कोरोना अपडेटः पाकिस्तान में लॉकडाउन के बदले 'स्मार्ट लॉकडाउन'
पाकिस्तान में शनिवार को एक दिन में सबसे ज़्यादा कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं.
लाइव कवरेज
COVER STORY: भारत में कोरोना के मरीज़ों की बढ़ती लाचारी
वीडियो कैप्शन, COVER STORY:भारत में बढ़ती कोरोना के मरीज़ों की लाचारी
महामारी के बढ़ते क़हर के बीच अच्छी तैयारी और चाक चौबंद व्यवस्था के सरकारी दावों की पोल खुलती जा रही है.
पर उन बीमारों के दुख का सिर्फ़ अंदाज़ा ही लगाया जा सकता है जिन्हें तमाम कोशिशों के बाद भी इलाज नहीं मिल पा रहा है.
रसूख और रुतबा भी इस भयानक बीमारी के सामने बेमानी होते जा रहे हैं, आम लोगों की लाचारी की केवल कल्पना की जा सकती है.
देखिए बीबीसी संवाददाता योगिता लिमये की रिपोर्ट.
कोरोना से मौतों के मामले अब ब्राज़ील दूसरे नंबर पर
इमेज स्रोत, REUTERS/Sergio Moraes
कोरोना वायरस के कारण होने वाली मौतों के हिसाब से ब्राज़ील
अब ब्रिटेन से आगे बढ़ गया है. जॉन्स हॉप्किन्स यूनिवर्सिटी के डैशबोर्ड के अनुसार
मौतों के मामले में अमरीका के बाद अब ब्राज़ील दुनिया में दूसरे नंबर पर है.
ब्राज़ील के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते चौबीस घंटों
में यहां करीब 909 लोगों की मौत कोविड-19 से हुई है जिसके बाद देश में मौतों का
कुल आंकड़ा 41,828 पहुंच गया है. वहीं ब्रिटेन
में अब तक कोरोना से 41,566 लोगों की जान गई है.
देश में बीते चौबीस घंटों में कोरोना के 25,982 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद यहां संक्रमितों का कुल आंकड़ा 828,810 पहुंच गया है.
ब्राज़ील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो कोरोना वायरस
महामारी को गंभीरता से न लेने के लिए आलोचना झेल चुके हैं. वो कोरोना को मामूली
फ्लू कह चुके हैं.
इधर घनी आबादी वाले साओ पाउलो और रियो डी जेनिरो में कोरोना को फैलने से रोकने
के लिए लगाए लॉकडाउन में राहत दी जा रही है. ब्राज़ील के कई नागरिक मानते हैं कि संक्रमण
का अब भी देश में सबसे बुरा दौर अभी नहीं आया है.
यूक्रेन: राष्ट्रपति की पत्नी कोरोना पॉज़िटिव
इमेज स्रोत, Carl CourtPool via REUTERSFile Photo
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलिनस्की
की पत्नी, ओलेना ज़ेलिन्स्का के कोरोना पॉज़िटिव होने की पुष्टि के बाद राष्ट्रपति ने अपनी सभी बैठकें रद्द कर दी है.
उनके प्रवक्ता ने कहा है कि “आने वाले
दिनों में होने वाली राष्ट्रपति की सभी बैठकें, सार्वजनिक कार्यक्रम और राजधानी से
बाहर के उनके सभी प्रस्तावित दौरे फिलहाल रद्द किए जा रहे हैं.”
शुक्रवार को ओलेना ने कहा था कि उनका कोरोना टेस्ट का नतीजा पॉज़िटिव आया है जबकि उनके पति और दोनों बच्चों का टेस्ट निगेटिव आया है. ओलेना ने कहा है कि वो स्वस्थ महसूस कर रही हैं और फिलहाल
अस्पताल में एडमिट नहीं होगी, लेकिन कुछ दिनों के लिए अपने परिवार से दूर रहेंगी.
ब्रेकिंग न्यूज़, फिर आ रहे हैं कोरोना संक्रमण के मामले, बढ़ रही है चिंता
इमेज स्रोत, EPA-EFE/ROMAN PILIPEY
दुनिया भर में कोरोना महामारी की दूसरी लहर
को लेकर चिंता बढ़ रही है. हालांकि कोरोना वायरस के कारण लगाई पाबंदियों की मार
झेल रही अर्थव्यवस्था को लेकर भी देश चिंतित हैं.
विश्व स्वास्थ्य संगठन के कार्यकारी निदेशक
डॉक्टर माइकल रायन ने कहा है कि “दुनिया के कई देश फिलहाल इस महामारी की पहली
लहर से जूझ रहे हैं. यूरोप के कुछ देश, दक्षिण पूर्व
एशिया, उत्तरी अमरीका में कोरोना संक्रमण का पीक आ
चुका है. कुछ देशों ने लॉकडाउन लगा कर कोरोना से बढ़ते मामलों पर लगाम भी लगाई.”
“लेकिन कुछ देशों में अब संक्रमण के नए मामले सामने आ रहे हैं जिनके बारे में
कहा जा सकता है कि वहां संक्रमण की दूसरी लहर देखी जा रही है. दूसरे शब्दों में
कहें तो यहां बीमारी पूरी तरह से ख़त्म नहीं हुई है, वायरस पर कुछ
वक्त के लिए काबू पाया गया लेकिन अब वो फिर से अपने पैर पसार रहा है.”
उन्होंने कहा कि “इसका एक कारण ये हो सकता है कि कुछ देशों ने लॉकडाउन में ढील दी हैऔर लोगों का
मिलना जुलना शुरू हो गया है. साथ ही सोशल डिस्टेन्सिंग के नियमों का पालन नहीं
किया जा रहा. ऐसे में संक्रमित मामलों को आइसोलेट करने की ज़रूरत है और टेस्टिंग
को भी बढ़ाया जाना चाहिए.”
महानिदेशक टेड्रॉस एडहॉनम गीब्रिएसुस ने कहा
है कि “कोरोना से लड़ाई अभी ख़त्म नहीं हुई है. लोग इस वायरस के प्रति अतिसंवेदनशील हो सकते हैं और इस वायरस के एक बार फिर
पलट कर हमला करने की संभावना है."
इमेज स्रोत, STR/AFP via Getty Images
चीन में कई मार्केट बंद किए गए
चीन के बीजिंग में लगातार दूसरे दिन कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद
स्थानीय प्रशासन ने 6 होलसेल फूड मार्केट पूरी तरह या फिर आंशिक रूप से बंद कर दिए हैं.
यहां दो लोगों के कोरोना पॉज़िटिव पाए जाने के बाद उन मार्केट को बंद किया गया
है जहां ये दोनों गए थे. हालांकि दोनों को संक्रमण कैसे हुआ इस बारे में अब तक कोई
जानकारी नहीं मिल सकी है.
वहीं शुक्रवार को बीजिंग प्रशासन ने कहा कि संक्रमण के ताज़ा मामले सामने आने
के बाद अब प्राथमिक स्कूलों को खोलने में जल्दबाज़ी नहीं की जाएगी.
दक्षिण कोरिया में भी संक्रमण के नए मामले
कोरोना संक्रमण
के नए मामले सामने आने के बाद दक्षिण कोरिया ने अपने इंटेसिव प्रीवेन्शन और
सैनिटेशन के काम को अनिश्चित तौर पर बढ़ा दिया है.
सरकार का कहना
है कि जब तक कोरोना के मामले एक दिन में दस से कम नहीं हो जाते जब तक वो ये
कार्यक्रम जारी रखेगा. हाल में सोल
के कई इलाक़ों में कोरोना संक्रमण के मामले दर्ज किए गए थे
इमेज स्रोत, MARK RALSTON/AFP
अमरीका के कई इलाक़ों में बढ़ा संक्रमण
अमरीका के कई राज्यों ने कहा है कि संक्रमण के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं और अस्पतालों
में बेड तेज़ी से भर रहे हैं.
टेक्सस और एरिज़ोना में तेज़ी से अस्पताल कोरोना
मरीज़ों से भर रहे हैं. वहीं अलाबामा, फ्लोरिडा, नॉर्थ कैरोलाइना,साउथ कैरोलाइना, ओरेगॉन और नेब्रास्का में
गुरुवार को संक्रमण के रिकॉर्ड मामले दर्ज किए गए हैं.
'मामले बढ़े तो फिर करना होगा लॉकडाउन'
कोरोना के कारण लगाए गए लॉकडाउन से दुनिया भर के देशों की अर्थव्यवस्था पर
बुरा असर पड़ा है. इसी वजह से कई मुल्क अब लॉकडाउन से बाहर निकलना चाहते हैं.
यूरोरपीय
संघ की स्वास्थ्य मंत्री स्टेला किर्याकिडस ने संघ के सभी 27 सदस्यों से गुज़ारिश
की है कि वो स्कूल और कारोबार को फिर से खोलने की योजना में व्यापक टेस्टिंग को भी
शामिल करें.
उनका कहना है कि “ज़रूरत
पड़ने पर लॉकडाउन में दी गई रियायतों को वापिस लेने के लिए हमें तैयार रहना होगा.”
इमेज स्रोत, EPA/JAGADEESH NV
संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत ने ब्रिटेन को छोड़ा पीछे
भारत सरकार ने हाल में लॉकडाउन में राहत दी है. यहां 8 जून से दुकान-बाज़ार और
धर्मिक स्थल खोले गए हैं. इसके बाद से देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़त देखी
जा रही है. जानकार मानते हैं कि यहां अब तक कोरोना का पीक नहीं आया है.
जॉन्स हॉप्किन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार जहां 8 जून को भारत कोरोना संक्रमण के 257,486 मामलों के साथ दुनिया के सबसे बुरी तरह प्रभावित देशों की लिस्ट में पांचवें
नंबर पर था. वहीं 12 जून को वो ब्रिटेन को
पीछे छोड़ता हुआ इस लिस्ट में चौथे नंबर पर आ गया.
दुनिया भर में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ कर 75.70 लाख हो चुके हैं. वहीं अब
तक 4.22 लाख लोगों की इस कारण मौत हो चुकी है. कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक मामले
अमरीका में हैं. यहां 20.31 लाख लोग इस वायरस की चपेट में हैं जबकि 1.14 लाख से
अधिक लोगों की मौत हो चुकी है.
अमरीका के बाद कोरोना से सबसे बुरी तरह प्रभावित ब्राजील में संक्रमण के मामले
8 लाख का आंकड़ा पार कर चुके हैं जबकि 40.919 लोग इस वायरस के कारण मर चुके हैं.
कोरोना महामारी के शुरू होने के बाद पहली बार विदेश दौरे पर निकलेंगे फ्रांसीसी राष्ट्रपति
इमेज स्रोत, Reuters
यूरोप में कोरोना महामारी शुरू होने के बाद
पहली बार फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों विदेश दौरे पर जाने वाले है. अधिकारियों
का कहना है कि इस महीने की 18 तारीख को मैक्रों लंदन में प्रिंस चार्ल्स के
मुलाक़ात करने वाले हैं.
कोरोना महामारी रोकने के लिए ब्रिटेन में लागू
नियमों के अनुसार विदेश से आने वाले हर शख्स को अनिवार्य रूप से 14 दिनों के
क्वारंटीन में जाना होता है. लेकिन “काम के सिलसिले में विदेशी देश का प्रतिनिधी” होने के
नाते फ्रांसीसी राष्ट्रपति को इसमें छूट मिलेगी.
विश्व युद्ध द्वितीय के दौरान नाज़ीवाद के
ख़िलाफ़ एकजुट होने की पूर्व फ्रांसीसी राष्ट्रपति चार्ल्स डी गॉल की अपील की 80वीं
वर्षगांठ के मौक़े पर मैक्रों ब्रिटेन पहुंच रहे हैं. यहां वो लंदन को लीज़न ऑफ़
ऑनर से नावाज़ेगे जो फ्रांस का सर्वोच्च ऑर्डर ऑफ़ मेरिट है. लंदन सातवां शहर है जिसे
ये सम्मान दिया जाने वाला है.
प्रिंस चार्ल्स और उनकी पत्नी कैमिला इस
मौक़े पर उपस्थित होंगे. लॉकडाउन के बाद ये पहली बार होगा जब शाही परिवार के सदस्य
किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे.
71 साल के प्रिंस चार्ल्स मार्च के महीने में
कोरोना पॉज़िटिव पाए गए थे जिसके बाद उन्होंने खुद दो आइसोलेट कर लिया था.
दिल्ली में एक दिन में 2,137 और मुंबई में 1,372 संक्रमण के मामले
इमेज स्रोत, EPA
भारत में शुक्रवार सवेरे तक एक दिन में कोरोना
संक्रमण के रिकॉर्ड 10,956 मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही देश में कुल
संक्रमितों का आंकड़ा तीन लाख के करीब पहुंच गया है. जॉन्स हॉप्किन्स यूनिवर्सिटी के डैशबोर्ड के अनुसार भारत अब कोरोना वायरस से दुनिया चौथा सबसे
बुरी तरह प्रभावित देश बन चुका है.
मुंबई में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 1,372
नए मामले दर्ज किए गए हैं. यहां अब कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 101,141 तक
पहुंच चुका है, हालांकि 25,152 लोग इससे ठीक भी हो चुके हैं. शुक्रवार को यहां 90
लोगों की कोरोना से मौत हुई है.
वहीं दिल्ली में शुक्रवार को एक दिन में
कोरोना वायरस संक्रमण के 2,137 ताज़े मामले सामने आए हैं. इसके साथ दिल्ली
में कोरोना संक्रमण के मामले 36,000 का आंकड़ा पार कर गए हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
इस लाइव पेज में बीबीसी हिन्दी के सभी पाठकों और दर्शकों का स्वागत है. हम
यहां दिन भर कोरोना वायरस की महामारी से जुड़े देश-दुनिया के हर ज़रूरी और बड़े
अपडेट्स देंगे. पिछले 24 घंटों के अपडेट्स के
लिए यहां क्लिक करें.