कोरोना अपडेट: इटली के प्रधानमंत्री से लॉकडाउन के बारे में पूछताछ

दुनिया भर में 75 लाख से ज़्यादा लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं और अब तक चार लाख से ज़्यादा लोग मारे जा चुके हैं.

लाइव कवरेज

  1. कश्मीर: कोरोना काल में किसान बेहाल

  2. इंडोनेशिया के बाद मलेशिया ने भी अपने नागरिकों की हज यात्रा पर लगाई रोक

    मलेशिया

    इमेज स्रोत, Getty Images

    मलेशिया ने कहा है कि वो अपने नागरिकों को जुलाई में हज पर मक्का और मदीना जाने की अनुमति नहीं देगा. मलेशिया मुस्लिम बहुल देश है और यहाँ के लोग भी हर साल हज यात्रा के लिए इंतज़ार करते हैं. मलेशिया के अधिकारियों ने कहा है कि कोरोना वायरस के कारण अभी यात्रा सुरक्षित नहीं है.

    इस साल मलेशिया से 30 हज़ार लोगों सऊदी अरब हज यात्रा पर जाने वाले थे. आबादी के लिहाज से दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम देश इंडोनेशिया पहले ही कह चुका है कि वो अपने नागरिकों को हज यात्रा पर जाने की अनुमति नहीं देगा.

  3. ब्रेकिंग न्यूज़, भारत कोरोना संक्रमण के मामले में ब्रिटेन को पीछे छोड़ चौथे नंबर पर आया

    कोरोना

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है. पिछले 24 घटों में भारत में कोरोना के 10,956 नए मामले सामने आए हैं और 396 लोगों की मौत हुई है.

    इसके साथ ही भारत कोरोना वायरस से सबसे बुरी तरह से प्रभावित टॉप 10 देशों की सूची में ब्रिटेन को पीछे छोड़ चौथे नंबर पर आ गया है. गुरुवार को महाराष्ट्र में सबसे ज़्यादा 3.607 नए मामले सामने आए और कुल 152 लोगों की मौत हुई.

  4. WHO ने अफ़्रीका में कोरोना वायरस की महामारी को लेकर दी चेतावनी

    कोरोना

    इमेज स्रोत, Getty Images

    WHO ने कहा है कि अफ़्रीका में जिस तेज़ गति से कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ रहा है वो चिंताजनक है. समाचार एजेंसी एएफ़पी के अनुसार गुरुवार को अफ़्रीका में संक्रमितों की संख्या दो लाख पार कर गई. एक लाख तक पहुंचने में 98 दिनों का वक्‍त लगा था लेकिन पिछले 18 दिनों में ही यह तादाद दो लाख हो गई.

    हालांकि अब भी दुनिया भर के कुल संक्रमितों का यह तीन फ़ीसदी से भी कम है लेकिन पिछले कुछ दिनों से जितनी तेज़ी से संक्रमण का दायरा बढ़ा है वो चिंताजनक है. एएफ़पी के अनुसार अफ़्रीका में कोरोना वायरस से अब तक 5,635 लोगों की मौत हो चुकी है.

  5. दुनिया भर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 75 लाख पार

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार दुनिया भर में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 7,500,777 होगई है. इससे अब तक 420,993 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. संभव है कि संक्रमितों और मृतकों की संख्या और ज़्यादा हो क्योंकि दुनिया भर के कई देशों में मृतकों और संक्रमितों की वैसी बड़ी तादाद है जिनका कोई रिकॉर्ड नहीं है.

    अमरीका में लगभग 20 लाख लोग संक्रमित हैं और अब तक 113,803 लोगों की मौत हो चुकी है. ब्राज़ील दूसरे नंबर पर है. यहां कुल 802,828 लोग संक्रमित हैं और अब तक 41 हज़ार लोगों की मौत हो चुकी है. नीचे हम टॉप 10 देशों की लिस्ट दे रहे हैं जहां कोरोना के मामले सबसे ज़्यादाहैं.

    • अमरीका: 2,022,488
    • ब्राज़ील: 802,828
    • रूस: 501,800
    • भारत: 297,956
    • ब्रिटेन: 292,860
    • स्पेन: 242,707
    • इटली: 236,142
    • पेरू: 214,788
    • फ़्रांस: 192,493
    • जर्मनी: 186,691
    कोरोना

    इमेज स्रोत, Getty Images

  6. ब्रेकिंग न्यूज़, भारत में एक दिन में 10,956 मामले

    भारत में कोविड-19 संक्रमण का एक दिन में 10,956 नए मामले सामने आए हैं. बीते 24 घंटे में 396 लोगों की मौत हुई है.

    संक्रमण और मौत, दोनों लिहाज से भारत के लिए यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है.

    देश भर में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 297535 हो गए हैं. भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय के आकंड़ों के मुताबिक अब तक देश भर में 8,498 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि एक लाख 47 हज़ार लोग इलाज से पूरी तरह ठीक हो चुके हैं.

    कोरोना संक्रमण के लिहाज से भारत अब अमरीका, ब्राज़ील और रूस के बाद चौथे पायदान पर आ गया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  7. ब्रेकिंग न्यूज़, ऑस्ट्रेलिया में जुलाई से 10 हज़ार लोगों को एकजगह जुटने की अनुमति

    स्टेडियम

    इमेज स्रोत, EPA

    ऑस्ट्रेलिया में जुलाई से 10 हज़ार लोगों को एक जगह पर एकजुट होने की अनुमति मिलेगी.

    ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने इस प्रस्ताव की घोषणा की है. माना जा रहा है कि इससे खेलकूद आयोजन को फ़ायदा मिलेगा.

    स्कॉट मॉरिसन ने कहा है कि मंझोल आकार के 40 हज़ार दर्शकों की क्षमता वाले स्टेडियम में एक चौथाई सीट पर दर्शकों को बैठने की अनुमति होगी. यही बात दूसरे सांस्कृतिक आयोजनों के लिए सही होगा.

    इस भीड़ की अनुमति तभी मिल जाएगी जब आयोजक दो सीटों के बीच कम से कम 4.9 फीट की दूरी रख पाएंगे.

    ऑस्ट्रेलिया की फ़ुटबॉल लॉबी पिछले कुछ सप्ताह से लगातार खेल मैदानों में दर्शकों को वापस लाने की कोशिश कर रही थी.

    ऑस्ट्रेलिया में दस हज़ार लोगों को एक जगह जुटने की अनुमति लॉकडाउन के तीसरे चरण या अंतिम चरण में होगी.

    स्टेडियम

    इमेज स्रोत, EPA

  8. ब्रेकिंग न्यूज़, कोरोना की दूसरी लहर के डर से वैश्विक शेयर बाज़ार लुढ़का

    कोरोना वायरस

    इमेज स्रोत, AFP

    कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर फैलने और इस वजह से आर्थिक नुकसान बढ़ने के डर से वैश्विक शेयर बाज़ार में भारी गिरावट आई है.

    यह गिरावट तब दर्ज की गई है जब अमरीकी फेडरल रिज़र्व ने चेतावनी दी है कि अमरीका की अर्थव्यवस्था को उबरने में काफ़ी वक़्त लग सकता है.

    अमरीका में तीन मुख्य शेयर इंडेक्स में सप्ताह की सबसे बुरी गिरावट देखने को मिली. डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 7 फ़ीसदी की गिरावट आई है.

    शुक्रवार को एशिया में भी शेयर बाज़ार में गिरावट दिखी. जापान, हॉन्गकॉन्ग और चीन में शेयर बाज़ार बेंचमार्क इंडेक्स से काफ़ी नीचे लुढ़क गया है.

    एनर्जी और ट्रैवेल के शेयर में सबसे अधिक गिरावट देखने को मिली है क्योंकि कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों पर भी असर पड़ा है.

  9. कोरोना: किस हाल में है पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल?

  10. ब्रेकिंग न्यूज़, ब्राज़ील में मरने वालों की संख्या 40 हज़ार के पार

    ब्राज़ील

    इमेज स्रोत, Reuters

    ब्राज़ील में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 40,920 हो चुकी है. ब्राज़ील के नेशनल काउंसिल ऑफ़ हेल्थ के आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या आठ लाख दो हज़ार से ज़्यादा हो चुकी है.

    बीते 24 घंटे में ब्राज़ील में कोरना से 1240 लोगों की मौत हुई है जबकि इसी दौरान 30,412 नए मामलों का पता चला है. ब्राज़ील में सबसे ज़्यादा मौतें साओ पाओलो में हुई हैं, जहां अब तक 10,145 लोगों की मौत हो चुकी है. इसके बाद बाद रियो डि जेनेरियो में अब तक सात हज़ार से ज़्यादा लोगों की मौत हुई है.

    ब्राज़ील के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब तक तीन लाख पैंतालीस हज़ार लोग इलाज के बाद ठीक भी हुए हैं.

  11. ब्रेकिंग न्यूज़, अमरीका में सितंबर तक दो लाख लोगों के मरने की आशंका

    अमरीका में सितंबर महीने तक कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या दो लाख तक पहुंच जाएगी.

    हार्वर्ड ग्लोबल हेल्थ इनिशिएटिव के प्रमुख आशीष झा ने अमरीकी टीवी चैनल सीएनएन को दिए इंटरव्यू में कहा है कि अगर नए मामलों की संख्या में तेजी नहीं आती है तो भी सितंबर महीने में अमरीका में मरने वाले लोगों की संख्या दो लाख तक पहुंच जाएगी.

    उन्होंने यह भी कहा है कि सितंबर महीने के बाद महामारी खत्म नहीं हो जाएगी, लिहाजा आने वाले महीनों में भी मौत का सिलसिला जारी रहेगा.

    जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के डैशबोर्ड के मुताबिक अमरीका में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 20 लाख के पार हो चुकी है जबकि अब तक वहां एक लाख तेरह हज़ार से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.

    अमरीका ने इसी बुधवार से लॉकडाउन में ढील बरती है, आशीष झा ने इसको लेकर भी चिंता जताई है. उन्होंने कहा है कि कोरोना के नए मामलों पर नियंत्रण से पहले ही अमरीका लॉकडाउन को खोल चुका है.

    उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि कोरोना वायरस से होने वाली अधिकांश मौतों को टेस्टिंग और कांटैक्ट ट्रेसिंग, सख्त सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क के इस्तेमाल के ज़रिए रोकना संभव था.

    अमरीका

    इमेज स्रोत, Getty Images

  12. अब तक क्या-क्या हुआ

    कोरोना वायरस

    इमेज स्रोत, EPA/Orlando Barría

    अमरीका

    • अमरीका के टेक्सस शहर में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,504 ताज़ा मामले सामने आए हैं. आबादी के लिहाज़ से टेक्सस अमरीका का दूसरा सबसे बड़ा शहर है.
    • कोरोना महामारी के शुरु होने के बाद से यहां पहली बार एक दिन में इतनी अधिक संख्या में संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं. इससे पहले 31 मई को टेक्सस में कोरोना का 1,949 मामले सामने आए थे.
    • टेक्सस अमरीका के उन शहरों में है जहां सबसे पहले, 1 मई से कुछ नियमों के साथ दुकान-बाज़ार, रेस्त्रां और थियेटर खोल दिए गए थे. इसके बाद वहां बार, एक्वारियम, बिंगो हॉल और बोलिंग एले भी खोल दिए गए.
    • इधर अमरीका के वित्त मंत्री स्टीव म्नूचिन ने कहा है कि कोविड-19 को बढ़ने से रोकने के लिए एक और बार अर्थव्यवस्था को बंद करना संभव नहीं है.
    • उन्होंने चेतावनी दी कि इससे अर्थव्यवस्था के लिए गंभीर चुनौतियां खड़ी हो सकती हैं. इससे पहले उन्होंने कहा था कि कोरोना महामारी के कारण अमरीका में बेरोज़गारी बढ़ सकती है.

    स्वीडन

    • स्वीडन की शिक्षा मंत्री एना एक्स्टॉर्म ने कहा है 16 साल से छोटी उम्र के बच्चों के लिए स्कूल न बंद करने के सरकार के फ़ैसले से कोरोना संक्रमण के आंकड़ों कोई बढोतरी नहीं देखी गई है.
    • स्टॉकहोम से बीबीसी संवाददाता मैडी सैवेज बताती हैं कि शिक्षा मंत्री का कहना है कि स्वीडिश पब्लिक हेल्थ एजेंसी की एक रीसर्च के अनुसार ऐसा नहीं है कि जो लोग टीचरों और डे-केयर कर्मचारियों के संपर्क में आ रहे हैं उनके कोरोना पॉज़िटिव पाए जाने की संभावना अधिक है.
    • 15 जून से देश में बड़े बच्चों के लिए भी समर स्कूल खोले जाएंगे. साथ ही आने वाले दिनों में यहां पाबंदियों में कई दूसरी तरह की ढील भी दी जाएगी.
    • शनिवार से जिनमें कोविड-19 के लक्षण नहीं हैं उन्हें देश के भीतर यात्रा करने की इजाज़त दी जाएगी.
    कोरोना वायरस

    इमेज स्रोत, EPA

    पाकिस्तान

    • कोरोनो वायरस के तेज़ी से बढ़ते मामलों के बीच पाकिस्तान के सबसे अधिक आबादी वाले प्रांतों में पंजाब में क्वारंटीन सेंटर बंद किए जा रहे हैं.
    • पाकिस्तान से बीबीसी संवाददाता तरहब असगर ने बताया कि लाहौर के डिप्टी कमिश्नर दानिश अफजल के अनुसार इन सेंटर से ऐसा कोई व्यक्ति नहीं है कि जिसके कोरोनो संक्रमित होने का संदेह हो.
    • उनका कहना है, "नई नीति के अनुसार हम बिना लक्षण वाले मरीज़ों उनके घरों पर ही आईसोलेशन में रखने पर अधिक ध्यान दे रहे हैं."
    • अब विदेश से आने वाले यात्रियों का हवाई अड्डे पर ही कोविड-19 के लिए टेस्ट किया जा रहा है जिसके बाद उन्हें क्वारेंटीन सेंटर की बजाय उनके घरों में भेजा जा रहा है.
    • पंजाब के कई शहरों में मौजूद सेंटर समेत लाहौर के छह ऐसे सेंटर को बंद कर दिया गया है.
    कोरोना वायरस

    इमेज स्रोत, getty

    ब्राज़ील

    • कोविड-19 महामारी से निपटने के अपने रवैये के कारण आलोचना झेल रहे ब्राज़ील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो ने एक नए मंत्रायल की घोषणा की है. इस मिनिस्ट्री ऑफ़ कम्यूनिकेशन यानी संचार मंत्रालय का गठन सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के बाद किया गया है कि जिसमें कोर्ट ने सरकार से स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर कोरोना वायरस संक्रमण से जुड़े आधिकारिक आंकड़े प्रकाशित करने के लिए कहा था.
    • कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों के लिहाज़ से दुनिया में ब्राज़ील अमरीका के बाद दूसरे नंबर पर है. देश है जहां इस वायरस से 772,416 लोग संक्रमित हैं और मौतों का आंकड़ा 39,680 हो चुका है.

    मेक्सिको

    • मेक्सिको में कोरोना वायरस से हो रही मौतों का आंकड़ा 15,357 हो चुका है और सरकारी अधिकारियों का कहना है कि यहां संक्रमण के और मामले सामने आ सकते हैं.
    • राजधानी मेक्सिको सिटी में प्रशासन का कहना है कि दुकान-बाज़ार को फिर खोलने से पहले एक महीने में 100,000 कोरोना टेस्ट किए जाएंगे.
    कोरोना वायरस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कनाडा

    • कनाडा में सरकार ने कहा है कि सबसे बड़े शहर टोरोंटो में दो जुलाई से सार्वजनिक परिवहन सेवा चालू होने के बाद से यहां लोगों के लिए मास्क पहनना बाध्यकारी बनाया जाएगा. हालांकि इसके लिए अभी शहर प्रशासन ने इजाज़त ली जानी बाक़ी है.
    • कनाडा के दूसरे शहरों में भी मास्क पहनने को बाध्यकारी किया जाएगा.

    पेरू

    • पेरू में कोरोना महामारी शुरु होने के बाद से अदरक की बिक्री में तीन गुना बढ़ गई है. माना जा रहा है कि अदरक शरीर की रोग प्रतिरोधक शक्ति को बढ़ाता है. हालांकि इस बात के अब तक कोई सबूत नहीं मिले हैं कि अदरक कोरोना वायरस के ख़िलाफ़ कारगर साबित हो सकता है.
  13. ओडिशा: कर्फ्यू के दौरान शवयात्रा में शामिल होने वाले 500 लोगों के ख़िलाफ़ एफ़आईआरदर्ज

    सुब्रत कुमार पति

    भुवनेश्वर से बीबीसी हिंदी के लिए

    ओडिशा के राउरकेला शहर में कोविड-19 के कारण लगाए गए लॉकडाउन के दौरान शवयात्रा में हिस्सा लेने वाले 500 लोगों के ख़िलाफ़ पुलिस ने एफ़आईआर दर्ज की है.

    शहर के पुलिस अधीक्षक शिवा सुब्रमणि सोशल मीडिया पर बताया है कि महामारी क़ानून के तहत ये एफ़आईआर दर्ज की गई है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    रविवार शाम आठ बजे शहर में दिलशाद खान नाम के एक व्यक्ति की हत्या हुई थी जिसके बाद उनके समर्थकों ने शहर में उनकी शवयात्रा निकाली. इस दौरान शहर में कोरोना महामारी को फैलने से रोकने के लिए कर्फ्यू लागू था.

    शिवा सुब्रमणि के अनुसार शवयात्रा में 500 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया था. हालांकि घटना से जुड़े जो वीडियो सामने आए हैं उनमें लोगों की संख्या काफी अधिक दिखाई पड़ रही है.

    वरिष्ठ पत्रकार नवीन दास कहते हैं कि पुलिस ने घटना को गंभीरता से नहीं लिया. कर्फ्यू के समय जुलूस निकलना पुलिस की भूमिका को संदेह के घेरे में लाता है. वो कहते हैं कि सोशल मीडिया पर जुलूस का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस को इस मामले में कदम उठाने पड़े हैं.

    राउरकेला बार एसोसिएशन के सभापति रमेश चंद्र बल ने बीबीसी को कहा की राउरकेला में कोविड-19 के मद्देनज़र जारी किए गए दिशानिर्देशों का खुल्लमखुल्ला उल्लंघन हो रहा है. वो कहते हैं कि पुलिस की गैर जिम्मेदारी के कारण ऐसा हो रहा है और उसके चलते यहां कम्युनिटी ट्रांसमिशन का ख़तरा पैदा हो गया है.

  14. ब्राज़ील में डॉक्टरों के सामने क्या है बड़ी चुनौती?

    कोरोना वायरस

    इमेज स्रोत, bbc

    इमेज कैप्शन, डॉक्टर गरसन सेल्वाडोर

    ब्राज़ील के कुछ इलाक़ों में लॉकडाउन में ढील दी जा रही है साथ ही साओ पाउलो और रियो डी जेनिरो में दुकान और शॉपिंग मॉल खोले जा रहे हैं.

    अमरीका के बाद दुनिया में ब्राज़ील कोरोना वायरस से सबसे बुरी तरह प्रभावित देश है जहां इस वायरस से 772,416 लोग संक्रमित हैं और मौतों का आंकड़ा 39,680 हो चुका है.

    हालांकि जानकारों का मानना है कि देश में वायरस की टेस्टिंग सीमित संख्या में हो रही है जिस कारण असल आंकड़ा कहीं अधिक हो सकता है.

    साओ पाउलो यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल के आईसीयू और इमर्जेंसी विभाग में काम करने वाले डॉक्टर गरसन सेल्वाडोर ने कहा है कि वो दुकानों और शॉपिंग मॉल्स के खुलने का समर्थन नहीं करते.

    वो कहते हैं "रोज़ाना कोराना वायरस संक्रमण के लक्षणों वाले कई मरीज़ अस्पताल आ रहे हैं, हमारे अस्पताल में फिलहाल इलाज के लिए साधन उपलब्ध हैं लेकिन ब्राज़ील के दूसरे अस्पतालों के बारे में ये नहीं कहा जा सकता."

    वो कहते हैं कि कोरोना वायरस को लेकर राष्ट्रपति जायर बोलनासारो के रवैये की वजह से ब्राज़ील में स्थिति अलग है. राष्ट्रपति कोरोना वायरस के 'मामूली फ्लू' कह चुके है.

    डॉक्टर गरसन सेल्वाडोर कहते हैं कि “डॉक्टरों के लिए कोविड-19 के मरीज़ों का इलाज करना बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया है क्योंकि लोग ये नहीं जान पा रहे हैं कि वो राष्ट्रपति की बात सुनें या फिर डॉक्टरों की. लोग डॉक्टरों की राय पर भरोसा नहीं कर रहे.”

  15. इस लाइव पेज में बीबीसी हिन्दी के सभी पाठकों और दर्शकों का स्वागत है. हम यहां दिन भर कोरोना वायरस की महामारी से जुड़े देश-दुनिया के हर ज़रूरी और बड़े अपडेट्स देंगे. पिछले 24 घंटों के अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें.