कर्नाटक में 10वीं कक्षा की बोर्ड की परीक्षाएं
कर्नाटक में 10वीं कक्षा की सेकंड्री स्कूल लीविंग सर्टिफ़िकेट परीक्षाएं जारी हैं.
परीक्षा से पहले स्कूल के बाहर छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाती है.
You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 18,552 नए मामले आने के बाद देश भर में संक्रमण का आँकड़ा 5 लाख के पार चला गया है.
कर्नाटक में 10वीं कक्षा की सेकंड्री स्कूल लीविंग सर्टिफ़िकेट परीक्षाएं जारी हैं.
परीक्षा से पहले स्कूल के बाहर छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाती है.
पाकिस्तान में कोरोना से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 1 लाख 98 हज़ार से अधिक हो चुकी है जबकि मरने वालों की संख्या 4,000 से अधिक है.
बीते एक दिन में पाकिस्तान में कोरोना के 3138 मामलों का पता चला है और साथ ही 74 लोगों की मौत हुई है.
पाकिस्तान में कोविड-19 के कारण सबसे अधिक मौतें पंजाब प्रांत में हुई हैं. यहां पर 1656 लोगों की मौत हुई है और सबसे अधिक संक्रमित मरीज़ 76,318 सिंध प्रांत में हैं.
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 18552 नए मामले पाए गए हैं.
भारत में अब संक्रमितों की कुल संख्या 508,953 हो गई है.
पिछले 24 घंटों में कोरोना से भारत में 384 लोगों की मौत हुई है.
इसके साथ भारत में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 15,685 हो गई है.
पिछले हफ़्ते अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रैली कवर करने वाला एक पत्रकार कोरोना संक्रमित पाया गया है. ओकलाहोमा वॉच के रिपोर्टर पॉल मोनीज ने कहा है वो शुक्रवार को जांच में वो कोरोना संक्रमित पाए गए हैं.
पॉल ने ट्विटर पर लिखा है, ''मैं हैरान हूं. मुझमें कोई भी लक्षण नहीं था. मैं बिल्कुल स्वस्थ था. यहां तक कि मैंने उस दिन पाँच मिल दौड़ा भी था.''
पॉल ने कहा कि वो रैली में क़रीब छह घंटों तक रहे. उनका कहना है कि वो मास्क पहने हुए थे और सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन कर रहे थे. हालांकि जब वो स्नैक लेने गए तो वहां भीड़ थी और सोशल डिस्टेंसिंग का कोई पालन नहीं कर रहा था.
पॉल ने कहा है कि वो कभी राष्ट्रपति ट्रंप के क़रीब नहीं गए थे. ओकलाहोमा सिटी-काउंटी हेल्थ डिपार्टमेंट में जाँच के बाद पाउल कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. यहां के एक महामारी विशेषज्ञ ने बताया कि रैली में पॉल किस किस के संपर्क में आए थे, इसे चिह्नित करना मुश्किल है.
ओकलाहोमा रैली के लिए काम कर रहे ट्रंप के कैंपेन के छह स्टाफ़ और सीक्रेट सर्विस वर्किंग के दो स्टाफ़ भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. तुलसा सिटी-काउंटी हेल्थ डिपार्टमेंट के कार्यकारी निदेशक डॉ ब्रुस डार्ट ने कहा है कि अभी कोई भी रैली नहीं होनी चाहिए क्योंकि संक्रमण तेज़ी से फैल रहा है.
बीबीसी हिन्दी के इस लाइव पेज में आप सभी का स्वागत है. हम यहां दिन भर कोरोना वायरस की महामारी से जुड़े हर ज़रूरी और बड़े अपडेट्स से आपको अवगत कराएंगे. पिछले 24 घंटों के अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें.