'चुनौतियों भरे दौर से गुज़र रही है भारत की अर्थव्यवस्था'

इमेज स्रोत, ANI
कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के दिल्ली में होने वाली थी घर घर जाकर टेस्टिंग, अब क्या किया जा रहा है और तमाम अपडेट्स.

इमेज स्रोत, ANI
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, सोमवार तक भारत में कोविड-19 के 3 लाख 21 हज़ार 722 मरीज़ ठीक हो चुके हैं. रिकवरी रेट 58.67 प्रतिशत है.

इमेज स्रोत, Getty Images
टोक्यो के आधे से ज़्यादा लोगों को नहीं लगता कि अगले साल के लिए टले 2020 ओलंपिक को 2021 में भी करवाया जाना चाहिए. एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक़, सोमवार को एक पोल प्रकाशित किया गया. जिसमें टोक्यो के कई लोग इस पक्ष में थे कि कोरोना वायरस के ख़तरे को देखते हुए, या तो ओलंपिक और आगे टाला जाए या भी बिल्कुल रद्द कर दिया जाए.
ये सर्वे जापान की दो न्यूज़ ऑर्गेनाइज़ेशन ने कराया, जो कि एक सिंगल डेटा सोर्स है. लेकिन कई स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भी चेतावनी दी है कि एक साल आगे बढ़ाए जाने के बावजूद खेलों को सुरक्षित तरीक़े से खेलना मुश्किल होगा.
सप्ताहांत में कराए गए पोल में 51.7% लोगों ने उम्मीद जताई कि 2021 के खेलों को या तो फिर से आगे बढ़ाया जाएगा या रद्द कर दिया जाएगा, वहीं 46.3% चाहते हैं कि ओलंपिक उसी वक़्त हो.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एलएनजेपी अस्पताल के सीनियर डॉक्टर असीम गुप्ता की कोरोना से मौत को लेकर श्रद्धांजलि दी है.
अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा है, ''डॉ असीम गुप्ता की कल कोविड-19 से मौत हो गई. वो कोरोना मरीज़ों की सेवा में लगे थे. हमने एक अनमोल फाइटर खो दिया है. दिल्ली उनके त्याग और इरादे को सलाम करती है. मैंने अभी उनकी पत्नी से बात की और संवेदना जताई.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त

इमेज स्रोत, Getty Images
चीन ने राजधानी बीजिंग के निकट हिबेई प्रांत में कोरोना के कुछ मामलों को देखते हुए सख़्त लॉकडाउन लगा दिया है.
इस लॉकडाउन के कारण क़रीब चार लाख लोग प्रभावित होंगे. ये लॉकडाउन हिबेई प्रांत के एनशिन में लगाया गया है, जो राजधानी बीजिंग के निकट है.
पिछले साल के आख़िर में चीन से ही कोरोना संक्रमण की शुरुआत हुई थी, लेकिन इसके बाद से चीन में संक्रमण के मामले कम ही रहे हैं.
लेकिन संक्रमण के दूसरे दौर की आशंका के कारण कोरोना के कुछ मामले भी सरकार को सतर्क कर देते हैं और चीन के स्वास्थ्य अधिकारी इसे काफ़ी गंभीरता से लेते हैं.
हिबेई में क्या हो रहा है?
अधिकारियों ने रविवार को घोषणा की कि एनसिन की पूरी तरह घेराबंदी कर दी जाएगी और यहाँ हर चीज़ नियंत्रित होगी. सिर्फ़ आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को घर से बाहर जाने की अनुमति होगी जबकि घर के ज़रूरी सामान ख़रीदने के लिए दिन भर में सिर्फ़ एक व्यक्ति बाहर जा पाएगा.
किसी भी बाहरी को किसी बिल्डिंग, किसी समुदाय और किसी गाँव में जाने की अनुमति नहीं होगी.
अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर नियमों का उल्लंघन हुआ, तो पुलिस उन लोगों को सज़ा देगी. एनशिन राजधानी बीजिंग से 150 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है.
दो सप्ताह पहले बीजिंग में कोरोना के नए मामले शुरू होने के बाद एनशिन काउंटी में भी 18 मामले दर्ज किए गए हैं.
ये इलाक़ा चीन के अन्य शहरों के मुक़ाबले अधिक भीड़-भाड़ वाला नहीं है. इसलिए स्थानीय स्वास्थ्य विशेषज्ञों को उम्मीद है कि यहाँ संक्रमण का फैलाव रोका जा सकता है. बीजिंग में क्या हालत है?
कई देशों के मुक़ाबले कोरोना के मामले चीन में बहुत कम हैं. लेकिन हाल ही में राजधानी बीजिंग में संक्रमण के मामलों से अधिकारी चिंतित हैं.
पिछले 24 घंटों में बीजिंग में कोरोना के 14 नए मामले सामने आए हैं. जून के मध्य से एक फूड मार्केट से शुरू हुए संक्रमण की संख्या अब बढ़कर 311 हो गई है.
हालांकि ये अमरीका और अन्य कई देशों के मुक़ाबले काफ़ी कम संख्या है, लेकिन बीजिंग के मामले में चीनी अधिकारी ने संक्रमण को रोकने के लिए तेज़ी से क़दम उठाए. बीजिंग के आसपास के कई इलाक़ों में कई तरह की पाबंदियाँ लगाई गई थी. लोगों का आना-जाना सीमित कर दिया गया था और बड़े पैमाने पर टेस्टिंग शुरू की गई.
दूसरे दौर के इस संक्रमण से पहले चीन की राजधानी बीजिंग में 57 दिनों तक कोरोना का स्थानीय स्तर पर फैला मामला सामने नहीं आया था. मार्च के शुरू में चीन में कोरोना संक्रमण के 80 हज़ार मामले थे.
उसके बाद से अब तक 4700 मामले और सामने आए हैं. जून के मध्य से जो भी मामले चीन में आए हैं, उनमें से अधिकतर राजधानी बीजिंग से आए और थोड़े बहुत पड़ोसी हिबेई से. चीन के बाक़ी हिस्सों से इक्का-दुक्का मामले ही सामने आए हैं. इनमें से ज़्यादातर बाहर से आए लोगों में पाए गए.

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज स्रोत, EPA
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 19,459 नए मामले सामने आए हैं और 380 मौतें हुई हैं.
सरकारी आँकड़ों के मुताबिक़, इसी के साथ भारत में कोविड-19 संक्रमण के कुल मामले 5,48,318 हो गए हैं और इस बीमारी से मरने वालों की कुल संख्या 16,475 हो गई है.
राज्यों की बातें करें तो महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में सबसे ज़्यादा 5493 नए मामले आए हैं. वहीं दिल्ली में संक्रमण के 2889 नए मामले आए हैं. इसके बाद तमिलनाडु में बीते 24 घंटे में 3940 नए मामले सामने आए हैं.
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक़, इनमें से 58.67% यानी 321,723 लोग ठीक हो चुके हैं या डिस्चार्ज कर दिए गए हैं. वहीं देश में इस वक़्त 210,120 एक्टिव केस हैं. वहीं कुल 16,475 यानी 3.01% मौतें हुई हैं.

इमेज स्रोत, Getty Images
संयुक्त अरब अमीरात ने घोषणा की है कि वापस लौटने के इच्छुक वैध वीज़ा धारक सभी निवासियों को देश में प्रवेश करने से पहले कुछ गाइडलाइन का पालन करना होगा.
एक जुलाई से लोगों का देश में वापस लौटने शुरू होगा. स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक़, वापस आने वालों को कोविड-19 की ज़रूरी जांच समेत कई गाइडलाइन का पालन करना होगा.
रविवार को जारी गाइडलाइन के तहत वापस लौट रहे निवासियों को किसी मान्यता प्राप्त लैब से पहले से कोविड-19 का टेस्ट कराना होगा, जिसे यूएई में पहुंचते ही दिखाना होगा.
टेस्ट टेक-ऑफ से 72 घंटे पहले कराना होगा. ये गाइडलाइन ऐसे वक़्त में जारी की गई है जब संयुक्त अरब अमीरात ने सोमवार से पाकिस्तान से आने और ट्रांजिट उड़ानों को रद्द कर दिया है.
यूएई का कहना है कि ये स्थगन तब तक जारी रहेगा, जब तक देश में आने वाले सभी यात्रियों के कोविड-19 टेस्ट कराने के लिए विशेष लैब तैयार नहीं कर ली जाती.
नई गाइडलाइन्स
पूरी दुनिया में- 500,306

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज स्रोत, Getty Images
संयुक्त अरब अमीरात के जनरल सिविल एविएशन अथॉरिटी (GCAA) ने पाकिस्तान से आने वाली सभी उड़ानों को निलंबित करने की घोषणा की है. इनमें ट्रांजिट उड़ानें भी शामिल हैं.
यूएई ने कहा है कि यह निलंबन तब तक रहेगा जब तक कि पाकिस्तान संयुक्त अरब अमीरात के रूट में आने वाले सभी पैसेंजरों के लिए कोविड-19 की जांच की व्यवस्था नहीं कर लेता है.
यूएई ने कहा है कि यह एहतियातन उठाया गया क़दम है ताकि लोगों की सेहत से खिलवाड़ न हो सके. GCAA ने कहा है कि इस फ़ैसले से प्रभावित होने वाले सभी यात्री अपने-अपने एयरलाइंस को सूचित करें और अपनी यात्रा की तारीख़ स्थगित करवा लें.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
कोरोना वायरस की वैक्सीन को इज़ाद करने के लिए यूरोपीय संघ समेत दुनिया के कई संगठनों और देशों ने मिलकर 6 अरब डॉलर यानी 453 अरब रुपये जुटाए हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त

इमेज स्रोत, FETHI BELAID/AFP via Getty Images
दुनिया भर में कोरोना वायरस से संक्रमित होकर मरने वालों की संख्या पाँच लाख के पार पहुँच गई है.
जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक़, इस वायरस की चपेट में आकर अब तक 500,108 लोगों की मौत हो चुकी है.
इनमें से 1.25 लाख से ज़्यादा लोग अमरीका में, 57 हज़ार से ज़्यादा लोग ब्राज़ील में, 43 हज़ार से ज़्यादा लोग ब्रिटेन में, 34 हज़ार से ज़्यादा लोग इटली में, 29 हज़ार से ज़्यादा लोग फ़्रांस और 28 हज़ार से ज़्यादा लोग स्पेन में मरे हैं.
अमरीका, लातिन अमरीकी और कुछ एशियाई देशों में वायरस के संक्रमण की रफ़्तार तेज़ी से बढ़ती हुई दिख रही है. विशेषज्ञों ने वायरस के बड़े शहरों से निकलकर उन दूरस्थ स्थानों तक पहुँचने पर चिंता व्यक्त की है.
भारत और लातिन अमरीकी देशों में छोटे शहरों में कोरोना वायरस के मामले सामने आ रहे हैं.

इमेज स्रोत, EPA/DAVID BORRAT
कैट्या एडलर
बीबीसी यूरोप संपादक
यूरोपीय संघ के कई सदस्यों ने देश में कौन लोग आ सकते हैं और कौन नहीं, इसको लेकर 'सुरक्षित' ग़ैर-यूरोपीय देशों की एक सूची जारी की है.
इस सूची में शामिल देशों के लोग एक जुलाई से यूरोपीय संघ और शेंगन इलाक़े में आ सकेंगे.
इस सूची में अमरीका को जगह नहीं दी गई है जबकि ऑस्ट्रेलिया और कनाडा के लोग यूरोप के इन देशों में आ सकेंगे.
चीन के लोगों को उस शर्त में आने की अनुमति दी जाएगी अगर वो भी अपने लोगों को यूरोपीय संघ में आने की अनुमति देता है.पूरी ख़बर पढ़ने के लिए क्लिक करें

इमेज स्रोत, EPA/CJ GUNTHER
अमरीका में अब तक कोरोना वायरस की वजह से मरने वालों की संख्या 1.25 लाख हो चुकी है.
इसके साथ ही संक्रमित होने वालों की संख्या 25 लाख के पार चली गई है.
अमरीका के कई प्रांतों में बीते कुछ दिनों से नए मामलों की संख्या में भारी उछाल देखा जा रहा है.
इसके साथ ही कोरोना वायरस से सबसे ज़्यादा प्रभावित राज्यों में टेस्टिंग के बाद व्यक्ति के संक्रमित होने की दर में भी तेज़ बढ़ोतरी देखी जा रही है.
अमरीकी न्यूज़ वेबसाइट द न्यू यॉर्क टाइम्स के मुताबिक़, लॉस एंजलिस के अधिकारियों ने बताया है कि उनके यहाँ टेस्टिंग के बाद संक्रमित निकलने वाले लोगों की दर 5.8 फ़ीसदी से बढ़कर 9 फ़ीसदी तक पहुँच गई है. वहीं, टेक्सस में यही दर 7 फ़ीसदी से बढ़कर 13 फ़ीसदी तक पहुँच गई है.
समाचार एजेंसी एएफ़पी के मुताबिक़, अमरीकी प्रांत कैलिफोर्निया के गवर्नर ने कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के बाद लॉस एंजलिस के बार आदि को बंद करने का आदेश जारी किया है. कई अन्य अमरीकी राज्यों में भी शहरों को दोबारा खोलने की प्रक्रिया को रोका जा रहा है.

इमेज स्रोत, Finnbarr Webster/Getty Images
यूरोप में कैसी है स्थिति
ब्रिटेन में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 3.12 लाख से ज़्यादा हो चुकी है.
वहीं, इस वायरस से संक्रमित होकर 43,634 लोगों की मौत हो चुकी है.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक़, बीते 24 घटों में 36 लोगों का मौत हो चुकी है.
समाचार एजेंसी एएफ़पी के मुताबिक़, ब्रितानी गृह मंत्री प्रीती पटेल ने बताया है कि लेस्टर ब्रिटेन का पहला शहर है जहां स्थानीय लॉकडाउन लगाया जा रहा है.
जर्मनी में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या दो लाख के क़रीब पहुँचने वाली है.
चीन के बाद कोरोना वापस से बुरी तरह प्रभावित होने वाले देश इटली में संक्रमितों की संख्या दो लाख चालीस हज़ार से ज़्यादा हो चुकी है. इसके साथ ही इटली में इस वायरस से मरने वालों की संख्या 34 हज़ार से ज़्यादा हो चुकी है. लेकिन कुछ हद तक इटली अपने यहाँ इस वायरस के प्रयास को नियंत्रित करता हुआ दिख रहा है.

इमेज स्रोत, EPA/Sebastiao Moreira
लातिन अमरीकी देशों में हालात ख़राब
लातिन अमरीकी देश ब्राज़ील में अब तक कोरोना वायरस की चपेट में आकर 57 हज़ार से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. इस वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या 13.13 लाख हो चुकी है.

इमेज स्रोत, EPA
बीबीसी हिन्दी के इस लाइव पेज में आप सभी का स्वागत है. हम यहां दिन भर कोरोना वायरस की महामारी से जुड़े हर ज़रूरी और बड़े अपडेट्स से आपको अवगत कराएंगे.
पिछले 24 घंटों के अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें.