दिल्ली के उपराज्यपाल ने बदला अपना फ़ैसला, होम आइसोलेशन में रह सकेंगे कोरोना संक्रमित
पहले उप-राज्यपाल ने होम आइसोलेशन ख़त्म करने का आदेश दिया था, जिसका दिल्ली सरकार ने विरोध किया था.
लाइव कवरेज
अमरीका में कोरोना वायरस महामारी और ख़तरनाक रूप ले रही है?

बीते कुछ हफ़्तों में अमरीका में रंगभेद विरोधी प्रदर्शनों के कारण कोरोना वायरस अख़बारों की सुर्ख़ियों में पीछे चला गया है.
हाल के दिनों में कई राज्यों में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड मामले बढ़े हैं, जिसके कारण देश में यह डर सता रहा है कि यहां पर संक्रमण का दूसरा दौर शुरू होने वाला है.
हालांकि, उप-राष्ट्रपति माइक पेंस का कहना है कि यह डर ‘हद से ज़्यादा’ है और उन्होंने मीडिया पर अमरीकी लोगों को डराने के लिए ‘भयानक भविष्यवाणी’ करने के आरोप लगाए.
तो अमरीका में फ़िलहाल क्या चल रहा है?
पूरी दुनिया में अमरीका में सबसे अधिक संक्रमण के मामले हैं. वहां पर 22 लाख से अधिक संक्रमण के मामले हैं जो पूरी दुनिया के एक-चौथाई मामले हैं
मार्च के अंत तक स्थिति बेहद ख़राब हो चुकी थी लेकिन मई तक कई राज्यों में संक्रमण के मामलों में कमी आने लगी और प्रतिबंधों में ढील दी जाने लगी.
संक्रमण के नए मामले 20,000 से भी कम हो गए हैं क्योंकि कुछ राज्यों ने महामारी पर क़ाबू पाने की कोशिश की है जबकि कुछ राज्य केवल मामलों को बढ़ते हुए देख रहे हैं.
ब्राज़ील दुनिया का दूसरा देश जहां 10 लाख से अधिक मामले

इमेज स्रोत, Getty Images
ब्राज़ील दुनिया का ऐसा दूसरा देश बन गया है जिसने अपना यहां कोविड-19 के 10 लाख से अधिक मामले होने की पुष्टि कर दी है.
ब्राज़ील के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बीते 24 घंटों में रिकॉर्ड 54,000 से अधिक नए मामलों की पुष्टि की है.
लगातार चौथे दिन है 1,200 से अधिक लोगों की मौत हुई है जिसके बाद मरने वालों का आंकड़ा 49,000 के क़रीब पहुंच चुका है.
विशेषज्ञों का कहना है कि टेस्टिंग की कमी के कारण यह संख्या अभी कम है और इस देश में कोरोना वायरस का पीक आने में हफ़्तों बचे हैं.
बीबीसी हिंदी के कोरोना वायरस अपडेट्स में आपका स्वागत है
बीबीसी हिन्दी के इस लाइव पेज में आप सबका स्वागत है. हम यहां दिनभर कोरोना वायरस की महामारी से जुड़े देश-दुनिया के सभी बड़े और ज़रूरी अपडेट्स से आपको रूबरू कराएंगे. पिछले 24 घंटों के अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें.
