You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

रूस के हैकर्स कोरोना की वैक्सीन का ‘नुस्खा’ चुरा रहे हैं?

ब्रिटेन का कहना है कि कोरोना वायरस की वैक्सीन बना रहे संगठनों पर रूस के हैकर्स हमला कर रहे हैं.

लाइव कवरेज

  1. ब्रेकिंग न्यूज़, दूसरे कोरोना टेस्ट में भी पॉज़िटिव आए बोलसोनारो

    ब्राज़ील के राष्ट्रपति जाएय बोलसोनारो ने कोरोना के लिए हुए एक और टेस्ट के बाद बुधवार को कहा है कि वो अभी भी कोरोना पॉज़िटिव हैं.

    ब्रासीलिया में अपने आधिकारिक निवास से फ़ेसबुक लाइव में उन्होंने कहा कि, “कल सवेरे मेरा एक और बार कोरोना टेस्ट किया गया था जिसका नतीजा शाम को आया. मुझे पता चला है कि मैं अभी भी कोरोना पॉज़िटिव हूं.”

    बोलसोनारो ने कहा कि उनमें बुख़ार और सांस लेने में तकलीफ़ जैसे कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं और वो अब भी एंटी-मलेरिया दवाई हाईड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन ले रहे हैं. बीते महीने कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद से बोलसोनारो ये दवा नियमित ले रहे हैं.

    समाचार एजेंसी एएफ़पी के अनुसार उन्होंने कहा, “मैं आपको कोई ख़ास दवा लेने के लिए नहीं कहूंगा. मेरी राय है कि आप पहले एक डॉक्टर से संपर्क करें. मेरे मामले में मुझे सेना के एक डॉक्टर ने हाईड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन लेने की राय दी है.”

    65 साल के बोलसोनारो जुलाई 7 को कोरोना संक्रमित पाए गए थे. वो हाई-रिस्क ग्रूप में आते हैं और फिलहाल क्वारंटीन में हैं.

    इससे पहले बोलसोनारो ब्राज़ील में कोरोना को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन लगाने के पक्ष में नहीं थे. वो कोरोना वायरस को मामूली फ्लू कह चुके हैं.

    सोमवार को सीएनएन को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वो घर पर रहने के इस रूटीन से परेशान हो गए हैं और चाहते हैं कि जल्द डॉक्टर उन्हें बाहर निकलने की अनुमति दें.

    कई देशों ने कोरोना के इलाज के लिए हाईड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के इस्तेमाल को मंज़ूरी दी है. हालांकि ये एंटी-मरेलिया दवा कोविड-19 के मामलों में कितनी कारगर है अब तक साबित हो नहीं सका है. इसके इस्तेमाल को लेकर वैज्ञानिक समुदाय में बहस जारी है.

    कोरोना से बुरी तरह प्रभावित मुल्कों में अमरीका के बाद ब्राज़ील दूसरे स्थान पर है. यहां कुल संक्रमितों की संख्या19.66 लाख है जबकि अब तक कोरोना से 75,366 लोगों की मौत हो चुकी है.

  2. इस लाइव पेज में बीबीसी हिन्दी के सभी पाठकों और दर्शकों का स्वागत है.

    हम यहाँ दिन भर कोरोना वायरस की महामारी से जुड़े देश-दुनिया के हर ज़रूरी और बड़े अपडेट्स देंगे. पिछले 24 घंटों के अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें.