कोरोना वायरस: भारत के ग्रामीण इलाक़ों में कम्यूनिटी ट्रांसमिशन के संकेत- आईएमए
मॉनसून और सर्दी आने पर भारत में कोरोना को लेकर स्थिति कितनी गंभीर होगी और दुनिया भर में संक्रमण के कितने नए मामले सामने आए हैं.
लाइव कवरेज
कोरोना वायरस: हल्दी से कैसे बढ़ती है इम्युनिटी?
गले में खराश हो या शरीर में बुखार हो, मां तुरंत ही हल्दी दूध पिला देती थी. कई भारतीय इसे तरल रामबाण औषधि मानते हैं.
पश्चिमी देशों ने पिछले दशक में ही हल्दी को खोजा और इसे 'सुपरफ़ूड' बनाने में देर नहीं की.
उन्होंने हल्दी की ताज़ी गांठों को चाय और कॉफी में मिला दिया. उसका शरबत बनाने लगे और तुरंत फ़ायदे के लिए हल्दी का गाढ़ा पेय तैयार कर दिया.
देखिए इस वीडियो में हल्दी के इन्हीं गुणों के बारे में.
वीडियो कैप्शन, कोरोना वायरस: हल्दी से कैसे बढ़ती है इम्युनिटी?
भारत में शनिवार को 3.5 लाख से ज़्यादा टेस्ट किए गए
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद या आईसीएमआर के मुताबिक शनिवार को भारत में 3.5
लाख से ज़्यादा लोगों के कोरोना टेस्ट किए गए.
आईसीएमआर के मुताबिक शनिवार को टेस्टिंग का आंकड़ा 3,58,127
रहा. वहीं शुक्रवार को 3,61,024 लोगों का टेस्ट किए गए थे.
भारत में 18 जुलाई तक कुल 1,37,91,869 टेस्ट किए जा चुके
हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
इमेज स्रोत, NURPHOTO
ब्रेकिंग न्यूज़, भारत में एक दिन में कोरोना के 38,902 नए मामले
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के
सर्वाधिक 38,902 मामले सामने आए हैं और इस कारण 543 मौतें हुईं.
इसके
साथ ही देश में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 26,816 हो
गई है.
स्वास्थ्य
मंत्रालय के अनुसार देश में अब कोरोना पॉज़िटिव मामलों की कुल संख्या 10,77,618 है जिसमें सक्रिय मामले केवल 3,73,379 हैं जबकि 6,77,423
लोग अब तक इसके संक्रमण के बाद ठीक हो चुके हैं.
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार सबसे अधिक एक्टिव मामले महाराष्ट्र और तमिलनाडु में है. जहां महाराष्ट्र में फिलहाल 123,678 एक्टिव मामले हैं, वहीं तमिलनाडु में 49,455, कर्नाटक में 36,637 और आंध्र प्रदेश में 22,260 एक्टिव मामले हैं.
वहीं राजधानी दिल्ली में एक्टिव मामले 16,711 हैं जबकि 101,274 संक्रमण से ठीक हो चुके हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
मंगलुरू में 23 जुलाई तक लॉकडाउन
कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों के बीच देश के कई इलाक़ों में एक बार फिर लॉकडाउन लगाए जा रहे हैं.
कर्नाटक के दक्षिण
कन्नड़ जिले में 23 जुलाई तक के लिए लॉकडाउन लगाया गया है. यहां सवेरे 8 से 11 बजे तक लॉकडाउन में राहत दी जा रही है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
वहीं उत्तर प्रदेश में भी प्रदेश सरकार ने सप्ताहांत में
लॉकडाउन लगाया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
कोरोना से विकासशील देशों में कर्ज की समस्या बढ़ी- विश्व बैंक प्रमुख
विश्व बैंक के प्रमुख डेविड मालपास ने चेतावनी दी है कि कोरोनो वायरस के कारण विकासशील देशों के कर्ज़ की समस्या बढ़ती जा रही है. मालपास ने जी 20 देशों के वित्त मंत्रियों के साथ एक वर्चुअल मीटिंग के दौरान ये बात कही.
उन्होंने कहा कि सबसे ग़रीब देशों का कर्ज़ संकट के स्तर तक पहुंच गया है. उन्होंने समूह के देशों से कर्ज लौटाने के लिए पहले से तय निलंबन को एक और साल के लिए बढ़ाने का आग्रह किया.
इस बैठक की मेज]बानी सऊदी अरब कर रहा था. सऊदी अरब के वित्त मंत्री मोहम्मद अल ज़दान के कहा कि महामारी ने दुनियाभर के लिए नई चुनौती पैदा की है और जी-20 के देश इससे पैदा हुए वाले आर्थिक संकट से जल्द निपटने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं.
उन्होंने कहा, “1930 के दशक के ग्रेट डिप्रेशन के बाद कोविड-19 दुनिया की अर्थव्यवस्था के लिए सबसे बड़ी चुनौती की तरह सामने आया है. जी 20 के देश कई तत्काल और असाधारण कदम उठाए हैं.”
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, डेविड मालपास
ब्रेकिंग न्यूज़, बीते 24 घंटों में दुनिया भर में संक्रमण के रिकॉर्ड 2.6 लाख मामले दर्ज
इमेज स्रोत, AFP
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार बीते चौबीस
घंटों में दुनिया भर में कोरोना संक्रमण के दो लाख साठ हज़ार मामले दर्ज किए गए
हैं जो महामारी की शुरूआत के बाद से एक दिन में सबसे अधिक है.
संक्रमण के सबसे अधिक मामले अमरीका, ब्राज़ील, भारत और
दक्षिण अफ्रीका में दर्ज किए गए हैं.
संगठन के अनुसार अमरीका में बीते चौबीस
घंटोंमें संक्रमण के 71,484 नए मामले दर्ज
किए गए हैं. वहीं ब्राज़ील में 45,403, भारत में 34,884 और दक्षिण अफ्रीका में मामले दर्ज किए गए
हैं.
संगठन के अनुसार पहली बार एक दिन में
संक्रमितों की संख्या ढाई लाख के पार गई है. यही नहीं बीते चौबीस घंटों में दुनिया
भर में कोरोना से 7,360 लोग मारे गए हैं जो 10 मई के बाद एक दिन में सबसे अधिक है.
जॉन्स हॉप्किन्स यूनिवर्सिटी डैशबोर्ड के
अनुसार दुनिया में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले अब 1.42 करोड़ से अधिक हो चुके हैं जबकि इस कारण मरने वालों का आंकड़ा 601,213 हो चुका है.
इमेज स्रोत, Reuters
अमरीका में फ्लोरिडा बना महामारी का केंद्र
अमरीका के दक्षिणी राज्यों, ख़ास कर फ्लोरिडा, टेक्सस और ऐरिज़ोना में संक्रमण के मामले
लगातार बढ़ रहे हैं. इन राज्यों ने पहले कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिएलॉकडाउन लगाने से इनकार किया था लेकिन हाल में यहां फेस मास्क पहनना अनिवार्य कर
दिया गया है.
फ्लोरिडा फिलहाल अमरीका में महामारी का
केंद्र बना हुआ है. शनिवार को यहां कोरोना से 90 लोगों की
मौत हुई जबकि दस हज़ार से अधिक कोरोना पॉज़िटिव पाए गए.
बीते कुछ सप्ताह में अमरीका में मास्क को
लेकर बहस तेज़ हुई है. जहां राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है वो इस बात से सहमत
नहीं कि पूरे देश में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया जाए, लोगों के पास कुछ आज़ादी
होनी ही चाहिए.
हालांकि संक्रामक रोग विशेषज्ञ और स्वास्थ्य
प्रमुख डॉ. फाउची ने राजनेताओं से अपील की है कि जितना अधिक संभव हो सके लोगों को
मास्क पहनने के लिए कहा जाए.
इमेज स्रोत, AFP
'भारत में अभी
पीक आना बाक़ी है'
भारत के बारे में वैज्ञानिकों का कहना है कि
यहां भी कोरोना संक्रमण का पीक आना बाक़ी है, लेकिन भारत
में संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों के कारण ये दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश
बन गया है.
यहां कई शहरों में अस्पतालों में मरीज़ों की
संख्या बढ़ रही है और उन पर दवाब बढ़ रहा है. महाराष्ट्र में तो संक्रमितों का
आंकड़ा 3 लाख पार कर चुका है जिसमें से 1 लाख मामले सिर्फ़ मुंबई में ही हैं.
बीते 24 घंटों में
यहां कोरोना के 34,884 नए मामले दर्ज किए गए हैं जबकि 671 मौतें हुई हैं.
इमेज स्रोत, get
यूरोपीय देश
वहीं बुरी तरह कोरोना की चपेट में रहे
पश्चिमी यूरोप में अब दुकान-बाज़ार खुलने लगे हैं और ये देश अपनी सीमाएं खोलने पर
विचार कर रहे हैं. लेकिन कुछ जगहों पर संक्रमण के मामले अप्रत्याशित रूप से बढ़
रहे हैं.
स्पेन के उत्तरपूर्वी इलाके कैटलोनिया में एक
दिन में संक्रमण के 1000 से ज़्यादा मामले दर्ज किए गए हैं.
वहीं
बार्सीलोना, ला नोगुएरा और एल सेग्रिया में कम से कम 40 लाख लोगों को 15 दिनों के आइसोलेशन में रहने के लिए कहा गया
है. यहां एक बार फिर कड़ी पाबंदियां लगा दी गई हैं.
ब्रिटिश
प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा है कि अगर सर्दियों में कोरोनो वायरस की दूसरी
लहर आती है तो एक बार फिर देशव्यापी तालाबंदी लागू करना नहीं चाहते. उन्होंने कहा
कि वो वायरस को फैलने से रोकने के लिए छोटे-छोटे उपाय करने का बारे में विचार करेंगे.
कोरोना: स्पेन में फिर बढ़ा संक्रमण का ख़तरा, लगाए गए नए प्रतिबंध
स्पेन के उत्तर – पूर्वी इलाके कैटलोनिया में कई प्रतिबंधों के बीच एक बार
फिर एक दिन में संक्रमण के 1000 से ज़्यादा मामले दर्ज किए गए हैं.
स्वास्थ्य विभाग इस हफ़्ते संक्रमण में आई तेज़ा को थामने की
कोशिश कर रहा है जिसके चलते बार्सिलोना में चालीस लाख लोगों को 15 दिनों तक घरों
में रहने का आग्रह किया गया है.
कैटलोनिया
स्पेन में सबसे ज़्यादा कोरोना प्रभावित इलाकों में शामिल रहा है.
इधर स्पेन में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पड़ोसी देश फ्रांस ने कहा है कि देश की सीमाएं बंद करने पर एक बार फिर विचार किया जाना चाहिए.
स्पेन
में अब तक 2.6 लाख मामले सामने आ चुके हैं जिनमें से 28400 लोगों की मौत हो चुकी
है.
बीते
24 घंटों में कैटलोनिया में 1126 मामले सामने आए हैं. इनमें से 894 मामले
बार्सिलोना में हैं. यहां नाइट क्लब और जिम बंद होने के साथ ही रेस्रां और बार आदि पर
प्रतिबंध लगाए गए .
इमेज स्रोत, AFP
शिंजियांग के इस इलाक़े को ‘युद्ध की स्थिति’ में बताया गया
इमेज स्रोत, Reuters
कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों
में बढ़ोतरी के बाद चीन के पश्चिमी शिंजियांग क्षेत्र की राजधानी उरूमची को ‘युद्ध की स्थिति’
में मौजूद इलाक़ा घोषित कर दिया गया है.
शनिवार को अधिकारियों ने बताया कि 17 नए मामलों के पाए जाने
के बाद आवाजाही को लेकर कड़े क़दम उठाए गए हैं.
हालांकि, यह संख्या कम है और पिछले साल वुहान शहर में
कोविड-19 महामारी की शुरुआत के बाद से चीन में बेहद कम ही इस तरह के एकाएक मामले
पाए गए हैं.
चीन इस समय कोविड-19 के संक्रमण या उससे हुई मौतों के मामले
में दुनिया के शीर्ष 20 देशों में भी शामिल नहीं है.
जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के
अनुसार, चीन में 85,000 संक्रमण के मामले आए हैं जबकि 4,600 लोगों की मौत हुई है,
शिंजियांग ख़ासतौर से वीगर
मुसलमानों और दूसरे तुर्क अल्पसंख्यकों का घर है. साथ ही यहां पर चीन की सरकार का
सख़्त नियंत्रण है. इसकी राजधानी उरूमची की जनसंख्या 35 लाख है.
ताज़ा संक्रमण के मामलों का बुधवार को पता चला था. संक्रमण का मामला इस
क्षेत्र में कई महीनों के बाद सामने आया है जिसके बाद शहर से आने-जाने वाली सभी
उड़ानों को बंद कर दिया गया है. सबवे सेवाओं को भी निलंबित कर दिया गया है.
शनिवार को अधिकारियों ने बताया कि 17 संक्रमण के मामले पाए गए हैं. एक अधिकारी
ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कहा, “पूरा शहर ‘युद्ध की स्थिति’ में दाख़िल हो चुका है और सभी प्रकार की
सामूहिक गतिविधियां निलंबित की जाएंगी.”
उरूमची में किस तरह का लॉकडाउन किया गया है:
जहां नए मामले पाए गए हैं वहां की
इमारतों में लोगों की जांच कराई जाएगी, इसके बाद यह पूरे उरूमची में लागू किया
जाएगा.
दूसरों के घरों पर जाना प्रतिबंधित होगा, साथ ही लोगों के
इकट्ठा होने पर रोक होगी.
निवासियों को सलाह दी गई है कि वो बेहद ज़रूरी मामलों में
तभी शहर से बाहर जा सकते हैं जब वो टेस्ट करा लें.
पूरी दुनिया में एक दिन में संक्रमण के रिकॉर्ड मामले पाए गए
इमेज स्रोत, Getty Images
कोरोना वायरस महामारी शुरू होने के बाद से एक दिन में पहली बार
ढाई लाख से अधिक संक्रमण के मामले पाए जाने का रिकॉर्ड बना है.
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, एक दिन में तकरीबन
2,60,000 मामलों का पता चला है. वहीं, संक्रमण के नए मामलों का पिछला रिकॉर्ड एक
दिन पहले ही बना था.
सबसे अधिक मामले अमरीका, ब्राज़ील,
भारत और दक्षिण अफ़्रीका में पाए गए हैं. इसके अलावा कोविड-19 से एक दिन में 7,360
लोगों की मौत हुई है जो मई के बाद सबसे बड़ी बढ़ोतरी है.
वैक्सीन की जासूसी मामले पर रूसी राजदूत बोले
इमेज कैप्शन, रूसी राजदूत आंद्रेई केलिन
कोरोना वायरस की वैक्सीन पर शोध
करने वाली एजेंसियों की जासूसी करने के आरोपों को ब्रिटेन में रूस के राजदूत
आंद्रेई केलिन ने सिरे से ख़ारिज कर दिया है.
बीबीसी वन को दिए इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि रूस अगर
ब्रिटेन के वैक्सीन शोध को चुरा रहा हो तो? इस
पर उन्होंने कहा, “मुझे ऐसा नहीं लगता और मैं इस
कहानी पर विश्वास नहीं करता हूं.”
साथ ही केलिन ने ब्रिटेन की
राजनीति में रूस के दख़ल देने के आरोपों को भी ख़ारिज किया है.
गुरुवार को ब्रिटेन, कनाडा और
अमरीका की ख़ुफ़िया सेवा एजेंसियों ने चेताया था कि कोरोना वायरस की वैक्सीन पर
काम कर रहे संगठनों पर साइबर हमले के पीछे ‘निश्चित
रूप से’ रूसी जासूसों का हाथ है.
राजदूत केलिन ने कहा कि सेलिसबरी
नर्व एजेंट अटैक मामले के बाद उनका देश अब ब्रिटेन के साथ ‘नए रिश्तों पर आगे बढ़ना चाहता है.’
ग़ौरतलब
है कि पूर्व रूसी जासूस और उनकी बेटी को निशाना बनाकर किए गए इस हमले में पांच
लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था और एक शख़्स की मौत हुई थी.
कोरोना वायरस के कारण दुनिया में इस समय कैसे हैं हालात..
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद बार्सिलोना के 40 लाख लोगों को घरों में रहने को गया है
कोविड-19
महामारी के कारण हर पल हालात बदल रहे हैं. आइये जानते हैं कि कोरोना वायरस के कारण
दुनिया में हाल में कुछ बड़े बदलाव क्या हुए हैं..
स्पेन
के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र कैटेलोनिया में कोरोना वायरस के 1,200 नए संक्रमण के
मामलों का पता चला है. वहीं फ़्रांस ने कहा है कि वो सीमा पर परिस्थितियों पर गहराई
से नज़र बनाए हुए है.
ब्रिटेन
में रूस के राजदूत ने कोरोना वायरस वैक्सीन के ब्रिटिश शोध को चुराने में रूसी
जासूसी एजेंसियों के हाथ होने से इनकार किया है.
ईरान
के राष्ट्रपति हसन रुहानी ने कहा है कि कोविड-19 से तकरीबन 2.5 करोड़ ईरानी
संक्रमित हुए हैं और आगे 3-3.5 करोड़ ईरानी संक्रमित होंगे.
यूरोपीय
संघ के नेताओं ने कोविड रिकवरी फ़ंड को लेकर लगातार दूसरे दिन बैठक की. ऑस्ट्रिया
के चांसलर का कहना है कि यह बैठक अच्छी जा रही है.
इस लाइव पेज में बीबीसी हिन्दी के सभी पाठकों और दर्शकों का
स्वागत है. हम यहां दिनभर कोरोना वायरस की महामारी से जुड़े देश-दुनिया के हर
ज़रूरी और बड़े अपडेट्स, वीडियो और विश्लेषण देंगे.