कोरोना: भारत में सीबीएसई ने सिलेबस घटाया, इस देश ने साल के अंत तक स्कूलों को किया बंद

कोरोना संक्रमण को देखते हुए सीबीएसई ने छात्रों को राहत देते हुए नौवीं से 12वीं कक्षा के सिलेबस कम भारत में सीबीएसई ने सिलेबस घटाया, इस देश ने साल के अंत तक स्कूलों को किया बंदकरने का एलान किया है.

लाइव कवरेज

  1. कोरोना संकट: फ़ाइनल इयर के छात्रों को मिलेगा एक और मौका

    फ़ाइनल इयर के जो छात्र कोरोना संकट की वजह से परीक्षा नहीं दे पाए, उन्हें एक और मौका दिया जाएगा. जब भी उपयुक्त होगा, विश्वविद्यालय उनके लिए ख़ास तौर पर परीक्षाएं आयोजित करेंगे: मानव संसाधन विकास मंत्रालय

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  2. ब्रेकिंग न्यूज़, अमरीका में मरने वालों की संख्या भयावह स्तर पर

    जॉन्स हॉप्किन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के अनुसार अमरीका में कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आकर जान गंवाने वालों की संख्या एक लाख 30 हज़ार से भी ज़्यादा हो गई है.

    इसका मतलब ये हुआ कि अमरीका में मौतों का आंकड़ा ब्राज़ील से दोगुना है.

    अमरीका के बाद कोविड-19 से सबसे ज़्यादा लोग ब्राज़ील में ही मरे हैं. यहां कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से अब तक 64, 867 लोगों ने अपनी जान गंवाई है.

    अमरीका के न्यूयॉर्क शहर में सबसे ज़्यादा मौतें (32 हज़ार से ज़्यादा) हुई हैं और अब दक्षिणी राज्यों में भी पुष्ट संक्रमण मामलों का आंकड़ा बढ़ रहा है.

    सांकेतिक तस्वीर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर
    जॉन्स हॉप्किन्स यूनिवर्सिटी

    इमेज स्रोत, Johns Hopkins University

  3. नमस्कार! इस लाइव पेज में बीबीसी हिन्दी के सभी पाठकों और दर्शकों का स्वागत है.हम यहां दिन भर कोरोना वायरस की महामारी से जुड़े देश-दुनिया के हर ज़रूरी और बड़े अपडेट्स देंगे. पिछले 24 घंटों के अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें.