कोरोना अपडेटः उद्धव ठाकरे ने पीयूष गोयल को धन्यवाद कहा
दुनिया भर में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर 60 लाख से ज़्यादा हो गए हैं. कोरोना वायरस ने लगभग तीन लाख 70 हज़ार लोगों की जानें भी ली है.
लाइव कवरेज
ब्रेकिंग न्यूज़, छूट के बावजूद नहीं खुलेंगे पश्चिम बंगाल के प्रमुख मंदिर-मस्जिद

इमेज स्रोत, SANJAY DAS
इमेज कैप्शन, दक्षिणेश्वर काली मंदिर (फ़ाइल तस्वीर) प्रभाकर मणि तिवारी
कोलकाता से बीबीसी हिंदी के लिए
पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से पहली जून से तमाम धार्मिक स्थलों को खोलने के फैसले के बावजूद हावड़ा ज़िले में हुगली किनारे स्थित बेलूर मठ के अलावा उत्तर 24-परगना जिले के दक्षिणेश्वर काली मंदिर और बीरभूम जिले में स्थिति तारापीठ मंदिर समिति ने 15 जून तक इन मंदिरों को बंद रखने का फैसला किया है.
दूसरी ओर, इमामों के संगठन बंगाल इमाम्स एसोसिएशन ने भी फिलहाल मस्जिदों को बंद रखने की अपील की है.
इमामों के संगठन के अध्यक्ष मोहम्मद याहिया ने कहा है, “हमने दो महीने तक घर से ही प्रार्थना की है. इसे और जारी रखने में कोई बुराई नहीं है. फिलहाल भीड़-भाड़ से बचाव ज़रूरी है. आगे कुछ दिनों तक हालात की निगरानी के बाद मस्जिदों को खोलने का फैसला किया जाएगा.”
उनकी दलील है कि महज 10 लोगों के मस्जिद में प्रवेश के सरकारी नियम का पालन संभव नहीं है.
कोलकाता की दो प्रमुख मस्जिदों—नाखोदा मस्जिद और टीपू सुल्तान मस्जिद समितियों ने भी इस अपील का समर्थन किया है.

इमेज स्रोत, SANJAY DAS
इमेज कैप्शन, टीपू सुल्तान मस्जिद (फ़ाइल तस्वीर) ममता बनर्जी सरकार ने धार्मिक स्थलों के साथ-साथ पहली जून से चाय और जूट मिलों में पूरी क्षमता के साथ काम करने की भी छूट देने की घोषणा की थी.
सरकार ने कुछ शर्तों और रियायतों के साथ राज्य में जारी लॉकडाउन को 15 जून तक बढ़ा दिया है.
सिनेमा और टेलीविज़न धारावाहिकों की सशर्त शूटिंग की अनुमति दे दी गई है. मगर रियलिटी शो पर पाबंदी जारी रहेगी.
आठ जून से सरकारी दफ्तरों में मौजूदा 50 की जगह 70 फीसदी कर्मचारी काम कर सकेंगे.
निजी दफ्तरों में कर्मचारियों की तादाद तय करने का ज़िम्मा संबंधित प्रबंधन पर ही छोड़ दिया गया है.
राज्य में होटल, शापिंग माल और रेस्तरां भी खुल जाएंगे.
इस बीच, राज्य में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है. बीते 24 घंटे में 317 नए मरीज सामने आए हैं और सात लोगों की मौत हुई है.
इसके साथ ही मरने वालों की तादाद 237 हो गई है.
राज्य में कोरोना के मरीजों का आँकड़ा पांच हज़ार पार कर गया है.
कोरोना वायरस के चलते फिल्मी सितारों के डुप्लीकेट कलाकारों को भी हो रही हैं मुश्किलें
विराट कोहली: 'नहीं पता आगे क्रिकेट कैसे होगा'

इमेज स्रोत, MICHAEL BRADLEY/AFP VIA GETTY IMAGES
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का कहना है कि कोरोना संकट के इस दौर में जब दोबारा क्रिकेट शुरू होगा तो वो पहले जैसा खेल रहेगा या नहीं.
विराट कोहली ने सोशल मीडिया वेबसाइट इंस्टाग्राम पर स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के साथ एक लाइव बातचीत के दौरान ये बात कही.
कोहली ने कहा, "मुझे नहीं पता आगे क्या होने वाला है, ये सोचकर भी अजीब लगता है कि खेलते समय कभी आप अपने आप चाहेंगे कि साथी खिलाड़ी के साथ मिलकर ताली बचाएँ, पर आप वो नहीं कर सकते, आपको हाथ जोड़ना होगा और पीछे हट जाना होगा."
उन्होंने आगे कहा, "ये सुनने में अजीब लगता है, पर हो सकता है कि आगे ऐसा ही हो जाए, कम-से-कम तब तक जब तक कि कोई इलाज या टीका नहीं ढूँढ लिया जाता."
हालांकि, कोहली ने ये भी माना कि लोगों को इन नए बदलावों को स्वीकार करने में परेशानी नहीं होगी.
जर्मनीः संक्रमण का आँकड़ा 181,482, भारत अब जर्मनी से आगे

इमेज स्रोत, Adam Berry/Getty Images
जर्मनी में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 181,482 हो गई है. पिछले एक दिन में 286 नए मामलों की पुष्टि हुई.
रॉबर्ट कोच इंस्टीच्यूट के जारी किए गए आँकड़ों के अनुसार जर्मनी में और 11 लोगों की मौत हुई जिसके बाद मृतकों का आँकड़ा बढ़कर 8,500 हो गया है.
संक्रमण के मामलों की संख्या के हिसाब से जर्मनी शनिवार तक दुनिया में सातवें नंबर पर था.
रविवार के आँकड़े के बाद भारत जर्मनी से आगे निकल अब सातवें नंबर पर आ गया है.
- जर्मनीः 181,482 संक्रमण, 8,500 मौत
- भारत: 182,143 संक्रमण, 5,164 मौत
मन की बातः पीएम मोदी बोले, कोरोना के ख़िलाफ़ लड़ाई का रास्ता लंबा है
दिल्ली पुलिस के एक और अधिकारी की कोरोना संक्रमण से मौत

इमेज स्रोत, Getty Images
दिल्ली पुलिस के एक एएसआई की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है. उनकी उम्र 54 वर्ष थी.
अधिकारियों ने रविवार को बताया कि संक्रमण के कारण दिल्ली पुलिस के किसी स्टाफ़ की ये दूसरी मौत है. मरने वाले अधिकारी असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे और फिलहाल पुलिस की फिंगर प्रिंट ब्यूरो में काम कर रहे थे.
मूलतः मध्य प्रदेश के रीवा ज़िले के रहने वाले एएसआई दिल्ली पुलिस में शामिल होने से पहले सेना में कार्यरत थे. उन्होंने छह साल पहले दिल्ली पुलिस ज्वॉइन किया था.
दिल्ली पुलिस के डिप्टी कमिश्नर संजय भाटिया ने बताया कि 26 मई को बुखार और खांसी के बाद लेडी हार्डिंग हॉस्पिटल में उनका कोरोना टेस्ट कराया गया था. दो दिन बाद उनके संक्रमित होने की रिपोर्ट आई थी.
दिल्ली कैंट स्थित आर्मी के बेस हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था. इससे पहले मई की शुरुआत में ही 31 वर्षीय एक कॉन्स्टेबल की मौत कोरोना संक्रमण की वजह से हो गई थी.
महाराष्ट्र में और 91 पुलिस कर्मी कोरोना संक्रमित
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
महाराष्ट्र में पुलिस कर्मियों के कोरोना संक्रमित होने के आंकड़े लगातार बढ़ते जा रहे हैं.
पुलिस ने बताया कि राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2416 हो गई हैं जिनमें 1421 मामले फिलहाल सक्रिय हैं.
पिछले 24 घंटों में राज्य में 91 पुलिस कर्मी संक्रमित पाए गए हैं.
महाराष्ट्र में अभी तक कोविड-19 की महामारी से 26 पुलिसवालों की मौत हुई है.
'मन की बात' में मोदी ने की मज़दूरों की बात

प्रधानमंत्री मोदी ने आज कहा है कि हमारे देश में कोरोना उतनी तेज़ी से नहीं फैला जितना दूसरे देशों में फैला है.
आज कार्यक्रम मन की बात में उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में कई लोगों ने सामने आ कर दूसरों की मदद की है.
उन्होंने कहा कि कोरोना के ख़िलाफ़ लड़ाई का रास्ता लंबा है. उन्होंने कहा कि "ये एक ऐसी आपदा है जिसका दुनिया के पास कोई इलाज नहीं है और न ही इसका पहले का कोई अनुभव है. इस कारण हमें रोज़ नई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है."
"इस दौर में हर वर्ग परेशानी में हैं. लेकिन ग़रीब मज़दूर पर इसकी सबसे बुरी मार पड़ी हैं."
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
ब्रेकिंग न्यूज़, उत्तराखंड के मंत्री सतपाल महाराज की पत्नी संक्रमित, मंत्री और तमाम कर्मचारी क्वारंटीन पर

इमेज स्रोत, Twitter@satpalmaharaj
उत्तराखंड सरकार के मंत्री सतपाल महाराज की पत्नी कोरोना संक्रमित हो गई हैं जिसके बाद उन्हें भी क्वारंटीन होना पड़ा है.
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार उनके निवास पर मौजूद 41 अन्य लोगों को भी क्वारंटीन किया गया है और उनके नमूनों को टेस्ट किया जा रहा है.
देहरादून के ज़िलाधिकारी आशीष श्रीवास्तव ने एएनआई को बताया,"अमृता रावत जी की रिपोर्ट आ गई है जिसमें वो पॉज़िटिव पाई गईं. उन्हें ऋषिकेष में एम्स अस्पताल में भर्ती किया गया है.कैबिनेट मंत्री और उनके कर्मचारियों को क्वारंटीन कर दिया गया है."
सतपाल महाराज शुक्रवार को एक कैबिनेट बैठक में शामिल हुए थे जिसमें मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी उपस्थित थे.
कोविड डिपार्टमेंट में काम करना कितना मुश्किल है
अल-अक़्सा मस्जिद में ढाई महीने बाद श्रद्धालु लौटे

इमेज स्रोत, Artur Widak/NurPhoto via Getty Images
इमेज कैप्शन, अल-अक़्सा मस्जिद येरूशलम की पवित्र अल-अक़्सा मस्जिद में रविवार को ढाई महीने बाद श्रद्धालु फिर लौटे और उन्होंने सुबह की नमाज़ पढ़ी.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार वक़्फ़ परिषद ने स्थानीय स्तर पर कोविड-19 के संक्रमण में कमी को देख पाबंदियाँ हटाने का फ़ैसला किया.
हालाँकि, अधिकारियों ने वहाँ कुछ सावधानियाँ लागू की हुई हैं क्योंकि अभी भी संक्रमण में तेज़ी आने की चेतावनी दी जा रही है.
अल-अक़्सा मस्जिद को मक्का और मदीना के बाद मुसलमानों का तीसरा सबसे महत्वपूर्ण पवित्र स्थल माना जाता है.
मस्जिद को 15 मार्च को श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया था.
कोरोना संकटः दिल्ली-मुंबई में अस्पतालों की क्या है हालत
ब्रेकिंग न्यूज़, तमिलनाडु में 30 जून तक बढ़ा लॉकडाउन
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
तमिलनाडु सरकार ने राज्य में लॉकडाउन को 30 जून तक बढ़ाए जाने की घोषणा की है.
कल से जारी हो रहे लॉकडाउन के नए विस्तार में कई तरह की ढील दी गई है जिसके लिए नए दिशानिर्देश जारी किए गए हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़, भारत में संक्रमण के 8,380 नए मामले, किसी एक दिन में सर्वाधिक आँकड़ा

इमेज स्रोत, @COVIDNewsByMIB
भारत में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 8,380 नए मामले सामने आए हैं जो किसी एक दिन में अब तक का सर्वाधिक आँकड़ा है.
पिछले एक दिन में 193 लोगों की मौत हुई है.
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1,82,143 हो गई है.
संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 5,164 है.
संक्रमित लोगों में से लगभग 87 हज़ार लोग ठीक हो चुके हैं.
सबसे ज़्यादा प्रभावित राज्यों की स्थिति:
- महाराष्ट्र - 65,168 संक्रमण, 2,197 मौत
- तमिलनाडु - 21,184 संक्रमण, 160 मौत
- दिल्ली - 18,549 संक्रमण, 416 मौत
- गुजरात - 16,343 संक्रमण, 1,007 मौत
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
कोविड-19 से मौतों में फ्रांस से आगे बढ़ा ब्राज़ील
ब्राज़ील में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 28,834 हो गई है. इस आंकड़े के साथ ब्राज़ील अब कोरोना वायरस से सबसे बुरी तरह प्रभावित दुनिया का चौथा देश हो गया है, इस मामले में वो फ्रांस से भी आगे निकल गया है. फ्रांस में अब तक कोविड-19 से 28,777 लोगों की मौत हो चुकी है.
शनिवार को ब्राज़ील में कोरोना वायरस से संक्रमण के 33,274 नए मामले सामने आए. ब्राज़ील के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार यहां संक्रमण के अब तक करीब 5 लाख मामले सामने आ चुके हैं.
संक्रमितों का ये आंकड़ा ऐसे वक्त आया है जब देश के सबसे बड़े और अमीर शहर के साओ पाउलो के गवर्नर ने सोमवार से शहर की अर्थव्यवस्था को फिर से खोलने का फ़ैसला लिया है.
बीबीसी की दक्षिण अमरका संवाददाता के अनुसार केटी वॉटसन के अनुसार कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच पूरे देश में अस्पतालों पर भारी दबाव है और कुछ राज्यों में तो स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है. हालांकि जानकार मानते हैं कि देश में कोरोना का पीक अभी नहीं आया है.
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
दुनिया के ये टॉप 10 देश जहां कोरोना का संक्रमण कहर ढा रहा
- अमरीका: 1,769,776
- ब्राज़ील: 498,440
- रूस: 396,575
- ब्रिटेन: 274,219
- स्पेन: 239,228
- इटली: 232,664
- फ्रांस: 188,752
- जर्मनी: 183,189
- भारत: 181,827
- तुर्की: 163,103
ब्रेकिंग न्यूज़, ब्राज़ील में एक दिन में संक्रमण के नए 33,274 मामले

इमेज स्रोत, Getty Images
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार दुनिया भर में कोरोना वायरस से संक्रमण के कुल 60 लाख मामले सामने आ चुके हैं. अमरीका इस मामले में सबसे बुरी तरह से प्रभावित देश है. अमरीका में अब तक संक्रमण के 17 लाख 69 हज़ार 776 मामले सामने आ चुके हैं. कोराना से होने वाली मौत भी एक लाख, तीन हज़ार 685 पहुंच गई है.
शनिवार को ब्राज़ील में कोरोना वायरस से संक्रमण के 33,274 नए मामले सामने आए. ब्राज़ील के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार यहां संक्रमण के अब तक 498,440 मामले सामने आ चुके हैं. कोरोना से मरने वालों की संख्या भी 28 हज़ार, 834 हो गई है. शनिवार को 956 लोगों की मौत हुई.
दुनिया को सबसे पहले चीन देगा वैक्सीन?

इमेज स्रोत, Getty Images
'ब्रिटेन मुश्किल घड़ी में है'
- इंग्लैंड के डेप्युटी चीफ़ मेडिकल ऑफिसर जोनाथन वैन-टैम ने शनिवार को लोगों को सतर्क करते हुए कहा कि गाइडलाइन का सख़्ती से पालन बहुत ज़रूरी है. उन्होंने कहा कि ब्रिटेन में संक्रमण और फैलने की आशंका है इसलिए सख़्ती से नियमों का पालन करना ही अभी एकमात्र विकल्प है.
भारत में रिकॉर्ड संक्रमण के बावजूद लॉकडाउन में दी गई ढील
- भारत ने हाई रिस्क ज़ोन में लॉकडाउन 30 जून तक के लिए बढ़ा दिया है. हालांकि आठ जून से रेस्तरां, मॉल और धार्मिक स्थल खोलने की अनुमति दे दी गई है. शनिवार को संक्रमण के नए मामले रिकॉर्ड 7,964 दर्ज किए गए. इसके साथ ही देश भर में अब तक संक्रमण के कुल 173,763 मामले आ चुके हैं. कोरोना से मरने वालों की संख्या भी 4,971 हो गई है. दुनिया की दूसरी बड़ी आबादी वाला देश भारत कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले में अभी नौवें नंबर पर है.
इस साल मार्केट में आ सकती है चीन में बनी वैक्सीन
- चीन के एसेट्स सुपरविज़न एंड एडमिनिस्ट्रेशन कमिशन ने शनिवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि चीन में बनी कोरोना वायरस की वैक्सीन इस साल के अंत तक वितरण के लिए मार्केट में आ सकती है. वुहान इंस्टिट्यूट ऑफ बायोलॉजिकल प्रोडक्ट्स और बीजिंग इंस्टिट्यूट ऑफ बायोलॉजिकल प्रोडक्टस की ओर से तैयार की गई वैक्सीन का ट्रायल 2000 लोगों पर किया गया है. 29 मई को चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीचैट पर इसे लेकर एक पोस्ट की थी. इस पोस्ट में बताया गया है कि वैक्सीन इस साल के अंत या अगले साल की शुरुआत में मार्केट में आ सकती है. वैक्सीन दूसरे चरण के ट्रायल में पहुंच गई है.
रूस में वैक्सीन का क्लिनिकल ट्रायल
- समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार रूस के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि रूसी वैज्ञानिक दो हफ़्ते के भीतर कोरोना वायरस की वैक्सीन का क्लिनिकल ट्रायल शुरू कर देंगे. कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले रूस अमरीका और ब्राज़ील के बाद तीसरे नंबर पर है. रूस के स्वास्थ्य मंत्री मिखाइल मुराश्को ने कहा कि अगले हफ़्ते में वैक्सीन का क्लिनिकल ट्रायल शुरू हो जाएगा.
फॉर्मूला वन रेस बिना दर्शकों के
- ऑस्ट्रिया में पाँच जुलाई से शुरू ऑस्ट्रिया की सरकार ने फॉर्मूला वन की मेजबानी को पाँच जुलाई से मंज़ूरी दे दी है. लेकिन इसके प्रशंसकों के लिए दुखद है कि यह बिना दर्शकों के होगा.
एंगेला मर्केल जी7 बैठक में नहीं जाएंगी
- जर्मनी की चांसलर एंगेला मर्केल अमरीका में जी7 की बैठक में शरीक नहीं होंगी. जी7 में दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश शामिल हैं.
रोज़ाना की नमाज़ के लिए खुली मस्जिदें
- ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कहा है कि देश भर में नमाज़ अदा करने के लिए मस्जिदें खोली जा रही हैं. हालांकि ईरान के कई इलाक़े अब भी कोराना वायरस की चपेट में बुरी तरह से हैं. शाम के छह बजे तक ही दुकाने खुलेंगी,
पोप ने क्या कहा?
- पोप फ़्रांसिस ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय नेताओं से आग्रह किया कि इस संकट की घड़ी में बड़ा दिल दिखाने की ज़रूरत है. पोप ने आग्रह किया कि सामाजिक और आर्थिक राहत के लिए सरकारों को बड़े दिल के साथ काम करने की ज़रूरत है. पाकिस्तान में शनिवार को 78 मौतें पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार शनिवार को कोरोना वायरस से कुल 78 लोगों की मौत हुई. पाकिस्तान में पिछले दो दिनों में 135 लोगों की मौत हुई है जबकि संक्रमण पाँच हज़ार नए मामले सामने आए हैं.

इमेज स्रोत, Getty Images
बीबीसी हिन्दी के सभी पाठकों और दर्शकों का इस लाइव पेज में स्वागत है. हम यहां दिन भर कोरोना वायरस की महामारी से जुड़े बड़े और ज़रूरी अपडेट्स देंगे. पिछले 24 घंटों के सभी अपडेट्स देखने के लिए यहां क्लिक करें.
