कोरोना वायरस: केंद्र ने राज्यों को कोविड-19 की टेस्टिंग बढ़ाने को कहा

केंद्र सरकार ने राज्यों से कहा है कि वे अपने यहां कोविड-19 की टेस्टिंग क्षमता का पूरा इस्तेमाल करें.

लाइव कवरेज

  1. 'असम में एक घंटे में आएंगे कोरोना टेस्ट के नतीजे'

    असम के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने कहा, “आईसीएमआर ने एक नए टेस्टिंग मॉडल का सुझाव दिया है जिससे हमें एक घंटे के अंदर ही नतीजे मिल जाएंगे. हम ‘कोविड-19 एजी टेस्ट’ नाम के इस मॉडल को अगले दो-तीन दिनों में लॉन्च कर देंगे.”

    हेमंत बिस्वा सरमा

    इमेज स्रोत, ANI

  2. कोलंबिया के एक मेयर ने लॉकडाउन के नियम तोड़ने वाले बेटे को पुलिस स्टेशन छोड़ा

    दुनिया भर में नेताओं और अधिकारियों को इस बात को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है कि वे ख़ुद या उनके रिश्तेदार लॉकडाउन के नियमों को तोड़ रहे हैं. मगर कोलंबिया में एक मेयर ने नियम तोड़ने वाले क़रीबी रिश्तेदारों के ख़िलाफ़ कड़ा क़दम उठाया है.

    कोलंबिया के उत्तरी क़स्बे युआन दि अकॉस्टा के मेयर कार्लोस हिगिन्स विलानुएवा को जब पता चला कि उनके बेटे, भतीजे और 'दोस्त' ने कोरोना संकट को लेकर बनाए गए नियम तोड़े हैं तो वह ख़ुद उन्हें गाड़ी में बिठाकर पुलिस स्टेशन ले गए.

    मेयर ने ब्लू रेडियो को बताया कि उन्हें स्थानीय लोगों से पता चला था कि ये लोग एक घर में शराब पी रहे थे. उन्होंने कहा, “मेरे रिश्तेदारों को सबसे पहले नियमों का सम्मान करना चाहिए. मैं नहीं चाहूंगा कि मेरे कस्बे के लोगों की जान कुछ ड्रिंक्स लेने के नाम पर ख़तरे में डाली जाए.”

    इस क़दम के लिए मेयर की काफ़ी तारीफ़ हो रही है.

    जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के मुताबिक़, कोलंबिया में 95 हज़ार से अधिक कोरोना केस आए हैं और 3,376 लोगों की मौत हुई है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  3. नाइजीरिया के लागोस में रेडियो से होगी बच्चों की पढ़ाई

    कोरोना संकट के कारण भारत समेत दुनिया के कई देशों को अपने यहां स्कूल बंद करने पड़े हैं. जिन छात्रों या उनके अभिभावकों के पास स्मार्टफ़ोन है, वे तो इंटरनेट के ज़रिये ऑनलाइन पढ़ाई कर पा रहे हैं. लेकिन ऐसे छात्रों की तादाद बहुत अधिक है, जिनके पास स्मार्टफ़ोन और इंटरनेट की सुविधा नहीं है.

    इस बीच नाइजीरिया के लागोस की सरकार बच्चों की घर पर पढ़ाई के लिए 10 हज़ार रेडियो सेट बांटने की योजना बना रही है. लागोस राज्य ने रेडियो सेट बांटने की वजह बताते हुए कहा है कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि कोरोना वायरस महामारी के कारण छात्रों की पढ़ाई का नुक़सान न हो.

    राज्य के शिक्षा आयुक्त फोलासेड अडिफिसायो ने कहा कि ऑनलाइन पढ़ाई के लिए बच्चों को फ्री डेटा देने के लिए सरकार टेलिकॉम कंपनियों के साथ साझेदारी भी करेगी. अडिफिसायो ने कहा कि राज्य सरकार घर पर पढ़ाई के लिए हर संभव मदद करेगी.

    सोमवार को नाइजीरिया के राष्ट्रपति मोहम्मदू बुहारी ने प्राइमरी और सेकंडरी के अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए स्कूल खोलने को मंज़ूरी दी थी ताकि वे अपनी अहम परीक्षाओं की तैयारी कर सकें. बाकी छात्रों को घर पर ही रहना होगा.

    लागोस के गवर्नर की पत्नी जोक सानवो-ओलु ने सोमवार को ट्वीट किया था कि उन्हें चंदे में रेडियो मिले हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  4. दक्षिण अफ़्रीका में उठने लगी फिर लॉकडाउन लगाने की मांग

    दक्षिण अफ़्रीका में कोरोना के मामले बढ़ने के बाद विपक्षी दल ‘इकोनॉमिक फ्रीडम फ़ाइटर्स पार्टी’ ने कड़ा लॉकडाउन लागू करने की मांग की है. पार्टी का कहना है कि लोगों को घरों पर रोकने और संक्रमण पर लगाम लगाने का यही एक तरीका है.

    दक्षिण अफ़्रीका में मंगलवार तक 151,209 मामले सामने आए थे जिनमें से 2,657 की मौत हो चुकी है. देश में लॉकडाउन में ढील दी जा रही है और स्कूल तक खोल दिए हैं. अब छात्र और अध्यापक भी कोरोना पॉज़िटिव पाए जा रहे हैं.

    महिला

    इमेज स्रोत, AFP

  5. स्पेन और पुर्तगाल ने एक-दूसरे के लिए खोला बॉर्डर

    PA Media

    इमेज स्रोत, PA Media

    स्पेन और पुर्तगाल ने लगभग तीन महीने बाद एक दूसरे के लिए अपना साझा अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर खोल दिया है.

    बुधवार को दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने इसकी आधिकारिक घोषणा की और कहा कि ‘दोनों देशों के यात्रियों के लिए सीमाएं खोली जा रही हैं.’

    यूरोपीय संघ ने सदस्य देशों के लिए यात्राओं से संबंधित प्रतिबंध पिछले सप्ताह हटा लिये थे.

    चीन के वुहान शहर के बाद ईरान और इटली से पूरे यूरोप में फैले कोरोना संक्रमण की वजह से सभी यूरोपीय देशों ने अपनी सीमाएं बंद कर ली थीं.

  6. अमरीका: राष्ट्रपति ट्रंप ने की ‘बेहतरीन डील’, ख़रीदी सारी रेमडेसिविर

    Reuters

    इमेज स्रोत, Reuters

    ट्रंप प्रशासन का कहना है कि ‘उन्होंने कोविड-19 के इलाज में कारगर पायी गई दवा रेमडेसिविर की क़रीब पाँच लाख डोज़ का सौदा कर लिया है.’

    ट्रंप प्रशासन ने इसे एक ‘बेहतरीन डील’ बताते हुए कहा है कि ‘दवा निर्माता कंपनी गिलीड साइंसेज़ जुलाई में जितनी भी रेमडेसिविर का उत्पादन करेगी, उसे अमरीका ने खरीद लिया है. साथ ही अगस्त और सितंबर में होने वाले उत्पादन का 90 फ़ीसद भी अमरीका ने तय कर लिया है.’

    दवा निर्माता कंपनी के साथ मिलकर अमरीकी विशेषज्ञों ने ही इस बात का पता लगाया था कि ‘रेमडेसिविर कोविड-19 से ग्रस्त मरीज़ों को जल्द ठीक होने में मदद करती है.’

    रेमडेसिविर एक एंटी-वायरल दवा है जिसका इस्तेमाल इबोला संक्रमण के दौरान किया गया था.

    हालिया क्लीनिकल ट्रायल्स में पाया गया था कि इस दवा के इस्तेमाल से कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के पूरी तरह ठीक होने का समय 15 दिन से घटकर 10-11 दिन रह गया.

    जानकारों के अनुसार, एक मरीज़ के पूरे इलाज में रेमडेसिविर की औसतन 6.25 वायल यानी शिशियाँ लगती हैं.

    दवा निर्माता कंपनी ने यह भी बताया है कि कुछ वक़्त पहले उन्होंने दक्षिण कोरिया को रेमडेसिविर दवा दान की थी जो वहाँ के अस्पतालों में बंटना शुरू हो चुकी है.

  7. गुरुग्राम में खुलने लगे शॉपिंग मॉल

    हरियाणा सरकार की ओर से इजाज़त मिलने के बाद गुरुग्राम में मॉल खुलने लगे हैं. इस दौरान लोगों को सोशल डिस्टैंसिंग बनाए रखनी होगी.

    एमजीएफ़ मेट्रोपॉलिटन मॉल ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि 65 साल से अधिक और 10 साल के सम उम्र के लोगों को मॉल में प्रवेश की इजाज़त नहीं होगी.

    मॉल

    इमेज स्रोत, ANI

  8. 2021 के आख़िर तक सुधर पाएंगे जर्मनी के आर्थिक हालात

    जर्मनी एक बड़े आर्थिक थिंक टैंक आईएफ़ओ का कहना है कि देश विश्वयुद्ध के बाद की सबसे बड़ी मंदी का सामना कर रहा है. आईएफ़ओ ने अनुमान लगाया है कि जर्मनी की अर्थव्यवस्था 2021 के आख़िर तक पिछले साल के स्तर तक पहुँच पाएगी.

    जर्मनी

    इमेज स्रोत, Reuters

  9. कोविड-19 के कारण क्या पैदा हो सकता है खाद्य संकट?

  10. कोविड-19: मुंबई में लगी धारा-144

    कोविड-19 के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए मुंबई पुलिस के कमिश्नर प्रणय अशोक ने शहर में धारा-144 लगा दी है जिसके बाद लोगों के सार्वजनिक स्थानों पर एकत्र होने की पाबंदी होगी और सामान्य आवाजाही भी कुछ शर्तों के साथ ही की जा सकेगी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  11. दिल्ली में स्थिति पहले से बेहतर: केजरीवाल

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि ‘कोरोना संक्रमण के मामले में दिल्ली की स्थिति में पहले से सुधार हुआ है. हालांकि लापरवाही की अब भी कोई गुंजाइश नहीं है. वायरस के स्वभाव आदि के बारे में पूर्वानुमान लगाना मुश्किल है. इसलिए हमें अपनी ओर से कोई कमी नहीं छोड़नी चाहिए और इससे बचने के सभी प्रयास करने चाहिए.’

    केजरीवाल ने कहा, “एक महीने पहले जितनी भयावह स्थिति नज़र आ रही थी, स्थिति उससे बहुत बेहतर है.एक महीने पहले अनुमान था कि दिल्ली में एक जुलाई तक 60 हज़ार एक्टिव मरीज़ होंगे. अनुमान लगाया गया था कि जुलाई में पंद्रह हज़ार बेड्स की ज़रूरत होगी. लेकिन अस्पतालों में मरीज़ों की सख्या अब से एक सप्ताह पहले की तुलना में कम हुई है.”

    दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दिल्ली में कोविड-19 के क़रीब 26,000 एक्टिव मरीज़ हैं और महामारी से ठीक हो रहे लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है.

    केजरीवाल के अनुसार, अस्पतालों और होटलों को मिलाकर दिल्ली में क़रीब 15 हज़ार बेड्स की व्यवस्था की जा चुकी है.

    उन्होंने कहा कि ‘पहले 100 लोगों का दिल्ली में कोविड-19 टेस्ट होता था तो 31 लोग कोरोना से संक्रमित पाये जाते थे. अब 100 में से 13 लोग संक्रमित पाये जा रहे हैं. पर इसे देखकर सतर्कता को नहीं छोड़ना है. बड़ी मुश्किल से हम बुरी स्थिति से बाहर निकले हैं. अपनी मेहनत को कम ना होने दें. मास्क पहनें, हाथ सेनेटाइज़ करें, सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करें.’

    अंत में उन्होंने कहा कि ‘दिल्ली के लोगों को बेहतर की उम्मीद करनी है, पर तैयारी हमें सबसे ख़तरनाक स्थिति की करके रखनी है.’

  12. पाकिस्तान में कोरोना संक्रमण से कैसे हैं हालात

    पाकिस्तान सरकार

    इमेज स्रोत, पाकिस्तान सरकार

    पाकिस्तान में बीते 24 घंटे के भीतर कोरोना संक्रमण के 4,133 नये मामले सामने आये हैं और 91 लोगों की कोविड-19 की वजह से मौत हुई है.

    पाकिस्तान सरकार के अनुसार, उनके यहाँ अब तक संक्रमण के 2 लाख 13 हज़ार 470 मामले दर्ज हो चुके हैं और 4,395 लोगों की कोविड-19 से मौत हुई है.

    पाकिस्तान में कोरोना संक्रमण के सबसे ज़्यादा मामले पंजाब और सिंध प्रांत में दर्ज हुए हैं.

    स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, वहाँ हर रोज़ 20 हज़ार से ज़्यादा सैंपलों की जाँच हो रही है.

    बताया गया है कि संक्रमित हुए कुल लोगों में से एक लाख से ज़्यादा मरीज़ पूरी तरह ठीक हो चुके हैं.

  13. ऑस्ट्रेलियाः मेलबर्न में एक बार फिर लॉकडाउन की घोषणा

    Getty Images

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कोरोना संक्रमण के मामलों में उछाल को रोकने के लिए सरकार ने ऑस्ट्रेलिया के दूसरे सबसे बड़े शहर मेलबर्न में एक बार फिर लॉकडाउन लागू करने का निर्णय लिया है.

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, बुधवार रात 12 बजे से यह लॉकडाउन लागू होगा.

    मेलबर्न में लॉकडाउन का निर्णय ऐसे समय में लिया गया है, जब ऑस्ट्रेलिया के अन्य बड़े शहरों और देश के बाकी हिस्सों में नाटकीय तरीक़े से अधिकांश प्रतिबंध हटा लिये गए हैं.

    स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मेलबर्न में रहने वाले क़रीब तीन लाख बीस हज़ार लोगों से कहा गया है कि वे बहुत ज़रूरी होने पर ही घर से निकलें, वरना घरों में ही रहें.

    चार सप्ताह के लिए इस लॉकडाउन को लागू किया जा रहा है. इस दौरान स्कूल या दफ़्तर जाने, खाने-पीने का सामान लाने और स्वास्थ्यकर्मियों की आवाजाही पर पाबंदी नहीं होगी. हालांकि सभी को सुझाव दिया गया है कि वो सोशल डिस्टेन्सिंग का ध्यान रखें.

    मेलबर्न जाने वाली सभी फ़्लाइट्स को भी रद्द किया गया है और शहर में बेवजह घूमते पकड़े जाने पर जुर्माने का भी प्रावधान रखा गया है.

    सरकारी डेटा के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया में अब तक कोरोना संक्रमण के 7,900 मामलों की पुष्टि हुई है और 104 लोगों की कोविड-19 से मौत हुई है.

  14. छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  15. राहुल गांधी की विदेशों में मौजूद नर्सों से कोविड-19 पर चर्चा

    कोविड-19 संकट को लेकर कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड, यूके और भारत में कार्यरत नर्सों (स्वास्थ्यकर्मियों) से ऑनलाइन बातचीत की. ट्विटर पर उन्होंने इस बातचीत का वीडियो शेयर किया है, आप देख सकते हैं...

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  16. पश्चिम बंगाल सरकार ने केंद्र से कहा- ‘ज़्यादा संक्रमण वाले इलाक़ों से उड़ानें और ट्रेनें बंद रखें’

    प्रभाकर मणि तिवारी, कोलकाता से बीबीसी हिंदी के लिए

    SANJAY DAS

    इमेज स्रोत, SANJAY DAS

    पश्चिम बंगाल में कोरोना संक्रमितों की संख्या में हुई तेज़ वृद्धि को ध्यान में रखते हुए ममता बनर्जी सरकार ने केंद्र से संक्रमित इलाक़ों से उड़ानें और ट्रेनें राज्य में नहीं भेजने को कहा है.

    मुख्य सचिव राजीव सिन्हा ने केंद्रीय उड्डयन मंत्रालय को भेजे पत्र में छह जुलाई से दो सप्ताह तक देश के आठ सबसे ज्यादा संक्रमित शहरों से कोलकाता या बागडोगरा की उड़ानें बंद रखने को कहा है.

    इसके अलावा दूसरे शहरों से आने वाली उड़ानों को भी 31 जुलाई तक सप्ताह में एक दिन ही संचालित करने को कहा है.

    इस बीच, सौ दिनों तक बंद रहने के बाद सुरक्षा उपायों के साथ बुधवार को कोलकाता का मशहूर कालीघाट मंदिर दर्शन के लिए खोल दिया गया.

    वहाँ गेट के पास एक सैनिटाइजिंग टनल भी लगाया गया है.

    मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि “राज्य सरकार ने जिन शहरों से उड़ानों की आवाजाही रोकने को कहा है उनमें दिल्ली, मुंबई, पुणे, नागपुर, चेन्नई, इंदौर, अहमदाबाद और सूरत शामिल हैं. राज्य में संक्रमण तेज़ी से बढ़ रहा है और ज़्यादातर मामले इन शहरों से लौट रहे लोगों में ही सामने आ रहे हैं. हमने केंद्र से प्रभावित इलाक़ों से 31 जुलाई तक ट्रेनों की आवाजाही रोकने को कहा है.”

    बीते 24 घंटे में 652 नए मामलों के साथ राज्य में कोरोना के मरीज़ों की संख्या बढ़कर 18,559 और मृतकों की संख्या 668 तक पहुँच गई है.

    बीते तीन दिनों से लगातार छह सौ से ज़्यादा मरीज़ सामने आए हैं.

  17. छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  18. कर्नाटक में कोविड-19 मरीज़ों की लाशें बड़े गड्ढे में फेंकी गईं, प्रशासन की आलोचना

    कोरोना

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कोरोना वायरस महामारी ने हम सभी के जीवन पर गहरा असर डाला है लेकिन इसका असर मौत के बाद भी नज़र आ रहा है. देश भर से कई ऐसी तस्वीरें, ख़बरें और वीडियो सामने आए हैं जिसमें अपने ही लोगों ने कोरोना संक्रमण के कारण मरे अपने ही परिवार के सदस्य का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया.

    कुछ ऐसा ही मिलता-जुलता मामला कर्नाटक में सामने आया है.

    कर्नाटक के बल्लारी ज़िले के बाहरी इलाक़े में शवों को जिस तरह से दफ़नाया जा रहा था उसे लेकर सोशल मीडिया पर काफ़ी आलोचना हो रही है.

    जो कुछ वीडियो सामने आए हैं उनमें लाशों को काले रंग की पॉलीथीन में बांधकर रखा गया है जिसे पीपीई किट पहने कुछ लोग ले जा रहे हैं और कुछ दूर चलकर ये लोग लाशों वाली इस काले रंग की पॉलीथीन को एक बड़े से गड्ढे में फेंक देते हैं.

    सामने आई तस्वीरों और वीडियो ने इस बहस को तेज़ कर दिया है कि क्या मरने के बाद किसी व्यक्ति का सम्मान नहीं होता? क्या अंतिम रीति-रिवाज क़ायदे से नहीं निभाए जाने चाहिए?

  19. ब्रेकिंग न्यूज़, भारत में बीते 24 घंटे में 507 लोगों की मौत, 18 हज़ार से ज़्यादा नए मामले

    भारत सरकार

    इमेज स्रोत, भारत सरकार

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटे में भारत के भीतर कोरोना संक्रमण के 18 हज़ार 653 नये मामले सामने आये हैं और 507 लोगों की कोविड-19 से मौत हुई है.

    किसी एक दिन में मृतकों की ये अब तक की सबसे बड़ी संख्या है.

    मंत्रालय के अनुसार, अब तक 17 हज़ार 400 लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है.

    देश में अब तक कोरोना संक्रमण के पाँच लाख 85 हज़ार 493 मामले दर्ज किये गए हैं जिनमें से दो लाख 20 हज़ार 114 सक्रिय मामले हैं, जबकि तीन लाख 47 हज़ार 979 लोग उपचार के बाद पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं.

    इंडियन काउंसिल ऑफ़ मेडिकल रिसर्च ने बताया है कि मंगलवार को कोविड-19 के दो लाख 17 हज़ार 931 सैंपल भरे गए और 30 जून तक 86 लाख 26 हज़ार 585 सैंपल जाँचे गए हैं.

  20. मुंबई में इस वर्ष नहीं होगा 'लालबागचा गणेशोत्सव'

    एएऩआई

    इमेज स्रोत, एएनआई

    कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए मुंबई के नामी लालबागचा राजा गणेशोत्सव मण्डल ने निर्णय लिया है कि इस वर्ष गणेशोत्सव का आयोजन नहीं किया जायेगा.

    प्रेस से बात करते हुए मण्डल के सचिव सुधीर साल्वी ने कहा, “हर साल जितना बड़ा महोत्सव होता था, वैसा इस बार नहीं होगा. बल्कि हम महोत्सव में ख़र्च होने वाले पैसे को मुख्यमंत्री राहत कोष में दान करने वाले हैं. और कुछ पैसे उन शहीदों के परिवारों को देंगे जिन्होंने एलओसी और एलएसी की रक्षा में अपनी जान दी. गणेशोत्सव की जगह पर इस बार एक ब्लड और प्लाज़्मा डोनेशन कैंप लगाया जाएगा.”