इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
पाकिस्तान में मौतों का आंकड़ा 4,000 के पार
इमेज स्रोत, Getty Images
पाकिस्तान में कोरोना से संक्रमित
मरीज़ों की संख्या 1 लाख 98 हज़ार से अधिक हो चुकी है जबकि मरने वालों की संख्या
4,000 से अधिक है.
बीते एक दिन में पाकिस्तान में
कोरोना के 3138 मामलों का पता चला है और साथ ही 74 लोगों की मौत हुई है.
पाकिस्तान में कोविड-19 के कारण
सबसे अधिक मौतें पंजाब प्रांत में हुई हैं. यहां पर 1656 लोगों की मौत हुई है और
सबसे अधिक संक्रमित मरीज़ 76,318 सिंध प्रांत में हैं.
अमरीका में कोरोना महामारी के बीच जो मुद्दा पड़ा भारी- देखिए वीडियो रिपोर्ट
ब्रेकिंग न्यूज़, भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 18552 नए मामले
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 18552 नए मामले पाए गए हैं.
भारत में अब संक्रमितों की कुल संख्या 508,953 हो गई है.
पिछले 24 घंटों में कोरोना से भारत में 384 लोगों की मौत हुई है.
इसके साथ भारत में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 15,685 हो गई है.
इमेज स्रोत, @COVIDNewsByMIB
ब्रेकिंग न्यूज़, टुलसा में ट्रंप की रैली कवर करने वाला पत्रकार कोरोना संक्रमित
इमेज स्रोत, Getty Images
पिछले हफ़्ते अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रैली कवर करने वाला एक पत्रकार कोरोना संक्रमित पाया गया है. ओकलाहोमा वॉच के रिपोर्टर पॉल मोनीज ने कहा है वो शुक्रवार को जांच में वो कोरोना संक्रमित पाए गए हैं.
पॉल ने ट्विटर पर लिखा है, ''मैं हैरान हूं. मुझमें कोई भी लक्षण नहीं था. मैं बिल्कुल स्वस्थ था. यहां तक कि मैंने उस दिन पाँच मिल दौड़ा भी था.''
पॉल ने कहा कि वो रैली में क़रीब छह घंटों तक रहे. उनका कहना है कि वो मास्क पहने हुए थे और सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन कर रहे थे. हालांकि जब वो स्नैक लेने गए तो वहां भीड़ थी और सोशल डिस्टेंसिंग का कोई पालन नहीं कर रहा था.
पॉल ने कहा है कि वो कभी राष्ट्रपति ट्रंप के क़रीब नहीं गए थे.
ओकलाहोमा सिटी-काउंटी हेल्थ डिपार्टमेंट में जाँच के बाद पाउल कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. यहां के एक महामारी विशेषज्ञ ने बताया कि रैली में पॉल किस किस के संपर्क में आए थे, इसे चिह्नित करना मुश्किल है.
ओकलाहोमा रैली के लिए काम कर रहे ट्रंप के कैंपेन के छह स्टाफ़ और सीक्रेट सर्विस वर्किंग के दो स्टाफ़ भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. तुलसा सिटी-काउंटी हेल्थ डिपार्टमेंट के कार्यकारी निदेशक डॉ ब्रुस डार्ट ने कहा है कि अभी कोई भी रैली नहीं होनी चाहिए क्योंकि संक्रमण तेज़ी से फैल रहा है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
वैक्सीन बनाने का काम कहां तक पहुंचा? देखिए वीडियो रिपोर्ट
जो कोरोना से इलाज के बाद ठीक हो गए उन्हें भी हॉस्पिटल क्यों बुलाया जा रहा? देखिए वीडियो रिपोर्ट
कोरोना वायरस की महामारी से जुड़े अब तक के बड़े अपडेट्स
इमेज स्रोत, Getty Images
अमरीका में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 40,870 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही अमरीका में अब तक 24 लाख से ज़्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं.
ब्राज़ील में भी शुक्रवार को रिकॉर्डतोड़ 46,860 नए मामले सामने आए. पिछले 24 घंटों में ब्राज़ील में 990 लोगों की मौत हुई है. ब्राज़ील में अब संक्रमितों की कुल संख्या 13 लाख के क़रीब हो गई है.
ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता गहराती जा रही है. यहां किस स्रोत से कोरोना फैल रहा है इसे लेकर अब भी रहस्य बना हुआ है.
दुनिया भर में कोरोना से अब तक 493,604 लोगों की मौत हो चुकी है. संक्रमितों की कुल संख्या भी एक करोड़ के क़रीब पहुंच गई है.
जापान में शुक्रवार को कोरोना के 100 नए मामले दर्ज किए गए हैं. यह नौ मई के बाद 24 घंटे में संक्रमित होने वालों की सबसे ज़्यादा तादाद है.
ब्रितानी सरकार ने आगामी छह जुलाई से विदेश यात्राओं पर लगे प्रतिबंधों को हटाने का फ़ैसला किया है. हालाँकि, सरकार ने ये छूट कुछ यूरोपीय देशों के लिए दी है. इसके तहत वह देश जहां कोरोना वायरस का संक्रमण ब्रिटेन के मुक़ाबले कम है, वहाँ से वापस आने पर क्वारंटीन में नहीं जाना पड़ेगा. इन देशों में फ़्रांस, स्पेन, इटली और ग्रीस जैसे देश शामिल हैं. लेकिन अगर कोई व्यक्ति ऐसे देश में जाता है जहां की संक्रमण दर ब्रिटेन से ज़्यादा है तो उसे वापस आने पर क्वारंटीन प्रक्रिया से होकर गुज़रना पड़ेगा.
लातिन अमरीकी देशों में वायरस के ग्रामीण इलाक़ों में पहुँचने से जुड़ी ख़बरें आ रही हैं. अर्जेंटीना की सरकार ने ब्योन आयर्स में और इसके आसपास लॉकडाउन को सख़्त करने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि वे इस वायरस को शहर के बाहर फैलने से रोकना चाहते हैं.
भारत में अब तक चार लाख 90 हज़ार लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं. इस वायरस से संक्रमित होने से मरने वालों की संख्या 15 हज़ार से ज़्यादा हो चुकी है. गोवा के मुख्यमंत्री ने कोरोना वायरस का कम्युनिटी ट्रांसमिशन फ़ेज़ शुरू होने की बात स्वीकार की है
इमेज स्रोत, Getty Images
बीबीसी हिन्दी के इस लाइव पेज में आप सभी का स्वागत है. हम यहां दिन भर कोरोना वायरस की महामारी से जुड़े हर ज़रूरी और बड़े अपडेट्स से आपको अवगत कराएंगे. पिछले 24 घंटों के अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें.