कोरोना वैक्सीन : ब्रिटेन में इंसानों पर परीक्षण की तैयारी

दुनिया भर में कोरोना वैक्सीन विकसित करने की कोशिश 120 जगहों पर चल रही है, क्या है ताज़ा अपडेट.

लाइव कवरेज

  1. 'कोरोना वायरस जर्मनी के लिए अब भी ख़तरा'

    जर्मनी के स्वास्थ्य मंत्री जेंस स्पैह्न

    इमेज स्रोत, Twitter@jensspahn

    इमेज कैप्शन, जर्मनी के स्वास्थ्य मंत्री जेंस स्पैह्न

    जर्मनी के स्वास्थ्य मंत्री जेंस स्पैह्न ने बुधवार को ये बात जोर देकर कही कि कोरोना वायरस का ख़तरा टला नहीं है.

    उनका ये बयान जर्मनी के पश्चिमी राज्य नॉर्थ राइन-वेस्टफालिया की दो नगरपालिकाओं में मंगलवार को लॉकडाउन दोबारा से लागू करने के बाद आया है.

    दरअसल, इस प्रांत में स्थित एक मीट पैकिंग प्लांट में कोरोना संक्रमण के मामले बड़ी संख्या में दर्ज किए गए थे. जर्मनी में अप्रैल के आख़िर में लॉकडाउन हटाने की शुरुआत कर दी गई थी.

    लेकिन संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनज़र ग्वेटर्सलोह और वारेनडोर्फ में लॉकडाउन दोबारा से लागू करना पड़ा.

    जेंस स्पैह्न ने जर्मन मीडिया से कहा, "हम ये देख रहे हैं कि अगर हमने इस वायरस के लिए चीज़ें आसान कर दीं तो ये बहुत तेज़ी से फिर से फैलेगा. हम ये केवल ग्वेटर्सलोह में नहीं देख रहे हैं. हमने ये गोएटिंगेन में, लियर में, ब्रेमेन में और चर्चों में और पारिवारिक समारोहों में देखा है."

    "इसलिए ये साफ़ कर देना महत्वपूर्ण है कि भले ही कई हफ़्तों तक आंकड़ें कम रहें हैं लेकिन ये कोरोना वायरस अभी भी मौजूद है."

  2. कोरोना संक्रमणः दिल्ली में एक दिन में रिकॉर्ड नए मामले

    छोड़िए YouTube पोस्ट, 1
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त, 1

    • तकरीबन 4000 हज़ार नए मामलों के साथ दिल्ली में कोरोना संक्रमण के सबसे ज़्यादा मामले मंगलवार को दर्ज किए गए.
    • किसी एक दिन में दर्ज किए जाने वाले संक्रमण के नए मामलों के लिहाज से मंगलवार का दिन दिल्ली के लिए रिकॉर्ड की तरह रहा.
    • दिल्ली में अब तक कोरोना संक्रमण के 66 हज़ार से ज़्यादा मामले दर्ज किए जा चुके हैं. संक्रमण के मामलों में मुंबई के बाद दिल्ली भारत का दूसरा सबसे प्रभावित शहर बन गया है.
    • मुंबई में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या 68 हज़ार है लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि नए मामलों की संख्या वहां कम हो रही है.
    छोड़िए YouTube पोस्ट, 2
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त, 2

    • पिछले 24 घंटों में मुंबई में 800 नए मामले दर्ज किए गए हैं. लेकिन ये बाद दिल्ली के लिए नहीं की जा सकती, वहां देश के किसी भी शहर की तुलना में सबसे तेज़ी से नए मामले सामने आ रहे हैं.
    • बुधवार को दिल्ली सरकार ने कहा कि शहर के सभी घरों की जांच की जाएगी ताकि संक्रमण के मामलों को बढ़ने से रोका जा सके.
    • इस महीने की शुरुआत में भारत ने लॉकडाउन हटाने का फ़ैसला किया था लेकिन कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले तेज़ी से बढ़ते ही जा रहे हैं.
    • स्वास्थ्य मंत्रालाय के मुताबिक़ भारत में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 440,000 से ज़्यादा हो गई है जबकि 14,476 लोगों की मौत इस महामारी के कारण हुई है.
  3. ब्रेकिंग न्यूज़, कोरोना संकट: इस बार कैसी होगी हज यात्रा

    छोड़िए YouTube पोस्ट, 1
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त, 1

    सऊदी अरब में मजहबी मामलों के वज़ीर डॉक्टर अब्दुल्लातीफ बिन अब्दुल्लाज़ीज़ अल-शेख ने मंगलवार को कहा, "इस साल की हज यात्रा कोरोना महामारी के कारण असाधारण परिस्थितियों में हो रही है."

    डॉक्टर अब्दुल्लातीफ बिन अब्दुल्लाज़ीज़ अल-शेख अल-अरबिया चैनल पर इस साल होने वाली हज यात्रा के मुद्दे पर बोल रहे थे.

    हज के सरकारी इंतज़ाम के सिलसिले में कौन से ख़ास कदम और किस तरह के एहतियाती उपाय किए जा रहे हैं, इस पर सोमवार को औपचारिक तौर पर घोषणा कर दी गई है.

    कोरोना संकट में हज यात्रा हज यात्रा को इस्लाम के पांच स्तंभों में माना गया है और कहा जाता है कि शरीर से स्वस्थ मुस्लिम व्यक्ति को अपने जीवनकाल में कम से कम एक बार हज की यात्रा ज़रूर करनी चाहिए.

    लेकिन सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि इस साल सीमित संख्या में ही श्रद्धालुओं को हज यात्रा की इजाजत दी जाएगी.

    श्रद्धालुओं से कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सऊदी अरब के स्वास्थ्य मंत्रालय ने हज और उमराज विभाग के साथ मिलकर संक्रमण से सभी की सुरक्षा के लिए योजना बनाई है.

    हर साल दुनिया भर के तकरीबन 25 लाख मुसलमान इस्लाम की पवित्र जगह मक्का और मदीना की यात्रा करते हैं लेकिन कोरोना महामारी के मद्देनज़र ये आशंका जताई जा रही है कि इससे संक्रमण के बड़े पैमाने पर फैलने का ख़तरा हो सकता है.

    छोड़िए YouTube पोस्ट, 2
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त, 2

    • तय किए गए प्रोटोकॉल इस तरह से हैंः
    • एक बार में दस हज़ार से ज़्यादा लोगों को हज यात्रा की इजाजत नहीं दी जाएगी.
    • पवित्र स्थान पर पहुंचते ही सभी श्रद्धालुओं का कोरोना टेस्ट कराया जाएगा.
    • 65 साल से कम उम्र के मुसलमानों को ही इस साल हज यात्रा की इजाजत दी जाएगी.
    • हज यात्रा पूरी करने वाले सभी श्रद्धालुओं से सेल्फ-क्वारंटीन के लिए कहा जाएगा.
    • हज यात्रा शरू होने से पहले सभी वॉलंटियर्स और वर्कर्स का कोरोना टेस्ट कराया जाएगा.
    • सभी श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की स्थिति पर रोज़ाना नज़र रखी जाएगी.
    • हज यात्रा के दौरान किसी भी आपातकालीन परिस्थिति के लिए एक अस्पताल तैयार रखा जाएगा.
    • सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों को लागू किया जाएगा.

    जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार दुनिया भर में कोरोना वायरस से 9,108,670 लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि 472,703 लोगों की जान जा चुकी है.

  4. ब्रेकिंग न्यूज़, कोरोना वायरस ने अमरीका को घुटनों पर ला दिया हैः सीडीसी के निदेशक

    डॉक्टर रॉबर्ट रेडफील्ड

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, डॉक्टर रॉबर्ट रेडफील्ड (तस्वीर में बाएं से पहले)

    अमरीका के स्वास्थ्य महकमे के आला अधिकारी ने कांग्रेस को मंगलवार को बताया कि कोरोना वायरस ने 'देश को घुटने पर' ला दिया है.

    कोरोना संकट से जूझ रहे अमरीका में संक्रमण के मामलों की संख्या 23 लाख से ज़्यादा हो गई है जबकि अभी तक 121,000 से ज़्यादा लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी है.

    अमरीका की संघीय हेल्थ एजेंसी सेंटर्स फ़ॉर डिज़ीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) के निदेशक डॉक्टर रॉबर्ट रेडफील्ड ने वॉशिंगटन में एक सुनवाई के दौरान कहा कि देश के सार्वजनिक स्वास्थ्य का बुनियादी ढांचा लंबे समय से और बुरी तरह से पैसे की तंगी का सामना कर रहा है और इसमें तत्काल निवेश की सख्त ज़रूरत है.

    उन्होंने कहा, "इस वायरस से निपटने के लिए हम जो कुछ भी बेहतर कर सकते थे, हमने किया और हक़ीक़त तो ये है कि कोरोना वायरस ने इस देश को घुटने पर लाकर रख दिया है."

    डॉक्टर रॉबर्ट रेडफील्ड कांग्रेस की हाउस एनर्जी और कॉमर्स कमिटी को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा, "एक छोटे से वायरस की वजह से हम शायद सात ट्रिलियन डॉलर की रक़म खर्च करने जा रहे हैं."

    डॉक्टर रॉबर्ट रेडफील्ड का कहना है कि अमरीका की जितनी क्षमता थी, उसने उसका पूरा इस्तेमाल किया ताकि इस महामारी का मुक़ाबला किया जा सके लेकिन इसकी आलोचनाएं भी होंगी.

    साल 2020 की शुरुआत में जब कोरोना वायरस एशिया और यूरोप से अमरीका की तरफ़ बढ़ रहा तो उस वक़्त इस संकट से सुस्त और कमज़ोर तरीक़े से निपटने के लिए ट्रंप प्रशासन को आलोचनाओं का सामना करना पड़ता रहा है.

    ये आलोचनाएं ख़ासकर इस बात के लिए भी होती हैं कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बार-बार कोरोना संकट के ख़तरे को कम करके आंका.

    डॉक्टर रॉबर्ट रेडफील्ड ने कहा कि स्थानीय, राज्य और केंद्र के स्तर पर अमरीका में पब्लिक हेल्थ के बुनियादी ढांचे में कम निवेश की पुरानी समस्या रही है. इसमें डेटा विश्लेषण, लैबोरेटरी सुविधाएं, पब्लिक हेल्थ वर्कर्स, आपातकालीन सुविधाएं शामिल हैं. उन्होंने कहा कि अब इस पर खर्च बढ़ाने का समय आ गया है.

    कोरोना

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, राष्ट्रपति ट्रंप और डॉक्टर एंथनी फाउची

    डॉक्टर एंथनी फाउची ने क्या कहा

    इससे पहले कांग्रेस की सुनवाई में अमरीका के शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एंथनी फाउची ने अपने बयान में कहा कि देश में कोरोना टेस्टिंग की सुविधा का विस्तार किया जाएगा.

    हालांकि इससे पहले राष्ट्रपति ट्रंप हफ़्ते के आख़िर में हुई एक रैली में ये कह चुके थे कि वे अमरीका में टेस्टिंग कम करना चाहते हैं. इसके बाद ट्रंप ने एक बार ये जोर देकर कहा कि जब वे ऐसा कह रहे थे तो वे इसके लिए गंभीर थे.

    इसके कुछ ही घंटों में कांग्रेस की सुनवाई में डॉक्टर एंथनी फाउची ने टेस्टिंग सुविधाओं के विस्तार की बात कही. तकरीबन आधे अमरीका में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं लेकिन ओक्लाहोमा के तुलसा में एक रैली में राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि टेस्टिंग ज़्यादा किए जाने से अमरीका की ख़राब छवि बन रही है और उन्होंने अपने मातहत अधिकारियों से टेस्टिंग में कमी लाने के लिए कहा है.

    बाद में उनके प्रेस सचिव ने कहा कि राष्ट्रपति की टिप्पणी 'मज़ाक में कही गई बात' थी लेकिन मंगलवार को राष्ट्रपति ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा कि उनकी टिप्पणी कोई चुटकुला नहीं थी.

    इसके कुछ घंटों बाद डॉक्टर एंथनी फाउची ने कांग्रेस कमिटी के सामने कहा, "मैं पक्के तौर पर जानता हूं... कम से कम हममें से किसी को कभी भी टेस्टिंग कम करने के लिए नहीं कहा गया है."

  5. लातिन अमरीका में कोरोना वायरस से अब तक एक लाख लोगों की मौत

    कोरोना

    इमेज स्रोत, Reuters

    • कोविड-19 की महामारी के कारण लातिन अमरीका में मरने वालों की संख्या बढ़कर एक लाख से ज़्यादा हो गई है. समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, ये आंकड़ें मंगलवार तक के हैं.
    • दूसरी तरफ़, एक दिन में दर्ज किए जाने वाले संक्रमण के नए मामलों के लिहाज से मेक्सिको के लिए मंगलवार का दिन एक रिकॉर्ड जैसा रहा. हाल के हफ़्तों में लातिन अमरीका कोरोना महामारी के केंद्र की तरह उभरा है.
    • दुनिया के दूसरे देशों में जहां संक्रमण के मामले कम हो रहे हैं, वहीं लातिन अमरीका में इन्फेक्शन और मृत्यु दोनों ही के आंकड़ें बढ़ रहे हैं.
    • मेक्सिको के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार को संक्रमण के 6288 नए मामले सामने आए और 793 लोगों की मौत हो गई. मेक्सिको में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 191,410 हो गई है जबकि 23,377 लोगों की जानें इस महामारी में गई हैं.
    • ब्राज़ील के बाद लातिन अमरीका का सबसे ज़्यादा प्रभावित क्षेत्र मेक्सिको ही है. इस बीच, ऐसा लगता है कि कोरोना महामारी सेंट्रल अमरीका तेज़ी से बढ़ रही है, जहां ग्वातेमाला में मंगलवार को संक्रमण के सात सौ नए मामले पहली बार दर्ज किए गए.
    • इतना ही नहीं, मंगलवार को ग्वातेमाला में 35 लोगों की मौत भी हुई है, इसके साथ ही वहां मरने वालों की संख्या बढ़कर 582 हो गई है.
    कोरोना

    इमेज स्रोत, EPA

    ब्राज़ील में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 39,436 नए मामले

    • ब्राज़ील में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 39,436 नए मामले दर्ज किए गए हैं. देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में वहां इस महामारी के कारण 1374 लोगों की मौत भी हुई है.
    • महामारी की शुरुआत से ब्राज़ील में 11 लाख लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं. ब्राज़ील की सरकार के अनुसार इस महामारी के कारण अब तक 52,645 लोगों की जान भी जा चुकी है.
    • उधर, ब्राज़ील में हालात की गंभीरता का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि मंगलवार के दिन एक जज को राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो को सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनने का आदेश देना पड़ा.
    • दरअसल, दक्षिणपंथी राजनेता जायर बोलसोनारो ने एक कोरोना महामारी के बीच बिना मास्क पहने एक राजनीतिक रैली में हिस्सा लिया था.
    कोरोना

    इमेज स्रोत, Getty Images

    दक्षिण अफ्रीका के एक स्कूल में 200 लोग संक्रमित

    • दक्षिण अफ्रीका के एक बोर्डिंग स्कूल में 200 से ज़्यादा बच्चों और स्टाफ़ कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. स्कूल ने मंगलवार को इस बात की पुष्टि की है.
    • ये स्कूल दक्षिण अफ्रीका के ग़रीब माने जाने ईस्टर्न केप प्रांत में है. स्कूल में बच्चे इसी महीने वापस लौटे थे.
    • दक्षिण अफ्रीका में दर्ज किए गए संक्रमण के 101,590 मामलों में 15 प्रतिशत केस इसी प्रांत में है.
    • समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक़ ईस्टर्न केप प्रांत दक्षिण अफ्रीका का तीसरा सबसे ज़्यादा कोरोना प्रभावित राज्य है.
  6. कोरोनिल: आयुष मंत्रालय ने रामदेव की दवा के प्रचार पर रोक लगाई

  7. कैंसर के मरीज़ों का घर बैठे होगा टेस्ट

  8. ब्रेकिंग न्यूज़, जिन लोगों में काम नहीं करेगी वैक्सीन

    कोरोना वायरस

    इमेज स्रोत, Reuters

    ब्रिटेन के वैज्ञानिकों ने कहा है कि वृद्ध लोग, जिन पर इस वायरस से संक्रमित होकर बीमार पड़ने और मरने का ख़तरा मंडरा रहा है, उनके लिए संभवत: कोविड 19 की वैक्सीन मददगार साबित न हो.

    ब्रिटिश सोसाइटी ऑफ़ इम्युनोलॉजी के अध्यक्ष और यूसीएल में इम्युनोलॉजी विषय के प्रोफेसर आर्ने अकबर ने इस बारे में अपनी राय दी है.

    उन्होंने कहा है, “एक चीज़ स्पष्ट है कि सेहतमंद वृद्ध लोगों के शरीर में भी सामान्यत: इन्फ्लेमेशन ज़्यादा होता है. हमें ये समझने की ज़रूरत है कि ये इन्फ़्लेमेशन आता कहां से है और बुज़ुर्गों में यही इन्फ़्लेमेशन कमज़ोरी समेत कई और लक्षणों के रूप में दिखाई देने लगता है...जैसे जैसे हम बूढ़े होते जाते हैं. और जब आप कोरोना वायरस से संक्रमित हो जाते हैं तो ये इन्फ़्लेमेशन काफ़ी बढ़ जाता है. ऐसे में वैज्ञानिकों को ये पता लगाना है कि ये इन्फ़्लेमेशन आख़िर आता कहा से है. ये एक ऐसी चीज़ है जिसे लेकर हमें अपनी समझ को विकसित करना है.”

    (इन्फ़्लेमेशन से आशय उस प्रक्रिया से है जब मानव शरीर किसी संक्रमण या समस्या से लड़ने के लिए ज़्यादा मेहनत करता है.)

    कोरोना वायरस

    इमेज स्रोत, XAVIER GALIANA/AFP via Getty Images

    ब्रितानी अख़बार द गार्डियन के मुताबिक़, “अकबर ने कहा है कि वृद्ध लोगों को वैक्सीन के साथ-साथ इन्फ़्लेमेशन रोकने के लिए कुछ और भी देना पड़ेगा जैसे कि एक स्टेरॉइड ड्रग डेक्सामेथासोन जो कि वायरस की वजह से पैदा हो रहे इन्फ़्लेमेशन को रोक सके. इसकी मदद से कोविड 19 से संक्रमित लोगों की जान बचाने में मदद मिली है.”

    उन्होंने कहा है कि अगर बुज़ुर्गों को वैक्सीन के साथ स्टेरॉइड ड्रग डेक्सामेथासोन दी जाए तो वैक्सीन का ज़्यादा फायदा मिल सकता है.

    इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि“वैक्सीन से युवाओं को फायदा होगा और ये सही होगा क्योंकि जब युवा वायरस से संक्रमित नहीं होंगे तो वे अपने बुजुर्गों तक वायरस को नहीं फैलाएंगे. लेकिन बुजुर्गों को इससे सीधे फायदा नहीं होगा और ये वो लोग हैं जो कि इस समय सबसे गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं.”

  9. कोरोना वायरस से जुड़ी आज की बड़ी बातें

    कोरोना वायरस

    इमेज स्रोत, Reuters

    • जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक़, दुनिया भर में अब तक 476,609 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, संक्रमित होने वालों की संख्या 9,237,640 हो चुकी है.
    • अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने अधिकारियों को कोरोना वायरस की टेस्टिंग कम करने के निर्देश दिए थे. लेकिन अमरीका में संक्रामक रोगों के विशेषज्ञ डॉ. एंथनी फाउची ने बताया है कि अमरीका टेस्टिंग कम करने की जगह बढ़ाने जा रहा है. एंथनी के इस बयान से कुछ घंटों पहले ही ट्रंप ने ये भी कहा था कि वो टेस्टिंग कम करने से जुड़े अपने निर्देश को लेकर गंभीर हैं.
    • अमरीकी अख़बार न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक़, यूरोपीय देश अमरीकी नागरिकों के यूरोप में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगाने के लिए तैयार हैं क्योंकि अमरीका अपने यहां इस महामारी को नियंत्रित करने में विफल रहा है. अब तक अमरीका में इस वायरस की वजह से 121,217 लोगों की मौत हो चुकी है जो कि दुनिया में सबसे ज़्यादा है.
    • दुनिया के नबंर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविक और उनकी पत्नी जेलेना के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद एड्रिया टूर विवादों के घेरे में आ गया है. इस टूर में शामिल होने दो अन्य शीर्ष खिलाड़ी और दो कोच भी संक्रमित हो गए हैं. इस टूर को जोकोविक ने ख़ुद ही आयोजित किया था. इसके बाद टेनिस की दुनिया पर संकट छा गया है क्योंकि टेनिस का आधिकारिक टूर शुरू होने जा रहा है.
    • अमरीकी प्रांत टेक्सस में बच्चों के अस्पतालों ने कोविड 19 के मरीज़ों को एडमिट करना शुरू कर दिया है. इस प्रांत के ह्युस्टन क्षेत्र में कोरोना वायरस के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं. बीते सोमवार टेक्सस प्रांत में एक दिन में 5000 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही कोविड 19 की वजह से एडमिट किए जाने वाले मरीज़ों की संख्या भी पिछले 11 दिनों से रिकॉर्ड स्तर पर है.
    • वैज्ञानिकों ने कहा है कि कोविड 19 की वैक्सीन से उन वृद्ध लोगों को राहत मिलने की संभावना कम है जो कि पहले से जोखिमपूर्ण स्थिति में हैं.
    • ब्राज़ील के एक न्यायाधीश ने ब्राज़ील के राष्ट्रपति को मास्क को ठीक से पहनने का आदेश दिया है क्योंकि बीते कुछ दिनों से बोलसोनारो कई मौक़ों पर मास्क को ग़लत ढंग से पहने हुए नज़र आए थे.
    • संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि ये वायरस लाखों दक्षिण एशियाई बच्चों को ग़रीबी में धकेल रहा है. इस मुद्दे पर जारी यूएन रिपोर्ट के मुताबिक़, दस करोड़ से ज़्यादा बच्चे इस महामारी की वजह से ग़रीबी की मार झेल सकते हैं.
    • ब्रिटेन में चार जुलाई से पब, रेस्टोरेंट और होटल में काम शुरू होगा. आगामी चार जुलाई के बाद दो अलग परिवारों के लोगों को एक साथ बैठकर ड्रिंक करने और खाना खाने की इजाज़त होगी. इसके साथ ही दो मीटर रूल को ख़त्म करके एक मीटर प्लस अप्रोच को शुरू करने की बात प्रधानमंत्री की ओर से आई है.
    • रूस बुधवार यानी आज अपनी स्थगित विक्टरी डे परेड का आयोजन करेगा. ये ऐसे समय में हो रही है जब कोरोना वायरस तेज़ी से रूस में अपने पैर पसार रहा है. पुतिन क्रेमलिन में अपने कार्यकाल को बढ़ाने के लिए रिफरेंडम से पहले अपनी लोकप्रियता बढ़ाने की संभावनाएं तलाश रहे हैं.
    • अप्रैल के बाद ईरान में एक दिन में सबसे ज़्यादा मौतें दर्ज की गई हैं. बीते मंगलवार ईरान में एक दिन में 121 लोगों की मौत हुई है जो कि पिछले दो महीनों में सबसे ज़्यादा संख्या है.
    • यूरोपोल ने कहा है कि लॉकडाउन की वजह से चरमपंथ को बढ़ावा मिल सकता है. यूरोपीय संघ की पुलिस एजेंसी ने कहा है कि वामपंथी और दक्षिणपंथी हिंसा लगातार बढ़ रही है और लॉकडाउन लोगों को अतिवादी बनाने में एक भूमिका निभा सकता है.
    ब्राज़ील

    इमेज स्रोत, Getty Images

  10. कोरोना से ब्राज़ील में हालात बेक़ाबू, आख़िर कौन है इसका ज़िम्मेदार- देखिए, वीडियो रिपोर्ट

    वीडियो कैप्शन, कोरोना: ब्राज़ील के बेक़ाबू हालात का गुनहगार कौन?
  11. ब्रेकिंग न्यूज़, हमें जल्द ही वैक्सीन मिलने जा रही है - डोनाल्ड ट्रंप

    अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

    इमेज स्रोत, SAUL LOEB/AFP via Getty Images

    अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एरिज़ोना में एक चुनावी रैली के दौरान छात्रों को संबोधित करते हुए कोरोना वायरस महामारी में अपनी सरकार के कामों को गिनाया है.

    उन्होंने कहा कि कुछ लोग इस वायरस को “वुहान वायरस”, “कुंग फ़्लू” और “द चाइनीज़ फ़्लू” जैसे नामों से पुकार रहे हैं.

    ट्रंप ने कहा हैकि “हमें जल्द ही एक वैक्सीन मिलने जा रही है...हमने अमरीकी सेना की ताक़त झोंक दी है.”

    डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि लोगों को इस बीमारी से बचाने के लिए वेंटिलेटर की कमी नहीं पड़ने दी गई है और उनकी सरकार ने न्यूयॉर्क तक में अस्पताल बनाकर खड़ा किया हालांकि उसे इस्तेमाल नहीं किया गया.

    कोरोना वायरस की वजह से अमरीका में बेरोज़गारी बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं.

    इस विषय पर ट्रंप ने कहा, “हमने अमरीकी अर्थव्यवस्था को इस समस्या से बचाने के लिए तीन अरब डॉलर के कोष के लिए विधेयक पास किया है. आपके जैसे अमरीकी छात्रों के लिए नौकरियां संरक्षित करने की ख़ातिर हमने एक ऐतिहासिक फ़ैसला लिया है जिससे नौकरियों को विदेशी हाथों में जाने से रोका जा सके....हमें ये जंग अमरीकी ढंग से जीतनी होगी.”

    उन्होंने ये भी कहा कि अमरीका को ज़्यादा से ज़्यादा नौकरियां पैदा करनी होंगी ताकि “हम लोगों को वापस उनकी योग्यता के आधार पर जगह दे सकें या मुझे ये कहना चाहिए कि ज़्यादातर योग्यता के आधार पर. क्योंकि ऐसा नहीं कहने पर वह मुसीबत में आ सकते हैं.”

    अमरीका में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या 2,338,275 और मरने वालों की संख्या 121,157 है.

  12. अमरीका में संक्रमण बढ़ने की आशंका

    कोरोना

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अमरीका के शीर्ष महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. एंथनी फ़ाउची ने कुछ प्रांतों में कोरोना वायरस संक्रमण में तेजी आने की आशंका जाहिर की है.

    डॉ. एंथनी फ़ाउची के नेतृत्व में हेल्थ एक्सपर्ट के पैनल ने अमरीकी सरकार को कोरोना वायरस के संक्रमण के नए दौर के आने को लेकर आगाह किया है.

    अमरीका में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है. अमरीका के शीर्ष चार हेल्थ एक्सपर्ट ने कोरोना संक्रमण बढ़ने की आशंका के साथ यह भी कहा है कि उन्होंने कभी अमरीकी राष्ट्रपति को कम टेस्ट करने की सलाह नहीं दी है.

    दरअसल ट्रंप ने ओखलहोमा प्रांत में वीकएंड में अपनी एक रैली में कहा था कि उन्हें कम टेस्ट कराए जाने की सलाह मिली थी.

    एंथनी फ़ाउची ने कहा कि सच्चाई यह है कि हम ज़्यादा टेस्ट कर रहे हैं. अमरीका कोरोना से सबसे ज़्यादा प्रभावित देश है. यहां 23 लाख से ज़्यादा लोग कोरोना संक्रमित हैं और एक लाख 20 हज़ार से ज़्यादा लोगों की मौत हुई है.

  13. ब्रेकिंग न्यूज़, पाकिस्तान के 10 क्रिकेटर कोरोना संक्रमित

    पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार को अपने सात खिलाड़ियों- फ़ख़र जमां, इमरान ख़ान, काशिफ़ भट्टी, मोहम्मद हफ़ीज, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद रिजवान और वहाब रियाज के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की है.

    इससे पहले सोमवार को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शादाब ख़ान, हारिस रऊफ और हैदर अली के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी.

    यानी बीते दो दिनों में पाकिस्तान के कुल दस क्रिकेटर कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं.

    जिन खिलाड़ियों का टेस्ट निगेटिव रहा है, वो सब 28 जून को इंग्लैंड के लिए रवाना हो जाएंगे. पाकिस्तान क्रिकेट टीम का इंग्लैंड के साथ तीन टेस्ट और तीन टी-20 मैचों की सिरीज़ अगस्त में प्रस्तावित है.

    पाकिस्तान में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. अब तक पाकिस्तान में एक लाख 85 हज़ार से ज़्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि तीन हज़ार नौ सौ से ज़्यादा लोगों की मौत हुई है.

    वहाब रियाज

    इमेज स्रोत, Getty Images

  14. नमस्कार! बीबीसी हिंदी पर कोरोना वायरस को लेकर ख़बर और विश्लेषण का सिलसिला जारी है. इस कवरेज में आप तमाम अपडेट्स के साथ दिलचस्प वीडियो देख सकते हैं और डिजिटल बुलेटिन सुन सकते हैं. मंगलवार को क्या क्या हुआ जानने के लिए क्लिक करें.