कोरोना वायरस: मच्छरों और कोरोना वायरस के संक्रमण पर WHO ने क्या कहा

क्या मच्छरों से कोरोना वायरस का संक्रमण फैलता है, या नहीं फैलता है, एक नयी रिपोर्ट का क्या कहना है.

लाइव कवरेज

  1. ब्रेकिंग न्यूज़, जानकारों की अमरीकी सरकार को सलाह- रेमडेसिविर दवा की सप्लाई सुनिश्चित करें

    रेमडेसिविर

    इमेज स्रोत, Reuters

    कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच रेमडेसिविर दवा की सप्लाई को लेकर अमरीका में विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि सरकार इस दवा की सप्लाई सुनिश्चित करे.

    न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक़ इंफेक्सेशियस डिज़ीज सोसायटी ऑफ अमरीका (आईडीएसए) से जुड़े विशेषज्ञों ने उप राष्ट्रपति माइक पेन्स और सेक्रटरी ऑफ़ हेल्थ एंड ह्यूमन सर्विसेस एलेक्स अज़ार को चिट्टी लिख कर कहा कि कोरोना वायरस के कारण होने वाली कोविड-19 बीमारी के इलाज में ये एंटी-वायरल दवा कारगर मानी जा रही है और विकसित देश इस दवाई के लिए एक ही उत्पादक पर निर्भर है.

    आईडीएसए ने कहा,“हम प्रशासन से अपील करते हैं कि वह डिफेंस प्रोटेक्शन एक्ट सहित दूसरे सभी तरीकों का इस्तेमाल कर रेमडेसिविर दवाई की सप्लाई सुनिश्चित करें.”

    रेमडेसिविर दवाई गिलिएड साइंसेस इंक नाम की कंपनी बनाती है जिसे जुलाई, अगस्त और सितंबर महीने में अमरीका के अस्पतालों में 5,00,000 ट्रीटमेंट कोर्स की सप्लाई करनी है.

    रॉयटर्स के अनुसार देश के इस महीने की शुरूआत में दक्षिण और पूर्वी राज्यों में इस दवा की कमी की ख़बरें मिली थीं जिसके बाद हेल्थ एंड ह्यूमन सर्विसेस ने फ्लोरिडा, टेक्सस, कैलिफोर्निया और एरिज़ोना को आपातस्थिति में ये दवा भेजी है.

    आईडीएसए ने अपनी चिट्ठी में लिखा कि, “हमें इस बात की चिंता है कि संक्रमण के मामले नाटकीय रूप से बढ़ रहे हैं और ऐसे में इस दवा की मौजूदा सप्लाई कम पड़ सकती है.”

  2. ऐसे चलता रहा तो बिहार 'नेशनल हॉटस्पॉट' बन जाएगा - तेजस्वी यादव

    बिहार के पूर्व डिप्टी मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, अगर कोरोना टेस्ट की संख्या बढ़ाई जाए तो बिहार कोरोना के कारण देश में सबसे प्रभावित राज्य बन जाएगा.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  3. कोरोना महामारी देशों के बीच असमानताओं को सामने लाई है - संयुक्त राष्ट्र महासचिव

    संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेश

    इमेज स्रोत, MICHAEL TEWELDE/AFP via Getty Images

    संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेश ने कोविड -19 महामारी से निपटने के लिए एक साथ मिलकर काम करने में विफल रही दुनिया की बड़ी ताकतों की कड़ी आलोचना की है.

    उन्होंने कहा कि इस महामारी ने देशों के भीतर और बाहर असमानताओं को उजागर किया है.

    उन्होंने कहा कि अमरीका, चीन और रूस के बीच रिश्ते पहले कभी इतने ख़राब नहीं थे.

    गुटेरेस ने दुनिया के मौजूदा हालात को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भी बदलाव लाने की अपील की. उन्होंने सीधे शब्दों में कहा कि "दुनिया में अव्यवस्था फैली है. दुनिया के देशों के बीच प्रतिस्पर्धा है और एक दूसरे के प्रति समझ की कमी है."

    उनके मुताबिक "इसका मतलब है कि कोविड-19 को हराने के लिए दुनिया के देशों ने मिलकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए. विकसित देशों ने सबसे ग़रीब देशों की मदद के लिए पर्याप्त क़दम नहीं उठाए."

    उन्होंने कहा "संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को एक साथ आकर स्थायी उठाने कदम चाहिए, न सिर्फ महामारी से निपटने के लिए बल्कि दुनिया भर में चल रहे विवादों के राजनीतिक समाधान खोजने के लिए भी."

    उन्होंने कहा कि सुरक्षा परिषद को और बड़ा करने की भी जरूरत है ताकि इसकी वैधता बढ़े और आज की दुनिया को लेकर यह बेहतर तरीके से विचार कर पाए.

    उन्होंने कहा कि इन सबसे ज़्यादा ज़रूरी है कि सभी देश एकजुट होकर "लोगों के लिए वैक्सीन बनाएं" जो कि सस्ती हो और लोगों की पहुंच में हो.

    उन्होंने कहा कि अगर अमीर देश सिर्फ अपनी समस्याओं का हल खोजेंगे और बाकि दुनिया के बारे में भूल जाएंगे, तो अंत में इसकी बड़ी क़ीमत चुकानी पड़ेगी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  4. ब्रेकिंग न्यूज़, भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना के 34,884 नए मामले

    देश में कोरोना महामारी की स्थिति को लेकर भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी किए गए ताज़ा आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 34,884 नए मामले दर्ज किए गए हैं.

    हालांकि सरकार का कहना है कि जहां 653,751 लोग अब तक कोरोना संक्रमण के बाद ठीक हो चुके हैं वहीं देश में फिलहाल कोरोना के केवल 358,692 ही एक्टिव मामले बचे हैं.

    वहीं बीते 24 घंटों में देश में कोरोना से 671 मौतें हुई हैं जिसके बाद देश में कुल मौतों का आंकड़ा 26,273 हो गया है.

    दिल्ली में बीते 24 घंटों में 1,462 नए मामले सामने आए हैं जबकि महाराष्ट्र में सबसे अधिक 8,308 नए मामले दर्ज किए गए हैं. वहीं बीते 24 घंटों में तमिलनाडु में कुल 4,538, कर्नाटक में कुल 3,693 और आंध्र प्रदेश में कुल 2,602 नए मामले आए हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  5. जेएनयू में लगेगा तीन दिन का कोविड-19 टेस्टिंग कैंप

    दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में शनिवार से तीन दिन के लिए कोविड-19 टेस्टिंग कैंप लगेगा.

    न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक विश्वविद्यालय ने जानकारी दी है कि18, 19 और 20 जुलाई को ये कैंप ज़िला प्रशासन की मदद से लगाया जाएगा.

    जेएनयू में पिछले महीने पहला कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ मिला था. कैंपस के स्वास्थ्य केंद्र में काम करने वाला एक व्यक्ति पॉज़िटिव पाया गया था.

    विश्वविद्यालय के वीसी एम जगदीश कुमार ने सभी से मास्क पहनने, हाथ धोते रहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  6. कोरोना काल में 'सुपर-रिच' ज़्यादा टैक्स देना चाहते हैं

    कोरोना महामारी ने दुनिया के कई देशों की अर्थव्यवस्था को गहरा नुक़सान पहुंचाया है.

    महामारी के कारण दुनिया भर में कई देशों की सरकारों को महामारी रोकने और लोगों और कारोबार को बचाने के लिए बड़ी वित्तीय मदद की पेशकश करनी पड़ी है.

    पर सवाल उठता है कि ये पैसा कहां से आएगा?

    इसीलिए दुनिया भर के रईसों से ये मांग की जा रही है कि वो अपनी जेबें ढीली करें. ऐसी मांग हमेशा से होती रही है कि लेकिन इस बार नई बात ये है कि अमीर लोग इस मांग का समर्थन कर रहे हैं. 83 अरबपतियों के एक समूह ने इस हफ़्ते एक चिट्ठी लिखी है जिसमें दुनिया भर की सरकारों से उन पर ज़्यादा टैक्स लगाने की अपील की गई है ताकि वैश्विक अर्थव्यवस्था की गाड़ी जल्दी पटरी पर आ सके.

    सुपर-रिच

    इमेज स्रोत, Getty Images

  7. कोरोना काल में पाकिस्तान में बेरोज़गारों के लिए बनी योजना कितनी कामयाब

    पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए जब फ़ैक्ट्रियां और कारोबार बंद हुए, तो क़रीब दो करोड़ लोगों का रोज़गार संकट में आ गया.

    ऐसे में वहां की इमरान ख़ान सरकार ने शुरू की है 'ग्रीन स्टिम्युलस स्कीम', जिसका मक़सद लोगों को रोज़गार देना और देश में वनक्षेत्र बढ़ाना था.

    कितनी कारगर रही ये योजना, बता रही हैं बीबीसी संवाददाता शुमाइला जाफ़री.

    वीडियो कैप्शन, पाकिस्तान भी दुनिया में कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित 10 देशों में शामिल है.
  8. ब्रेकिंग न्यूज़, दुनिया भर में मरने वालों का आंकड़ा 6 लाख के पार, दो देशों में 2 लाख से अधिक मौतें

    जॉन्स हॉप्किन्स यूनिवर्सिटी के डैशबोर्ड के अनुसार दुनिया भर में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 1 करोड़ 40 लाख से अधिक हो चुका है.

    संक्रमितों की संख्या अमरीका में सबसे अधिक है जहां 36,41 लाख से अधिक लोग वायरस की चपेट में हैं. वहीं ब्राज़ील में 20 लाख और भारत में 10 लाख से अधिल लोगो कोरोना संक्रमित हैं.

    कोरोना के कारण हो रही मौतों की बात की जाए तो इस मामले में अमरीका सबसे आगे हैं. यहां अब तक 1,39,176 लोगों की जान कोरोना से गई है. वहीं ब्राज़ील में 77,851 लोगों को ये वायरस लील चुका है.

    केवल इन दो देशों में कोरोना से मरने वालों की संख्या 217027 तक पहुंच गई है.

    वहीं इस वायरस से मेक्सिको में 38,301, ब्रिटेन में 45,318 और इटली में 35,028 जानें गई है.

    अमरीका में करोना वायरस

    इमेज स्रोत, Getty Images

  9. कोरोना: ऐश्वर्या और आराध्या अस्पताल में भर्ती

    ऐश्वर्या राय बच्चन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या को शुक्रवार रात को मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

    ऐश्वर्याऔर आराध्या पिछले रविवार को कोरोना पॉज़िटिव पाए गए थे और तभी से उन्होंने ख़ुद को घर पर क्वारंटीन कर रखा था.

    न्यूज़ एजेंसी पीटीआई ने अस्पताल के सूत्रों के हवाले से बताया है कि ऐश्वर्या को डॉक्टरों की मदद की ज़रूरत थी. मां-बेटी दोनों की हालत अभी ठीक है.

    इससे पहले अमिताभ और अभिषेक बच्चन भी पिछले हफ़्ते कोरोना पॉज़िटिव पाए जाने के बाद से नानावती अस्पताल में भर्ती हैं.

    अभिताभ ने शुक्रवार को एक ट्वीट कर अपने दोस्तों और चाहने वालों का शुक्रिया अदा किया.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  10. कोरोना वैक्सीन को लेकर क्यों कठघरे में है रूस?

    ब्रिटेन के नेशनल साइबर सिक्योरिटी सेंटर (एनसीएससी) ने कहा है कि रूस के हैकर्स उन संगठनों को निशाना बना रहे हैं, जो कोरोना वायरस की वैक्सीन विकसित करने की कोशिश कर रहे हैं.

    एनसीएससी का दावा है कि हैकर्स अपना काम निश्चित रूप से रूसी ख़ुफ़िया सेवा के हिस्से के रूप में कर रहे हैं और कोविड-19की वैक्सीन से जुड़ी जानकारियाँ चुराने की कोशिश कर रहे हैं.

    ब्रिटेन के अलावा अमरीका ने भी आरोप लगाया है कि रूस के हैकरों ने वैक्सीन से जुड़े रिसर्च को चोरी करने की कोशिश की है. जानिए क्या है पूरा मामला.

    वीडियो कैप्शन, रूस के कोरोना वैक्सीन ट्रायल सफल होने पर सवाल उठ रहे हैं.
  11. ब्रेकिंग न्यूज़, ट्रंप ने फिर कहा,‘मास्क पहनना अनिवार्य नहीं कर सकते’

    अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

    इमेज स्रोत, REUTERS/Tasos Katopodis

    अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर मास्क पहनने को लेकर अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा है कि नागरिकों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य नहीं किया जा सकता है.

    ट्रंप का ये बयान तब आया है जब अमरीका में संक्रामक रोगों के शीर्ष विशेषज्ञ डॉ. एंथनी फाउची ने प्रांतीय और स्थानीय नेताओं से आग्रह किया है कि वे अपने स्तर पर हरसंभव कोशिश करें कि उनके क्षेत्र के लोग मास्क पहनें.

    उन्होंने कहा कि मुंह पर मास्क पहनना बेहद अहम है और हम सभी लोगों को इसका इस्तेमाल करना चाहिए.

    अमरीका में मास्क पहनना एक राजनीतिक मुद्दा बन चुका है.

    राष्ट्रपति ट्रंप जो कि अब तक मास्क पहनने से बचते दिख रहे थे, वे बीते शनिवार मास्क लगाए नज़र आए थे.

    लेकिन बीते शुक्रवार ट्रंप ने एक अमरीकी न्यूज़ चैनल फॉक्स न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि वह अमरीका में मास्क पहनने को अनिवार्य किए जाने को लेकर वो सहमत नहीं हैं. उन्होंने कहा है कि लोगों को एक निश्चित स्वतंत्रता मिलनी चाहिए.

    डॉ. एंथनी फाउची

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, डॉ. एंथनी फाउची

    अमरीकी प्रांत जोर्जिया में रिपब्लिकन पार्टी के गवर्नर ब्रायन कैंप ने अपने प्रांत के नागरिकों को अगले महीने तक मास्क पहनने का आग्रह किया है.

    हालांकि, कैंप ने ये आग्रह करने से एक दिन पहले अटलांटा की मेयर कीशा लांस बॉटम्स के ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्रवाई की थी क्योंकि बॉटम्स ने अटलांटा में रहने वालों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया था.

    बॉटम्स के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है.

    वहीं, ओक्लाहोमा शहर का प्रशासन घर के अंदर भी मास्क पहनना अनिवार्य करने पर जोर दे रहा है. वहां अब तक मास्क को अनिवार्य नहीं किया गया है.

    अमरीका में ज़्यादातर प्रांत, विशेषत: दक्षिणी प्रांतों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेज वृद्धि देखी जा रही है.

    अमरीका में अब तक 36 लाख लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और 1.39 लाख लोगों की मौत हो चुकी है जो कि किसी और देश के लिहाज़ से दुनिया में सबसे ज़्यादा है.

  12. ज़ूम मीटिंग के बीच में गधे का क्या काम?

    मिलिए बकव्हीट से, यह एक गधा है जो लोगों की बोरिंग ज़ूम मीटिंग में हँसी के कुछ पल ले आता है.

    लेकिन हँसी मज़ाक के ये पल मुफ़्त में नहीं हैं, इनके लिए एक क़ीमत अदा करना पड़ती है.

    जानिए क्या है यह तरीक़ा और लोग क्यों ज़ूम मीटिंग के बीच में गधे को पैसे देकर बुला रहे हैं.

    वीडियो कैप्शन, ज़ूम मीटिंग के बीच में गधे का क्या काम?
  13. अफ़्रीका में टीकाकरण रुकने से सात लाख बच्चों की हो सकती है मौत

    बच्चा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    शोधकर्ताओं का कहना है कि कोरोना वायरस महामारी के डर के कारण अगर अफ़्रीका में बच्चों का टीकाकरण कार्यक्रम जारी नहीं रहता है तो लाखों बच्चे मर सकते हैं.

    ब्रिटेन और स्विट्ज़रलैंड के शोधकर्ताओं ने कंप्यूटर मॉडलिंग के ज़रिए अफ़्रीका के सभी 54 देशों में कोविड-19 की महामारी का अनुमान लगाया है.

    इस मॉडल के अनुसार, अगर खसरा और पीले ज्वर के लिए सामान्य टीकाकरण जारी रहता है तो कोरोना वायरस की कुल मौतों के आंकड़ों में आठ हज़ार अतिरिक्त मौतें जुड़ेंगी.

    इसके आगे शोधकर्ता कहते हैं कि अगर टीकाकरण में बाधा आती है तो इससे बच्चों पर ख़तरा बढ़ेगा और इसकी वजह से सात लाख तक मौतें हो सकती हैं.

  14. अमरीका में स्कूल खुलेंगे या नहीं इस पर राजनीति हुई तेज़

    प्रदर्शनकारी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अमरीका में कोरोना वायरस संक्रमण के दोबारा तेज़ी से फैलने के बाद देश के सबसे बड़े प्रांत कैलिफ़ॉर्निया ने घोषणा की है कि नए अकादमिक सत्र से स्कूल नहीं खुलेंगे.

    कैलिफ़ॉर्निया के गवर्नर गेविन न्यूज़्म का कहना है कि कक्षाओं में पढ़ाई तभी होनी चाहिए जब वो सुरक्षित हों.

    अमरीका में अगस्त और सितंबर से स्कूल खोले जाने चाहिए या नहीं इस पर राजनीति तेज़ हो गई है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप धमकी दे चुके हैं कि जो स्कूल अपने दरवाज़े नहीं खोलेगा उनकी फंडिंग काट दी जाएगी.

    अमरीका में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामले आना जारी हैं और इसके कारण दक्षिण-पश्चिमी राज्यों पर सबसेबुरा असर पड़ा है.

    टेक्सस में महामारी की शुरुआत के बाद से पहली बार एक दिन में सबसे अधिक 174 लोगों की मौत हुई है.

  15. कोरोना वायरस को लेकर पूरी दुनिया में क्या है ताज़ा हाल..

    स्वास्थ्यकर्मी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कोविड-19 महामारी के कारण पूरी दुनिया में हलचल है. हर पल कुछ न कुछ नया हो रहा है. आइये जानते हैं ताज़ा अपडेट.

    • ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने घोषणा की है कि आने वाले सप्ताह में इंग्लैंड में कोरोना वायरस के प्रतिबंधों में ढील दी जाएगी. इसे क्रिसमस तक ‘सामान्य स्थिति’ बहाल करने की योजनाके तौर पर देखा जा रहा है.
    • पूरी दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 1.3 करोड़ से अधिक हो गए हैं जबकि 5,90,000 से अधिक लोगों की मौत हुई है.
    • ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने इंग्लैंड में कोरोना वायरस से हुई मौतों को किस तरह से दर्ज किया गया इसकी तुरंत समीक्षा किए जाने की मांग की है.
    • भारत दुनिया में अमरीका और ब्राज़ील के बाद ऐसा तीसरा देश बन गया है जहां पर संक्रमण के 10 लाख से अधिक मामले हैं.
    • अमरीका में 74,500 नए मामलों का पता चला है जो कि इस देश में महामारी की शुरुआत के बाद से एक दिन में सबसे अधिक संक्रमण के मामले हैं.
    • कैटेलोनिया में बार्सिलोना और उसके आसपास के इलाक़ों के लोगों से नए नियमों के तहत घरों में ही रहने को कहा गया है.
  16. अमरीकी अर्थव्यवस्था इस साल 6.6% तक आ जाएगी: आईएमएफ़ स्टाफ़

    महिला

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के स्टाफ़ का अनुमान है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण अमरीका की अर्थव्यवस्था साल 2020 में 6.6 फ़ीसदी तक सिकुड़ जाएगी. साथ ही यह भी आशंका जताई गई है कि संक्रमण की लहर फिर शुरू होने और ग़रीबी के बढ़ते रहने से यह स्थिति और ख़राब हो सकती है.

    आर्टिकल-4 की समीक्षा करते हुए आईएमएफ़ स्टाफ़ ने दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था अमरीका के अंदर सरकारी और कॉर्पोरेट क़र्ज़ के स्तर के बढ़ने को लेकर भी चेतावनी जारी की है. इसके अलावा कहा है कि मुद्रास्फ़ीति की दर लंबे समय तक कम या फिर नकारात्मक रहने का ख़तरा भी है.

    नोट में आईएमएफ़ स्टाफ़ ने कहा है, “कोविड-19 के झटके के कारण अर्थव्यवस्था को ज़बरदस्त अनिश्चितताओं ने घेर लिया है. अर्थव्यवस्था को वापस पटरी पर लाने के लिए काफ़ी वक़्त लगेगा.”

    इसमें कहा गया है कि अमरीका के नीति निर्माताओं ने लोगों की ज़िंदगियां और व्यापार बचाने के लिए बेहद तेज़ी से काम किया लेकिन आगे की नीतियां मांग को बढ़ाने और बेहद कमज़ोरों को बढ़ावा देने वाली होनी चाहिए.

    कोरोना वायरस के कारण अमरीका में 36 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 1.38 लाख से अधिक लोगों की जानें गई हैं.

    रॉयटर्स के अनुसार, गुरुवार को अमरीका में कोरोना वायरस संक्रमण के 77,000 नए रिकॉर्ड मामले सामने आए थे.

    आईएमएफ़ स्टाफ़ ने कहा है कि शुरुआती संकेत बता रहे हैं कि इस संकट का असर ग़रीब अमरीकियों और नस्लीय अल्पसंख्यकों पर सबसे अधिक पड़ेगा जो ग़रीबी में बढ़ोतरी करेगा.

  17. इस लाइव पेज में बीबीसी हिन्दी के सभी पाठकों और दर्शकों का स्वागत है. हम यहां दिनभर कोरोना वायरस की महामारी से जुड़े देश-दुनिया के हर ज़रूरी और बड़े अपडेट्स, वीडियो और विश्लेषण देंगे.

    पिछले 24 घंटों के अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें.