हॉन्ग-कॉन्ग में नए प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर भारी जुर्माना
कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच हॉन्ग-कॉन्ग ने नए और कड़े प्रतिबंधों का ऐलान किया है. नई पाबंदियां बुधवार आधी रात से प्रभावी होंगी.
नए नियमों के अनुसार सभी इनडोर सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य होगा.
नियमों का उल्लंघन करने वालों पर अधिकतम 645 डॉलर (लगभग 48,000 रुपये) का जुर्माना लगाया जा सकेगा.
प्रतिबंधों के तहत हॉन्ग-कॉन्ग में जिम और मनोरंजन पार्क 28 जुलाई तक बंद रहेंगे. इसके साथ ही, शाम छह बजे के बाद रेस्तरां में खाना खाने पर पाबंदी जारी रहेगी.
स्वास्थ्य मंत्री सोफ़िया चान ने कहा, “ये हॉन्ग-कॉन्ग के लिए सबसे गंभीर समय है. हम लोगों से सब्र रखने और जहां तक मुमकिन हो, घरों में रहने की अपील करते हैं.”
हॉन्ग-कॉन्ग में पिछले हालिया हफ़्तों में कोविड-19 के मामलों बढ़त देखी गई है. मंगलवार को संक्रमण के 61 नए मामले दर्ज किए गए और दो लोगों की मौत हो गई.

इमेज स्रोत, Getty Images















