कोरोना वायरस: ईरान अब तक के अपने सबसे बुरे दौर से गुज़र रहा है- राष्ट्रपति हसन रूहानी

दुनिया भर में कोरोना संक्रमण के मामले एक करोड़ एक हज़ार से अधिक हो गए हैं. वहीं कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा पांच लाख के करीब पहुंच चुका है.

लाइव कवरेज

  1. अमरीका के कई हिस्सों में मामले फिर बढ़े, सख़्ती लागू

    अमरीका

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अमरीका में कोरोना संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़कर 25 लाख से ऊपर हो गई है.

    सबसे ज़्यादा मामले फ़्लोरिडा और टेक्सस राज्यों से आए हैं जहाँ हाल के हफ़्तों में पाबंदियों में ढील दी जाने लगी थी.

    शनिवार को फ़्लोरिडा में लगातार दूसरे दिन 9,000 से ज़्यादा मामले आए. वहाँ अब तक कुल 132,000 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 3,300 लोगों की मौत हो चुकी है.

    मामलों में फिर से तेज़ी के बाद शनिवार को फ़्लोरिडा में प्रशासन ने एक बार फिर से सख़्ती लागू कर दी है.

    शुक्रवार को टेक्सस में भी एक बार फिर से पाबंदियाँ लगा दी गई थीं.

    अमरीका में कोरोना संक्रमण से अब तक 125,000 लोगों की मौत हो चुकी है जो दुनिया में सबसे ज़्यादा है.

  2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश को संबोधित करेंगे

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार को सुबह 11 बजे मन की बात कार्यक्रम के ज़रिए देश को संबोधित करेंगे.

    भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 508,953 हो चुकी है. इसके साथ ही अब तक वायरस से संक्रमित होकर 15,685 लोगों की जान जा चुकी है.

  3. अमरीका में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए 25 लाख लोग

    पाबंदियों में ढील के बाद अमरीका में समुद्रतट पर भीड़

    इमेज स्रोत, EPA

    इमेज कैप्शन, पाबंदियों में ढील के बाद अमरीका में समुद्रतट पर भीड़

    अमरीका में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 25 लाख के पार पहुँच गई है.

    अब तक अमरीका में इस वायरस से संक्रमित होकर मरने वाले लोगों की संख्या भी 125 472 हो चुकी है.

    फ़्लोरिडा, एरिज़ोना समेत कई प्रांतों में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या में बढ़त देखी जा रही है.

    इसे ध्यान में रखते हुए कई जगहों पर लॉकडाउन जैसे नियमों को दोबारा लागू किया जा रहा है.

  4. कोरोना वायरस: पुरी में 30 जून से लेकर 2 जुलाई तक कर्फ़्यू

    रथ यात्रा

    इमेज स्रोत, EPA

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, पुरी प्रशासन ने आगामी 30 जून शाम 10 बजे से लेकर 2 जुलाई शाम 10 बजे तक कर्फ़्यू लगाने का ऐलान किया है.

    प्रशासन ने भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान भीड़ एकत्रित होने की संभावनाओं को देखते हुए ये कदम उठाया है.

    ओडिशा में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या छह हज़ार से ज़्यादा हो चुकी है.

  5. कोरोना वायरस की महामारी से जुड़े अब तक के बड़े अपडेट्स

    कोरोना वायरस

    इमेज स्रोत, EPA

    • अमरीका के कई प्रांतों में कोरोना वायरस संक्रमण की रफ़्तार तेज़ हुई. फ़्लोरिडा में लगभग दस हज़ार नए मामले सामने आए, ऐरिज़ोना में साढ़े तीन हज़ार नए मामले सामने आए. इसके बाद कई जगहों पर एक बार फिर प्रतिबंध लगना शुरू हो गए हैं. जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक़, अमरीका में अब तक 2,493,873 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं. इसके साथ ही कोरोना वायरस से शिकार होकर मरने वालों की संख्या 125,377 हो चुकी है.
    • ब्राज़ील में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 1,274,974 हो चुकी है. इसके साथ ही ब्राज़ील में अब तक इस वायरस की चपेट में आकर 55961 लोगों की मौत हो चुकी है.
    • रूस में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 626,779 है. वहीं, 8958 लोगों की मौत हो चुकी है.
  6. कोरोना वायरस

    इमेज स्रोत, EPA

    बीबीसी हिन्दी के इस लाइव पेज में आप सभी का स्वागत है. हम यहां दिन भर कोरोना वायरस की महामारी से जुड़े हर ज़रूरी और बड़े अपडेट्स से आपको अवगत कराएंगे. पिछले 24 घंटों के अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें.