इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
इससे पूर्व रविवार 23 मई को मायावती ने बसपा की ओर से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके मज़दूरों की दयनीय स्थिति को लेकर केंद्र की बीजेपी सरकार पर सवाल उठाए थे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
केरल सरकार ने बनाया शराब बिक्री का अनोखा सिस्टम, दुकानों के आगे भीड़ ना लगने देने का दावा
इमेज स्रोत, Getty Images
केरल के क़रीब ढाई लाख लोगों ने लॉन्च होने के कुछ ही घंटे
में बेव-क्यू (BevQ) नाम के मोबाइल ऐप को डाउनलोड कर, ख़ुद
को रजिस्टर कर लिया है.
दरअसल, केरल सरकार ने अपने यहाँ शराब-बिक्री शुरू करने से
पहले दुकानों के बाहर लगने वाली भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए इस मोबाइल ऐप को
लॉन्च किया है.
लॉकडाउन के दौरान शराब की बिक्री शुरू होने पर कुछ राज्यों
में दुकानों के बाहर बेहिसाब भीड़ देखने को मिली थी जिसे देखते हुए केरल सरकार ने
शराब की दुकानों के बाहर लाइन लगाने का एक वर्चुअल सिस्टम तैयार किया है.
केरल सरकार के लिए इस मोबाइल ऐप को तैयार करने वाली कंपनी
ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया है कि ‘गुरुवार
को 2 बजे से सुबह 6 बजे तक 50 हज़ार से ज़्यादा लोगों ने ख़ुद को इस ऐप पर रजिस्टर
कर लिया था. कुछ लोगों को इस ऐप को खोजने में दिक्कत हो रही है, जिसमें गूगल प्ले
स्टोर जल्द मदद करेगा, लेकिन यह प्ले स्टोर पर उपलब्ध है.’
इस सिस्टम के बारे में बात करते हुए केरल सरकार के एक
अधिकारी ने बताया, “दुकान के बाहर खड़े होकर अपने नंबर का
इंतज़ार करने की जगह लोग इस ऐप की मदद से अपना टोकन ले सकते हैं. उन्हें इस मोबाइल
ऐप पर ख़ुद को रजिस्टर करना होगा जिसके लिए नाम के अलावा कुछ ज़रूरी डिटेल भरने
होते हैं. वेरिफ़िकेशन होने के बाद लोग अपनी पसंदीदा शराब चुन सकते हैं जिसके बाद
उन्हें मोबाइल ऐप से पता चलेगा कि किस दुकान से, कितने बजे वो शराब ले सकते हैं.
मोबाइल ऐप हर यूज़र को एक कोड देगा, जो शराब लेते समय उन्हें दुकानदार को दिखाना
होगा.”
केरल सरकार ने बार मालिकों को भी इस सिस्टम के तहत शराब की
बिक्री की अनुमति दी है.
जो लोग स्मार्टफ़ोन इस्तेमाल नहीं करते हैं, उनके लिए भी
केरल सरकार ने एक एसएमएस सुविधा तैयार की है जो इसी ढर्रे पर काम करेगी.
बताया गया है कि इस ऐप के ज़रिये लोग सुबह 6 बजे से रात 10
बजे तक बुकिंग कर सकते हैं. हालांकि शराब की बिक्री सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक ही
की जाएगी.
केरल सरकार ने कहा है कि शराब की दुकान के बाहर एक समय में
सिर्फ़ पाँच लोगों को ही खड़े होने की अनुमति होगी.
केरल पुलिस ने भी कहा है कि जो लोग इस ऐप से टोकन लिये बिना
दुकान के बाहर खड़े मिलेंगे, उनका चालान किया जाएगा.
कोरोना लॉकडाउनः जब हवाई जहाज़ से आए झारखंड के प्रवासी मजदूर
इमेज स्रोत, Ravi Prakash/BBC
लॉकडाउन में मजदूरों की रोती-बिलखती तस्वीरों के बीच झारखंड से एक अच्छी खबर है.
रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर गुरुवार को मुंबई से वापस लौटने वाले कुछ मुस्कुराते चेहरे लोगों ने देखे. ये तस्वीरें उन श्रमिकों की हैं, जो विशेष विमान से राँची पहुँचे हैं.
झारखंड के इन 174 प्रवासी श्रमिकों ने गुरुवार की सुबह मुंबई के छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी. सवा दो घंटे बाद ये सभी लोग राँची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर थे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
इन हवाई यात्रियों में कईयों ने पैरों में हवाई चप्पलें पहन रखी थीं. इनमें से अधिकतर लोगों ने पहली बार हवाई यात्रा की. ये लोग राज्य के गढ़वा, हज़ारीबाग़, राँची आदि जिलों के निवासी हैं. कुछ मजदूर अकेले अपने घर लौटे, तो कुछ के साथ उनका परिवार भी वापस आया है.
यह सुखद है कि इनमें से अधिकतर लोगों को वापसी के लिए ट्रेनों का टिकट भी नहीं मिल सका था. अब इनकी वापसी विमान से हुई है.
कोविड-19 से 34 वर्षीय सैनिक की मौत के बाद उनकी माँ को भी नहीं बचा पाये डॉक्टर
इमेज स्रोत, US Army Reserve
अमरीका में एक 34 वर्षीय फ़ौजी सिमोन ज़मूदिओ की हाल ही में
कोविड-19 से मौत हो गई थी. अब उनकी 70 वर्षीय माँ की भी इस महामारी से मौत हो गई
है.
अमरीका के एरिज़ोना में जन्मे सार्जेंट सिमोन और उनकी माँ
के गुज़रने के बाद अब घर में उनकी पत्नी और 11 महीने की एक बेटी है.
स्थानीय मीडिया को सिमोन के परिवार ने बताया है कि ‘सिमोन के पिता की भी बहुत कम उम्र में मौत हो गई थी. तब सिमोन
सिर्फ़ एक वर्ष के थे.’
परिवार के अनुसार सिमोन को कोविड-19 से लड़ने के लिए सिर्फ़
आठ दिन का समय मिला.
दरअसल सिमोन अपनी माँ को अस्पताल में भर्ती करवाने के लिए
ले गये थे, जहाँ से उन्हें भी संक्रमण लग गया था.
परिवार ने बताया कि ‘शुरू के तीन
दिन में बेहद हल्के लक्षण थे, वे एक स्वस्थ नौजवान थे, पर चीज़ें बहुत तेज़ी से
बदल गईं.’
मीडिया से बात करते हुए सिमोन की बहन एलीसिया ने कहा, “तीन महीने पहले हम कोविड-19 के होने पर विश्वास नहीं कर रहे
थे. लेकिन इस महामारी की इतनी भारी क़ीमत चुकानी होगी, हमारे परिवार ने सोचा नहीं
था. जो लोग कोविड-19 को झूठ मान रहे हैं, वो समझें कि यह कितना ख़तरनाक है.”
अमरीका ने मैदान-ए-जंग में जितने सैनिक गंवाएं, अकेले कोरोना ने उतनी जानें ले लीं
अमरीका के ख़िलाफ़ सोशल मीडिया पर चीन का प्रोपेगैंडा वॉर: बीबीसी पड़ताल
बीबीसी ने अपनी एक जाँच में पाया है कि यूट्यूब, ट्विटर और
फ़ेसबुक पर सैकड़ों फ़र्ज़ी और हैक किए गए अकाउंट्स की मदद से कोरोना वायरस महामारी से जुड़े
चीनी सरकार के प्रोपेगैंडा संदेशों को बढ़ावा दिया जा रहा है.
जाँच में पाया गया है कि 1200 से अधिक सोशल मीडिया अकाउंट्स
का एक नेटवर्क चीन के कोरोना वायरस महामारी से निपटने के बारे में सिर्फ़ बढ़िया
संदेशों को फैला रहा है, जबकि नकारात्मक संदेशों को दबाया जा रहा है.
हालांकि इस नेटवर्क के चीन सरकार से जुड़े होने के कोई
निश्चित प्रमाण नहीं हैं, मगर यह चीन की सरकार द्वारा प्रायोजित उस नेटवर्क की तरह है जिसे पिछले साल फ़ेसबुक
और ट्विटर ने हटा दिया था.
बीबीसी ने जिन सोशल मीडिया अकाउंट्स को उजागर किया है,
उनमें पिछले वर्ष सोशल मीडिया विश्लेषक कंपनी ‘ग्राफ़िका’ द्वारा चिह्नित चीन-समर्थक नेटवर्क से काफ़ी समानता है.
ग्राफ़िका ने जिस
सोशल मीडिया नेटवर्क की बात की थी, वो भी चीन सरकार के समर्थन में राजनीतिक संदेश
फैला रहा था और चीन प्रशासन के आलोचकों को निशाना बना रहा था.
बीते कुछ सप्ताह से चीन और अमरीका कोरोना वायरस के स्रोत और
उससे लड़ने की रणनीति को लेकर एक ‘शाब्दिक द्वंद्व’ में उलझे हैं.
दोनों देशों के वरिष्ठ सरकारी
अधिकारियों, वरिष्ठ राजनेताओं और मीडिया से जुड़े लोगों ने आरोपों और असत्यापित
दावों को एक दूसरे पर थोपने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग किया है.
कोविड-19 की महामारी को अमरीका ने जिस तरह से हैंडल किया है, इन सोशल मीडिया एकाउंट्स के ज़रिए उसकी आलोचना की जा रही है. साथ ही हॉन्ग कॉन्ग के लोकतंत्र समर्थकों के बारे में नकारात्मक बातें फैलाई जा रही हैं.
COVER STORY: लॉकडाउन खुलने पर कोरोना के बीच कैसे रहें सुरक्षित
होम क्वारंटीन के नियमों का उल्लंघन करने पर दो हज़ार का जुर्माना
इमेज स्रोत, Getty Images
मध्य प्रदेश मेे होम क्वारंटीन के नियमों
का पालन नहीं करने वालों को दो हज़ार रुपये का जुर्माना देना होगा.
बुधवार को मध्य प्रदेश
सरकार की ओर से यह आदेश जारी किया गया है.
राज्य के स्वास्थ्य विभाग
द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि अगर कोई शख़्स दूसरी बार भी होम क्वारंटीन
के नियमों का उल्लंघन करता है तो उसे घर से हटाकर सीधे क्वारंटीन सेंटर भेज दिया
जाएगा.
केंद्र सरकार द्वारा जारी
गाइडलाइन्स के मुताबिक़, अगर किसी शख़्स को बहुत हल्का संक्रमण है या फिर संक्रमण के शुरुआती लक्षण दिखें तो उसे होम-क्वारंटीन हो जाना चाहिए. इस शख़्स पर
पूरी निगरानी भी रखी जाएगी कि वो होम क्वारंटीन के सभी नियमों का पालन करे.
मध्य प्रदेश में कोरोना
वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 7261 हो गए हैं. मध्य प्रदेश में कोविड19 से मरने
वालों की संख्या 313 है. वहीं इलाज के बाद 3927 लोग ठीक भी हुए हैं.
कोरोना वायरस से राज्य के
52 ज़िलों में से 50 ज़िले प्रभावित हैं.
कोरोना लॉकडाउनः साइकिल गर्ल ज्योति की शोहरत का सफ़र
कोरोना अपडेटः पिछले 24 घंटों में भारत में 194 लोगों की मौत
इमेज स्रोत, ANI
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमण के 6566 नए केस दर्ज किए गए हैं.
साथ ही, पिछले 24 घंटों में कोविड-19 की महामारी के कारण देश में 194 लोगों की मौत भी हुई है.
भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, गुरुवार को भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 158,333 हो गई.
देश में इस समय कोरोना वायरस से संक्रमण के 86,110 सक्रिय मामले मौजूद हैं जबकि 67,692 लोग संक्रमण के बाद ठीक हुए हैं.
भारत में कोविड-19 की महामारी के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 4531 हो गई है.
महामारी से सबसे बुरी तरह से प्रभावित होने वाले राज्यों में महाराष्ट्र की स्थिति सबसे ख़राब है.
वहां संक्रमण के 56,948 मामले रिपोर्ट किए गए हैं.
महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु में 18545 केस दर्ज हुए हैं जबकि गुजरात और दिल्ली में क्रमशः 15195 और 15,257 मामले रिपोर्ट हुए हैं.
क्या दक्षिण कोरिया में महामारी वापस लौट आई है?
इमेज स्रोत, Kyodo News via Getty Images
दक्षिण कोरिया के लिए गुरुवार बुरी ख़बर लेकर आया है.
वहां पिछले डेढ़ महीने में सबसे ज़्यादा मामले गुरुवार को दर्ज किए गए हैं.
महामारी की दूसरी लहर की संभावना से आशंकित अधिकारियों को संक्रमण के नए मामलों से जूझना पड़ रहा है.
इससे पहले तक दक्षिण कोरिया को दुनिया भर में एक मॉडल की तरह देखा जा रहा था.
कोरोना वायरस पर संक्रमण के मामले में दक्षिण कोरिया को दुनिया भर में सराहना मिली थी, और वहां पाबंदियों में ढील देने की शुरुआत कर दी गई थी.
अब वहां ज़िंदगी जैसे ही पटरी पर आनी शुरू हुई है, कुछ इलाकों में संक्रमण के नए मामलों की संख्या बढ़ गई है.
दक्षिण कोरिया में अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को वहां 79 नए मामले दर्ज किए गए हैं.
इसके साथ ही दक्षिण कोरिया में संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 11,344 हो गई है.
सघन आबादी वाली सोल नगरपालिका के इलाके में ये मामले ज्यादा सामने आए हैं.
इससे पहले पांच अप्रैल को दक्षिण कोरिया में संक्रमण के सबसे ज़्यादा मामले दर्ज किए गए. उस दिन रिपोर्ट किए गए मामलों की संख्या 81 थी.
कोरोना महामारी के दौर में चीन ने नाप दिया माउंट एवरेस्ट
दो महीने के बाद कोलकाता से विमान सेवाएं शुरू
कोविड-19 की महामारी को रोकने के लिए लगाए लॉकडाउन की वजह से दो महीने बाद कोलकाता से विमान सेवाएं गुरुवार को शुरू हो गईं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
कोरोना वायरस: क्या इस बार मुसलमान मक्का जाकर हज कर पाएंगे?
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
मुंबई की एक पांच मंज़िला इमारत में आग लगने के बाद 27 लोगों को बचा लिया गया है.
समाचार एजेंसी पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से बताया है कि बचाए गए लोगों में 25 डॉक्टर और दो अन्य लोग थे.
जिस इमारत में आग लगी, वो एक होटल हैं, जहां ये सभी लोग रहे थे.
फायर बिग्रेड के अधिकारियों ने बताया कि मेट्रो सिनेमा के पास होटल फॉर्च्यून में बुधवार देर रात को ये हादसा हुआ.
आग पर काबू पा लिया गया है.
उन्होंने बताया कि होटल की पहली मंज़िल से तीसरी मंज़िल तक आग फैल गई थी.
आग लगने के कारणों पर जो शुरुआती जानकारी मिली है, उसके मुताबिक इलेक्ट्रिक वायरिंग में कुछ समस्या थी और यहीं से आग भड़की.
लॉकडाउन आपके इम्यून सिस्टम पर क्या असर डाल रहा है?
कोरोना अपडेट: बीते 24 घंटे के महत्वपूर्ण घटनाक्रम
इमेज स्रोत, Getty Images
कितने बढ़े संक्रमण के
मामले
जॉन्स हॉपकिन्स
यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के मुताबिक़, दुनिया भर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले
बढ़कर 56 लाख 90 हज़ार के पार पहुंच गए हैं. कोविड19 के कारण दुनिया भर में अभी तक 3 लाख 55
हज़ार से अधिक लोगों की मौत.
अमरीका में मरने वालों की
संख्या 1 लाख से अधिक हुई. अमरीका में संक्रमण के मामले बढ़कर क़रीब 17 लाख हुए.
ब्राज़ील दूसरा सबसे अधिक
प्रभावित देश. ब्राज़ील में संक्रमण के मामले बढ़कर 4 लाख 11 हज़ार से अधिक हुए.
ब्राज़ील में कोविड19 से मरने वालों की संख्या 25 हज़ार से अधिक हुई.
संक्रमण के लिहाज़ से रूस
दुनिया का तीसरा सबसे अधिक प्रभावित देश है. रूस में संक्रमण के कुल मामले 3 लाख 70
हज़ार से भी अधिक हैं. हालांकि यहां मृत्युदर दुनिया के कई देशों की तुलना में कम
है. रूस में कोविड19 से अभी तक लगभग 4 हज़ार लोगों की मौत हुई है.
ब्रिटेन दुनिया का चौथा
सबसे अधिक प्रभावित देश है. ब्रिटेन में संक्रमण के मामले बढ़कर 2 लाख 68 हज़ार के
पार पहुंच गए हैं. ब्रिटेन में कोविड19 से अभी तक 37 हज़ार से अधिक लोगों की मौत
हो चुकी है.
स्पेन में संक्रमण के 2
लाख 36 हज़ार मामले हैं और संक्रमित मामलों के आधार पर यह दुनिया का पांचवा सबसे
अधिक प्रभावित देश है. स्पेन में कोविड19 से अभी तक 27 हज़ार से ज़्यादा लोगों की
मौत हो चुकी है.
भारत में संक्रमण के मामले
बढ़कर 1 लाख 51 हज़ार से अधिक हो गए हैं. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के
मुताबिक़, देश में कोरोना वायरस संकमण के कारण अभी तक 4337 लोगों की मौत हो चुकी
है. जबकि 64 हज़ार से अधिक लोग इलाज के बाद ठीक भी हुए हैं.
इमेज स्रोत, Getty Images
ब्राज़ील बन रहा है
हॉटस्पॉट
ब्राज़ील में बुधवार को कोविड19
से मरने वालों की संख्या 25 हज़ार के पार पहुंच गई.
ब्राज़ील के स्वास्थ्य
मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटे में ब्राज़ील में 1,086 मौतों की पुष्टि हुई है.
वहीं बीते 24 घंटे में संक्रमण के 20,599
नए मामले सामने आए हैं.
इमेज स्रोत, Getty Images
खाड़ी देशों में संक्रमण
के मामले बढ़कर दो लाख के पार
खाड़ी देशों में संक्रमण
के मामले बढ़कर दो लाख के पार पहुंच गए हैं.
खाड़ी देश जिसमें क़तर, कुवैत, सऊदी
अरब, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन और ओमान शामिल हैं, वहां संक्रमण के मामले बढ़कर
दो लाख के पार पहुंच गए हैं.
लेकिन खाड़ी देशों में सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले
सऊदी अरब और संयुक्त ने अब अपने यहां लॉकडाउन के प्रतिबंधों में ढील देनी शुरू कर
दी है.
इमेज स्रोत, Getty Images
मिस्र में बीते 12 घंटे
में अभी तक के सबसे अधिक नए मामले
मिस्र के स्वास्थ्य
मंत्री ने बीते 12 घंटे में संक्रमण के 910 मामलों की पुष्टि की है.
मिस्र में ये
एक दिन में आए संक्रमण के ये सबसे अधिक नए मामले हैं.
इसके अलावा बीते 12 घंटे में
19 लोगों की मौत भी हुई है.
बुधवार को जो आंकड़े सामने आए हैं, उनके मुताबिक़,
मिस्र में कोविड19 से अभी तक 816 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं देश में संक्रमण के
मामले 19 हज़ार से अधिक हैं.
इमेज स्रोत, Getty Images
तुर्की में हर रोज़ आ रहे
हैं संक्रमण के हज़ार नए मामले
तुर्की के स्वास्थ्य
मंत्री ने बीते 24 घंटे में कोविड19 से हुई 34 मौतों की पुष्टि की है.
इसी के साथ
तुर्की में मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,413 हो गई है.
संक्रमण के लिहाज़ से
तुर्की नौवें स्थान पर है. न्यूज़ एजेंसी एपी के मुताबिक़, तुर्की में हर रोज़
संक्रमण के हज़ार नए मामले सामने आ रहे हैं.
इमेज स्रोत, Getty Images
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने
बनाया नया फ़ाउंडेशन
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने
विश्व स्वास्थ्य संगठन फ़ाउंडेशन की घोषणा की है. यह क़ानूनी रूप से एक बिल्कुल
अलग निकाय है, जिसका उद्देश्य संगठन के डोनर-बेस (दाता-आधार) को और विस्तार देना
है.
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने उन अटकलों को ख़ारिज किया है जिसमें कहा जा रहा था
कि इस फ़ाउंडेशन का निर्माण अमरीकी रुख़ के प्रतिक्रिया के तौर पर किया गया है.
इमेज स्रोत, Getty Images
स्पेन में 10 दिन का शोक
कोविड19 के कारण जान
गंवाने वालों की याद में स्पेन में 10 दिन के शोक की घोषणा की गई है.
स्पेन में कोविड19
के कारण अभी तक 27 हज़ार से अधिक लोगों की जान जा चुकी है. इन 27 हज़ार लोगों की
याद में स्पेन में 5 जून तक के लिए राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है.
रूस ने टाला ब्रिक्स
सम्मेलन
रूस ने अपने एक बयान मे
ब्रिक्स सम्मेलन को फिलहाल टालने की घोषणा की है. यह सम्मेलन इस साल जुलाई महीने
में सेंट पीटर्सबर्ग में होने वाला था.
कोरोना वायरस संक्रमण के कारण तमाम आयोजन
या तो रद्द हो गए हैं या पिर उन्हें टाल दिया गया है और अब उनमें ब्रिक्स सम्मेलन
का भी नाम शामिल हो गया है.
इमेज स्रोत, Getty Images
बांग्लादेश के एक अस्पताल
में आग से 5 कोविड19 मरीज़ों की मौत
बांग्लादेश की राजधानी ढाका
में यूनाइटेड हॉस्पिटल लिमिटेड में लगी आग से कोविड19 के पांच मरीज़ों की मौत हो
गई है.
मरने वालों में चार पुरुष
हैं और एक महिला.
हालांकि अभी तक आग लगने
के कारणों का पता नहीं चल सका है.
कोरोना वायरस: अमरीका में तीन महीने में एक लाख से ज़्यादा मौतें
इमेज स्रोत, Getty Images
कोरिया, वियतनाम, इराक़ और अफ़ग़ानिस्तान की कुल 44 सालों की लड़ाई में जितने अमरीकियों की जान गई लगभग उतनी ही तादाद में कुल तीन महीने में कोरोना वायरस से अमरीकियों की मौत हुई है. राष्ट्रपति ट्रंप कोरोना वायरस को चीनी वायरस भी कहते हैं. कोरोना वायरस की तबाही दुनिया के किसी भी देश से ज़्यादा सुपर पावर अमरीका में रही.
अमरीका के बाद ब्रिटेन में सबसे ज़्यादा मौतें हुई हैं. लेकिन ब्रिटेन की कुल 37,000 मौतों से अमरीका में हुई मौतें लगभग तीन गुनी ज़्यादा हैं. जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार अमरीका में मरने वालों की कुल संख्या एक लाख 47 पहुंच गई है.अमरीका में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब भी थमने का नाम नहीं ले रही है. राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप पर आरोप लग रहे हैं कि उन्होंने चीज़ों को ठीक से संभाला नहीं इसलिए मौतें ज़्यादा हुई हैं.
विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO ने एक फाउंडेशन बनाया है जो फंडिंग के नए स्रोतों को खोजेगा. इसमें आम लोगों से भी आर्थिक मदद ली जा सकती है. WHO फाउंडेशन जेनेवा में स्थित होगा लेकिन यह मुख्य संगठन से स्वतंत्र होगा. शुरुआत में किसी भी आर्थिक मदद को महामारी में लगाया जाएगा लेकिन बाद में दूसरी हेल्थ इमर्जेंसी की ओर भी ध्यान दिया जाएगा.
WHO प्रमुख डॉ टेड्रोस ने कहा कि भविष्य की सफलता के लिए दानकर्ताओं का दायरा को बढ़ाना ज़रूरी है. WHO को फंड सदस्य देशों से मिलता है. यह फीस के तौर पर होता है और इसका आधार अमीरी और आबादी पर निर्भर करता है. अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने WHO को फंड बंद करने की धमकी दे रखी है और इसी के बाद नया फाउंडेशन सामने आया है. ट्रंप WHO से नाराज़ हैं. उनका आरोप है कि WHO ने महामारी को शुरुआत में ठीक से हैंडल नहीं किया.
इमेज स्रोत, Getty Images
चीन और भारत में तनातनी लद्दाख में सरहद पर है तो ऑस्ट्रेलिया से तनाव राजनयिक और व्यापारिक संबंधों में है. अमरीका से कोरोना वायरस, हॉन्ग कॉन्ग और ताइवान को लेकर है. ऑस्ट्रेलिया ने कोरोना वायरस की उत्पति को लेकर अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग की थी और चीन को यह नाराज़ करने के लिए काफ़ी था.
जांच की इस मांग के बाद ऑस्ट्रेलिया में चीन के राजदूत चेन जिंग्ये ने कहा था कि चीन के लोग ही इस मामले में ऑस्ट्रेलिया को जवाब दे देंगे. चेन जिंग्ये ने ऑस्ट्रेलियन फ़ाइनैंशियल रिव्यू से कहा था, ''चीन के आमलोग अपने आप से पूछेंगे कि वो अस्ट्रेलियाई वाइन क्यों लें? ऑस्ट्रेलियाई बीफ़ क्यों खाएं?
एक महीने के भीतर ही चीन ने ऑस्ट्रेलिया पर पलटवार करना शुरू कर दिया. 12 मई से चीन ने ऑस्ट्रेलिया के चार बड़े बीफ़ निर्यातकों से बीफ़ ख़रीदना बंद कर दिया. इसके पाँच दिन बाद चीन ने ऑस्ट्रेलिया से जौ के आयात पर 80 फ़ीसदी टैरिफ़ लगाने की घोषणा कर दी. चीन और ऑस्ट्रेलिया बड़े कारोबारी साझेदार हैं. केवल 2018 में दोनों देशों के बीच व्यापार 214 अरब डॉलर का कारोबार रहा.
इमेज स्रोत, Getty Images
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार दुनिया भर में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 5,635,943 हो गई है. अब तक तीन लाख, 52 हज़ार 235 लोगों की मौत हुई है.
यूरोपियन यूनियन के एक्ज़क्युटिव बॉडी ने कोरोना वायरस की महामारी से तबाह हुई अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए 1.8 ट्रिलियन के रिकवरी पैकेज की घोषणा की है. कोरोना महामारी की वजह से यूरोपीय संघ के 27 देशों की अर्थव्यवस्था को चोट पहुँची है मगर इस संगठन के कई सदस्य महामारी से पहले ही भारी कर्ज़ में डूबे हुए थे.
एक जून से रूस की राजाधान मॉस्को में लॉकडाउन में ढील दी जाएगी. मेयर का कहना है कि संक्रमण की दर धीमी पड़ी है.
ब्रेकिंग न्यूज़, अमरीका में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या एक लाख से ज़्यादा हुई
अमरीका में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या एक लाख पार कर गई है. जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार मृतकों की कुल संख्या एक लाख 47 हो गई है. इससे पहले राष्ट्रपति ट्रंप कह चुके थे कि अमरीका में एक लाख लोगों की मौत होती है तो यह संख्या डरवानी होगी लेकिन इसे रोकने की कोशिश की जा रही है.
इमेज स्रोत, Getty Images
आज के लाइव पेज में आप सभी का स्वागत है-
बीबीसी हिन्दी के लाइव पेज में सभी पाठकों और दर्शकों का स्वागत है. हम यहां दिन भर कोरोना वायरस की महामारी से जुड़े देश-दुनिया के हर ज़रूरी और बड़े अपडेट्स से आपको अवगत कराएंगे. पिछले 24 घंटों के सभी अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें.