You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

चीन सीमा पर हुए संघर्ष में भारत के 20 सैनिकों की मौत: भारतीय सेना

भारतीय सेना ने स्वीकार किया है कि पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सेना के साथ हुए हिंसक संघर्ष में 20 भारतीय सैनिकों की मौत हुई है.

लाइव कवरेज

  1. भारत-चीन सीमा तनाव: सीमा पर हिंसक झड़प में एक भारतीय अफ़सर, दो सैनिकों की मौत

  2. ब्रेकिंग न्यूज़, मेजर जेनरल स्तर की बैठक

    लद्दाख की गलवान वैली में भारत और चीन सेना के मेजर जनरलों के बीच आपसी बातचीत चल रही है. समाचार एजेंसी एएनआई ने सेना के सूत्रों के मुताबिक बीती रात सीमा पर हुई हिंसक झड़प के बाद के तनावपूर्ण स्थिति को दूर करने के लिए मेजर जनरलों की बैठक हो रही है.

  3. गलवान घाटी को लेकर क्यों है भारत-चीन में तनाव

  4. कहां है गलवान वैली

    गलवान वैली भारत चीन के लद्दाख सीमा रेखा का इलाक़ा है.

    पिछले दिनों इस इलाके में चीनी सैनिकों के भारतीय सीमा में प्रवेश करने की वजह से दोनों देशों के बीच तनातनी देखने को मिल रही थी.

    1962 से इस वैली में दोनों देशों की सेनाओं के बीच तनाव देखने को मिला है.

  5. राजनाथ सिंह ने ली बैठक

    भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीफ़ ऑफ़ डिफ़ेंस स्टॉफ़ जनरल बिपिन रावत, तीनों सेना प्रमुख और विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की है.

  6. ब्रेकिंग न्यूज़, चीन की प्रतिक्रिया

    समाचार एजेंसी एएफ़पी के मुताबिक बीजिंग ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारतीय सैनिकों ने सीमा पार कर चीनी सैनिकों पर हमला किया था.

  7. चीन का भी हुआ है नुकसान

    भारतीय सेना मु्ख्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि चीन की सेना को भी नुकसान उठाना पड़ा है. हालांकि अभी तक चीन के कितने सैनिक मरे हैं या घायल हुए हैं, इसको लेकर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है.

    सेना मुख्यालय की ओर से दिए गए बयान के मुताबिक दोनों देशों के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी अभी मामले को सुलझाने के लिए घटनास्थल पर बैठक कर रहे हैं.

  8. ब्रेकिंग न्यूज़, एक अधिकारी सहित तीन जवानों की मौत

    लद्दाख के गलवान वैली में भारत और चीन सैनिकों के बीच सीमा पर झड़प हुई है.

    भारत सरकार के आधिकारिक बयान के मुताबिक गलवान वैली सीमा पर सैनिकों के पीछे हटने के दौरान ये झड़प हुई है.

    भारतीय सेना का कहना है कि भारत-चीन सीमा पर गलवान घाटी में सोमवार रात को दोनों देशों की सेना में ज़ोरदार संघर्ष हुआ है जिसमें सेना के एक अधिकारी और दो सैनिकों की मौत हो गई है.