कोरोना वायरस: विपक्षी दलों की मांग ग़रीबों को छह महीने तक 7,500 रुपये दे मोदी सरकार

कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी 22 विपक्षी दल के नेताओं से बात कर रही हैं, उन्होंने प्रधानमंत्री और वित्तमंत्री की आलोचना की है.

लाइव कवरेज

  1. क्या वज़न का कोरोना संक्रमण से कोई वास्ता है?

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  2. ब्रेकिंग न्यूज़, 230 ट्रेनों के टिकटों की बिक्री शुरू: रेल मंत्रालय

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    रेल मंत्रालय ने कहा है कि देश के विभिन्न हिस्सों को जोड़ने वाली 230 ट्रेनों में सभी श्रेणियों के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू हो चुकी है.

    • ये टिकट ऑनलाइन और रेलवे आरक्षण काउंटरों से ख़रीदे जा सकते हैं.
    • मंत्रालय के अनुसार कल, गुरूवार को 13 लाख यात्रियों ने टिकटें बुक करवाईं.
    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    इससे पहले रेल मंत्रालय ने देश भर के सभी स्टेशनों पर आरक्षण काउंटरों को खोल दिया है.

  3. छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  4. टीवी शो दुनिया से विशेष 'कवर स्टोरी'

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  5. कोरोना वायरस महामारी के बीच चीन ने अपना रक्षा बजट बढ़ाया

  6. कोरोना वायरस के चलते दुनिया के सामने वे पाँच मुद्दे जो दब गए

  7. ब्रेकिंग न्यूज़, कोविड-19: विश्व में 51 लाख से ज़्यादा मामले, जानें देश और दुनिया की स्थिति

    Getty Images

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अमरीका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के डेटा के अनुसार, पूरे विश्व में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 51 लाख से अधिक हो गई है.

    संक्रमण के सबसे ज़्यादा मामले इन देशों में हैं:

    • अमरीका – 15 लाख से ज़्यादा
    • रूस – 3 लाख 17 हज़ार से ज़्यादा
    • ब्राज़ील – 3 लाख 10 हज़ार से ज़्यादा
    • ब्रिटेन – 2 लाख 52 हज़ार से ज़्यादा
    • स्पेन – 2 लाख 33 हज़ार से ज़्यादा

    यहाँ एक बात हैरान करने वाली है कि पिछले महीने, 2 अप्रैल को पूरी दुनिया में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या एक मिलियन यानी दस लाख हुई थी. जो अब, 22 मई को पाँच गुना बढ़कर 51 लाख के पार जा चुकी है.

    जानकारों का मानना है कि दुनिया में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की असल संख्या और भी अधिक हो सकती है क्योंकि कई देशों में टेस्टिंग अब भी बहुत कम हो रही है.

    भारत की अगर बात करें, तो कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर अब 1 लाख 18 हज़ार 447 हो गई है.

    Reuters

    इमेज स्रोत, Reuters

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में 6 हज़ार से ज़्यादा नए मामले सामने आये हैं और 148 लोगों की कोविड-19 से मौत हुई है.

    मंत्रालय के अनुसार भारत में कोविड-19 के संक्रिय मामले अब 66,330 हैं और कुल 3,583 लोग इस बीमारी की वजह से मर चुके हैं.

    यह भी बताया गया है कि कुल संक्रमित लोगों में से 48 हज़ार से अधिक लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं.

    महाराष्ट्र अब भी संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित प्रदेश है जहाँ 41 हज़ार से ज़्यादा मामलों की पुष्टि हो चुकी है. महाराष्ट्र के बाद:

    • तमिलनाडु– 13,967 केस
    • गुजरात– 12.905 केस
    • दिल्ली– 11,659 केस
    • राजस्थान– 6,227 केस
    • मध्य प्रदेश– 5,981 केस
    • उत्तर प्रदेश– 5,515 केस
  8. कोरोना वायरस: विपक्षी दलों की मांग ग़रीबों को छह महीने तक 7,500 रुपये दे मोदी सरकार

  9. दुबई की 70% कंपनियाँ अगले 6 महीने में हो सकती हैं बंद: सर्वे

    Getty Images

    इमेज स्रोत, Getty Images

    दुबई चेंबर ऑफ़ कॉमर्स के एक सर्वे के अनुसार दुबई के तकरीबन 70 प्रतिशत बिज़नेस अगले छह महीने में कोरोना वायरस महामारी की वजह से बंद हो सकते हैं.

    गुरुवार शाम को इस सर्वे का नतीजा जारी किया गया है. इसमें कहा गया है कि ‘दुबई की 90 प्रतिशत से अधिक कंपनियों के मुताबिक़ 2020 की पहली तिमाही में उनकी सेल और टर्नओवर में भारी गिरावट दर्ज की गई है.’

    दुबई चेंबर ऑफ़ कॉमर्स के अनुसार महामारी की वजह से हुई वैश्विक आर्थिक सुस्ती का सबसे ज़्यादा असर छोटे और मझौले उद्योगों पर पड़ा है.

    पर्यटन क्षेत्र से जुड़ी अधिकांश कंपनियों, रियल एस्टेट की आधे से ज़्यादा कंपनियों, होटल-रेस्त्रां मालिकों समेत रिटेल उद्योंगों से जुड़े लोगों का कहना है कि उनके काम में 70 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है और दूसरी तिमाही के नतीजे और भी भयानक होंगे.

    सर्वे में शामिल हुईं 48 प्रतिशत कंपनियों ने कहा है कि उनके पास इस महामारी से पार पाने का कोई तैयार प्लान नहीं है.

    हालांकि इन कंपनियों ने यह भी कहा कि कोविड-19 के प्रकोप को सीमित करने के लिए उन्होंने कुछ उपाय किए हैं ताकि उनके मुलाज़िमों पर इसका कम असर पड़े.

    दुबई स्थित कंपनियों पर कोरोना वायरस महामारी के असर को कम करने के लिए क्या किया जा सकता है, इस बारे में दुबई चेंबर ऑफ़ कॉमर्स ने कुछ सुझाव भी दिए हैं.

    संस्था ने कहा है कि कंपनियों को क़ानूनी कार्यवाहियों से राहत मिलनी चाहिए, किराये में कुछ रियायत मिलनी चाहिए, उससे जुड़े सरकारी ख़र्चों में कुछ कमी की जानी चाहिए, साथ ही सरकारी फ़ीस माफ़ी के अलावा इन्हें फ़ाइनेंस मुहैया कराने की ज़रूरत है.

    संयुक्त अरब अमीरात में गुरुवार को कोविड-19 की वजह से चार और लोगों की मौत हुई है.

    स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 892 नए मामले भी सामने आए हैं जिन्हें मिलाकर अब तक संक्रमण के क़रीब 27 हज़ार मामलों की पुष्टि हो चुकी है.

  10. कोरोना वायरस: अब तक के बड़े अपडेट्स

    कोरोना वायरस

    इमेज स्रोत, EPA

    दुनिया भर में एक दिन में कोरोना से 106,000 लोग संक्रमित

    • बीते चौबीस घंटों में दुनिया भर में कोरोना वायरस संक्रमण के 106,000 ताज़ा मामले दर्ज किए जाने के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी दी है कि कोरोना महामारी जल्द पीछा नहीं छोड़ेगी. ये पहली बार है जब एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं.
    • इससे पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन के निदेशक टेड्रॉस एडहॉनम गीब्रियेसुस ने बुधवार को चेतावनी दी थी कि अमीर मुल्क जहां लॉकडाउन से उबरने की कोशिश कर रहे हैं वहीं ये वायरस अब ग़रीब मुल्कों में पैर पसार रहा है.

    दो महीने में पहली बार स्पेन में सबसे कम मामले

    • स्पेन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि गुरुवार को देश में कोरोना संक्रमण के केवल 48 मामले दर्ज किए गए हैं जो बीते दो महीने में सबसे कम हैं. इससे पहले 16 मार्च को देश में कोरोना संक्रमण के 50 मामले दर्ज किए गए थे.

    ऐपल ने लांच किया कोविड-19 कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग

    • आईफ़ोन के ऑपरेटिंग सिस्टम के ताज़ा अपडेट में ऐपल ने कोविड-19 कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग नोटिफ़िकेशन फीचर लांच किया है. दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में शुमार ऐपल के इस नए फीचर के लांच के बाद अब कोरोना संक्रमितों के संपर्क में वाले व्यक्ति को चेतावनी देने के लिए स्वास्थ्य अधिकारी ख़ास मोबाइल ऐप बना सकेंगे. माना जा रहा है कि व्यक्ति की निजता को ध्यान में रखते हुए ये फीचर बनाया गया है.

    अमरीका में 4 करोड़ लोग बेरोज़गार

    • इस साल मध्य मार्च के बाद से अमरीका में बेरोज़गारी भत्ते की मांग कर रहे लोगों की संख्या 3.8 करोड़ से अधिक हो गई है. ये अमरीका के कुल वर्कफोर्स का पांचवा हिस्सा है.
    • ये लगातार नौवां महीना है जब अमरीका में लाखों लोग सरकार से बेरोज़गारी भत्ते की मांग कर रहे हैं. कोरोना के कारण लगाए गए लॉकडाउन के कारण यहां लाखों लोगों की नौकरियां गई हैं.
    कोरोना वायरस

    इमेज स्रोत, EPA

    पूर्वी अफ्रीका के सामने तीन ख़तरे– बाढ़, टिड्डे और कोविड 19

    • रेड क्रॉस ने कहा है कि अभी के दौर में पूर्वी अफ्रीका के सामने तीन बड़ी चुनौतियां मुंह बाए खड़ी हैं- एक तरफ़ कोराना वायरस के फैलने का ख़तरा है तो दूसरी तरफ़ कई इलाक़ों में भारी बारिश जारी है और इन सबके बीच टिड्डों ने भी कहर बरपाया हुआ है.

    बांग्लादेश में बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले

    • बांग्लादेश ने कहा है कि बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 1,773 ताज़ा मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमितों का कुल आँकड़ा 28,511 तक पहुंच गया है.
    • कोरोना महामारी के बीच बांग्लादेश हाल के सालों में आए विनाशकारी तूफ़ान अंफन से भी जूझ रहा है. तूफ़ान के धीमे पड़ने के बाद वहां फ़िलहाल राहत और बचाव कार्य तेज़ी से हो रहा है.

    अफ़ग़ानिस्तान के अस्पतालों में जगह पड़ी कम

    • अफ़ग़ानिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि देश में मौजूद अस्पतालों में कोरोना वायरस संक्रमित मरीज़ों के लिए बेड कम पड़ रहे हैं. इस युद्धग्रस्त देश की राजधानी काबुल में लगातार दूसरे दिन बड़ी संख्या में कोरोना वायरस के मामले दर्ज किए गए हैं.
    कोरोना वायरस

    इमेज स्रोत, EPA

    कोरोना से रूस में 3,000 से अधिक लोगों की मौत

    • रूस के अधिकारियों ने गुरुवार को बताया है कि कोरोना वायरस के कारण देश में 3,000 से अधिक लोगों की मौत हुई है. इधर अमरीका का एक विमान कोविड 19 के मरीज़ों के इलाज के लिए वेन्टिलेटर्स के साथ गुरुवार को रूस पहुंचा है.

    वुहान में ‘जंगली जानवर खाने‘ पर रोक

    • चीन के जिस शहर से कोरोना वायरस संक्रमण शुरू हुआ था वहां अब आधिकारिक तौर पर जंगली जानवरों के मांस खाने पर रोक लगा दी गई है. वुहान म्युनिसिपल गवर्नमेंट ने संरक्षित जंगली जानवरों और दूसरे जंगली के मांस खाने, उनका शिकार करने और उन्हें पालने पर प्रतिबंधित लगा दिया है.
  11. ईद पर इस बार 'प्रेमचंद का हामिद' क्यों नहीं जाएगा ईदगाह

  12. ब्रेकिंग न्यूज़, कोविड-19: भारत से कुछ मुख्य अपडेट्स

    • महाराष्ट्र में शुक्रवार को 278 पुलिस वाले कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गए हैं. इन्हें मिलाकर प्रदेश में अब तक 1,666 पुलिस वाले संक्रमित हो चुके हैं जिनमें से 473 इलाज के बाद ठीक भी हुए हैं और 16 पुलिसकर्मी कोविड-19 की वजह से मर चुके हैं.
    • दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 660 नए मामलों की पुष्टि हुई है और 14 लोगों की कोविड-19 से मौत हुई है. दिल्ली में संक्रमण के कुल 12 हज़ार 319 मामलों की पुष्टि हो चुकी है जिनमें से 6214 मरीज़ अभी सक्रिय हैं, 208 लोग इस महामारी से मारे गए हैं और बाकी इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं.
    • दिल्ली के जामा मस्जिद इलाक़े में दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को फ़्लैग मार्च किया और लोगों से रमज़ान की नमाज़ के लिए मस्जिद में जमा ना होने की गुज़ारिश की.
    • एयर इंडिया ने बताया है कि वो 25 मई से 25 अगस्त के बीच हर सप्ताह 8,428 फ़्लाइट्स चलाने वाले हैं.
    • उत्तराखण्ड सरकार ने निर्णय लिया है कि वो प्रदेश के क़रीब दो लाख कमर्शियल वाहनों का परमिट एक साल के लिए बढ़ा रहे हैं. यानी वाहन परमिट के नवीकरण के लिए वाहन मालिकों को फ़ीस नहीं देनी होगी.
    • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्ष वर्धन जो कोरोना वायरस के ख़िलाफ़ भारत की लड़ाई को लीड कर रहे हैं, वे आज विश्व स्वास्थ्य संगठन के कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालेंगे.
  13. कोविड-19: बांग्लादेश की बड़ी कामयाबी, तैयार की लोकल रेमडेसिवीर

    रॉयटर्स

    इमेज स्रोत, Reuters

    बांग्लादेश स्थित दवा निर्माता कंपनी बेक्सिम्को दुनिया की पहली कंपनी बन गई है जिसने एंटीवायरल दवा रेमडेसिवियर का एक जेनरिक संस्करण तैयार कर लिया है.

    रेमडेसिवियर को मूल रूप से अमरीका की कंपनी गिलीड साइंसेज़ ने विकसित किया था और इस दवा को इबोला के उपचार के लिए बनाया गया था.

    रेमडेसिवियरदवा मानव शरीर में मौजूद उस एक एंज़ाइम पर हमला करती है जिसकी मदद से कोई वायरस शरीर में दाखिल होने के बाद ख़ुद को बढ़ाता है.

    हाल ही में अमरीका में हुए एक अध्ययन में पाया गया था कि रेमडेसिवियर ने गंभीर रूप से बीमार लोगों के रिकवरी टाइम को कम करने में मदद की.

    हालांकि, इस दवा से जीवित रहने की दर में कोई उल्लेखनीय सुधार नहीं देखा गया था.

    विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि रेमडेसिवियर को कोरोना वायरस के लिए ‘जादुई गोली’ के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए.

    लेकिन कोविड-19 के लिए किसी भी स्पष्ट उपचार की अनुपस्थिति में कई देश इस दवा को आज़माने के इच्छुक हैं.

    बेक्सिम्को की इस उपलब्धि से दक्षिण एशिया के कई देशों में इस दवा की तत्काल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी.

    अपुष्ट रिपोर्टों के अनुसार 'इस बात की संभावना है कि बेक्सिम्को इस दवा के उत्पादन के लिए भारत और पाकिस्तान में भी कोई साझेदार जल्द ढूंढ लेगी.'

  14. कोरोना वायरस: क्या लॉकडाउन से पर्यावरण की सेहत अच्छी हुई है?

  15. कोरोना वायरस से जंग में अमेरिका ने क्या ग़लत किया और क्या सही

  16. ब्राज़ील में कोविड-19 से अब तक 20,000 लोगों की मौत

    AFP/GETTY IMAGES

    इमेज स्रोत, AFP/GETTY IMAGES

    ब्राज़ील में बीते 24 में हुई क़रीब 1,200 मौतों के बाद, वह दुनिया का छठा देश बन गया है जहाँ कोविड-19 की वजह से सबसे अधिक मौतें हुई हैं.

    ब्राज़ील में अब तक बीस हज़ार से अधिक लोग कोविड-19 की वजह से मर चुके हैं.

    विशेषज्ञों ने कहा है कि ब्राज़ील में अब भी कोरोना वायरस संक्रमण का पीक आने में कुछ सप्ताह का समय शेष है और जिस रफ़्तार से लोगों का टेस्ट किया जा रहा है, उसे देखकर लगता है कि देश में संक्रमित लोगों की संख्या, आधिकारिक संख्या से अधिक हो सकती है.

  17. कोरोना वायरस की वैक्सीन पर अमरीका का यह दांव भारत के लिए कैसा?

  18. कोरोना: 95 साल का पूर्व फ़ौजी अब कोरोना वॉरियर

  19. आरबीआई ने क़र्ज़ चुकाने की अवधि तीन महीने के लिए बढ़ाई

    आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास

    इमेज स्रोत, आरबीआई

    रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को रेपो रेट 4.4 से घटाकर चार फ़ीसदी कर दिया. ऐसा उन्होंने कोरोना वायरस और लॉकडाउन में आई मंदी को लेकर किया है ताकि अर्थव्यवस्था को गति मिल सके.

    रेपो रेट का मतलब उस दर से है जिस पर आरबीआई से व्यावसायिक बैंकों को छोटी अवधि का लोन मिलता है. इससे बैंकों के पास नक़दी बढ़ेगी.

    लॉकडाउन के कारण देश में बेरोज़गारी बढ़ी है और कारोबार को भी बहुत नुक़सान हुआ है. रिवर्स रेपो रेट में भी 40 बेसिस पॉइंट की कटौती की गई है.

    रिवर्स रेपो रेट का मतलब उस दर से होता है जिस दर पर व्यावसायिक बैंक आरबीआई के पास अपने पैसे रखते हैं. अब रिवर्स रेपो रेट 3.75 से घटाकर 3.35 कर दिया गया है.

    शक्तिकांत दास ने कहा कि मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी के पाँच सदस्यों ने रेपो रेट कम करने के पक्ष में वोट किया था.

    आरबीआई ने तय समय में क़र्ज़ चुकाने की अवधि भी तीन महीने के लिए बढ़ा दी है. यानी ईएमआई चुकाने में तीन और महीने की छूट दी गई है.

    इससे पहले इसी साल मार्च 27 को कोरोना संकट को देखते हुए रेपो रेट में 75 बेसिस प्वाइंट की कटौती की गई थी. रिवर्स रेपो रेट में भी 90 बेसिस प्वाइंट की कटौती की गई थी.

    आर्थिक सुस्ती को देखते हुए बीते साल आरबीआई ने पांच बार पॉलिसी रेट में बदलाव किए थे.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    किसे मिलेगा फ़ायदा?

    आरबीआई ने बैंकों का लोन चुका रहे लोगों को राहत देते हुए लोन चुकाने की मियाद को और तीन महीनों के लिए आगे बढ़ाने की घोषणा की है.

    रेट में कटौती से बैंकों से मिलने वाले क़र्ज़ पर पड़ता है. इसका असर ब्याज दरों पर पड़ता है. रेपो रेट कटौती का फ़ायदा होम लोन, कार लोन के अलावा भी अन्य लोन में मिलता है. उम्मीद की जा रही है कि इसका फायदा अलग-अलग ईएमआई भरने वाले करोड़ों लोगों को मिलेगा.

    इसके साथ आरबीआई गवर्नर ने कहा कि कोरोना महामारी का बड़ा असर जीडीपी पर पड़ सकता है. उन्होंने कहा कि हो सकता है कि साल 2020-21 में जीडीपी निगेटिव रहे.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    उन्होंने कहा कि निर्यात को बढ़ावा देने के लिए आरबीआई ने एक्सपोर्ट क्रेडिट की अवधि एक साल से बढ़ा कर 15 महीने तक करने का फ़ैसला किया है.

    साथ ही एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट बैंक के लिए 15 हज़ार करोड़ रुपये के क्रेडिट की व्यवस्था का भी ऐलान किया है.

  20. कोरोना वायरस महामारी के दौर में चीन की संसदीय बैठक

    स्टीफ़न मैकडॉनेल

    चीन संवाददाता, बीबीसी न्यूज़

    Getty Images

    इमेज स्रोत, Getty Images

    मैं साल 2006 से चीन में रिपोर्टिंग कर रहा हूँ और हमें हमेशा चीन के ‘द ग्रेट हॉल ऑफ़ द पीपल’ में जाने की अनुमति दी जाती रही है, जहाँ चीन की वार्षिक संसदीय बैठक - नेशनल पीपल्स कांग्रेस का आयोजन होता है.

    लेकिन इस वर्ष हम इसे बाक़ी लोगों की तरह टीवी स्क्रीन पर देख रहे हैं और वजह है कोरोना वायरस का संक्रमण.

    कुछ हॉटस्पॉट्स को छोड़कर चीन के अधिकांश क्षेत्रों में कोरोना वायरस महामारी नियंत्रण में है लेकिन इस बैठक में चीन के तमाम इलाक़ों के नेता मौजूद हैं. सभी बड़े सैन्य अधिकारी हैं और सभी एक बड़े हॉल में हैं, तो मीडियाकर्मियों को हॉल के भीतर ना बुलाकर, उन्हें सीमित एक्सेस देकर ख़तरे को कम रखने का प्रयास किया गया है.

    हमें उम्मीद थी कि इस बैठक में कोरोना वायरस महामारी का बोलबाला रहेगा और अमरीका के साथ चीन के बिगड़ते रिश्तों पर भी चर्चा होगी क्योंकि इस महामारी ने सभी बड़ी अर्थव्यवस्थाओं को कमज़ोर कर दिया है और दुनिया में एक तरह से आर्थिक आपातकाल के हालात बने हैं.

    Getty Images

    इमेज स्रोत, Getty Images

    लेकिन बैठक के पहले दिन हॉन्ग कॉन्ग विवाद ने इस बड़े मुद्दे से ज़्यादा वक़्त लिया. चीन हॉन्ग कॉन्ग में नए राष्ट्रीय सुरक्षा क़ानून लागू करने का प्रयास कर रहा है, जिसके बाद हॉन्ग कॉन्ग के लोगों पर राजद्रोह से संबंधित मुक़दमे बनाना चीन के लिए आसान हो जाएगा. चीन के इस प्रयास से हॉन्ग कॉन्ग के स्थानीय लोग बहुत ग़ुस्सा हैं और इसकी चर्चा शुरू होने के बाद से ही प्रदर्शन कर रहे हैं.

    माना जा रहा है कि चीन की ताज़ा कोशिश के बाद हॉन्ग कॉन्ग शहर में प्रदर्शन ज़रूर होंगे जबकि पिछले वर्ष गर्मियों में चीन के ख़िलाफ़ हुए उग्र प्रदर्शन इस महामारी के कारण धीरे-धीरे शांत हो गए थे.

    चीन की वार्षिक संसदीय बैठक में चीन के प्रधानमंत्री ली केचियांग ने कोरोना वायरस महामारी के ख़िलाफ़ लड़ाई में चीन की तारीफ़ की है और इसे देश की ‘प्रमुख रणनीतिक उपलब्धियों’ में से एक बताया है.

    हालांकि, उन्होंने कहा कि "महामारी अभी समाप्त नहीं हुई है और जो काम विकास को बढ़ावा देने के लिए हमें करने हैं, वो काफ़ी ज़्यादा हैं."

    चीन की वार्षिक संसदीय बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई है कि देश में कोरोना वायरस महामारी के दूसरे झटके को कैसे रोका जाएगा.

    ली केचियांग ने कहा कि महामारी की वजह से देश ‘बड़ी अनिश्चितता’ के बीच फंसा है और देश की अर्थव्यवस्था को बहुत बुरे दौर का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में अगले कुछ हफ़्तों की भविष्यवाणी करना मुश्किल है.