जयपुर
से, बीबीसी हिंदी के लिए
राजस्थान
में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है. अनलॉकडाउन-2 के
बाद राज्य में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं.
800
से 900 मामले रोज सामने आ रहे हैं. शुक्रवार सुबह 10.30 बजे तक प्रदेश में 33, 595 मामले मिल चुके हैं. इनमें कोरोना संक्रमण
के 9,125 सक्रिय मामले हैं.
राज्य
में कोरोना महामारी से अब तक 563 लोगों की मौत भी हो चुकी है.
इस
बीच राजस्थान से भाजपा के राज्यसभा सांसद डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा कोरोना पॉज़िटिव
पाए गए हैं. देर आई रिपोर्ट में उन्हें कोरोना संक्रमित पाया गया.
बीती
रात उन्हें जयपुर के सीतापुरा स्थित महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती किया गया है.
जहां उनका इलाज जारी है.सासंद
मीणा के साथ ही उनका निजी स्टाफ भी कोरोना पॉज़िटिव मिला है.
वहीं, अलवर के कठूमर विधायक बाबूलाल बैरवा को
शुक्रवार सुबह जयपुर के सवाई मान सिंह (एसएमएस) अस्पताल में भर्ती किया गया है.
विधायक
बैरवा अशोक गहलोत समर्थक विधायकों के साथ दिल्ली रोड़ स्थित होटल फेयरमाउंट में रह
रहे थे. जहां उन्हें सांस की तकलीफ़ के बाद अस्पताल ले जाया गया है.
विधायक
बैरवा का कोरोना सैंपल लिया जाएगा और जानकारी के मुताबिक उनके संपर्क में आए
विधायकों का सैंपल भी लिया जा सकता है.