नई तारीख़ लोगों के स्वास्थ्य के लिए बेहतर माहौल, बेहतर
सुविधाएं और अंतरराष्ट्रीय चुनाव पर्यवेक्षकों के आने के लिए अनुकूल है.”
यहां कोरोना वायरस
संक्रमण के कुल 65 हज़ार मामलों की पुष्टि हो चुकी है और बीमारी की चपेट में आकर 2,407
लोगों की मौत हो गई है.
इमेज स्रोत, Reuters
ब्रेकिंग न्यूज़, 19 सितंबर से यूएई में होगा आईपीएल
कोरोना वायरस संकट
के बीच इस बार आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) टूर्नामेंट संयुक्त अरब अमीरात में 19
सितंबर से शुरू होगा.
आईपीएल के अध्यक्ष बृजेश पटेल ने समाचार एजेंसी पीटीआई को
इसकी जानकारी दी. टूर्नामेंट का फ़ाइनल आठ नवंबर को होना तय हुआ है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, फ़ाइल फ़ोटो
राजस्थानः कोरोना संक्रमण के अब तक 33, 595 मामले
मोहर
सिंह मीणा
जयपुर
से, बीबीसी हिंदी के लिए
राजस्थान
में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है. अनलॉकडाउन-2 के
बाद राज्य में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं.
800
से 900 मामले रोज सामने आ रहे हैं. शुक्रवार सुबह 10.30 बजे तक प्रदेश में 33, 595 मामले मिल चुके हैं. इनमें कोरोना संक्रमण
के 9,125 सक्रिय मामले हैं.
राज्य
में कोरोना महामारी से अब तक 563 लोगों की मौत भी हो चुकी है.
इस
बीच राजस्थान से भाजपा के राज्यसभा सांसद डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा कोरोना पॉज़िटिव
पाए गए हैं. देर आई रिपोर्ट में उन्हें कोरोना संक्रमित पाया गया.
बीती
रात उन्हें जयपुर के सीतापुरा स्थित महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती किया गया है.
जहां उनका इलाज जारी है.सासंद
मीणा के साथ ही उनका निजी स्टाफ भी कोरोना पॉज़िटिव मिला है.
वहीं, अलवर के कठूमर विधायक बाबूलाल बैरवा को
शुक्रवार सुबह जयपुर के सवाई मान सिंह (एसएमएस) अस्पताल में भर्ती किया गया है.
विधायक
बैरवा अशोक गहलोत समर्थक विधायकों के साथ दिल्ली रोड़ स्थित होटल फेयरमाउंट में रह
रहे थे. जहां उन्हें सांस की तकलीफ़ के बाद अस्पताल ले जाया गया है.
विधायक
बैरवा का कोरोना सैंपल लिया जाएगा और जानकारी के मुताबिक उनके संपर्क में आए
विधायकों का सैंपल भी लिया जा सकता है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
ब्रेकिंग न्यूज़, 15 अगस्त को सार्वजनिक समारोह से बचें: गृह मंत्रालय
केंद्रीय
गृह मंत्रालय ने इस साल 15 अगस्त को होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए
एडवाइज़री जारी की है.
एडवाइजरी में सभी सरकारी कार्यालयों, राज्यों और राज्यपालों से कहा गया है कि वो सार्वजनिक समारोह करने से बचें और समारोहों के लिए तकनीकी
माध्यमों का इस्तेमाल करें.
इससे पहले कुछ राज्यों ने ख़ुद ही स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले सांस्कृतिक और सार्वजनिक कार्यक्रमों को रद्द करने का ऐलान किया था.
इमेज स्रोत, Hindustan Times via Getty Images
चीन: सभी प्रमुख टेनिस टूर्नामेंट रद्द हुए
कोरोना वायरस संकट
के मद्देनज़र इस साल चीन में होने वाले सभी टेनिस टूर्नामेंट रद्द कर दिए गए हैं.
असोसिएशन ऑफ़ टेनिस प्रोफ़ेशनल्स (एटीपी) और वीमन्स टेनिस असोसिएशन (डब्ल्यटीए) के
आयोजकों ने इसकी जानकारी दी है.
समाचार एजेंसी
एएफ़पी की रिपोर्ट के अनुसार डब्ल्यूटीए प्रमुख स्टीव सिमॉन ने कहा, “हम बेहद निराश हैं कि इस साल चीन में होने वाले विश्व स्तरीय
टूर्नामेंट नहीं होंगे. जो भी फ़ैसला लिया गया है, हमें उसका सम्मान करना होगा.”
जो टूर्नामेंट कैंसल
हुए हैं उसमें डब्ल्यूटीए का वुहान ओपन भी शामिल है जो अक्टूबर में होने वाला था.
इसके साथ ही, एटीपी ने भी बीजिंग में होने वाले शंघाई मास्टर्स और चाइना ओपन को
रद्द किए जाने की जानकारी दी है.
इमेज स्रोत, Getty Images
वीडियो: कोरोना से बचने के लिए एन-95 वॉल्व वाला मास्क काफ़ी नहीं?
कोरोना संकट के दौर में सभी को मास्क पहनने की हिदायत दी जा रही है. लेकिन कौन सा मास्क पहनें,कौन सा सुरक्षित है, ये सवाल अभी भी बने हुए हैं.
अब ये कहा जा रहा है कि अगर किसी को कोरोना है और उस मरीज़ में लक्षण नहीं हैं तो वाल्व मास्क दूसरों के लिए ख़तरनाक साबित हो सकता है.
भारत सरकार कहना है कि ये लगातार बदलती स्थिति है और समय के साथ-साथ नई-नई जानकारी सामने आ रही है. पूरी जानकारी के लिए देखें ये वीडियो:
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.
पोस्ट YouTube समाप्त
भारत में कोरोना के चार लाख से ज़्यादा मरीज़ ठीक हुए
इंडियन काउंसिल ऑफ़
मेडिकल रिसर्च (ICMR) के अनुसार भारत में 23 जुलाई तक कोरोना वायरस के
कुल 1,54,28,170 सैंपल जांचे जा चुके हैं.
वहीं, स्वास्थ्य
मंत्रालय के मुताबिक़ देश में कोविड-19 के अब तक कुल 8,17,208 मरीज़ इलाज के बाद ठीक
हो चुके हैं और संक्रमण के कुल सक्रिय मामले 4,40,135 है.
इमेज स्रोत, Hindustan Times via Getty Images
कोरोना वैक्सीन बनी तो आपको कैसे मिलेगी?
दुनिया भर में डेढ़ करोड़ से ज़्यादा संक्रमण के मामले हैं और छह लाख लोगों की मौत हो चुकी है. इसमें से 12 लाख से ज़्यादा केस तो भारत में ही हैं.
ज़ाहिर है, सबकी निगाहें कोरोना वायरस की वैक्सीन पर हैं जिसे भारत समेत कई देश बनाने की कोशिश में हैं.दर्जनों क्लीनिकल ट्रायल हो रहे हैं और कुछ देशों में ये ट्रायल दूसरे फ़ेज़ में पहुँच भी चुके हैं.
काफ़ी को उम्मीद है कि साल के अंत तक एक वैक्सीन तैयार हो सकती है. लेकिन अगर ये वैक्सीन बन भी गई तो दुनिया के हर कोने तक पहुँच कैसे सकेगी?
पढ़िए, बीबीसी संवाददाता नितिन श्रीवास्तव की ये रिपोर्ट.
इमेज स्रोत, Getty Images
भारत में 24 घंटे में रिकॉर्ड 49,310 मामले
स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी नए आँकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में भारत में 49,310 नए मामले सामने आए हैं, 740 लोगों की मौत हुई है.
भारत में अब तक संक्रमित लोगों की कुल संख्या 12,87,945 हो गई है.
अब तक कुल 30,601 लोगों की मौत हो चुकी है.
इमेज स्रोत, @COVIDNewsByMIB
गंभीर मामलों में हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन ना लें - स्वास्थ्य मंत्रालय
भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सलाह जारी की है कि हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा का इस्तेमाल केवल साधारण मामलों में किया जाना चाहिए और गंभीर बीमारियों की स्थिति में ये दवा रोगियों को नहीं दी जानी चाहिए.
हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्विन या एचसीक्यू मलेरिया में इस्तेमाल होने वाली दवा है जिसे लेकर दावा किया जाता रहा है कि इससे कोविड रोगियों को भी आराम मिलता है.
अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने भी इस दवा को कोविड-19 के इलाज में कारगर बताया था.
हालांकि उनके इस दावे की अभी मेडिकल विशेषज्ञों ने पुष्टि नहीं की है.
हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्विन को दूसरे विश्व युद्ध के दौरान ईजाद किया गया था.
ये दवा मलेरिया के इलाज में इस्तेमाल की जाती है. इसके अलावा इसे जोड़ों के दर्द के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
वॉल्ट डिज़्नी ने फ़िल्मों के रिलीज़ को स्थगित किया
इमेज स्रोत, Walt Disney Studios
अमरीका की फ़िल्म प्रोडक्शन कंपनी वॉल्ट डिज़्नी ने कोरोना महामारी के कारण अपनी फ़िल्मों के रिलीज़ को फ़िलहाल स्थगित कर दिया है.
अवतार और स्टार वॉर फ़िल्मों को कम से कम एक साल के लिए रोक दिया गया है, जबकि मुलान के रिलीज़ को पूरी तरह से रद्द कर दिया गया है.
अगस्त के आख़िर में मुलान को रिलीज़ किया जाना था.
अब ऐसा माना जा रहा है कि अवतार की सिक्वेल सिनेमा घरों में दिसंबर 2022 तक और स्टार वॉर की फ़िल्में दिसंबर 2023 तक सिनेमा घरों में रिलीज़ हो सकेंगी.
WHO प्रमुख ने अमरीकी विदेश मंत्री के आरोप को किया ख़ारिज
इमेज स्रोत, Getty Images
विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख डॉ टेड्रोस एडनॉम गेब्रियेसस ने अमरीकी विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो के आरोपों को ख़ारिज कर दिया है.
अमरीकी विदेश मंत्री ने मंगलवार को लंदन में कहा था कि चीन के कारण डॉक्टर टेड्रोस गेब्रियेसस विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख बने हुए हैं.
गुरुवार को जिनेवा में पत्रकारों से बात करते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख ने कहा, "उनका बयान ग़लत, अस्वीकार्य और बेबुनियाद है. इस वक़्त संगठन का सारा ध्यान इस बात पर केंद्रित है कि लोगों की जान कैसे बचाई जाए. इस तरह की टिप्पणियों से संगठन का ध्यान विचलित नहीं होगा."
ट्रंप ने पार्टी कन्वेंशन रद्द कर दिया
इमेज स्रोत, Reuters
अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना महामारी के कारण फ़्लौरिडा में होने वाली पार्टी कन्वेंशन को रद्द कर दिया है.
उन्होंने कहा कि ये उस काम के लिए उचित समय नहीं है. लेकिन उन्होंने ये साफ़ किया कि वो दूसरे तरीक़े से कन्वेंशन स्पीच ज़रूर देंगे.
गुरुवार तक अमरीका में कोरोना संक्रमितों की संख्या क़रीब 40 लाख हो गई है.
इसी हफ़्ते जैक्सनविले के शेरिफ़ ने चेतावनी दी थी कि पार्टी के इतने बड़े कार्यक्रम के लिए शहर तैयार नहीं है.
अगले महीने होने वाली रिपब्लिकन पार्टी कन्वेंशन के लिए पहले नॉर्थ कैरोलाइना चुना गया था लेकिन वहां सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों के लागू होने के बाद जगह बदलने का फ़ैसला किया गया था.
गुरुवार को पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि इस फ़ैसले के पीछे सबसे बड़ी वजह लोगों की सुरक्षा है.
पार्टी कन्वेंशन में ट्रंप औपचारिक रूप से नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार चुने जाएंगे.
चुनावी सर्वे बताते हैं कि ट्रंप के सामने चुनाव जीतना बड़ी चुनौती है क्योंकि उन्होंने जिस तरह से कोरोना महामारी को क़ाबू पाने में नाकामी दिखाई है उसको लेकर वोटरों में बहुत नाराज़गी है.
अगले महीने डेमोक्रेटिक पार्टी कन्वेंशन में जो बाइडन को पार्टी का आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया जाएगा लेकिन उसको भी बहुत छोटे स्तर पर आयोजित किया जाएगा.
इंग्लैंड में पुलिस को 'बल प्रयोग' करने का अधिकार
इंग्लैंड में शुक्रवार से सार्वजनिक जगहों पर फ़ेस मास्क पहनने को लेकर नई गाइडलाइन लागू हो रही है.
नय दिशानिर्देशों के अनुसार अगर दुकानों पर जमा ग्राहकों ने फ़ेस मास्क नहीं पहना है तो पुलिस को 'उचित बल प्रयोग' करने का अधिकार दे दिया गया है.
नए नियमों के तहत दुकानों, पोस्ट ऑफ़िस, बैंक, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और शॉपिंग सेंटर में लोगों को अपने मुंह और नाक को ढंक कर रखना होगा.
11 साल के कम के बच्चे, दुकानों पर काम करने वाले लोग और जिनके पास मास्क नहीं पहनने की कोई जायज़ वजह होगी, उन्हें इन नियमों में छूट दी गई है.
पुलिस के अनुसार अधिकारियों को उनकी ड्यूटी के तहत ये सुनिश्चित करना होगा कि अगर कोई व्यक्ति बग़ैर मास्क के सार्वजनिक जगह पर है तो उनके पास उसकी जायज वजह होगी.
दिशानिर्देश में कहा गया है कि पुलिस आख़िरी चारा के तौर पर मास्क नहीं पहने लोगों पर 100 पाउंड का जुर्माना लगा सकती है या फिर उन्हें गिरफ़्तार कर सकती है.
कुत्ते सूंघ कर कोरोना वायरस का पता लगा सकते हैं
इमेज स्रोत, Reuters
कुत्ते सूंघ कर कोरोना वायरस का पता लगा सकते हैं. जी हां जर्मनी में शोधकर्ताओं का दावा है कि वो स्नाइफ़र डॉग्स यानी सूंघने वाले कुत्तों को ये सिखाने में सफल हो गए हैं कि वो सूंघ कर किस तरह कोरोना वायरस का पता लगा सकते हैं.
जर्मनी के हैनोवर शहर में स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ़ वेटेरिनरी मेडिसिन और जर्मन सेना के सहयोग से हुए शोध में पाया गया है कि एक हफ़्ते की ट्रेनिंग के बाद आठ कुत्ते 94 फ़ीसद मामले में संक्रमितों और बिना-संक्रमित सैंपलों में फ़र्क़ करने में कामयाब हो गए थे.
शोधकर्ताओं का कहना है कि इस खोज का इस्तेमाल एयरपोर्ट और खेल के मैदान जैसे सार्वजनिक जगहों पर कोरोना वायरस के संक्रमण की पहचान करने में किया जा सकता है.
ब्रिटेन समेत कई दूसरे देशों में भी इस बात की जाँच शुरू हो गई है कि क्या स्नाइफ़र कुत्तों की मदद से कोरोना वायरस की पहचान की जा सकती है.
अमरीका में कोरोना संक्रमितों की संख्या 40 लाख के क़रीब
इमेज स्रोत, EPA
अमरीका में कोरोना संक्रमितों की संख्या 40 लाख के क़रीब पहुंच गई है.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक़ अमरीका में महामारी की बुरी स्थिति का अंदाज़ा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि वहां हर घंटे संक्रमण के 2600 नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं.
दुनिया के किसी भी देश में संक्रमण फैलने की दर इतनी तेज़ नहीं है. अमरीका में कोरोना संक्रमण का पहला मामला 21 जनवरी को रिपोर्ट हुआ था. संक्रमण के दस लाख मामले रिपोर्ट होने में अमरीका में 98 दिन लगे.
अगले 43 दिनों में देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 20 लाख हो गई. और उसके अगले 27 दिनों में ये आँकड़े बढ़कर तीस लाख हो गए थे.
लेकिन संक्रमण के और दस लाख मामले रिपोर्ट होने में केवल 16 दिन लगे जिसके साथ ही अमरीका में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 40 लाख हो गई.
कोरोना पर बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है. यहां आपको दुनिया भर से ख़बरें, विश्लेषण और ताज़ा अपडेट्स मिलेंगे.
लेकिन अगर आप जानना चाहते हैं कि पिछले 24 घंटों में दुनिया भर में कोरोना के मामले में क्या हुआ तो आप यहां क्लिक कर सकते हैं.