You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

तनाव के बीच चीनी स्मार्टफ़ोन कंपनी ओपो ने भारत में लाइव ऑनलाइन लॉन्च किया रद्द

ओपो ने पहले से ही घोषणा कर रखी थी कि वो बुधवार को भारत में नए X2 स्मार्टफ़ोन को लॉन्च करेगा. चार बजे शाम में यूट्यूब का लिंक लाइव होना था लेकिन लाइव नहीं हुआ.

लाइव कवरेज

क्यों चुप हैं पीएम? - राहुल गांधी

पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में 15/16 जूनकी रात चीन और भारत की सेना के आमने-सामने के संघर्ष में भारतीय सेना के एक अधिकारी समेत 19 जवानों की मौत हुई है.

भारत और चीन की विवादित सीमा पर 45 साल बाद पहली बार किसी की जान गई है.

इस घटना के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट करके प्रधानमंत्री पर निशाना साधा है.

राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि आख़िर प्रधानमंत्री ख़ामोश क्यों हैं?

वे छिप क्यों रहे हैं?

बस अब बहुत हुआ. हमें यह जानने की ज़रूरत है कि आख़िर हुआ क्या है.

इसके अलावा राहुल गांधी ने एक वीडियो भी शेयर किया है.